hospitalized - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान में भयावह सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में 9 बच्चों सहित 14 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
टोक्यो। जापान के फुकुओका प्रान्त में मंगलवार सुबह एक स्कूली बच्चों की बस और कार के बीच हुई भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा ओन्गा शहर के एक चौराहे पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे हुआ।

इस दुर्घटना में घायल होने वालों में शुरूआती कक्षाओं में पढ़ रहे नौ बच्चे, स्कूल के 4 कर्मचारी और कार का चालक शामिल है। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतार पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार यूनिस ने लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एक सरकारी मंत्री तारीक फजल चौधरी ने एक्स पर कहा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में शिफ़्ट करने का फ़ैसला किया गया है। यह फ़ैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है।

इमरान खान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाए। खबरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान की दाईं आंख की रोशनी का बड़ा हिस्सा चला गया है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है, जिसकी सही देखभाल न होने की वजह से उनकी देखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए अकरम ने लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफ़ों के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। अकरम, इमरान को अपने करियर का सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार ने इसके तुरंत बाद लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने शनिवार को पहले कहा कि वह पिछले तीन महीनों से अमेरिका में शौकत खानम कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने में लगे थे। यह अस्पताल इमरान ने अपनी मां की स्मृति में बनवाया था। उन्होंने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

शाहिद अफऱीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है। मोहम्मद हफ़ीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है।

यह अपील केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं रही। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की। इमरान को अगस्त 2023 में गिरफ़्तार किया गया था और कई मामलों में सजाएं सुनाई गई थी।

किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा: मौके पर तोड़ा दम, 15 मिनट तक चला खूनी संघर्ष
बानसूर। नारायणपुर क्षेत्र के खरकड़ी गांव में शनिवार सुबह लेपर्ड और किसान श्रवण गुर्जर के बीच संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया। शनिवार सुबह 7 बजे श्रवण बकरियों के लिए चारा लेने खेत में गया। इस दौरान पेड़ की टहनी काटते समय झाड़ियों में छिपे लेपर्ड के शावक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। करीब 15 मिनट तक संघर्ष चलता रहा।

आत्मरक्षा में किसान ने मौके पर मौजूद कुल्हाड़ी से लेपर्ड के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रवण को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया कि लेपर्ड का शव वन विभाग कार्यालय लाया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज
नागपुर। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से कुछ ही घंटे पहले बुधवार देर रात नागपुर में हुई हिंसक झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उम्मीदवार घायल हो गया, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और मतदान से पहले शांति बनाए रखने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घायल उम्मीदवार की पहचान नागपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिगणे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोरेवाड़ा इलाके में कल देर रात हुई।

पार्टी नेताओं के अनुसार शिगणे ने इलाके का दौरा उस समय किया था जब उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व कथित रूप से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने एवं मतदाताओं के बीच नकदी वितरित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दावा किया कि शिगणे पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया और झड़प के दौरान उन्हें चोटें आईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि घटना के बाद शिगणे को चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, यह घटना उस समय हुई जब नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले हुई है, जहां शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में फिर हुई भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के बाद इलाज जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अभी तक हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वह समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं।

फिलहाल, वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का यहां गंगाराम अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के दल का कहना है कि उपचार का अच्छा असर हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।  सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले दो दिन से खांसी हो रही थीं और वह हल्की फुल्की दवा ले रहीं थीं लेकिन कल शाम तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ कि ठंड लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

डाक्टरों का कहना है कि मौसम और प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका दमा  बढ़ गया था। वह अब ठीक हो रही हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका स्वास्थ्य बिल्कुल स्थिर है और उन पर इलाज का बहुत अच्छा असर हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछने पर डाक्टरों ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए अभी एकाध दिन तक उनको चिकित्सीय देखरेख में रखना ज्यादा बेहतर होगा। श्रीमती गांधी की बुधवार या गुरुवार को छुट्टी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोनिया गांधी को इससे पहले जून में इसी अस्पताल के भर्ती कराया गया था। उस समय उनको पेट संबंधी दिक्कत हुई थी।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 69 गोलियां बरसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने 69 गोलियां बरसाने वाले मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। बता दें कि ये मुठभेड़ दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सिडनी वनडे में घायल हुए श्रेयस अय्यर : पसलियों में आई गंभीर चोट, ICU में किया भर्ती, इलाज जारी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने के बाद भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर जारी एक बयान कहा कि श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान बाईं पसलियों के पास चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि स्कैन में पता चला है कि अय्यर की प्लीहा में लकीरनुमा चोट आई है। उनका इलाज जारी है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई का चिकित्सक दल सिडनी और भारत के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मिलकर अय्यर की चोट पर लगातार नजर रखे हुए है। भारतीय टीम के डॉक्टर सिडनी में ही रहेंगे ताकि श्रेयस की रोजाना की स्थिति का मूल्यांकन कर सकें।

