highest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर भारत में राजस्थान में सबसे अधिक बाल विवाह
जयपुर। राजस्थान में बेटियों की उड़ान अभी अधूरी सी है। आत्मनिर्भर बनने से पहले ही हर चार में से एक लड़की की शादी 18 की उम्र होने से पहले ही हो रही है। चिंता की बात यह है कि राजस्थान देश के उत्तर भारत का बेटियों के बाल विवाह होने के मामले में सबसे टॉप पर है। यहां 25 फीसदी बेटियों की शादी छोटी उम्र में ही हो रही है। पूरे भारत में देखें तो राजस्थान का नाबालिग बेटियों के विवाह में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम के बाद पांचवां नंबर है। भारत में बेटियों के बाल विवाह के औसत से यह 1.7 फीसदी ज्यादा है। नेशनल फैमिली हेल्थ मिशन के सर्वे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जुटाए हैं।

गांवों में 28.3 फीसदी, शहरों में 15.1 फीसदी शादियां
गांवो में ही नहीं शहरों में भी बाल विवाह का आंकड़ा चिंताजनक है। गांवों में 28.3 फीसदी बेटियां बालिग होने से पहले शादी के बंधन में बंध जाती है। जबकि शहरों में भी 15.1 फीसदी ऐसी बेटियां है जिनके परिजन उनके सशक्तिकरण से पहले ही जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा रहे हैं।

14 जिलों में दो से अधिक बच्चों का एक बड़ा कारण
प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अभी भी दो से अधिक संतानें परिवार में हो रही है। इनमें इनमें बाडमेर, बांसवाड़ा, जालौर, जैसलमेर, उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, सवाईमाधोपुर, धौपुर, बारां, भरतपुर, डूंगरपुर और करौली शामिल हैं। इन जिलों में बाल विवाह की दर ज्यादा होने के कारण अधिक बच्चे होना है। अगर बाल विवाह रुके तो हम दो-हमारे दो का इन जिलों में भी सपना पूरा होने की आस बंधे।

सबसे कम लद्दाख, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में
देश में सबसे ज्यादा बाल विवाह पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। यहां 41 फीसदी बेटियों के हाथ कम उम्र में पीले हो रहे हैं। जबकि सबसे कम बाल विवाह लद्दाख में केवल 3 फीसदी ही बेटियों के बाल विवाह के मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में पारा बढ़ने से प्रकोप दिखाने लगी गर्मी
जयपुर। प्रदेश में पारा बढ़ने से गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। गंगानगर में दिन का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। जयपुर में दिन का तापमान 42.5 और रात का तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के गंगानगर, धौलपुर, नागौर, कोटा, पिलानी में तापमान अधिक रहने से लोग गर्मी से परेशान रहे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज लू चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग गर्मी से बचते रहे। मौसम विभाग के अनुसार पूरे मानसून के दौरान राज्य में 92-108 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

दिन का तापमान
अजमेर 42.1, अलवर 43.2, पिलानी 43.6, सीकर 41.0,कोटा 44.2, चित्तौड़गढ़ 44.0, , बाड़मेर 42.8, जैसलमेर 43.5, जोधपुर 42.3, फलौदी 42.8, बीकानेर 43.8, चूरू 44.1, गंगानगर 46.2, धौलपुर 46.1 और नागौर में 44.3 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड पर है कोल इंडिया का सबसे ज्यादा बकाया
नई दिल्ली।  महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश की राज्य बिजली उत्पादन कंपनियों पर कोल इंडिया लिमिटेड का सबसे अधिक पैसा बकाया है। सबसे अधिक राशि महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी पर बकाया है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी पर कोल इंडिया लिमिटेड का 2,608.07 करोड़ रुपये का बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 2591.45 करोड़ रुपए है।

पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पर दूसरी सबसे बड़ी राशि बकाया
सूत्रों ने बताया कि दूसरी सबसे बड़ी राशि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का बकाया है। कंपनी पर कोल इंडिया लिमिडेट का 1066.40 करोड़ रुपए बाकी है। सूत्रों ने कहा कि अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 955.54 करोड़ रुपए है। बकाया राशि के मामले में तीसरी सबसे बड़ा तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड है, जो झारखंड सरकार का उपक्रम है। इस पर कोल इंडिया लिमिटेड का 1018.22 करोड़ रुपए बकाया है। यह पूरा अनडिस्प्यूटेड अमाउंट है।

