discrimination - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा ने मनभेद बढ़ाया, मोदी अपने शब्द वापस लें: आनन्द शर्मा
जयपुर। पीएम मोदी के कांग्रेस को लेकर दिए बयानों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने मतभेद के साथ मतभेद बढ़ा दिए हैं। मोदी को अगले दौरे में अपने शब्द वापस लेने चाहिए।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा राजस्थान में अपना सीएम चेहरा भी घोषित नहीं कर सकी। उनको पता है कि उनकी सरकार नहीं बनेगी, इसलिए चेहरा घोषित नहीं किया। खुद मोदी यंहा प्रचार करने उतर आए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें प्रधानमंत्री पद का काम देखना चाहिए। चुनाव में प्रचार जरुरी है, लेकिन भाजपा काम नहीं करके भी मार्केटिंग में माहिर है। हमारी योजनाओं की भाजपा अपने घोषणा पत्र में नकल कर रही है। हमने 500 रुपए में सिलेंडर दिया तो उन्होंने 450 में बोल दिया। मोदी तो देश के पीएम हैं वो देश भर में 450 रुपए का सिलेंडर घोषित कर दें, हम उनका स्वागत करेंगे। हमारी सरकार ने छात्रों, कर्मचारियों, बेटियों, महिलाओं, किसानों के लिए अच्छे काम और योजनाएं दी। हमने अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों में में भी ये लाभ दिए हैं। हमारे विकास कार्यों की बदौलत राजस्थान की जीडीपी बढ़ी है। राजस्थान आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है। मोदी से पहले भी देश मे विकास हुआ था। परमाणु ताकत और औद्योगिक विकास देश मे पहले भी हुआ। मनमोहन सिंह सरकार में देश की अर्थव्यवस्था 400 बिलियन डॉलर से 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंची थी। राजस्थान में प्रचार आगे बढ़ रहा है। प्रचार में भाजपा ने मतभेद के साथ मनभेद भी बढ़ा दिया। राजनीति में कटुता नहीं होनी चाहिए। विचार अलग अलग होते हैं, लेकिन दुर्भावना से राजनीतिक आक्रमण नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा राजस्थान की सरकार पर आरोप लगाना बंद करें। प्रजातंत्र में धमकी नहीं दी जाती। यंहा जनता सब कुछ तय करती है। मोदी कहते हैं कि बटन ऐसे दबाओ जैसे फांसी दे रहे हो। मोदी अगली बार जब आएं तो ये शब्द वापस लें। किसी भी राज्य में दंगे होते हैं तो पुलिस प्रशासन अपना काम करेगी। सबको मालूम है कि दंगे करने वाले लोग किस संगठन के कार्यकर्ता हैं। हिमाचल और कर्नाटक में हमने गारंटी दी तो कई को पूरा किया है, कुछ पर निर्देश दिए जा रहे हैं। अच्छी बात है कि जयराम ठाकुर हमारी सरकार को याद करते हैं। सीमावर्ती राज्य हिमाचल में हमने जो काम किए हैं उन पर धन्यवाद नहीं तो शाबाशी तो मिलनी चाहिए। जयराम ठाकुर अपने केंद्रीय नेतृत्व से हमारे सवाल पूछें। वे बताएं कि अग्निवीर योजना को कब वापस लेंगे। यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उनको 4 साल बाद कोई सुविधा नहीं मिलती। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ईडी पर दिए बयान पर कहा कि ईडी जिस तरह पक्षपात कर जांच करती है और भाजपा के लोगों को टारगेट नहीं करती, उससे उनकी कार्यवाही की मंशा पर सवाल उठते हैं। सनातन धर्म के सवाल पर कहा कि भाजपा धर्म, संस्कृति और धरोहर को राजनीति से दूर रखें। ये भाजपा की बापौती नहीं है। चुनाव में गहलोत पायलट को लेकर कहा कि हमारे लिए दोनों नेता महत्वपूर्ण हैं। सभी मिलकर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायकों की राय पर मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

भाजपा को चुनाव के वक्त तुष्टिकरण याद आता है। चुनाव के समय दंगाईयो की सूची निकाल लें तो भाजपा की सच्चाई सामने आ जाएगी। हम तो उस सोच और विचारधारा के लोग हैं, जिनकी देश की आजादी में योगदान रहा है। हमारी राष्ट्रभक्ति इनसे बहुत ज्यादा है।

इंग्लैंड क्रिकेट में होता है भेदभाव: रिपोर्ट
लंदन। क्रिकेट में न्यायपरस्ता के लिये स्वतंत्र आयोग (आईसीईसी) की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट ने दावा किया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट में रंग, लिंग और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव गहराई तक मौजूद है।

आईसीईसी ने दो वर्ष की पड़ताल के बाद मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में ये दावे किये। होल्डिंग अप ए मिरर टू क्रिकेट रिपोर्ट में खिलाड़ियों, कोचों, प्रशासकों और प्रशंसकों सहित 4000 से अधिक लोगों के साक्ष्य शामिल हैं। इस 317 पन्नों की रिपोर्ट में खेल की ऐतिहासिक संरचनात्मक असमानताओं पर गहराई से प्रकाश डाला गया है।

आयोग ने इस रिपोर्ट में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से कुल 44 सिफारिशें की हैं, जिनमें महिलाओं और अश्वेतों से जुड़े मुद्दों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है।

