Berkshire Hathaway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गेट्स फाउंडेशन को बड़ा झटका! 20 साल में पहली बार वॉरेन बफेट ने रोका अरबों डॉलर का डोनेशन, जांच रिपोर्ट का इंतजार
नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने करीब दो दशक से चली आ रही अपनी परोपकारी परंपरा में पहली बार बदलाव करते हुए गेट्स फाउंडेशन को दिए जाने वाले वार्षिक दान को फिलहाल रोक दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, बफेट ने यह फैसला गेट्स फाउंडेशन और दिवंगत अमेरिकी कारोबारी जेफरी एपस्टीन से जुड़े कथित संबंधों की समीक्षा पूरी होने तक टाल दिया है। माना जा रहा है कि वह वर्ष 2026 के अंत तक जांच रिपोर्ट का इंतजार करेंगे, जिसके बाद ही दान पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्स फाउंडेशन ने अपने पुराने संबंधों की स्वतंत्र जांच के लिए एक लॉ फर्म को नियुक्त किया है। इसी बीच बफेट ने फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में बातचीत की है। वर्ष 2006 से 2025 के बीच बफेट फाउंडेशन को लगभग 48 अरब डॉलर मूल्य के बर्कशायर हैथवे के शेयर दान कर चुके हैं और हर साल जून या जुलाई में यह घोषणा करते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एपस्टीन मामले से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद बफेट और बिल गेट्स के संबंधों में भी दूरी आई है। हालांकि बफेट के इस फैसले का उनके अन्य परोपकारी ट्रस्टों और पारिवारिक फाउंडेशनों को दिए जाने वाले दान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन से जुड़ी परियोजनाओं पर पहले की तरह काम जारी रखेगा।

हमेशा चलाया कीपैड फोन, खूब करते हैं दान...,आखिरकार 95 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े निवेशक Warren Buffett हुए रिटायर
न्यूयॉर्क। अगर आप भी शेयर बाजार और बिजनेस की खबरों में रूची रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज दुनिया के सबसे बड़े निवेशक 95 साल की उम्र में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वैसे तो लोग 60 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं वो करीब 60 सालों से सीईओ के पद पर बने हुए हैं और आज आखिरकार 31 दिसबंर 2025 को वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ निवेदश Warren Buffett के बारे में, जो करीब 60 साल बाद सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि, वॉरेन करीब 60 सालों से बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभाल रहे थे। अपने पद से इस्तीफा देने का ये मतलब नहीं है वॉरेन अब काम नहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार, वॉरेन अब ग्रेग एबेल, बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभालेंगे। हालांकि, बफेट कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे और नए निवेशों के लिए सलाह देते रहेंगे।

साधारण जीवन और असाधारण नीतियां

बता दें कि वॉरेन बफेट ने करीब 11 साल की उम्र में अपना पहला शेयर खरीदा था। उनकी कंपनी के पास वर्तमान में 3.4 लाख करोड़ रुपये का विशाल भंडार है, जिसे उन्होंने मंदी के समय बेहतरीन कंपनियों को सस्ते में खरीदने के लिए सुरक्षित रखा है। बफेट का प्रसिद्ध 'रूल नंबर 1' है—"कभी पैसा मत खोना", और 'रूल नंबर 2' है—"पहले नियम को कभी मत भूलना"।

परोपकार की बेमिसाल विरासत

शायद आपको इस बात का पता नहीं होगा, लेकिन बफेट ने अपनी 99% संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है और अब तक करीब $60 बिलियन से अधिक की राशि समाज सेवा के लिए दान दे चुके हैं। वॉरेन बफेट की सादगी का पता इसी बात से चलता है कि खरबपति होने के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक कीपैड फोन का इस्तेमाल किया। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $148.1 बिलियन है, जिससे वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है।