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी पर भी चौथी सबसे बड़ी राशि बकाया
चौथी सबसे बड़ी राशि तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड पर बकाया है। इस पर कोल इंडिया लिमिडेट का 823.92 करोड़ रुपये का बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 704.94 करोड़ रुपए का है। वहीं, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी पर 531.42 करोड़ रुपए बकाया है, जो पांचवीं सबसे बड़ी राशि है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 480.54 करोड़ रुपए का है। सूत्रों ने बताया कि बकाया राशि के मामले में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड छठे नंबर पर है। इसपर 429.47 करोड़ रुपया बकाया है। अनडिस्प्यूटेड अमाउंट 423.13 करोड़ रुपए का है। महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की राज्य बिजली उत्पादन कंपनियों का बकाया बहुत अधिक है लेकिन इसके बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड ने कभी भी इनकी आपूर्ति को विनियमित नहीं किया और उप-समूह योजना तथा रेक्स की उपलब्धता के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति की।

कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्र सरकार को घेरा
देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कोयले की कमी से उत्पन्न बिजली संकट पर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सिब्बल ने कहा कि सरकार की खराब नीतियों के चलते ही देश के लोग इस संकट को झेल रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि इस बिजली संकट की उत्पत्ति तब हुई, जब बीजेपी और सीएजी ने रिपोर्ट दी कि कांग्रेस सरकार के दौरान गलत तरीके से कोल ब्लाक आवंटित किए गए थे और एससी ने उन्हें रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद बीजेपी सरकार ने फिर से नीलामी की। इस दौरान बढ़ी हुई कीमतों को तक पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण यह संकट गहराया है। सिब्बल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण शायद ही कोई निजी क्षेत्र कोयला उत्पादन कर रहा है और राज्यों के पास खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को बदनाम करके राजनीतिक फायदा तो उठाया, लेकिन अब आम लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

भूपेश बघेल ने भी केंद्र को ठहराया जिम्मेवार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी रविवार को बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। बघेल ने  कहा कि यह सुनिश्चित करना कि देशभर के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति हो ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कोयले की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण यह हुआ है।

नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनी एलिसा
दुबई। न्यूजीलैंड में रविवार को संपन्न 2022 आईसीसी महिला विश्व कप की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गईं हैं। हीली ने रविवार को विश्व कप फाइनल में 170 रन की यादगार पारी की बदौलत चार स्थानों की छलांग के साथ मंगलवार को जारी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। 32 वर्षीय हीली ने 103.66 के स्ट्राइक रेट से दो शतकों और दो अर्धशतकों समेत कुल 509 रनों के साथ शीर्ष रन स्कोर रहते हुए अपना 2022 महिला विश्व कप अभियान समाप्त किया था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया था।

हीली के साथ चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉप छह में बरकरार हैं, जिनमें बेथ मूनी, कप्तान मेग लैनिंग और राचेल हेन्स शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हेन्स 497 रनों के साथ हीली के बाद 2022 महिला विश्व कप की दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर रही थीं। रैंकिंग में मूनी तीसरे, लैनिंग पांचवें और हेन्स छठे स्थान पर मौजूद हैं।

इस बीच इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नताली साइवर को भी रैंकिंग में तीन स्थानों का फायदा हुआ है। साइवर 2022 विश्व कप फाइनल में 148 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को पछाड़ कर नंबर एक ऑलराउंडर बन गईं हैं। नताली ने टूर्नामेंट में बल्ले के साथ 436 रन के अलावा गेंदबाजी में चार विकेट भी लिए थे। इंग्लैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की अनुभवी स्विंग-गेंदबाज अन्या श्रुबसोल पांच स्थानों की छलांग से आठवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

भारतीय कप्तान मिताली राज निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ गईं हैं, जबकि उनकी हमवतन स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे से नौवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

