one and a half - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक छलांग लगाई
मुंबई। महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों की सख्त नीति की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से लगातार दूसरे दिन बढ़त बरकरार रखते हुए मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 934.23 अंक उछलकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 52,532.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.42 प्रतिशत की उछाल लेकर 21,507.66 अंक और स्मॉलकैप 2.99 उछलकर 24,121.65 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3462 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2502 में तेजी जबकि 832 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 48 कंपनियां हरे वहीं दो लाल निशान पर रही। बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 2.86, सीडीजीएस 2.23, ऊर्जा 4.95, हेल्थकेयर 2.01, इंडस्ट्रियल्स 2.86, आईटी 3.05, दूरसंचार 2.26, यूटिलिटीज 3.58, कैपिटल गुड्स 2.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.93, धातु 3.90, तेल एवं गैस 5.96, पावर 3.38, रियल्टी 3.79 और टेक समूह के शेयर 2.82 चढ़ गए।

विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.95, जापान का निक्केई 1.84 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.87 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक जबरदस्त तेजी के साथ 51,897.60 पर खुला लेकिन मामूली बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद यह 51,808.76 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। दमदार लिवाली शुरू होने से यह लगातार चढ़ता हुआ दोपहर बाद 52,799.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 51,597.84 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 106 अंक की बढ़त लेकर 15,455.95 अंक पर खुला। कारोबारी सत्र के दौरान यह 15,419.85 अंक के निचले जबकि 15,707.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 15,350.15 अंक की तुलना में 1.88 प्रतिशत उछलकर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान  नेस्ले इंडिया की 0.26 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की शेष 29 कंपनियों में तेजी रही। टाइटन ने सबसे अधिक 5.92 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही एसबीआई  3.79, टीसीएस 3.17, एचसीएल टेक 2.81, टाटा स्टील 2.68, विप्रो 2.59, इंफोसिस 2.49, एलटी 2.05, एनटीपीसी 1.82, रिलायंस 1.64 और मारुति के शेयर 1.58 प्रतिशत चढ़े।

अभी किराए पर ही उड़ान, डेढ़ साल बाद मिलेंगे हेलिकॉप्टर-विमान
जयपुर। राजस्थान सरकार का हवाई बेड़ा अभी पूरी तरह से खाली है। एक विमान और हेलिकॉप्टर खरीद के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन अभी डेढ़ साल सरकार को इनके आने का इंतजार करना ही पड़ेगा। ऐसे में फिलहाल सरकार की वीवीआईपी उड़ान के लिए किराए के विमान-हेलिकॉप्टर ही काम में लेने होंगे। प्रदेश के सिविल एविएशन विभाग वीवीआईपी उड़ान के लिए गुजरात की तर्ज पर 200 करोड़ का एक 10 सीटर मल्टी-टरबाइन अत्याधुनिक सुविधाओं से लबरेज जेट विमान और चार सीटर 30 करोड़ का हेलिकॉप्टर खरीद रहा है। टेंडर गत दो मार्च को हो गए हैं, अप्रैल में कंपनियों का चयन तो हो जाएगा, लेकिन इनके हवाई-बेड़े में लैंड होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा यानी डिलेवरी चुनावों के वक्त तक ही हो पाएगी। ऐसे में इनका उपयोग अगली सरकार के वक्त ही हो पाएगा।

7 साल में 100 करोड़ सेवाओं पर खर्च
हवाई बेड़े में वीवीआईपी उड़ान के लिए सात साल से विमान-हेलिकॉप्टर नहीं है। इस समयावधि में किराए के विमान-हेलिकॉप्टर से ही वीवीआईपी उड़ान का काम चल रहा है। हर साल औसतन 18-20 करोड़ रुपए विमान सेवाओं पर खर्च होते हैं। पिछले दो साल महामारी के चलते राशि काफी कम खर्च हुई है। इस हिसाब से करीब सौ करोड़ रुपए अब तक किराए की उड़ान पर खजाने से खर्च हुए हैं। अभी डेढ़ साल और किराए पर ही विमान सेवा चलेगी। ऐसे में 27-30 करोड़ और खर्च होने का आंकलन है।

खुद के सरकारी बेड़े में समय यूं लगेगा
टेंडर की अंतिम तारीख के बाद कंपनियों से प्रजेंटेशन लिया जाएगा। फिर तकनीकी और फाइनेंशियल बिड़ खोली जाएगी, जिस कंपनी के हेलिकॉप्टर-विमान पर बात बनेगी, उनमें अत्याधुनिक सेवाओं के लिए सिविल एविएशन की तकनीकी कमेटी मैन्यूफेक्चरिंग कराएगी। इसके बाद मेंटिनेंस के लिए इंजीनियरों की टीम को और पायलटों को उड़ान के लिए विक्रेता कंपनी तीन माह की ट्रेनिंग देगी। इसके बाद डायरेक्टर जनरल आॅफ सिविल एविएशन की उड़ान को हरी झंडी मिलने की प्रक्रिया होगी। तब प्रदेश में वीवीआईपी उड़ान के लिए विमान मिलेंगे।

