Vande Bharat Express - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वंदे भारत के नए वर्जन में अपडेट होंगे रैक, प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा
अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा है कि अजमेर कारखानों में वंदे भारत ट्रेन के रैक को नए वर्जन में अपग्रेड और अपडेट करने के लिए 175 करोड़ रुपए की लागत से नया मेंटेनेंस एरिया तैयार किया जाएगा। इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अजमेर कारखानों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और प्राइम प्रोजेक्ट है। मंगलवार को अजमेर कारखानों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में कैरिज कारखाने में वंदे भारत ट्रेन के पहले रैक की आवधिक मरम्मत (मेजर ओवरहॉलिंग) का काम चल रहा है। इस रैक में कई तरह के तकनीकी बदलाव और मॉडिफिकेशन किए जा रहे हैं, क्योंकि वंदे भारत के नए वर्जन के मानकों के अनुरूप ही पुराने वर्जन के कोचेज को भी अपडेट किया जाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अजमेर में मरम्मत के लिए ऐसे कई रैक आएंगे, जिन्हें बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के साथ मेंटेन करने के लिए ही 175 करोड़ रुपए के नए मेंटेनेंस एरिया की योजना बनाई गई है।

150 साल पूरे होने पर होंगे बड़े आयोजन
महाप्रबंधक ने बताया कि अजमेर कारखानों के गौरवशाली इतिहास के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया है। इस ऐतिहासिक वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस साल कुछ बड़े और विशेष आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिनकी प्लानिंग अंतिम चरण में है।

लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी, गूंजेगा लोको का हूटर
कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते जीएम ने स्पष्ट किया कि कारखानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को कर्मचारियों को पूरी तरह विश्वास में लेकर ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, लोको कारखाने के लंबे समय से बंद पड़े ऐतिहासिक हूटर के मामले पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की गई है और जल्द ही हूटर को फिर से शुरू कराया जाएगा।

यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए दिया विशेष ध्यान, अश्विनी वैष्णव ने कहा- लोग अपने अनुसार कर सकेंगे रोशनी
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को एक शानदार सफर का अनुभव कराएगी। वैष्णव असम में गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच शुरू होने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने ट्रेन में यात्रियों के लिए प्रदान की गई सुविधाओं को निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि गुवाहाटी से कोलकाता के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने इस ट्रेन में यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। दो रैंकों वाली इस ट्रेन में ऊपर की सीट पर जाने के लिए अत्याधुनिक सीढ़ियां लगाई गई हैं। हर सीट संख्या के पास बेल का स्विच लगाया गया है। शीशे इस तरह के लगाए गए हैं, जितनी रोशनी यात्री को चाहिए, वे उतना प्रकाश रख सकते हैं। उन्होंने बताया है कि शौचालय में पानी के छींटे दूर तक न जाएं और पानी बेकार न हों, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में अत्याधुनिक शौचालय लगाए गए हैं।
वैष्णव ने कहा कि यह पूरी तरह से एक नया डिजाइन है। 1970 के दशक में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी, और उसके बाद वंदे भारत स्लीपर एक बड़ा बदलाव है। यह ट्रेन यात्रियों को एक शानदार अनुभव देगी। खाने की गुणवत्ता, चादरों की गुणवत्ता,  कंबल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस ट्रेन में आरामदायक और मुलायम सीट, कोचों के बीच ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल, बेहतर सस्पेंशन और कम शोर की सुविधा दी गयी। सुरक्षा के लिए ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम लगाये गये हैं। साफ-सफाई के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लोको पायलट के लिए आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम वाला एडवांस ड्राइवर केबिन दिया गया है। इसका बाहरी लुक आकर्षक और एरोडायनामिक (वायुगतिकीय) है।