देश में बेरोजगारी की दर घटी, गुजरात और कर्नाटक में रही सबसे कम 1.8 प्रतिशत
कोलकाता। अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौटने के साथ देश में बेरोजगारी की दर घट रही है। सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकॉनमी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सीएमआइई के मासिक आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी की दर फरवरी में 8.10 प्रतिशत थी, जो मार्च में घटकर 7.6 प्रतिशत रह गई। दो अप्रैल को यह अनुपात और घटकर 7.5 प्रतिशत रह गया। शहरी बेरोजगारी की दर 8.5 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह 7.1 प्रतिशत रही। एक्सपर्ट का कहना है कि बेरोजगारी अनुपात में गिरावट से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। सरकार ने कहा, लेकिन भारत जैसे गरीब देश के लिए बेरोजगारी दर अभी काफी ऊंची है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बेरोजगारी को नहीं झेल सकते। इसलिए उनको खाने-कमाने के लिए जो भी रोजगार मिल रहा है, वे उसके लिए तैयार हो जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, मार्च में हरियाणा में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक 26.7 प्रतिशत रही। उसके बाद राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में यह 25-25 प्रतिशत रही। बिहार में बेरोजगारी की दर 14.4 प्रतिशत, त्रिपुरा में 14.1 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 5.6 प्रतिशत रही। अप्रैल, 2021 में कुल बेरोजगारी की दर 7.97 प्रतिशत थी। पिछले साल मई में यह 11.84 प्रतिशत के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, मार्च, 2022 में कर्नाटक और गुजरात में बेरोजगारी की दर सबसे कम 1.8-1.8 प्रतिशत रही।

कोरोना के बावजूद 2020-21 में हुईं 73 परीक्षाएं
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कोरोना काल के बावजूद सत्र 2020-21 में सर्वाधिक 73 परीक्षाएं आयोजित कराईं। यह आंकड़ा आयोग की स्थापना के बाद से यानी 71 वर्षों में सर्वाधिक है। आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई ब्रीफ रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सत्र 2020-21 में 73 परीक्षाएं और 41 साक्षात्कार आयोजित हुए। परीक्षाओं की संख्या किसी भी एक सत्र में सर्वाधिक है। हालांकि साक्षात्कार की संख्या पिछले सत्रों के मुकाबले कम रही। पिछले साल ही कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा था। इस दौरान यातायात के संसाधन लम्बे समय तक ठप रहे। इस सत्र में 8,98,221 आवेदन आए और 12 हजार 193 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कोरोना काल में ही एक सत्र पहले सत्र 2019-20 में 57 परीक्षाएं हुई थीं और 9 साक्षात्कार हुए थे। इस सत्र में कुल 6966 अभ्यर्थियों का चयन हुआ

स्थापना से अब तक हुई 1288 परीक्षाएं  302399 को मिली नौकरी
आरपीएससी की स्थापना के बाद वर्ष 1950-51 में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की गर्इं। तब महज 2 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। आरपीएससी ने इन 71 वर्ष में 1288 परीक्षाएं और 5248 साक्षात्कार आयोजित कराए। अब तक कुल 302399 युवाओं को नौकरी मिली।

सत्र

परीक्षा

साक्षात्कार

चयन

2018-19

30

28

8640

2019-20

57

9

6966

2020-21

73

41

12193

2021 में मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा में सबसे अधिक वृद्धि
नई दिल्ली।  देश में 2021 में मोबाइल ब्रॉडबैैंड उपभोक्ताओं की संख्या के 34/5 करोड़ से बढ़कर 76/5 करोड़ पर पहुंचने से 4 जी मोबाइल डेटा उपयोग में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और भारत को 2025 तक एक लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में 5जी एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। नोकिया वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड सूचकांक रिपोर्ट 2022 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में साल दर साल 53 प्रतिशत की वृद्धि दर से भारत विश्व में सबसे अधिक डेटा उपयोग करने वाले देशों में से एक बन गया है। डेटा यूजरों की बढ़ती संख्या और प्रति यूजर उपभोग से इस देश को डिजिटल इंडिया का विजन साकार करने की दिशा में आगे बढऩे में मदद मिल रही है।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2021 में डेटा ट्रैफिक 31 प्रतिशत तक बढ़ा जिसमें औसत मोबाइल डेटा खपत प्रति यूजर 17 जीबी प्रति माह पहुंच गया। भारत के बढ़ते 4जी नेटवर्क ने 2021 में लगभग सभी मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक को संभाला। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में 4 करोड़ से अधिक उपभोक्ता जोड़े गए या 4 जी सेवाओं में अपग्रेड किए गए।डिजिटलीकरण के निरंतर बढ़ते रहने से यह संख्या आगे और बढ़ेगी। पहले की तुलना में महानगरों में ट्रैफिक उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।

