Security Threat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका को आईआरजीसी की कड़ी चेतावनी: कहा-ईरान के खिलाफ हर हमले का मिलेगा करारा जवाब; अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, युद्धक्षेत्र में इसका होगा अनुभव
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ किसी भी खतरे का बराबर और प्रतिरोधक जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी ने सोमवार को जारी बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरानी बल क्षेत्रीय जल विलवणीकरण संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं।

आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि युद्ध की शुरुआत अमेरिकी सेना ने की और अब तक बच्चों सहित कई नागरिकों को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हमलों में जल अवसंरचना को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें क़ेश्म द्वीप का विलवणीकरण संयंत्र शामिल है। कोर ने स्पष्ट किया कि उसने ऐसे किसी हमले को अंजाम नहीं दिया है और इन आरोपों को खारिज किया। बयान में कहा गया कि अमेरिकी और सहयोगी बलों द्वारा अस्पतालों, राहत केंद्रों और स्कूलों को निशाना बनाए जाने के बावजूद आईआरजीसी ने अब तक संयम बरता है।

आईआरजीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की बात कही गयी थी। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, यदि आप हमारी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाते हैं, तो हम भी आपकी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाएंगे। आईआरजीसी ने कहा कि यदि कोई हमला होता है तो जवाब में अमेरिकी ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्रों के साथ-साथ अमेरिकी हितों से जुड़े आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा।

बयान के अंत में आईआरजीसी ने कहा कि वह हर खतरे का उसी स्तर पर जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। कोर ने चेतावनी दी, संयुक्त राज्य अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, लेकिन उसे युद्धक्षेत्र में इसका अनुभव होगा।उल्लेखनीय है कि, आईआरजीसी ने अपने जारी अभियान ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत क्षेत्र में कई अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है।

लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत लॉरेंस बिश्नोई की अधिवक्ता टीम पर गोलीबारी के मामले में रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके कनेक्शन एक कॉल सेंटर के ज़रिए चलाए जा रहे जुए और सट्टे के रैकेट से हैं। पुलिस ने उनके पास से एक ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले के पीछे किस स्तर पर साज़िश रची गई थी। लॉरेंस बिश्नोई की अधिवक्ता टीम पर हमला करने के पीछे गैंग की दुश्मनी का भी शक है। पुलिस अब आरोपियों के दूसरे साथियों और मामले से जुड़े बड़े सट्टे के नेटवर्क की जांच कर रही है।

इजरायली सेना का दावा, दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
यरूशलेम। इजरायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार रात दक्षिणी लेबनान के जबिकिन इलाके में एक हमले में हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को मार गिराया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति मारा गया या नहीं। एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि हमले के परिणामों की अभी समीक्षा की जा रही है।

इससे पहले सोमवार को, इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमलों की एक नई लहर शुरू की, जिसमें उसने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें सैन्य ठिकाने, सुरंगें और प्रक्षेपण केंद्र शामिल थे, जहां हिजबुल्लाह अभ्यास करता था।

बयान में दावा किया गया कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम समझौतों के बार-बार उल्लंघन के जवाब में किए गए है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि अल-लवाइजा जबा, वादी कफऱमेलकी क्षेत्र और लिटानी नदी बेसिन के पास इजरायली हवाई हमले हुए, जिनकी तेज आवाजें पूरे क्षेत्र में सुनी गईं।

इजरायल ने लेबनान में अक्सर हमले किए हैं, जिनका दावा है कि ये हमले हिजबुल्लाह के खतरों को खत्म करने के उद्देश्य से किए गए हैं, जबकि अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 27 नवंबर, 2024 को युद्धविराम लागू हुआ था।

बलूचिस्तान ने भारत को लिखा पत्र...कहा-पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम आपके साथ हैं
बलूचिस्तान। नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूरा विश्व अच्छी तरह जानता है इसी बीच नए साल 2026 के मौके पर बलूचिस्तान के प्रमुख नेता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया। इस पत्र में बलूच नेता ने न केवल भारत के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिया है, बल्कि पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे "खतरनाक" सैन्य गठबंधन का भी सनसनीखेज खुलासा किया है और कहा है कि आप पाकिस्तान को उखाड़ फेंको हम आपके साथ है।

चीन की सैन्य तैनाती का दावा

इस पत्र के बारे में मीर यार बलूच ने दावा किया कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) अब अपने अंतिम चरण में है और इसके बहाने चीन अगले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में अपनी सेना तैनात कर सकता है। उन्होंने दुश्मन देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, 60 मिलियन बलूच लोगों की सहमति के बिना चीनी सैनिकों की मौजूदगी भारत और बलूचिस्तान दोनों के भविष्य के लिए एक "अकल्पनीय खतरा" पैदा करेगी। उन्होंने भारत से अपील की है कि वह बलूच रक्षा बलों को मजबूत करने में सहयोग करे।

इसके आगे पत्र में नेता मीर यार बलूच ने कहा कि उनका राष्ट्र पिछले 79 वर्षों से पाकिस्तान के "राज्य-प्रायोजित आतंकवाद" और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहा है। इसके आगे बलूच नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए पिछले साल पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा कि अब समय आ गया है कि इस गंभीर समस्या को जड़ से उखाड़ फेंका जाए ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और संप्रभुता सुनिश्चित हो सके।