ballistic missiles - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत
तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के ताजा घटनाक्रम में ईरान ने इजरायल के व्यावसायिक केंद्र तेल अवीव पर मिसाइलों की एक नयी खेप दाग कर इजरायल सुरक्षा बलों को चौंका दिया। मंगलवार सुबह हुए इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत सीधे तौर पर प्रभावित हुई, जिससे शहर के आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों व इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात दावा किया था कि ईरान के एक शीर्ष अधिकारी के साथ उनकी "बेहद सकारात्मक" बातचीत हुई है। ईरान ने हालांकि इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ ने इसे वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाई गई "फर्जी खबर" करार दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बिजली केंद्रों को "नष्ट" करने की अपनी पूर्व चेतावनी पर पांच दिनों की मोहलत दी है। उन्होंने पहले 48 घंटे की समय सीमा दी थी, जिसे अब कूटनीति के लिए थोड़ा और समय देने के नाम पर बढ़ाया गया है। श्री ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलता है, तो हमले निश्चित हैं।

युद्ध के 25वें दिन पहली बार लेबनान के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस इंटरसेप्शन के लिए एक विदेशी नौसैनिक जहाज जिम्मेदार था। मिसाइल के मलबे बेरूत के उत्तरी शहरों में गिरे, जिससे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (हिजबुल्लाह के गढ़) पर भीषण हमले किए हैं।
इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि बहरीन में ईरानी मिसाइल हमले के दौरान उनके साथ कार्यरत एक मोरक्कन नागरिक की मौत हो गई। बहरीन की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वे ईरानी आक्रामकता के खिलाफ अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं।
बीते 24 घंटों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी ओर आ रही पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोनों को मार गिराया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ईरान की ओर से किए गए थे। इस बीच, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए यूएई के निजी स्कूलों को अगले सप्ताह से फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इराक के अनबार प्रांत में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के एक कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा बलों ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है। वहीं, इराकी कुर्दिस्तान में भी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में छह कुर्द सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। तनाव के बीच ईरान ने मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र को अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। वे अली लारीजानी का स्थान लेंगे जिनकी पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी। जोल्घाद्र की नियुक्ति को ईरान की रक्षा रणनीति में एक कड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप के वार्ता के दावों और फिर ईरान के खंडन के बीच वैश्विक तेल बाजारों में भारी हलचल रही। ब्रेंट क्रूड की कीमतें कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरीं, लेकिन मध्य-पूर्व में नए मिसाइल हमलों की खबर के बाद बाजार फिर से अस्थिर हो गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची से फोन पर बात की और कहा कि "लड़ने से बेहतर बातचीत है।" वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी क्षेत्र में शांति बहाली के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी तक के क्षेत्र पर नियंत्रण करेगी। उन्होंने बताया कि नदी पर बने उन सभी पांच पुलों को नष्ट कर दिया गया है जिनका उपयोग हिजबुल्लाह हथियारों की आवाजाही के लिए करता था।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को एक नया बयान जारी कर इजरायल को चेतावनी दी कि यदि लेबनान और फिलिस्तीन में नागरिकों पर हमले नहीं रुके, तो इजरायली सेना को "बिना किसी संयम" के भारी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ेगा। बीते 24 घंटों में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण विस्थापितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। युद्ध के कारण अब तक लेबनान में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय सहायता की मांग तेज हो गई है।

ईरान का जबरदस्त पलटवार: इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु संयंत्र पर लगातार बरसाई मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
तेल अवीब। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने शनिवार रात एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब ईरान ने इजरायल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित 'शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र' को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा हैं। डिमोना को विश्व स्तर पर इजरायल के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र के रूप में जाना जाता है। अराद शहर कई प्रमुख इजरायली रक्षा बलों के ठिकानों के पास स्थित है और परमाणु संयंत्र में काम करने वाले कर्मियों का आवासीय केंद्र भी है। ईरान ने इन दोनों शहरों को इसलिए चुना क्योंकि ये परमाणु बुनियादी ढांचे और सैन्य रसद की एक साझा श्रृंखला बनाते हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस स्थिति को "भविष्य के अभियान की एक बहुत कठिन शाम" करार दिया है। उन्होंने और आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने संकल्प लिया है कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से लड़ना जारी रखेगा। नेतन्याहू ने प्रभावित शहरों के महापौरों से बात कर उन्हें सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर हमला, रेडियोधर्मी रिसाव नहीं: ईरान ने भी 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर दागी मिसाइलें
तेहरान। इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान के नतान्ज़ में यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर हमले किए, हालांकि किसी भी रेडियोधर्मी रिसाव की सूचना नहीं मिली है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया, नतान्ज में शहीद अहमद रौशन यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर शनिवार सुबह हमला किया गया।  एजेंसी ने कहा कि किसी भी रेडियोधर्मी रिसाव का पता नहीं चला है और आसपास की आबादी के लिए कोई खतरा नहीं है।

