selling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखा एक्शन
मुंबई। मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून के कमजोर रहने की भविष्यवाणी से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स लगभग 1,100 अंक टूट गया। बढ़त में खुलने का बाद सेंसेक्स 1,092.06 अंक (1.44 प्रतिशत) लुढ़ककर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 359.40 अंक यानी 1.5 प्रतिशत नीचे 23,547.75 अंक पर आ गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह बताया कि इस साल मानसून सीजन में दीर्घावधि औसत के 90 प्रतिशत के आसपास बारिश होने की उम्मीद है, यानी मानसून औसत से कम रहेगा। कमजोर मानसून की चिंता में बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी।

वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।आईटी (0.60 प्रतिशत की बढ़त) को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। तेल एवं गैस, धातु, ऑटो, बैंकिंग, वित्त, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया। इंडिगो में सवा तीन प्रतिशत और एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा में पौने तीन प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। बीईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये। कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर लगभग दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का डेढ़ प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। एलएंडटी में भी तेजी रही।

रूपए में जारी गिरावट के बीच लाल निशान में खुला बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टरों में तेजी, इन शेयरों पर रखें नज़र
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में जारी गिरावट से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स 394.36 अंक की गिरावट में 74,806.49 अंक पर खुला और खुलते ही 671 अंक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 301.85 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 74,899 अंक पर था। अमेरिका में बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों पर दबाव रहा। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट का असर भी निवेश धारणा को प्रभावित कर रहा है। सुबह के कारोबार में रुपया 97 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 160.75 अंक टूटकर 23,457.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 91.80 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट में 23,526.20 अंक पर रहा। आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। बैंकिंग, वित्त, रसायन, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर फिलहाल पौने तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का ढाई प्रतिशत से ज्यादा नीचे है। इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर अभी ऊपर चल रहे हैं।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी तेजी रही। ऑटो और फार्मा सेक्टरों से सूचकांक भी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114.19 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उतरकर 23,618 अंक पर रहा।

सेंसेक्स सुबह बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा। आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर पौने पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इटरनल में भी करीब ढाई प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी मजबूत रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी में भी गिरावट रही।

रुपये में जारी दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 75,688 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। रुपये पर जारी दबाव और आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 326.89 अंक टूटकर 75,688.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 668.47 अंक (0.88 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 75,346.81 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93.25 अंक टूटकर 23,722.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 179.60 अंक यानी 0.75 प्रतिशत नीचे 23,636.25 अंक पर रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।

आईटी कंपनियों का सूचकांक फिलहाल तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। वित्त, निजी बैंक, मीडिया, रियलिटी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। वहीं, धातु और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक फिलहाल ऊपर हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में हैं। एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में फिलहाल लिवाली देखी जा रही है।

बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 212 अंक गिरकर 77,631 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.58 अंक गिरकर 77,631.94 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 318.45 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 77,526.07 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93 अंक की गिरावट के साथ 24,233.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 90.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 24,235.90 अंक पर रहा।

बाजार में बैंकिंग, वित्त, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही जबकि आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में उछाल देखा गया है।

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 77,844 अंक पर बंद, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव बना रहा और इस बीच दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114 अंक (0.15 प्रतिशत) टूटकर 77,844.52 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 24,326.65 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त में खुलने का बाद आज दिन भर कभी लाल तो कभी हरे निशान में ऊपर-नीचे होते रहे। बीच कारोबार में सेंसेक्स ऊपर 78,384.70 अंक और नीचे 77,713.21 अंक तक गया।

वृहत बाजार में अच्छी लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.87 प्रतिशत मजबूत हुआ।
आईटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और सार्वजनिक बैंकों से सूचकांक फिसल गये जबकि ऑटो, रियलटी, निजी बैंकों और धातु समूहों के सूचकांक ऊपर बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत चढ़ा। एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में भी एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एलएंटटी और बीईएल के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर दो फीसदी के करीब टूट गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। आईटीसी, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाल निशान में रहे।

