asia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजिंग के रयूक्यू द्वीप समूह में भूकंप: रिक्टर पैमाने पर 5.8 रही तीव्रता, जानमाल की कोई हानि नहीं
बीजिंग। रयूक्यू द्वीप समूह में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 18:20 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी।

भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था और शुरुआत में इसे 29.07 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 130.41 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।

इंडोनेशिया के जावा में 5.7 तीव्रता का भूकंप, जान-माल की कोई हानि नहीं
हांगकांग। इंडोनेशिया के जावा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 01:20 बजे 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड ने दी।

भूकंप का केंद्र 120.8 किलोमीटर गहराई में, शुरू में 8.07 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 111.36 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया। भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय रुपए आखिरकार कैसे एशिया में ‘सबसे अधिक अस्थिर’ से ‘सबसे कम अस्थिर’ हो गया
जयपुर। एक दशक पहले भारतीय रुपए को भी ‘एशिया की सर्वाधिक अस्थिर मुद्राओं’ में शुमार किया जाता था। हालांकि, ठीक उसके बाद से ही भारतीय रुपये को भी ‘सर्वाधिक स्थिर मुद्राओं’ में शुमार किया जाने लगा है। यह रूपांतरकारी बदलाव निश्चित रूप से भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से प्रभावकारी प्रबंधन किए जाने का सटीक प्रमाण है।

रुपये में ऐतिहासिक तेज उतार-चढ़ाव
2010 के दशक की शुरुआत में भारत में महंगाई आसमान छू रही थी, ऐसे में महंगाई दर काफी बढ़कर लगभग 10 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक वित्तीय संकट के बाद गहराई आर्थिक मंदी से निपटने के लिए सरकार द्वारा भारी-भरकम खर्च किए जाने से ही स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो गई थी। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से भी अधिक हो गई थीं जिससे भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव बेहद ज्यादा बढ़ गया था, क्योंकि भारत तेल आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। राजनीतिक घोटालों और नीतिगत पंगुता की वजह से देश में आर्थिक विकास में और ज्यादा बाधा उत्पन्न हुई जिससे भारत निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत कम आकर्षक हो गया था। यही नहीं, वर्ष 2013 में फेडरल रिजर्व की बॉन्ड खरीद को कम करने की योजना के कारण निवेशकों ने भारत सहित उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप विदेशी मुद्रा भंडार काफी घट गया और रुपया बेहद कमजोर हो गया, जिस वजह से भारत को भी ‘कमजोर पांच’ अर्थव्यवस्थाओं में शुमार किया जाने लगा था।

रुपये को स्थिर करने में मददगार कारक ये हैं:

आर्थिक विकास और राजनीतिक स्थिरता
वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की सत्ता संभालने के बाद से लेकर अब तक भारत में आर्थिक विकास काफी दमदार रहा है और इसके साथ ही भारत ने इस मामले में कई अन्य देशों को पछाड़ दिया है। मोदी सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई राजनीतिक स्थिरता ने भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया है। केंद्र सरकार द्वारा RBI को महंगाई का लक्ष्य तय करने का काम सौंपने और बजट घाटे को कम करने सहित देश में आर्थिक सुधारों को निरंतर लागू करने से भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार
भारत ने दुनिया के सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडारों में से एक विशाल विदेशी मुद्रा भंडार अपने यहां बना लिया है। RBI रणनीतिक तरीका अपनाते हुए रुपये के मजबूत होने पर डॉलर खरीदता रहा है और रुपये के कमजोर होने पर इसे बेचता रहा है। इस उपाय से रुपये के मूल्य में व्यापक उतार-चढ़ाव को सुचारु करने में मदद मिलती है, जिससे इसकी स्थिरता में काफी योगदान मिलता है।

ढांचागत सुधार और वैश्विक क्षमता केंद्र
भारत वैश्विक क्षमता केंद्रों के माध्यम से सॉफ्टवेयर और लेखांकन जैसी सेवाओं के निर्यात का केंद्र बन गया है। ये केंद्र विदेशी निवेश लाते हैं एवं नौकरियां सृजित करते हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में और भी अधिक स्थिरता आती है। विभिन्न सेक्टरों में आर्थिक सुधारों को लागू करने से देश में कारोबारी माहौल बेहतर हो गया है, जिससे भारत अब दीर्घकालिक निवेश के लिए और भी अधिक आकर्षक गंतव्य बन गया है।

रुपये के मूल्य में स्थिरता के लाभ

निवेशकों में विश्वास
अपेक्षाकृत कम अस्थिर रुपया भारतीय परिसंपत्तियों को निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाता है, क्योंकि वे अधिक पूर्वानुमान के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ लैटिन अमेरिकी या अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं के उलट, रुपया अपेक्षाकृत स्थिर लाभ (रिटर्न) प्रदान करता है, जिससे निवेशकों के लिए जोखिम कम हो जाता है।