अय्यर को यह चोट क्षेत्ररक्षण के दौरान उस समय लगी, जब उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट करने के लिए पीछे की ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच लेने का प्रयास किया। इस दौरान नीचे गिरने से उनकी बाईं पसली के नीचे गंभीर चोट लग गई। कैच लेते ही अय्यर ने अपनी पसलियों को पकड़ लिया और तुरंत फिजियो को बुलाया। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और वे आॅस्ट्रेलिया की पारी के शेष हिस्से में नहीं लौटे।

बाड़ेबंदी में तबीयत खराब: निर्दलीय विधायक हुड़ला अस्पताल में भर्ती
उदयपुर। राजस्थान में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर उदयपुर में की गई कांग्रेस की बाड़ाबंदी में निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुड़ला की सुबह अचानक तबीयत बिगडऩे से उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि हुड़ला की दो दिन पहले भी जयपुर में तबीयत बिगड़ी गई थी। उदयपुर की होटल में कांग्रेस एव उसके समर्थित विधायकों के आने का सिलसिला जारी है और नब्बे से अधिक विधायक यहां आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

मोबाइल की ऐसी लत! पांच दिन से न सोया, न खाया, न पिया, भूल गया सब कुछ, अब अस्पताल में भर्ती
चूरू। जिले के साहवा कस्बे के 20 वर्षीय युवक को मोबाइल की ऐसी लत लगी कि वह अब मानसिक रोगी बन गया है। पिछले एक महीने से अपना काम धंधा छोड़कर मोबाइल में लगा युवक, पांच दिन से सो भी नहीं पाया है। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मनोचिकित्सक के द्वारा युवक का इलाज शुरू किया गया है।

मोबाइल की लत में पहले काम धंधा छोड़ा
युवक के परिवार में चाचा अरबाज ने बताया कि 20 वर्षीय अकरम गांव में ही बिजली की मोटर वाइडिंग का काम करता है। पिछले एक महीने से वह अधिकतर समय मोबाइल पर बिताने लगा था। मोबाइल के चलते उसने अपना काम भी छोड़ दिया था। परिजनों द्वारा बार-बार कहने पर भी वह मोबाइल को नहीं छोड़ता था।

पूरी-पूरी रात खेलता गेम
गत कुछ दिनों से तो वह पूरी-पूरी रात मोबाइल पर चेट और गेम खेलता रहता। इस कारण उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। अकरम की मां ने बताया कि अब तो अकरम खाना भी नहीं खा रहा। रात को जब खाना देने कमरे में जाती हूं तो खाने को बिस्तर पर बिखेर देता है। इस संबंध में मानसिक रोग विषेशज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की सिटी स्केन करवाई गई है, जिसका इलाज शुरू किया गया है।

मोबाइल और इंटरनेट की लत आज समाज में जहर की तरह घुल गई है। इसलिए बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। युवाओं और बड़ों को भी प्रोफेशनल काम के अलावा दो घंटे से ज्यादा मोबाइल या स्क्रीन यूज नहीं करना चाहिए। इससे ज्यादा यूज करने पर मोबाइल या इंटरनेट एडिक्शन का खतरा पैदा हो जाता है, जो कि ड्रग्स के एडिक्शन की तरह है और मानसिक रोगी बना सकता है। -डॉ. शिव गौतम, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ जयपुर

जरूरत से ज्यादा मोबाइल का यूज करने से कई बार मानसिक रोग का शिकार हो सकते हैं। इसके कारण कई बार व्यक्ति अवसाद और हिंसा की भावना से भी घिर जाता है। समाज में इस तरह की घटनाएं अब ज्यादा देखने को मिल रही हैं। ऐसे में मोबाइल एडिक्शन से बचें और कम से कम मोबाइल, कम्प्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग करें। -डॉ. जीडी नाटाणी, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ, जयपुर