affiliation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि
जयपुर। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक प्रतिमा के स्थापना दिवस पर कला और संस्कृति जगत की हस्तियों ने वरिष्ठ चित्रकार एवं मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कलावृत्त एवं त्रिमूर्ति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून 1982 को स्थापित इस प्रतिमा का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर द्वारा किया गया था।

स्थापना दिवस के अवसर पर कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के तहत कलावृत्त द्वारा दो दिवसीय लैंडस्केप शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ कलाकारों और राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों ने रवीन्द्र मंच एवं गुरुदेव की प्रतिमा के ऑन-द-स्पॉट चित्र उकेरे।

नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के आत्महत्या करने से जुडेÞ मामले में सीबीएसई के गत 23 फरवरी के उस आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है, जिसके तहत बोर्ड ने स्कूल की कक्षा 11 व 12 की संबद्धता को दो साल के लिए वापस ले लिया था। अदालत ने कहा है कि इसके लिए स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन बोर्ड की ओर से गत 3 नवंबर को बताई सभी कमियों को एक माह में दुरुस्त करेगा।

अदालत ने कहा कि बोर्ड 45 दिन बाद स्कूल का निरीक्षण करेगा और यदि कोई कमी पाई जाती है तो अदालत में उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र पेश किया जा सकता है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश नीरजा मोदी स्कूल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने बोर्ड को कहा है कि वह आगामी सुनवाई पर उन स्कूलों की सूची पेश करें, जिनमें वह याचिकाकर्ता के छात्रों को शिफ्ट करना चाहता है। इसके साथ ही इन संस्थानों की सत्यापन रिपोर्ट पेश कर बताया जाए कि इनमें बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार कोई कमी नहीं है।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एके शर्मा और अधिवक्ता रचित शर्मा ने कहा कि घटना के बाद संबंधित शिक्षक को हटा दिया गया है। सीबीएसई की ओर से बताई कमियों को भी दूर कर लिया गया है। शेष कमियों को एक माह में ठीक कर लिया जाएगा। याचिका में कहा गया कि सीबीएसई के आदेश से छात्रों के बीच अनिश्चितता पैदा हो गई है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सीबीएसई ने साल 2024 में स्कूल की मान्यता को मार्च, 2029 तक बढ़ाया था।

इसका विरोध करते हुए सीबीएसई के वकील एमएस राघव ने कहा कि स्कूल ने मान्यता संबंधी प्रावधानों की अवहेलना की है। ऐसे बोर्ड की कार्रवाई सही है। मृतक छात्रा के परिजनों की ओर से अधिवक्ता एसएस होरा ने कहा कि प्रावधानों की अवहेलना पर सीबीएसई को कार्रवाई का अधिकार है। याचिकाकर्ता स्कूल तय दिशा-निर्देशों की पालना नहीं कर रही है। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने सीबीएसई के गत 23 फरवरी के आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है।

नीरजा मोदी की संबद्धता बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिव सेना शिंदे गुट ने सरकार से लगाई उच्च स्तरीय जांच की गुहार
जयपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता को बहाल करने की मांग को लेकर स्कूल बच्चों और अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, शिव सेना (शिंदे गुट) ने केन्द्र सरकार से नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित किया जाए।

सीबीएसई से मामले में दखल देने को कहा
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों और छात्रों ने तख्तियां उठाईं और नारे लगाए, जिनमें सीबीएसई से इस मामले में जिम्मेदारी लेने और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया। अभिभावकों और छात्रों ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन के नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता रद्द किए जाने से छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को लेकर गंभीर चिंता और अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है। यह चिंता विशेष रूप से कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्रों के लिए अधिक गंभीर है, क्योंकि उनकी बोर्ड परीक्षाएं, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट और भविष्य के शैक्षणिक अवसर सीधे तौर पर सीबीएसई संबद्धता से जुड़े होते हैं।

दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए: शिव सेना (शिंदे गुट)
शिव सेना शिंदे गुट के प्रदेश मुख्य सचिव इंजीनियर जितेन्द्र हिन्दू ने कहा कि शिव सेना दुख की इस घड़ी में बच्ची के परिवार के साथ खड़ी है, यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया को बताया कि घटना के आधार पर पूरे विद्यालय की सीबीएसई द्वारा मान्यता रद्द करना और उसके कारण सैकड़ों निर्दोष बच्चों का भविष्य और मानसिक संतुलन प्रभावित करना न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मान्यता रद्द करने का निर्णय स्थगित नहीं किया गया तो शिव सेना शिंदे गुट इसके खिलाफ आन्दोलन करेगा।