महामारी ने रोकी थी पिछली खरीद
गहलोत सरकार ने कोरोना महामारी शुरू होने से ठीक पहले फ्रांस की डेशो एविएशन कंपनी से मिड साइज 12 सीटर जेड विमान खरीद का निर्णय लिया था, लेकिन प्रस्ताव को महामारी के चलते सीएम ने मंजूर नहीं किया था।

18 अप्रैल तक कंपनियों से टेंडर मांगे हैं। कंपनी चयन के बाद मोडिफिकेशन, ट्रेनिंग सहित अन्य कार्यों के बाद प्रदेश को मिलने में समय लगेगा।
-जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, शासन सचिव, सिविल एविएशन विभाग

ऑडियो-गाइड शुरू नहीं करने पर फर्म को किया ब्लैकलिस्ट
जयपुर। जयपुर के हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा देने वाली फर्म को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इससे पहले विभाग ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए संबंधित फर्म को कई बार पत्र लिखे, लेकिन इसके बावजूद ये व्यवस्था शुरू नहीं होने पर इसका टेंडर खत्म कर दिया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब ये निजी फर्म तीन साल तक विभाग की किसी भी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी। पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा नहीं मिलने पर दैनिक नवज्योति ने 16 अक्टूबर, 2021 को ‘शहर के सभी किले-महलों में डेढ़ साल से बंद ऑडियो-गाइड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अब विभाग ने संबंधित प्राइवेट फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।  गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण मार्च, 2019 में लॉकडाउन के चलते स्मारकों को ऐहतियातन बंद कर दिया गया था। लेकिन इस बाद पर्यटकों के अवलोकनार्थ इन्हें पुन: खोलने के बाद ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। करीब डेढ़ साल से ये सुविधा बंद थी।

अंडरगारमेंट और जींस में लाया 73 लाख का सोना कस्टम ने धरा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट अब सोना तस्करों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। आए दिन सोना तस्करी के अजीबो-गरीब मामले पकड़े जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले खाड़ी देशों से आए यात्रियों की ओर से की जा रही तस्करी के सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार सुबह कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है। शारजहां से सुबह करीब छह बजे जयपुर आई एक फ्लाइट में एक युवक आया और चैकिंग में उसके पास से 1502.400 ग्राम सोना पेस्ट फॉर्म में पाया गया, जिसकी कीमत करीब 73 लाख 1664 रुपए आंकी गई है। पकड़ा गया युवक खाड़ी देश शारजहां में कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता है और जोधपुर का रहने वाला है। सोने के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं देने पर पूछताछ के बाद कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और संभवतया शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि यह कार्रवाई असिस्टेंट कमीश्नर भारत भूषण अटल के निर्देशन में की गई।

यूं की कार्रवाई
असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि चैकिंग के दौरान शक होने पर जब युवक की तलाशी ली गई तो वह घबरा गया। उसके अंडरगारमेंट और बेल्ट के नीचे छोटी छोटी पॉलिथीन की थैलियों में लिक्विड पेस्ट के रूप में सोना बरामद हुआ।

लालच के फेर में पकड़ा गया
पूछताछ में पता चला कि शारजहां एयरपोर्ट पर ही एक युवक मिला था, जिसने ये पाउच और स्ट्रीप जयपुर पहुंचाने का ऑफर किया था। इसके बदले उसने एयरटिकट का खर्च उठाने की बात कही। एयर टिकट के पैसे बचाने के लालच में युवक ने   इतनी बड़ी रिस्क लेकर सोना लाना स्वीकार कर लिया। हालांकि एयरपोर्ट के बाहर उसे ये पैकेट्स किसे देने थे उसे वह नहीं जानता। क्योंकि जिस व्यक्ति ने एयरपोर्ट पर यह पैकेट्स दिए थे उसने कहा था कि एयरपोर्ट से बाहर आते ही पैकेट्स लेने वाला व्यक्ति पहचान लेगा क्योंकि उस व्यक्ति को फोटो वाट्सएप पर भेज दिया है।

भट्टी में सोना पिघला निकाला शुद्ध सोना
स्ट्रीप के अलावा पांच पाउच अण्डरगारमेंट के अंदर से बरामद हुए। इन पाउच में लिक्विड पेस्ट के रूप में सोना था। जब इसका वजन किया तो यह एक किलो 800 ग्राम था। इसके बाद गोल्ड के पेस्ट को भट्टी पर गर्म करके प्रोसेस किया। इस काम में 4 घंटे लगने के बाद शुद्ध सोना निकला जिसका वजन 1502.400 ग्राम निकला।