4 जी सामथ्र्य वाले उपकरणों के बढऩे से 4जी उपभोक्ताओं और डेटा की खपत में वृद्धि को बल मिल रहा है। भारत में 2021 में 3 करोड़ 5जी उपकरणों सहित 16 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री दर्ज की गई है जो अबतक की सबसे अधिक बिक्री है। 4 जी सामथ्र्यवाले एक्टिव उपकरण 80 प्रतिशत से अधिक हैं, जबकि 5जी सामथ्र्य वाले उपकरणों की संख्या एक करोड़ का स्तर पार की गई है। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2025 तक यूजर एडाप्शन बढ़कर स्मार्टफोन यूजर आधार के 60-75 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के स्मार्टफोन अपनाने से ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल ब्रॉडबैंड और वीडियो कंटेंट की व्यापक खपत होगी।

रिपोर्ट का अनुमान है कि 5जी सेवाओं से राजस्व पांच वर्षों में 164 प्रतिशत की दर से बढऩे की संभावना है। यह 5जी के वैश्विक उपभोग के मुताबिक है। इस प्रौद्योगिकी के 2030 तक 1 प्रतिशत तक की वैश्विक जीडीपी या राजस्व में एक लाख 30 हजार लाख करोड़ डॉलर का योगदान करने की संभावना है और यह स्वास्थ्य, जनोपयोगी सेवाओं, अगली पीढ़ी के मीडिया एप्लीकेशंस, विनिर्माण और स्मार्टसिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के अनूठे मामलों से संचालित होगा।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में डिजिटल विज्ञापन बाजार में लघु वीडियो सेगमेंट 20 प्रतिशत योगदान कर सकता है और इसके 2030 के अंत तक 25-30 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। भारतीय जेन जेड प्रतिदिन ऑनलाइन पर औसतन 8 घंटे खर्च करता है। भारत में 90 प्रतिशत इंटरनेट यूजर अपनी स्थानीय भाषा में कंटेंट का उपभोग करना पसंद करता है। भारत में 5 जी उपयोग के मामलों में नवप्रवर्तन, डिजिटलीकरण का दबदबा होगा और मोबाइल ब्रॉडबैंड की पैठ 80 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान है जिसमें औसत उपयोग 40 जीबी हो सकता है।

भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने किया कमाल : महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं झूलन
हैमिल्टन। भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शनिवार को महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं।झूलन ने 40 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टन (39 विकेट) के 34 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। 39 वर्षीय झूलन ने यहां शनिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2022 महिला विश्व कप मैच में यह कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने वेस्ट इंडीज की अनीसा मोहम्मद का विकेट लेने के साथ ही महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

उल्लेखनीय है कि महिला विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली पांच गेंदबाजों में इंग्लैंड की कैरोल होजेस (37 विकेट), क्लेयर टेलर (36 विकेट) और ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट््जपैट्रिक (33 विकेट) शामिल हैं।

तीसरी लहर में पहली बार चार मौतें, सबसे ज्यादा नए केस जयपुर में, संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक
जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में 2166 हैं। यहां संक्रमण दर 14.45 फीसदी है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण दर चित्तौड़गढ़ में 17.96 फीसदी रही है। कोटा में भी 17.34 फीसदी संक्रमण दर है। जालौर में बीते चौबीस घंटे में 1570 जांचें हुई, लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। 8 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है।

चार दिन में दोगुने हुए संक्रमित : 73,412 जांचें, 6,366 नए केस, 8.67 फीसदी संक्रमण दर : 30 हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस, अकेले जयपुर में 14006

जयपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 6366 नए रोगी आए हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में चार लोगों की जानें गई हैं। प्रदेश में चार जुलाई 2021 को अंतिम बार एक दिन में चार मौते हुई थीं। अब छह माह छह दिन बाद इतनी मौतें हुई हैं। यह मौतें अजमेर, जयपुर, अलवर और नागौर में हुई हैं। मरीजों की रफ्तार बढ़ने के 13 दिन में प्रदेश में 13 ही मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। चार दिन में प्रदेश में एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में 73412 संदिग्ध लोगों की जांचे हुई, जो इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक जांचे हैं। संक्रमण दर 8.67 फीसदी है। हालांकि जयपुर में मरीजों की संख्या में कमी आई है। यहां सोमवार को जहां 2749 नए रोगी आए थे। वहीं  मंगलवार को 2166 संक्रमित मिले हैं, लेकिन इसके उलट अन्य जिलों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जोधपुर, कोटा, अलवर, उदयपुर में 711 से 400 तक, भरतपुर और बीकानेर में 400 से कम पर 200 से ज्यादा, अजमेर, सीकर, बाड़मेर, सवाईमाधोपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा और दौसा में 200 से कम मरीज आए हैं पर 100 से ज्यादा है। डूंगरपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर में 100 से कम, लेकिन 50 से ज्यादा केस आए हैं। केवल जालौर में कोई नया रोगी नहीं है। शेष जिलों में 50 से कम नए केस हैं।