इसने हमले की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करती हैं। उधर, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया पर दो मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (आईआरबीएम) दागीं, हालांकि हमले में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

पश्चिमी एशिया से निकल हिंद महासागर तक पहुंची जंग: ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने बताया, ईरान ने हिंद महासागर के मध्य में स्थित एक संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे ‘डिएगो गार्सिया’ पर दो आईआरबीएम मिसाइलें दागीं। डिएगो गार्सिया पर यह हमला पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध में एक बड़े तनाव का प्रतीक है तथा इस बात का संकेत है कि अब युद्ध पश्चिमी एशिया से निकलकर हिंद महासागर तक पहुंच गया है।

अमेरिका ने दी ईरान को तेल बेचने की छूट ईरान ने कहा: कोई तेल नहीं है

इस बीच अमेरिका ने प्रतिबंधों में अस्थाई ढील देते हुए ईरान को उस कच्चे तेल को बेचने की अनुमति दी है, जो उसने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जमा कर रखा है, लेकिन ईरान के कहा है कि उसके पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ‘कोई तेल नहीं’ है। तेल बाजार में बढ़ती कीमतों को शांत करने के उद्धेश्य से, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान को लगभग 140 मिलियन बैरल कच्चा तेल बेचने के लिए अस्थाई छूट दी है। अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कोई अधिशेष नहीं   -ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने ईरानी तेल मंत्रालय के प्रवक्ता समन घौदौसी के हवाले से कहा कि वर्तमान में ईरान के पास पानी में कोई कच्चा तेल नहीं बचा है और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कोई अधिशेष नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री की टिप्पणी का उद्देश्य बाजार की धारणा को प्रभावित करना था। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा था कि छूट से वैश्विक बाजारों में लगभग 140 मिलियन बैरल तेल आएगा और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

ईरान ने दिखाई ताकत

ईरान से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर हमले का तात्पर्य है कि ईरान की मिसाइलों की मारक क्षमता पहले के अनुमान से कहीं अधिक है। एमएनए ने कहा कि ईरान द्वारा अमेरिका के सुदूर सैन्य अड्डे को निशाना बनाना लंबी दूरी के ठिकानों को भेदने की उसकी मिसाइल क्षमता को प्रदर्शित करता है।

अराघची ने कहा यह हमारा आत्मरक्षा का अधिकार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने डिएगो गार्सिया पर हमले को ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ बताते हुए कहा कि इस आधार को ‘ईरान के खिलाफ हमले’ के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने से ब्रिटिश नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है।

डिएगो गार्सिया अमेरिका का महत्वपूर्ण केंद्र

डिएगो गार्सिया अमेरिका की लंबी दूरी के बमवर्षकों विमानों और नौसैनिक संपत्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे निशाना बनाने का उद्देश्य पूरे एशिया में अमेरिकी सेना की सैन्य आपूर्ति के साथ-साथ रसद आपूर्ति को बाधित करना है।

मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ की बात

पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की और उन्हें ईद तथा नवरोज की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ क्षेत्र की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित करते हैं। उन्होंने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित बने रहें।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत की और ईद तथा नवरोज की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित करते हैं। नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित बने रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।

इजरायली पीएम नेतन्याहू का कड़ा रुख: ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए जमीनी कार्रवाई की जरूरत, ईरान के शासन को हवाई हमलों से नहीं उखाड़ा जा सकता
तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि केवल हवाई हमलों से ईरान के शासन को नहीं उखाड़ा जा सकता, बल्कि इसके लिए एक जमीनी कार्रवाई की आवश्यकता होगी। नेतन्याहू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इजरायल और अमेरिका हवाई हमलों से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को नष्ट कर रहे हैं, लेकिन सार्थक सत्ता परिवर्तन केवल हवाई अभियानों से संभव नहीं है। उन्होंने कहा, क्रांति केवल हवा से नहीं आ सकती, इसके लिए जमीनी कार्रवाई भी जरूरी है। उन्होंने यह साझा करने से इनकार कर दिया कि इस जमीनी कार्रवाई का स्वरूप क्या होगा।

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान में केवल शासन बदलना काफी नहीं है, बल्कि वहां की विचारधारा में बदलाव आना जरूरी है। उन्होंने इसकी तुलना इतिहास से करते हुए कहा, आप एक तानाशाह (अयातुल्लाह) को हटाकर दूसरे को नहीं लाना चाहेंगे। आप हिटलर की जगह दूसरे हिटलर को नहीं बिठाना चाहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल और अमेरिका हवाई हमलों के जरिए केवल स्थितियां पैदा कर सकते हैं, लेकिन वास्तविक क्रांति और सत्ता का तख्तापलट केवल जमीनी स्तर पर ईरानी जनता के प्रयासों और सक्रियता से ही संभव है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद शासन के भीतर काफी तनाव और दरारें हैं। उन्होंने उनके संभावित उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी तक सामने नहीं आए हैं, जो शासन की कमजोरी को दर्शाता है।

