Philanthropy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीषण गर्मी में आमजन को राहत ! समाजसेवी जीत गोविंद ने लगावाया घाटगेट पर वॉटर कूलर, गर्मी में राहगीरों और ग्रामीणों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
जयपुर। जीत गोविंद उर्फ जीतू जी ने एक बार फिर से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मुख्य चौराहे पर वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच यह पहल आमजन और राहगीरों को ठंडे पानी की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके बारे में जीतू ने कहा कि, घाटगेट के मुख्य चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर गुजरते हैं। ठंडे और स्वच्छ पेयजल की यह व्यवस्था उन्हें काफी सुविधा प्रदान करेगी। इसके बारे में जब राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने इस पहल को जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया।

जीत गोविंद के पास में काम करने वाले लोगों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, उस समय जीत गोविद जी ने समाज के लिए समय और संसाधन लगाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, ये पहला मौका नहीं है जब जीत गोविंद से समाज के लिए कुछ किया, इससे पहले इन्होंने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पूरे महीने रोजे इफ्तारी करवाई थी।

हमेशा चलाया कीपैड फोन, खूब करते हैं दान...,आखिरकार 95 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बड़े निवेशक Warren Buffett हुए रिटायर
न्यूयॉर्क। अगर आप भी शेयर बाजार और बिजनेस की खबरों में रूची रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज दुनिया के सबसे बड़े निवेशक 95 साल की उम्र में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वैसे तो लोग 60 साल की उम्र में ही रिटायर हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं वो करीब 60 सालों से सीईओ के पद पर बने हुए हैं और आज आखिरकार 31 दिसबंर 2025 को वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ निवेदश Warren Buffett के बारे में, जो करीब 60 साल बाद सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि, वॉरेन करीब 60 सालों से बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभाल रहे थे। अपने पद से इस्तीफा देने का ये मतलब नहीं है वॉरेन अब काम नहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार, वॉरेन अब ग्रेग एबेल, बर्कशायर हैथवे के सीईओ का पद संभालेंगे। हालांकि, बफेट कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे और नए निवेशों के लिए सलाह देते रहेंगे।

साधारण जीवन और असाधारण नीतियां

बता दें कि वॉरेन बफेट ने करीब 11 साल की उम्र में अपना पहला शेयर खरीदा था। उनकी कंपनी के पास वर्तमान में 3.4 लाख करोड़ रुपये का विशाल भंडार है, जिसे उन्होंने मंदी के समय बेहतरीन कंपनियों को सस्ते में खरीदने के लिए सुरक्षित रखा है। बफेट का प्रसिद्ध 'रूल नंबर 1' है—"कभी पैसा मत खोना", और 'रूल नंबर 2' है—"पहले नियम को कभी मत भूलना"।

परोपकार की बेमिसाल विरासत

शायद आपको इस बात का पता नहीं होगा, लेकिन बफेट ने अपनी 99% संपत्ति दान करने का संकल्प लिया है और अब तक करीब $60 बिलियन से अधिक की राशि समाज सेवा के लिए दान दे चुके हैं। वॉरेन बफेट की सादगी का पता इसी बात से चलता है कि खरबपति होने के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक कीपैड फोन का इस्तेमाल किया। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $148.1 बिलियन है, जिससे वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है।