कुल संक्रमित    कुल मौत
विश्व    311,378,882    5,515,031
1.अमेरिका     62,661,272     861,336
2.भारत    35,875,790    484,213
3.ब्राजील    22,558,695     620,142
राजस्थान    9,88,638    8,978

नए संक्रमित    नई मौतें
भारत    1,68,063    277
राजस्थान    6,366    04

एक्टिव मरीज    ठीक हुए
भारत    311,717    21,626,836     राजस्थान    30,597    9,49,063

पूनिया की तबियत नासाज, भाजपा महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद बोहरा भी संक्रमित
प्रदेश में मंगलवार को भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चन्द्रशेखर दो दिन से बीमार थे, लेकिन तब से ही उन्होंने खुद को आइसोेलेट कर रखा था। मंगलवार को जांच में पॉजिटिव आए हैं। वहीं सांसद बोहरा में भी हल्के लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने जांच कराई थी,  जिसमें वे संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के चार दिन के दौरे पर गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की भी तबियत थोड़ी नासाज है। वे रात को जयपुर लौट आए। यहां आते ही उन्होंने अपनी कोरोना की जांच के सैंपल दिए हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी संक्रमित, वे आइसोेलेट हुए
सरकार में राज्य मंत्री सुभाष गर्ग की पत्नी मंगलवार को संक्रमित मिली है। इसके चलते उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर खुद को सात दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। जानकारी के अनुसार उनके भी जांच सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर बनेगी रणनीति
प्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने मंगलवार को संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं। आर्य ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि के रुप में दिए जाने वाले 50 हजार रुपए हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जो कि उसका हकदार है। आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाथ से मैला ढोने वाले जिन लोगों की सीवर चेंबर में उतरने के कारण मृत्यु हो गई है उनके  परिजनों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार दी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। आर्य ने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए जा रहे वनाधिकार पत्र से जुड़े बकाया मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही इन मामलों को एमआईएस पोर्टल पर इंद्राज कराना सुनिश्चित करें। जिनको यह पत्र  जारी हो गए हैं उनका राजस्व अभिलेख में अंकन भी किया जाए। जनजातीय विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के लिए चयनित चार जिलों के 860 गांवों के विकास की विशेष रणनीति बनाएं।

चेतावनी :मोलनुपिराविर दवा बुजुर्गों को दी जाए, युवाओं को नहीं
नई दिल्ली। कोरोना की एंटी वायरल दवा मोलनुपिराविर को भले ही भारत के औषधी महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। लेकिन अब इसके इस्तेमाल को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही है। एंटीवायरल ड्रग मोलनुपिराविर के  इस्तेमाल को लेकर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि मोलनुपिराविर ड्रग मरीजों को हॉस्पिटलाइजेशन और आईसीयू में भर्ती होने से बचाती है लेकिन ये दवा बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, युवा लोगों, यानी प्रजनन की उम्र वालों को नहीं दी जानी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि ये दवा उन बुजुर्गों को दी जानी चाहिए, जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, पर मोलनुपिराविर का बेवजह इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।

मोलनुपिराविर क्या है
मोलनुपिराविर को सर्दी-जुकाम के मरीजों के लिए बनाया गया था। यह वैक्सीन नहीं, बल्कि ओरल ड्रग है। इसे फार्मा कंपनी मर्क और रिजबैक ने बनाया है। अब इसका इस्तेमाल कोरोना मरीजों पर भी किया जा रहा है। इससे पहले आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने भी कहा था कि अगर कोई गर्भवती महिला इस दवा को लेती है, तो इससे उसके बच्चे के विकास में समस्या आ सकती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल काफी सोच समझकर करना चाहिए। एम्स के कुछ डॉक्टरों का कहना है कि यह दवा कोरोना के इलाज में मैजिक बुलेट नहीं है, इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।