अब चोरी छिपे सोशल मीडिया पर बेच रहे चायनीज मांझा
कोटा। मकर संक्रांति पर उड़ने वाली पतंगों में चायनीज मांझे का उपयोग रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई के डर से अब दुकानदार चोरी छिपे और सोशल मीडिया के जरिये चायनीज मांझा बेच रहे है। साथ ही खुद की दुकान व घर पर यह मांझा नहीं रखकर रिश्तेदार या पड़ौसी के घर पर रख रहे है। निगम की फायर टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 7 चकरी चायनीज मांझा जब्त किया है। मकर संक्रांति 14 जनवरी व उससे पहले शहर में बड़ी संख्या में पतंगे उड़ाई जाएंगी। उन पतंगों में पहले जहां सद्दा या देसी मांझा काम में लिया जाता था। उसके स्थान पर अब चायनीज मांझे का अधिक उपयोग किया जा रहा है। जबकि यह मांझा धारदार होने से अधिक घातक है। खास तौर से पतंग उड़ाने वालों के हाथों को तो नुकसान पहुंचा ही रहा है। साथ ही राह चलते वाहन चालकों और आसमान में उड़ने वाले पक्षियों के जानलेवा तक साबित हो रहा है। ऐसे में इसका उपयोग बंद करने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम के फायर अनुभाग की टीमें कई दिन से कार्रवाई कर रही है। पहले जहां पतंग वाले दुकानदार खुले आम दुकानों पर चायनीज मांझा बेचते थे।वहीं अब कार्रवाई के डर से चोरी छिपे और सोशल मीडिया के माध्यम से बेचने लगे हैं।

प्लास्टिक का होने से जलता नहीं पिघलता है
सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि चायनीज मांझे का पता लगाने के लिए उसेजलाने पर वह जलता नहीं है। वह प्लास्टिक का होने से वह पिघलकर गुच्छे के रूप में बन जाता है। जबकि देसी मांझा धागे का होने से वहजल जाता है। साथ ही देसी मांझे की तुलना में चायनीज मांझा अधिक धार वाला होने से पतंग काटने में अधिक कारगर होने से इसका उपयोग किया  जा रहा है। जबकि यह पतंग से अधिक लोगों व पक्षियों के लिए घातक है।

इंस्ट्राग्राम पर मोबाइल नम्बर से कर रहे सम्पर्क
नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओ राकेश  व्यास ने बताया कि चायनीज मांझा बेचने वाले इतने होशियार हैं कि दुकानों पर कार्रवाई होने से अब वे इंस्ट्राग्राम का सहारा लेने लगे है। कई दुकानदार चायनीज मांझे के लिए इंस्ट्राग्राम पर मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने के लिए कह रहे है। वह भी खुदरा में नहीं होलसेल में। व्यास ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले नांता क्षेत्र में जो कार्रवाई की। उसकी जानकारी इंस्ट्राग्राम से ही मिली। वहीं से नम्बर लिए और ग्राहक बनकर बात की। जिससे जानकारी पुख्ता होने पर एक साथ 60 चकरी चायनीज मांझा जब्त किया गया था। व्यास ने बताया कि चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है और आने वाले दिनों में भी की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद
इधर शनिवार को एएफओ सीता चौपदार के नेतृत्व में फायर टीम ने डडवाड़ा, पटरी पार व बोरखेड़ा क्षेत्र में चायनीज मांझे की जांच की। इस दौरान 3 दुकानों से 7 चकरी मांझा जब्त किया गया। लेकिन डडवाड़ा क्षेत्र में कई दुकानदार व स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे और विवाद किया। दुकानदारों का कहना था कि जिस मांझे को जब्त किया जा रहा है वह देसी है चायनीज नहीं। जबकि जब्त मांझे को सब्जीमंडी स्थित फायर स्टेशन पर लाकर जलाकर नष्ट किया गया।

दूसरों के घरों पर रख रहे
नगर निगम कोटा उत्तर की सहायक अग् िनशमन अधिकारी सीता चौपदार ने बताया कि चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिएनिगम कीटीम पतंग वालों की दुकान पर जांच कर रहीहै। उनके गोदाम की जांच कर रही है। लेकिन अब दुकानदार एक कदम आगे बढ़कर न तो खुद की दुकान पर और न ही खुद के घर पर मांझा रख रहे है। वरन् पड़ौसी और रिश्रेदारों के यहां छिपाकर रख रहे है। जिससे बिना कारण उनके घर कार्रवाई नहीं की जा सकती। चौपदार ने बताया कि जब एक दुकान पर कारर्रवाई कर मांझा जब्त किया और उससे पूछा कि वह कहां से लाया है। उसने  जिसके बारे में दी उसके यहां दो से तीन बार जांच कर ली लेकिन वहां दुकान व गोदाम पर कुछ नहीं मिला। जबकि सूत्रों का कहना है कि उसके द्वारा रिश्तेदारों व पड़ौसी केयहां से मांझा बेचा जा रहा है।

