Zelenskyy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को ठीक चार साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने उस सीक्रेट बंकर का खुलासा किया है, जहां से उन्होंने रूस के आक्रमण का पहला जवाब दिया था। युद्ध के चार साल पूरे होने के मौके पर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक भावुक करने वाला वीडियो जारी किया। यह वीडियो कीव के सुरक्षित बंकर कॉम्प्लेक्स के अंदर रिकॉर्ड किया गया।

19 मिनट के वीडियो मैसेज में क्या है?

लगभग 19 मिनट लंबे इस भाषण में जेलेंस्की ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन अपने मकसद हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। वे यूक्रेनी जनता की एकजुटता को कभी नहीं तोड़ पाए। उन्होंने कहा, यह आॅफिस, बैंकोवा स्ट्रीट पर बंकर में यह छोटा कमरा यहीं पर मैंने युद्ध की शुरूआत में दुनिया के नेताओं के साथ अपनी पहली बातचीत की थी। वीडियो में जेलेंस्की ने उस कमरे की याद ताजा की, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की थी। उन्होंने बताया, यहां मैंने प्रेसिडेंट जो बाइडेन से बात की, और यहीं मैंने सुना कि वोलोडिमिर, खतरा है। आपको यूक्रेन को तुरंत छोड़ना होगा। हम इसमें मदद करने के लिए तैयार हैं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं। यह जवाब 26 फरवरी 2022 को ब्रिटिश दूतावास के जरिए मैसेज दिया गया था, जब युद्ध शुरू हुए मात्र दो दिन बीते थे।

जेलेंस्की ने सुनाई बंकर की कहानी

?वीडियो फुटेज में सोवियत युग का विशाल बम शेल्टर साफ नजर आया, जिसे कीव पर हमले की स्थिति में पूरी सरकार को बचाने के लिए बनाया गया था। इसमें राष्ट्रपति कार्यालय, मंत्रिमंडल और संसद के लिए अलग-अलग छोटे कमरे दिखे। हर कमरे में करीब एक दर्जन कुर्सियां, टीवी स्क्रीन और यूक्रेनी झंडा मौजूद था। दीवारों पर काली केबलें, छत पर गैस पाइप और बिजली बॉक्स दिखे। नीले-पीले साइन सुरंगों में रास्ता दिखाते थे, जबकि चमकीले पोस्टर यूक्रेनी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नजर आए।

ट्रंप का प्रस्ताव

चार साल की जंग और भारी नुकसान के बाद यूक्रेन अब थकान महसूस कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कीव पर शांति समझौते का दबाव बढ़ा रहे हैं, जिसमें रूस को कुछ इलाका देने का प्राविधान शामिल हो सकता है। रूस की तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों ने स्थिति को कठिन बना दिया है।

"450 ड्रोन और 70 मिसाइलें...." यूक्रेन में भारी तबाही के संकेत, शांतिवार्ता से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का जोरदार हमला
कीव। यूक्रेन से शांतिवार्ता शुरू होने से ठीक पहले रूस ने उस पर ड्रोनों और मिसाइलों से जौरदार हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। इससे यूक्रेन में भारी तबाही की जानकारी मिली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं।

अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है।

फिलहाल, मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी। रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया।

मिखाइलो फेडोरोव होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री : राष्ट्रपति जेलेंस्की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि डेनिस शमीहाल की जगह प्रथम उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव नए रक्षा मंत्री बनेंगे।  जेलेंस्की ने अपने शाम के संबोधन में कहा, मैंने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के कामकाज का प्रारूप बदलने का निर्णय लिया है। मैंने मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि फेडोरोव ड्रोन संबंधित मुद्दों में गहराई से शामिल रहे हैं और सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण पर बहुत प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, हमें सभी सैन्य कर्मियों, सैन्य कमान, राष्ट्रीय हथियार निर्माताओं और यूक्रेन के भागीदारों के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में ऐसे बदलाव लागू करने होंगे जो मददगार साबित होंगे। इससे पहले दिन में, जेलेंस्की ने रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव को राष्ट्रपति कार्यालय का नया प्रमुख नियुक्त किया। जबकि ओलेह इवाशचेंको ने श्री बुडानोव के स्थान पर रक्षा खुफिया प्रमुख का पदभार संभाला।