व्यवसाय पर प्रभाव
रुपये के मूल्य में स्थिरता व्यवसाय जगत को योजना बनाने और लागतों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करती है। यह मुद्रा के उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिमों को कम करता है, जिससे कंपनियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश संबंधी गतिविधियों में शामिल होना आसान हो जाता है।

चुनौतियां और भविष्य की संभावनाएं

“हॉट मनी” के प्रवाह का प्रबंधन
जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी के प्रमुख उभरते बाजार सूचकांक में भारतीय बॉन्डों को शामिल करने से अधिक विदेशी निवेश आने की उम्मीद है। हालांकि, यह “हॉट मनी” तेजी से बाजार में प्रवेश कर सकती है और बाहर भी निकल सकती है, जिससे अस्थिरता पैदा हो सकती है। स्थिरता बनाए रखने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इन प्रवाहों को सावधानीपूर्वक प्रबंधित करने की आवश्यकता होगी।

रुपये के अंतर्राष्ट्रीय उपयोग को बढ़ावा देना
भारत अपनी मुद्रा का अंतर्राष्ट्रीय उपयोग, विशेषकर व्यापार के लिए, बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। रुपये की वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने से इसके मूल्य में और स्थिरता आ सकती है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भविष्य के प्रवाह को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के उद्देश्य से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के लिए अपने उपकरणों को उन्नत कर रहा है।

भारतीय रुपये का एशिया की सबसे अस्थिर मुद्राओं में से एक से बदलकर सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक हो जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, प्रभावी नीतिगत सुधार और विदेशी मुद्रा भंडार के रणनीतिक प्रबंधन को दर्शाता है। हालांकि चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन मुद्रा प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों से भविष्य में रुपये की स्थिरता को बनाए रखने की संभावना है। यह स्थिरता निवेश को आकर्षित करने, व्यवसायों को समर्थन देने और एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

श्रीनगर में रविवार से खुलेगा पर्यटकों के लिए एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर में जबरवान पर्वत की तलहटी में स्थित एशिया का सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन इन दिनों रंग बिरंगे फूलों की मनोहारी छटा से गुलजार है और रविवार से पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने यूनी(एजेंसी) को विशेष बातचीत में बताया कि विश्वप्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित लगभग 16 लाख रंग बिरंगे ट्यूलिप से गुलजार इस गार्डन का उद्घाटन कल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे और इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। इस साल इस गार्डन में ट्यूलिप की चार नयी प्रजातियां केप नोव्या, स्वीट हार्ट, हैमिलटन और क्रिसमस ड्रीम अपने खूबसूरत रंगों के साथ पर्यटकों को लुभाने को पूरी तरह से तैयार है यह प्रजातियां दुनिया में ट्यूलिप की धरती कहे जाने वाले ''नीदरलैंड'' से यहां लायी गयी हैं।

जबरवान पर्वत की तलहटी में लगभग 30 एकड़ में फैले इस ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप की 68 प्रजातियां के रंगों से सराबोर कर इसे  प्रकृति के अछ्वुत नजारे में बदल रहीं हैं।  यूं तो ट्यूलिप का फूल तीन से पांच सप्ताह तक ही खिला रहता है, लेकिन इसे यहां देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिए खूबसूरती से तराशने में हजारों मालियों ने सालभर तक अथक परिश्रम किया है। इन मालियों की साल भर की कड़ी मेहनत का ही नायाब नजारा इन दिनों ट्यूलिप गार्डन में दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गार्डन में लगे  ट्यूलिप की कई प्रजातियों में से लगभग 25 प्रतिशत ही अभी तक खिलीं हैं और यदि मौसम ने साथ दिया और साथ ही तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहता है तो ट्यूलिप अपनी पूरी रंगत से खिलेगा और फिर यहां प्रकृति का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।

दशकों बाद पिछले साल पहली बार कश्मीर घाटी में दुनिया भर से रिकॉर्ड पर्यटक आये और उनके बीच ट्यूलिप गार्डन प्रमुख लोकप्रिय स्थानों में से एक रहा। वर्ष 2007 में गार्डन के खुलने के बाद पहली बार देश और दुनिया भर से आये  तीन लाख 60 हजार पर्यटकों ने इस गार्डन में खिले ट्यूलिप का आनंद लिया। गार्डन में आने वाले पर्यटकों की पूरी सुविधा का भी ध्यान रखा गया है साथ ही दिव्यांग लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से व्हील चेयर्स की व्यवस्था की गयी है। गार्डन में कुछ हिस्सों को इस तरह से तैयार किया गया है जहां पर्यटक प्रकृति के अछ्वुत नजारे के बीच  थोड़ा विश्राम भी कर सकें।

अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दिया नए साल का तोहफा
दुबई। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल (11 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी (56) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा कर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत का यह आठवां खिताब है।