गांवों में संक्रमण का खतरा कम: शिक्षा मंत्री
अभिभावक चाहे तो अपने बच्चों को नहीं भेजें स्कूल
ऑनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया
कोरोना की नई गाइडलाइन में सरकार ने शहरों के स्कूल बंद किए हैं, वहीं गांवों में स्कूल खुले रखे गए हैं। इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा है कि गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम है, इसलिए वहां स्कूल बंद नहीं किए हैं। शहरों में भीड़भाड़ से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। यदि गांवों में जहां संक्रमण फैलता है तो वहां स्कूल बंद किए जा सकते हैं। गांवों में अभिभावक चाहे तो बच्चों को स्कूल न भेजें। उन्हें आॅनलाइन क्लास का भी विकल्प दिया है। शहरों में जितनी भीड़ है, उतनी गांवों में नहीं है। कोविड गांवों में नहीं फैला है। फिर भी हमारे निर्देश हैं कि कलेक्टर स्थानीय स्तर पर जरूरत के अनुसार गांवों के स्कूल भी बंद कर सकते हैं।

स्थानीय अध्यापकों से प्रेक्टिकल एग्जाम का फैसला
शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा कि स्थानीय अध्यापकों से 17 जनवरी से बोर्ड क्लास के प्रेक्टिकल एग्जाम करवाने का फैसला किया है। 15 से 20 के बैच में प्रेक्टिकल एग्जाम लेंगे इसलिए खतरा भी नहीं है। कोरोना पीक पर था तब भी उसी हिसाब से ही एग्जाम करवाए थे। बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाएंगे तो हमारे स्टूडेंट्स पीछे रह जाएंगे।

11 दिन में खुलवाएं 3 हजार से ज्यादा पीपीएफ के खाते
जयपुर। ग्रामीण डाकघरों में मात्र 11 दिनों में तीन हजार से ज्यादा पीपीएफ के खाते खोलने पर जयपुर ग्रामीण डाक अधीक्षक  मोहनसिंह मीणा को डाक विभाग राजस्थान सर्किल की मुखिया मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनुला कुमार और निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय बीएल सोनल ने सर्वोच्य सम्मान डाक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया हैं। समस्त राजस्थान प्रदेश के डाक विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी डाक सेवा अवार्ड-2021, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। मोहनसिंह मीणा ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि डाक घर लेन देन के लिए आने वाले ग्राहकों की परेशानियों को तुरंत हल करके देते हैं जिससे की डाकघर में पैसा जमा कराने व निकालने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही उठानी पड़े।  कोविड के समय भी दूर-दराज के गाँव में जाकर डाकिये ने आईपीपीबी आदि के माध्यम से लोगों को उनके खाते से पैसा निकालकर, जमा कराकर, पेंशन भुगतान आदि सुविधाएं प्रदान कर राहत पहुंचाई है। अकेले जनवरी माह के अन्दर ग्रामीण डाकघरों ने 900 से ज्यादा रूरल पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस पाॅलिसीज करके दी जिससे डाकघरों में पाॅलिसीज की संख्या में इजाफा हुआ है ।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में  शनिवार को हो रही है। जिसमें नेतृत्व परिवर्तन, देश की वर्तमान स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के समूह 23 के रूप में चर्चित वरिष्ठ नेताओं का एक गुट लगातार पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष निर्वाचित करने की लंबे समय से मांग कर रहा है। ये नेता कार्यसमिति की बैठक बुलाने के लिए भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे थे जिसे देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुट में शामिल नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की सख्त जरूरत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहली बार मुखर होकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से चुने हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल आदि द्वारा उठाए जा रहे है मुद्दों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न राज्यों में कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह, चीन की घुसपैठ, महंगाई, किसानों के मुद्दे तथा अन्य विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

उल्लेखनिय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा, भंवर जितेंद्र सिंह और रघुवीर मीना भी इस बैठक में मौजूद है। । करीब आठ माह बाद राजधानी आए गहलोत के इस दौरे को लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली में कई तरह के कयास एवं अनुमान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में प्रदेश में बहुप्रतिक्षित सत्ता एवं संगठन में बदलाव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। क्योंकि सीएम गहलोत की पार्टी नेतृत्व से लंबे समय से मुलाकात नहीं हो पाई है। इसीलिए सरकार एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी हो रही थी।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कल
नई दिल्ली। कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रहे घमासान के बीच शनिवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ा धड़ा पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की लंबे समय से मांग कर रहा है। समूह 23 के नाम से मशहूर इस गुट के नेता कार्यसमिति की बैठक बुलाने के लिए भी लगातार पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे थे जिसे देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के इन असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है और तब ही भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहली बार इस तरह से मुखर होकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनौती दे रहे हैं और चुने हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल आदि द्वारा उठाए जा रहे है मुद्दों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न राज्यों में कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह, चीन की घुसपैठ, महंगाई, किसानों के मुद्दे तथा अन्य विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।