नाबालिग बालिकाओं की खरीद फरोख्त के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कोटा। उद्योग नगर पुलिस ने बिहार एवं अन्य राज्यों की नाबालिग बालिकाओं को बेचने के आरोप में फरार चल रहे एक और आरोपी को गया (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपी त्रिलोकचन्द को कोर्ट में पेश किया वहां से न्यायालय ने पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी त्रिलोकचन्द मालपानी (66) मूलत:  छीपाबड़ौद(बारां) का निवासी है। पुलिस ने उद्योग नगर क्षेत्र के प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना से बालिकाओं की खरीद फरोख्त के बारे में उससे पूछताछ की उसमें सामने आया कि आरोपी बिहार एवं अन्य राज्यों से नाबालिग बालिकाओं को बीस-तीस हजार रुपए में खरीदकर कोटा लेकर आते और दो-ढाई लाख रुपये में बेच देते थे। कोटा व अन्य जिलों में नाबालिग बालिकाओं की शादी कर देते हैं। इस मामले में पुलिस अब तक इस मामले 4 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक  डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 15 जून 2024 को बाल कल्याण समिति कोटा  ने  ई-मेल भेजा था। जिसमें बताया कि उनके पास आई नाबालिग बालिकाओं ने काउंसलिंग से जानकारी दी कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बिहार व अन्य राज्यों से नाबालिग बालिकाओं को खरीद कर लाया जा रहा है और उन्हें अच्छे दामों में कोटा व अन्य जिलों में शादी के नाम से बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूर्व में इस मामले नाबालिग बालिकाओं  की खरीद फरोख्त के गिरोह का पदार्फाश करते हुए आरोपी दीपिका, गीता सिंह, देवकी नन्दन व सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इस मामले में शामिल आरोपी त्रिलोकचन्द मालपानी फरार था। 14 जून को आरोपी त्रिलोकचन्द मालपानी जो फिलहाल प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना कोटा में रह रहा था को बिहार से गिरफ्तार करके कोटा लाए।

डिप्टी एसपी योगेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मालपानी दीपिका के साथ मिलकर बालिकाओं को लाता था। वह पूर्व में मैरिज ब्यूरो चलाता था।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 140.52 करोड़ रूपये
जयपुर। रेलवे की ओर से रेल परिसरों में अनुपयोगी तथा व्यर्थ पडे कबाड़ (स्क्रैप) के निस्तारण करने के लिये अनेक कार्य किए जा रहे है। जिससे इनके हटने से सुरक्षा में वृद्धि होने के साथ-साथ परिसरों में स्वच्छता को भी सुनिश्चित किया जा सकें। कबाड़ निस्तारण के लिये भंडार विभाग मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलखण्ड, डिपो, वर्कशॉप, शेड, तथा रेलवे परिसरों को कबाड़ मुक्त करने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा प्रयासों से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नवम्बर माह तक अनुपयोगी तथा व्यर्थ पड़े कबाड (स्क्रैप) को बेचकर 140.52 करोड़ रूपये की आय का अर्जन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार भण्डार विभाग की ओर से स्टेशनों, रेल परिसरों, फील्ड यूनिट्स से पुराने कबाड़ को हटाने तथा बेचने के लिए अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। भण्डार विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर 140.52 करोड़ रूपये के कबाड (स्क्रैप) का निस्तारण कर राजस्व प्राप्त किया जाकि गत वर्ष की इसी अवधि के 125 करोड़ की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे को इस वर्ष कबाड (स्क्रैप) निस्तारण से 192 करोड़ रूपये की आय अर्जित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। रेलवे द्वारा स्क्रैप में अनुपयोगी रेल, रेल पथ सामग्री, अनुपयोगी वैगन, कोच और लौह स्क्रैप सम्मिलित है। रेलवे द्वारा आईआरपीएस पोर्टल की ई-नीलामी के माध्यम से स्क्रैप की बिक्री से होने वाली आय का उपयोग बुनियादी ढ़ांचे के विकास में किया जा रहा है।

