Jabalpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार
मध्यप्रदेश। जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30-40 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज जब नर्मदा के गहरे बैकवाटर क्षेत्र में पहुंचा, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाएं चलने लगीं और नदी में ऊंची लहरें उठने लगीं। तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया। अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि राहत बचाव दल ने 6 शव बरामद किए हैं। 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरूआती तौर पर खराब मौसम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

माकपा का गंभीर आरोप, दो महानगरों में मौत का तांडव, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो महानगरों में हुई 27 मौतों को लेकर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार और मंत्री चाहे जितनी भी सफाई दें, लेकिन इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, पिछले सात वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए सफाई में नंबर एक का दावा करने वाली इंदौर नगर निगम की हकीकत जहरीला पानी पीने से हुई आठ मौतों से सामने आ गई है। वहीं, प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत का दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से आठ लोगों की मौत, 111 लोगों का अस्पताल में भर्ती होना और 1146 लोगों का उपचार के लिए मजबूर होना यह साबित करता है कि यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि लंबे समय से जहरीले पानी की सप्लाई हो रही होगी। वहीं जबलपुर में कच्ची शराब का कारोबार पुलिस संरक्षण और राजनेताओं के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। ग्वालियर में भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर नशे का धंधा पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

माकपा नेता जसविंदर सिंह ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भी इंदौर से हैं और वे इंदौर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। आंकड़ों का ढोल पीटने में उन्हें महारत हासिल है। उनके महापौर कार्यकाल में इंदौर नगर निगम का विधवा और वृद्धा पेंशन घोटाला देशभर में चर्चित हुआ था। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले की फाइल आज भी मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है।

जसविंदर सिंह ने मांग की, कि जबलपुर में शराब के अवैध कारोबार को चलाने और संरक्षण देने वाले राजनेताओं व नौकरशाहों के नाम उजागर किए जाएं। साथ ही इंदौर में जहरीला पानी सप्लाई होने के कारणों की जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। माकपा के दो प्रतिनिधिमंडल आज दोनों महानगरों के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ति परिवारों से मुलाकात करेंगे।