अभियान के 20वें दिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन करने और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता खो चुका है। उन्होंने कहा, हम इन क्षमताओं को धूल और राख में मिलाना जारी रखेंगे। ईरान आज पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है, जबकि इजरायल एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत इजरायल अब उन कारखानों को निशाना बना रहा है जो मिसाइलों के पुर्जे बनाते हैं, ताकि ईरान के औद्योगिक आधार को पूरी तरह खत्म किया जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेदों की खबरों पर नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल ने अकेले कार्रवाई की थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर भविष्य के कुछ हमलों को फिलहाल रोक दिया गया है।

उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने अमेरिका को इस युद्ध में धकेला है। साथ ही, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील रास्तों के विकल्प के रूप में अरब प्रायद्वीप से भूमध्यसागरीय बंदरगाहों तक पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया। नेतन्याहू के इस संबोधन के कुछ ही घंटों बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर नए मिसाइल हमले किए, जिससे यरूशलम और इजरायल के अन्य हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

मिसाइल हमलों से दहला कुवैत: तबाह हुआ अमेरिकी ऑपरेशन सेंटर, 6 सैनिकों की मौत, अन्य 67 सैन्यकर्मी घायल
कुवैत सिटी। ईरानी हमले में अब तक कुवैत में कुवैत सशस्त्र बल के 67 सैनिक घायल हो गये हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि घायल सैनिकों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।

अल-अतवान ने कहा कि कुवैती सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं। सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सरकारी संस्थानों के समन्वय में चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये उपाय देश की सुरक्षा और नागरिकों एवं निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बनायी गयी व्यापक राष्ट्रीय प्रणाली का हिस्सा हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि कुवैती रक्षा प्रणालियों ने पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के हवाई क्षेत्र को निशाना बनाकर किये गये हमलों में अब तक 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोनों का पता लगाया है और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट किया है।

इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू
यरूशलम। इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसकी वायुसेना ने ईरानी बैलेस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमलों का एक दौर पूरा कर लिया है। सैन्य अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि लड़ाकू विमानों ने ईरान में भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण केंद्र, विमानों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली मिसाइल भंडारण केंद्र और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लॉन्च पैड्स (प्रक्षेपण स्थलों) पर हमला किया। सेना ने लक्षित स्थलों की संख्या या उनके सटीक स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

सुबह ईरान की ओर से मिसाइल हमले फिर से शुरू हो गये। तेल अवीव सहित मध्य इजरायल में हवाई हमले के सायरन गूंजने लगे और लाखों लोग आश्रय स्थलों की ओर भागे। यह स्थिति ठीक उसी समय बनी जब नये युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू हुए थे, जिनमें कुछ प्रतिबंध हटाये गये थे और इजरायलियों को उन कार्यस्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गयी थी, जहां से वे जल्दी आश्रय स्थलों तक पहुंच सकें।

पुलिस ने बताया कि मध्य क्षेत्र में एक मिसाइल का अवशेष गिरा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि इसके प्रभाव से एक रिहायशी घर के पिछवाड़े में बड़ा गड्ढा हो गया है। चिकित्सा कर्मियों ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी है। शनिवार सुबह इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये थे, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली ठिकानों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी संपत्तियों पर जवाबी हमले किये।

अमेरिका का कड़ा रूख, ईरान-वेनेजुएला हथियार व्यापार को लेकर लगाए नए प्रतिबंध
वॉशिगटन। अमेरिका ने ईरान और वेनेजुएला के बीच कथित तौर पर हो रहे हथियारों के व्यापार को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों देशों की 10 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका का आरोप है कि तेहरान, वेनेजुएला को पारंपरिक हथियारों की आपूर्ति कर रहा है, जिससे अमेरिकी सुरक्षा हितों को खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग और वित्त विभाग के मंगलवार को जारी अलग-अलग बयानों में कहा गया कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान और वेनेजुएला के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को रोकना है। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, प्रतिबंधों के दायरे में आई एक वेनेजुएला की कंपनी कथित तौर पर ईरानी डिजाइन वाले 'कॉम्बैट अनमैन्ड एरियल व्हीकल' या हमलावर ड्रोन की खरीद-बिक्री में शामिल रही है। अमेरिकी दावों के मुताबिक, यह व्यापार लाखों डॉलर का है और इसमें शामिल ड्रोन युद्धक अभियानों में सक्षम हैं।

इसके आगे बयान में कहा गया है कि ईरान के वेनेजुएला को हथियारों की आपूर्ति करना न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है, बल्कि यह अमेरिकी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए भी चुनौती है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे किसी भी सैन्य गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेगा जो उसके हितों को प्रभावित करता हो।

उल्लेखनीय है कि, ईरान और वेनेजुएला दोनों ही लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सैन्य संबंध और भी प्रगाढ़ हुए हैं।