इस रिपोर्ट ने पेशेवर महिला क्रिकेटरों के लिेए वेतन संरचना में मौलिक बदलाव की सिफारिश की है, जिसमें 2029 तक घरेलू स्तर पर और 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं और पुरुषों के लिये समान वेतन (औसतन) की मांग की गयी है।

इसमें इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच फीस को तत्काल प्रभाव से बराबर करने की सिफारिश भी की गयी है।

रिपोर्ट की सबसे मौलिक सिफ़ारिशों में से एक अगले वर्ष के भीतर क्रिकेट के लिये एक अलग नियामक संस्था का निर्माण करना है, जो ईसीबी से पूरी तरह से स्वतंत्र हो। रिपोर्ट में कहा गया है, ''कथित नियामक उल्लंघनों की जांच करने और आरोप लगाने के बारे में निर्णय लेने के लिये नयी नियामक संस्था को जिम्मेदार होना चाहिए, न कि ईसीबी को।"

आईसीईसी की पहली सिफारिश यह है कि ईसीबी ''अपनी विफलताओं के लिये सार्वजनिक माफी मांगे और स्वीकार करे कि ''खेल में नस्लवाद, लिंगवाद, अभिजात्यवाद और वर्ग-आधारित भेदभाव मौजूद हैं।"

इसी बीच, गत सितंबर ईसीबी के चेयरमैन का कार्यभार संभालने वाले रिचर्ड थॉमसन ने माफी मांगते हुए कहा है कि वह इस अवसर को क्रिकेट की सूरत बदलने के लिये इस्तेमाल करेंगे।

थॉमसन ने एक बयान में कहा, ''क्रिकेट का खेल हर किसी के लिये होना चाहिए। हम जानते हैं कि ऐसा हमेशा से नहीं रहा है। रिपोर्ट के महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह भी उजागर करते हैं कि बहुत लंबे समय तक महिलाओं और अश्वेत लोगों की उपेक्षा की गयी थी। हमें इसके लिये सचमुच खेद है।"

थॉमसन ने कहा, ''मैं दृढ़ संकल्प लेता हूं कि इंग्लैंड और वेल्स में क्रिकेट के लिये यह जागृति व्यर्थ नहीं जायेगी। हम इस क्षण का उपयोग यह प्रदर्शित करने के लिये करेंगे कि यह खेल सभी के लिये है और वर्तमान एवं भविष्य की पीढिय़ों के लिये इसे सही बनाना हमारा कर्तव्य है।"

टूटे भेदभाव की दीवार, दूर हो अकेलापन', जेकेके में 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन
जयपुर। इंसान की खींची गयी लकीरें जो उसे एक दूसरे से अलग-थलग कर रही हैं। कहीं रंग भेद, कहीं धर्म तो कहीं जाति और राजनीतिक हित साधने के लिए पैदा किया गया भेदभाव व आर्थिक ऊंच-नीच, ये सभी इंसान के जीवन के लिए घातक बनते जा रहे हैं। इन सभी भावों को व्यक्त करने के उद्देश्य से जवाहर कला केंद्र में  शनिवार रात को 'द ज़ू स्टोरी' नाटक का मंचन किया गया। रमेश भाटी नामदेव के निर्देशन में हुए नाटक ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

'ज़ू की तरह है इंसानी जीवन'
द ज़ू स्टोरी अमरीकी लेखक एडवर्ड एल्बी द्वारा लिखा गया है। इसके दो पात्रों जैरी व पीटर की कहानी को रंगकर्मियों ने मंच पर जाहिर किया। दर्शाया गया कि जैरी जो अति वाचाल प्रवृत्ति का है, स्वयं से हो रहे भेदभाव से बुरी तरह कुंठित है। चीड़िया घर में जानवरों से होने वाले विभेद का उदाहरण देते हुए जैरी इंसानी वर्ग भेद को जाहिर करता है। भेदभाव की जंजीरों में जकड़ा जैरी चाहता है कि इंसान आपस में भेदभाव नहीं करे।

...सहयोग नहीं दिखावा!
अकेलेपन जूझ रहे जैरी को सहयोग का दिखावा करने की दुनिया की आदत रास नहीं आती। अब वह अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है। इस पर पीटर उसे सार्वभौमिक नियम समझाने का प्रयास करता है कि सब को सब कुछ नहीं मिलता। पीटर की अंतरमुखी प्रवृत्ति से ऐसा प्रतीत होता है कि वह सभ्य इंसान है। अंतत: उकसाने पर पीटर के भीतर छिपा जानवर बाहर आ जाता है और जैरी की हत्या हो जाती है।

इन्होंने डाली नाटक में जान
नाटक की जान बने जैरी और पीटर का रोल क्रमश: डॉ. हितेंद्र गोयल व श्री  मज़ाहिर सुल्तान जई ने निभाया। मंच से परे श्री गगन मिश्रा ने लाइट, श्री एस.पी रंगा और श्री नेमीचंद ने संगीत, श्री अरुण पुरोहित व श्री एस. पी रंगा ने मंच की व्यवस्था संभाली।

ग्रामीण महिलाओं के लिए CM गहलोत की गहरी सोच
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर कहा कि गांवों में रहने वाली महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालें। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाना और यह सुनिश्चित करना कि उनके साथ कोई भेदभाव न हो और संसाधनों तक उनकी समान पहुंच हो, हमारा ध्यान होना चाहिए।

साथ ही GlobalHandwashingDay पर कहा कि हमें बीमारियों को रोकने और जीवन बचाने के प्रभावी तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। हमें इस आदत को कोविड के समय और उसके बाद भी एक आवश्यकता के रूप में अपनाना चाहिए।