Iran Protests - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं हो रही बंद
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें आश्वासन मिला है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद हो गई हैं। जबकि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि तेहरान के पास  विरोधियों फांसी देने की कोई योजना है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान मीडिया से कहा, हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं बंद हो रही हैं और फांसी की कोई योजना नहीं है। मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है। हम इस विषय में और भी कुछ जानना चाहेंगे। मैं वहां बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों के संपर्क में हूं और अमेरिका इस संकट पर बारीकी से नजर रख रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हम सैन्य कार्रवाई भी करेंगे।

अराघची से जब सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ईरान के रुख की पुष्टि करते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, फांसी की कोई योजना नहीं है। फांसी का सवाल ही पैदा नहीं होता। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सूचित किया है कि अमेरिका हिंसा भड़का रहा है। वह ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया है।

गौरतलब है कि, ईरान में विरोध-प्रदर्शन बुधवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गए। ये रिकॉर्ड महंगाई और मुद्रा में भारी गिरावट के प्रदर्शनों से शुरू होकर व्यापक अशांति में बदल गए, जिससे देशभर में 280 से अधिक स्थानों पर अशांति की सूचना मिली। भारत में ईरानी दूतावास ने एक बयान जारी कर अमेरिका के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निकायों से हटने और 'अनुचित व्यापार शुल्क लगाने की निंदा की और चेतावनी दी कि वॉशिंगटन की नीतियों ने दुनिया में वैश्विक मानदंडों को टूटने की ओर धकेल दिया है।

ईरान-वेनेजुएला संकट: ईरान यात्रा को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी, 'जरूरी न हो तो जाने से बचें..'
नई दिल्ली: ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने ईरान को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। यदि जरूरी नहीं है तो आप ईरान और वेनेजुएला की यात्रा से बचे। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, वे अत्यधिक सतर्कता बरतें व किसी भी प्रकार के प्रदर्शन-विरोध या अशांत क्षेत्रों से दूर रहें। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रेजिडेंट वीज़ा पर रह रहे भारतीय नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएँ।

बता दें कि ईरान में दिसंबर 2024 के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब कई प्रांतों में फैल गए हैं। आर्थिक तंगी और मुद्रास्फीति के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 तक ईरान में भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर करीब 10,765 हो गई है।

इसके अलावा विदेशी मंत्रालय ने कहा, वेनेजुएला में स्थिति और भी गंभीर है। हाल ही में, अमेरिकी बलों द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि वहां भारतीय समुदाय की संख्या मात्र 80 के करीब है, लेकिन तेल और गैस क्षेत्र में कार्यरत इन भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है।

ईरान में भड़का जनविद्रोह, इस्लामिक शासन के खिलाफ सड़कों पर उतरें लोग
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से ईरान के कई शहरों और कस्बों की सड़कों पर भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ईरानी रियाल की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है और महंगाई दर 42.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसमें खाद्य पदार्थों की कीमतें 72 प्रतिशत बढ़ गई हैं। इसके बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाला धार्मिक शासन तीन साल की सबसे बड़ी जन-विरोधी लहर का सामना कर रहा है। तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन अब मशहद, इस्फहान, शिराज, हमदान समेत कई शहरों में फैल गया है।

ईरानी-अमेरिकी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर लिखा कि ईरान से आ रहे कई वीडियो में लोग एक स्वर में नारे लगा रहे हैं- मुल्लाओं को ईरान छोड़ना होगा और तानाशाही मुदार्बाद। उनके मुताबिक, यह उस जनता की आवाज है जो अब इस्लामिक रिपब्लिक नहीं चाहती. 9.2 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में आर्थिक बदहाली और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति ने खामेनेई शासन के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। यह संकट ऐसे समय आया है, जब ईरान पहले से ही अपने परमाणु ठिकानों पर इजरायल और अमेरिका की कार्रवाइयों तथा डोनाल्ड ट्रंप की मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी के दबाव से जूझ रहा है।

सड़कों पर शाह समर्थक नारे भी सुनाई दिए

इसी बीच, ईरानी प्रवासियों द्वारा साझा की जा रही एक तस्वीर ने दुनिया का ध्यान खींचा है, जिसमें तेहरान की एक हाईवे पर एक व्यक्ति अकेले, शांत बैठा दिख रहा है, जबकि मोटरसाइकिलों पर सवार सुरक्षाबल उसकी ओर बढ़ रहे हैं। यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान (वअठक) के पॉलिसी डायरेक्टर जेसन ब्रॉडस्की ने इस दृश्य की तुलना 1989 के तियानआनमेन स्क्वायर आंदोलन की महशूर तस्वीर टैंक मैन से की है। कुछ विश्लेषकों का दावा है कि सड़कों पर शाह समर्थक नारे भी सुनाई दिए, जिनकी सत्ता को 1979 में खामेनेई समर्थित आंदोलन ने उखाड़ फेंका था।

ईरान की जनता सड़कों पर क्यों उतरी?

ईरान में 28 दिसंबर से शुरू हुए ये सरकार विरोधी प्रदर्शन 2022-23 के बाद सबसे बड़े हैं, जब महसा अमीनी की मौत के बाद देशव्यापी आंदोलन हुआ था। तेहरान और मशहद में सोमवार को प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़पें हुईं। सेंट्रल तेहरान, जहां सरकारी और व्यावसायिक केंद्र स्थित हैं, विरोध का बड़ा केंद्र बना।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रैंड बाजार के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भीतर लोग नारे लगाते दिखे- डरो मत, हम सब साथ हैं। रियाल की ऐतिहासिक गिरावट ने आम लोगों की क्रय शक्ति को लगभग खत्म कर दिया है। खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और रोजमर्रा के सामान आम नागरिकों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। हालात ये है कि तेहरान, इस्फहान, शिराज और मशहद में व्यापारी, दुकानदार और छोटे कारोबारी सड़कों पर उतर आए हैं।

इसके लिए ट्रंप फैक्टर कितना जिम्मेदार?

ईरान की आर्थिक बदहाली का बड़ा कारण उस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध माने जा रहे हैं। अमेरिका के 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हटने और ट्रंप की मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी ने ईरान की तेल से होने वाली आय को बुरी तरह प्रभावित किया है। ट्रंप के जनवरी 2025 में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद ये प्रतिबंध और सख्त हुए हैं, जिसने हालात और बिगाड़ दिए। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि इस्लामिक शासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे ईरानियों का गुस्सा कोई हैरानी की बात नहीं है।

रियाल के गिरने से नाराज मोबाइल फोन विक्रेताओं का प्रदर्शन

हालांकि, ईरानी सरकारी मीडिया ने विरोध प्रदर्शनों को सीमित बताने की कोशिश की है। सरकारी समाचार एजेंसी ने इन्हें राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक नाराजगी करार दिया और कहा कि रियाल के गिरने से नाराज मोबाइल फोन विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस और बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने की भी कोशिश की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। ईरान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर मोहम्मद रेजा फरजिन ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि लोगों की आजीविका उनकी मुख्य चिंता है और सरकार मॉनेटरी रिफॉर्म करने की योजना बना रही है।