हर वर्ष 40 हजार मकानों की खरीद बिक्री
कोटा । कोरोना काल  में दो साल तक रियल एस्टेट एक तरह से ठप सा हो गया था। लेकिन दो साल बाद एक बार फिर से इसमें बूम आया है।  जरूरतमंद लोगों द्वारा मकान बनाने और मकान की रजिस्ट्री  करवाई जा रही है। जिससे इसमें भी काफी वृद्धि हुई है। कोटा में रीयल एस्टेट का कारोबार काफी बेहतर रहा है। यहां एक के बाद एक लगातार बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हो रहा है। जिनमें आवासीय से लेकर व्यवसायिक तक शामिल हैं। नगर विकास न्यास द्वारा तो आवासीय कॉलोनियां विकसित की ही जा रही हैं। उसके अलावा भी बिल्डर्स  व रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी भी नई-नई प्लानिंग बना रहे हैं।  जिससे कोटा में मकानों व जमीनों की कीमतों में भी काफी उछाल आया है। कोटा में तेजी से बढ़ रहे रियल एस्टेट पर कोरोना काल में दो साल तक रोक सी लग गई थी। हालांकि इस दौरान हर व्यवसाय प्रभावित हुआ था। लेकिन कोरोना काल के बाद एक बार फिर से यह उद्योग पनपने लगा है। हर व्यक्ति व परिवार को मकान की जरूरत है। सरकार भी हर परिवार को छत मुहैया करवा रही है। ऐसे में जैसे ही कोरोना संक्रमण का खतरा कम हुआ वैसे ही लोग फिर से अपने मकान के सपने को साकार करने में जुट गए। रियल एस्टेट कारोबारी व बिल्डर्स को भी काम मिल गया है। दीपावली के पहले से ही इस कारोबार में वृद्धि होना शुरू हो गई थी जो उसके  एक महीने बाद तक जारी है।

कोटा में हर साल बिक रहे करीब 40 हजार से अधिक मकान
कोटा के दोनों रजिस्ट्रार कार्यालयों का वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 226 करोड़ 44 लाख रुपए है। जिसमें से वित्तीय वर्ष के 7 माह में ही कार्यालय ने 191 करोड़ 15 लाख का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। करीब दो सौ करोड़ रुपए की आय अभी तक रजिस्ट्रार कार्यालय मकानों की रजिस्ट्री से कर चुका है। जानकारों के अनुसार वैसे तो रजिस्ट्री डीएलसी दर व प्रोपर्टी की कीमत के हिसाब से होती है। लेकिन यदि एक मकान की औसत रजिस्ट्री करीब 50 हजार रुपए भी आंकी जाए तो दो सौ करोड़  के हिसाब से कोटा में हर साल करीब 40 हजार से अधिक मकानों की खरीद फरोख्त हो  चुकी है।  महीने का आंकलन किया जाए तो हर महीने करीब 3 से 4 हजार मकान बिक रहे हैं। जबकि अभी तो वित्त वर्ष के 5 महीने शेष हैं।

रजिस्ट्रार कार्यालय में लक्ष्य से अधिक आय
मकान बनाने वाले हर व्यक्ति को उसकी रजिस्ट्री करवाना आवश्यक होता है। रजिस्ट्री प्रोपर्टी की कीमत के हिसाब से होती है। कोटा में दो उप रजिस्ट्रार कार्यालय हैं। जिनमें पिछले तीन साल के रिकॉर्ड का आंकलन करने पर पता चला कि  रजिस्ट्री का जो विभाग का लक्ष्य था उससे काफी अधिक आय हो चुकी है। रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में जहां उप रजिस्ट्रार प्रथम का लक्ष्य 91 करोड़ 6 लाख रुपए था वहीं आय 59 करोड़ 85 लाख रुपए हुई थी। यानि लक्ष्य का करीब 65 फीसदी आय हुई थी। वहीं उप रजिस्ट्रार कार्यालय द्वितीय का इसी अवधि का लक्ष्य 120 करोड़ 7 लाख रुपए था जबकि आय 70 करोड़ 9 लाख रुपए यानि करीब 58.38 फीसदी ही लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में उप रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम का लक्ष्य 88 करोड़ 11 लाख रुपए था जिसकी एवज में आय हुई 92 करोड़ 56 लाख यानि 105.5 फीसदी। वहीं उप रजिस्ट्रार कार्यालय द्वितीय में इसी अवधि का लक्ष्य था 96 करोड़ 47 लाख और आय हुई थी 102 करोड़ 97 लाख यानि 106.73 फीसदी।