श्रीलंकाई टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के बाद निर्धारित 38 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने अंगक्रिश और शाइक राशिद के बीच 96 रनों की साझेदारी की बदौलत 21.3 ओवर में ही एक विकेट पर 104 रन बना कर मैच और खिताब जीत लिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल, कौशल तांबे और अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आए और एकाएक विकेट गंवाते रहे। विक्की ने आठ ओवर में 11 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने छह ओवर में 23 रन देकर दो, जबकि राजवर्धन हैंगर्गेकर, रवि कुमार और राज बावा ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका को धराशाई करने के बाद भारत ने बल्लेबाजी में दबदबा दिखाया और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अंगक्रिश और राशिद की 96 रनों की साझेदारी की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। अंगक्रिश ने सात चौकों की मदद से 67 गेंदों पर 56 और राशिद ने दो चौकों के सहारे 49 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका के खिलाफ 5 बार जीता फाइनल
भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यह पांचवीं भिड़ंत थी। दोनों टीमें इससे पहले 1989, 2003, 2016 और 2018 के फाइनल में आपस में भिड़ीं थी और इन सभी मैचों में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था और आज भी भारत का यही अंदाज रहा।

ये राह नहीं आसान, डगर-डगर पर गड्ढ़े : कैलाश जैसी दुर्गम हुईं सड़कें
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनियों में शुमार मानसरोवर में इन दिनों निवासियों का सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर हो गड्ढ़ों में वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग सुध लेने की बजाय चैन की नींद सो रहा है। मानसरोवर कॉलोनी में सड़कों का विकास राजस्थान आवासन मंडल एवं क्षेत्र में कार्य कराने वाली कार्यकारी एजेंसी के बीच फंसी नजर आ रही है। मानसरोवर क्षेत्र में सड़कों के रख-रखाव का मुख्य जिम्मा राजस्थान आवासन मंडल का है, लेकिन मंडल की ओर से मुख्य सड़कों की देखरेख की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मानसरोवर में तीन मुख्य मार्ग न्यू सांगानेर, मध्यम मार्ग एवं शिप्रापथ है, जहां न्यू सांगानेर रोड पर भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे यह सड़क आमतौर पर क्षतिग्रस्त ही रहती है। वहीं दूसरी अन्य सड़कों की हालात भी बुरे हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कों के साथ ही कॉलोनियों में हाल बुरे है, जहां क्षेत्रवासियों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

पटेल मार्ग, विजय पथ, सेक्टर 12 अग्रवाल फार्म में नजर हटी तो दुर्घटना घटी
मानसरोवर के पटेल मार्ग, विजय पथ, सेक्टर 12 अग्रवाल फार्म सहित अन्य जगहों पर सड़कों की लंबे समय से खराब है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही विकास समितियों की ओर से समय पर सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग के अधिकारियों को पत्राचार भी किया जाता है। क्षेत्र में अरावली मार्ग पर सालों से सड़कों की स्थिति खराब लेकिन दुबारा बनाने के स्थान पर समय पर इनकी मरम्मत भी नहीं हुई है। अग्रवाल फार्म निवासी अभय अरोड़ा का कहना है कि वाहन चलाते समय टूटी सड़क और गड्ढ़ों का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि नजर हटी और दुर्घटना घटी जैसी स्थिति की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय व्यापारी भी परेशान
अग्रवाल फार्म क्षेत्र में लोगों का दिनभर आवागमन होता है। टूटी-फूटी सड़कों पर धूल के गुबार उड़ने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुकानों के अंदर रखे सामान भी गंदे हो जाते हैं। मानसरोवर दवा विक्रता संघ के संरक्षक यशपाल भाटिया का कहना है कि कावेरी पथ से लेकर एसएफएस की ओर जाने वाली सड़कों की समस्या से कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाने चाहिए, ताकि तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालक भी संभल कर गाड़ी चलाएं।

मानसरोवर कॉलोनी नगर निगम जयुपर ग्रेटर को हैंडओवर कर दी गई है और यहां सड़कों की देखरेख का काम उनका है।
-पवन अरोड़ा, आयुक्त, आवासन मंंडल

आवासन मंडल से विधिवत रूप से कॉलोनी हमें हैंडओवर नहीं की है और विकास के पेटे नीलामी सहित कोटे के पैसे भी हमें नहीं दिए गए है ऐसे में विकास का काम राजस्थान आवासन मंडल है।
-हेमाराम चौधरी, उपायुक्त, मानसरोवर जोन

कालीचरण की चेतावनी : 7 दिन में सड़कें नहीं सुधरी तो घेरेंगे निगम
मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि नगर निगम सहित अन्य प्रशासन की ओर से नई बनी सड़कों को खोदने और  बारिश से टूटी सड़कों को आगामी सात दिन में ठीक नहीं कराया तो स्थानीय लोगों के साथ ग्रेटर नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। सराफ ने शुक्रवार को पार्षदों, प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने क्षेत्र के राजापार्क, गुरुनानकपुरा, तिलक नगर में जाकर टूटी सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निगम आयुक्त यज्ञमित्र देव से मिलने गए। जलदाय विभाग ने चार महीने पूर्व ही पाइपलाइन बिछाई थी और रोड कटाई के 85 लाख रुपए नगर निगम में जमा करवाए थे।