Commercial Cylinder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त
जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों का जिला रसद अधिकारी ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 222  गैस सिलेंडर जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अनाधिकृत गैस कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सतर्कता दस्तों का गठन कर चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर,  2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 3 बांसुरी एवं 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों ने जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अवैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 पिकअप वाहन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार प्लॉट नंबर 42 बी, 43ए, जमना विस्तार सुशीलपुरा सोडाला में कार्रवाई के दौरान 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 पिकअप वाहन जब्त किए गए। मौके पर पकड़े गए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चारण ने बताया कि उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला में मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 2 बांसुरी एवं 1 रबर पाइप जब्त कर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल की चौथी टीम ने सौरव गृह संग्रह चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 रेगुलेटर मय पाइप, 1 बांसुरी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 1 रिफलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

नए साल पर आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर सात प्रतिशत महंगा
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने नये साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब सात प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी की है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,691.50 रुपये का हो गया है। यह जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

दिसंबर में इसकी कीमत 1580.50 रुपये थी। इस प्रकार इसकी कीमत 111 रुपये (7.02 प्रतिशत) बढ़ी है। इससे पहले दिसंबर में यह 10 रुपये और नवंबर में पांच रुपये सस्ता हुआ था। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है।

देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गयी है। कोलकाता और मुंबई में इसके दाम 111 रुपये बढ़े हैं। अब कोलकाता में नयी कीमत 1,795 रुपये और मुंबई में 1,642.50 रुपये हो गयी है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 110 रुपये महंगा होकर आज से 1,849.50 रुपये का मिलेगा।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये पर स्थिर है।

तेल विपणन कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में बदलाव और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर के आधार पर आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें तय की जाती हैं।