यहां 7 माह में ही लक्ष्य से काफी अधिक
रियल एस्टेट कारोबार में बूम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्षों की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष 2022-23 में उप रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम का लक्ष्य 108 करोड़ 10 लाख रुपए है। जबकि अप्रेल से अक्टूबर तक के 7 माह में इस कार्यालय में लक्ष्य से काफी अधिक 113 करोड़ 45 लाख रुपए की रजिस्ट्री कर 104.95 फीसदी आय प्राप्त कर ली है। हालांकि उप रजिस्ट्रार कार्यालय द्वितीय का इसी अवधि का लक्ष्य 118 करोड़ 54 लाख रुपए है। उसकी एवज में अभी तक 77 करोड़ 70 लाख रुपए यानि 65.66 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। अभी तो वित्त वर्ष को पूरा होने में 5 माह का समय शेष है।

बिल्डर्स समूहों में भी उत्साह
कोरोना काल के दो साल बाद रियल एस्टेट में आए बूम से बिल्डर्स समूहों में भी उत्साह है। उनमें भी कारोबार बढ़ने से एक बार फिर से काम करने की उम्मीद जगी है। जबकि कोरोना काल के दो साल तक अधिकतर लोग द्वारा प्रोपर्टी खरीेदना बेचना बंद कर दिया था। नए मकान बनना बंद से हो गए थे। जिससे बिल्डर्स में भी निराशा सी छा गई थी।

कोरोना काल के बाद रियल एस्टेट में वृद्धि हुई है। हर व्यक्ति अपने घर के सपने को साकार करना चाहता है। इस कारण से लोग मकान खरीदना व बनाना चाह रहे हैं। लोगों के साथ ही बिल्डर्स में भी फिर से काम करने की उम्मीद जगी है।
-आई.एल. सैनी, निदेशक, सुमंगलम् ग्रुप

कोरोना काल के बाद लोगों में एक बार फिर से प्रोपर्टी खरीदने के प्रति रूझान बढ़ा है। हालांकि अधिकतर जरूरतमंद लोग ही प्रोपर्टी खरीद व बेच रहे हैं। दीपावली के समय में लोगों ने प्रोपर्टी व्यवसाय में इनवेस्ट किया है। जिससे इसमें पिछले सालों की तुलना में उछाल आया है।
-सुशील जैन, निदेशक, ओरियंट बिल्डर्स

कोरोना काल के दो साल बाद एक बार फिर से  रीयल एस्टेट कारोबार में वृद्धि हुई है। पहले जहां लोग इनवेस्ट के हिसाब से प्रोपर्टी खरीद कर रख रहे थे। वहीं अब लोग जरूरत के हिसाब से ही प्रोपर्टी में इनवेस्ट कर रहे हैं। प्रोपर्टी खरीदने के बाद उसकी रजिस्ट्री भी करवा रहे हैं। जिससे पिछले सालों की तुलना में इस साल में इस कारोबार में उत्साह है।
-अभिषेक गुप्ता, निदेशक, आकांक्षा दीप हाइट्स

कोरोना काल में सब कुछ ठप सा हो गया था। दो साल तक तो लोगों ने न तो कोई प्रोपर्टी खरीदी और न ही बेची। जिससे रजिस्ट्री भी बहुत कम हुई थी। कोरोना काल के वित्त वर्ष 2020-21 में रजिस्ट्रार कार्यालय का लक्ष्य  पूरा नहीं हो पाया  था। जबकि उसके बाद दो साल से वित्त वर्ष 2021-22 व 2022-23 में आय से काफी अधिक लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। जबकि अभी 5 माह का समय शेष है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रीयल एस्टेट बढ़ा है और लोग  प्रोपर्टी खरीद रहे हैं तभी तो उसकी रजिस्ट्री करवाने आ रहे हैं।
-बाल कृष्ण तिवारी, उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक

सेंसेक्स हरा, छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर  एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुईं लिवाली के बल पर सेंसेक्स छह दिनों के बाद हरे निशान में लौटने में सफल रहा लेकिन छोटी और मझौली कंपनियों में भारी बिकवाली देखी गयी जिससे शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.42 अंकों की तेजी के साथ 51597.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 15350.15 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में लिवाली से जहां सेंसेक्स को बढ़त हासिल करने में मदद मिली वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में जमकर बिकवाली की गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.95 प्रतिशत उतरकर 20999.37 अंक पर और स्मॉलकैप 2.95 प्रतिशत गिरकर 23422.16 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल मिलाकर 3578 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2725 को नुकसान हुआ जबकि 689 बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस दौरान 164 कंपनियां उतार चढ़ाव के बीच स्थिर रही।

बीएसई में शामिल अधिकांश समूह लाल निशान में दिखे जिसमें धातु में सबसे अधिक 4.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह से तेल एवं गैस में 3.48 प्रतिशत, एनर्जी में 3.26 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स में 2.30 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स में 2.14 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में शामिल मात्र चार समूह ही बढ़त में रहा जिससे सेंसेक्स हरे निशान में रहा। इसमें एफएमसीजी 1.21 प्रतिशत, वित्त 0.32 प्रतिशत, सीडी 0.41 प्रतिशत और हेल्थकेयर 0.17 प्रतिशत शामिल है।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार में तेजी रही जबकि एशियाई बाजार मिश्रित रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.99 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.42 प्रतिशत की बढ़त में रहा। इस दौरान जापान का निक्केई 0.74 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत उतर गया।

बीएसई का सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 51470.03 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने बढ़क को गंवाकर 51062.93 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद फिर से लिवाली शुरू हुयी। उतार चढ़ाव के बीच सत्र के अंतिम समय में यह लिवाली के बल पर 51714.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 51360.42 अंक की तुलना में 237.42 अंक अर्थात 0.46 प्रतिशत बढ़कर 51597.84 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 41अंकों की बढ़त के साथ 15334.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15191.10 अंक के निचले स्तर तक टूटा लेकिन लिवाली के बल पर यह 15382.50 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह पिछले दिवस के 15293.50 अंक की तुलना में 0.37 प्रतिशत अर्थात 56.65 अंक बढ़कर 15350.15 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 27 हरे निशान में और 23 लाल निशान में रही।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 हरे निशान में और 13 लाल निशान में रही। बढ़त में रहने वालों में एचडीएफसी 3.97 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलवर 3.95 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.96 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.96 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.47 प्रतिशत, विप्रो 2.30 प्रतिशत, इंफोसिस 1.95 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.68 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.47 प्रतिशत, सन फार्मा 1.44 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.82 प्रतिशत, टीसीएस 0.78, कोटक बैंक 0.27प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.23 प्रतिशत और एचसीएलटेक 0.11 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में टाटा स्टील 5.03 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 2.92 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.17 प्रतिशत, रिलायंस 1.80 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.56प्रतिशत, महिंद्रा 1.54प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.53 प्रतिशत, एल टी 1.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत , मारूति 0.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.39 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत और एयरटेल 0.36 प्रतिशत शामिल है।

गैस और एनर्जी जैसे समूहों में बिकवाली, छठें दिन भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतरा
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस और एनर्जी जैसे समूहों में हुईं बिकवाली के कारण शेयर बाजार शुक्रवार को भी लगातार छठवें दिन गिरावट में ही रहा। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत उतरकर 21295.93 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत फिसलकर 24133.88 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश लाल निशान रहा। इसमें तेल एवं गैस में सबसे अधिक 3.07 प्रतिशत और एनर्जी में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वालों में रियलटी, बैंकिंग, वित्त और सीडी शामिल रहा। बीएसई में कुल 3421 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2252 लाल निशान में और 1076 हरे निशान में रही जबकि 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.23 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्केई 1.77 प्रतिशत टूट गया।  बीएसई का सेंसेक्स 315 अंकों की गिरावट लेकर 51181.99 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 51652.83 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 51 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 50921.22 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 51495.79 अंक की तुलना में 0.26 प्रतिशत अर्थात 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 लाल निशान में रही जबकि मात्र 8 हरे निशान में रहने में सफल रही।

एनएसई का निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 15272.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15400.40 अंक के उच्चतम और 15183.40 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15360.60 अंक की तुलना में 0.44 प्रतिशत अर्थात 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 35 को नुकसान हुआ जबकि 15 मुनाफा कमाने में सफल रही।