Rescue Mission - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान का दावा: अमेरिकी पायलट बचाव अभियान विफल; दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर सहित C-130 सहायक विमान नष्ट, F-15E लड़ाकू विमान के पायलट की कर रहा था खोज़
तेहरान। ईरान ने कहा कि पायलट को बचाने का अमेरिकी अभियान विफल रहा और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सहायक विमान को मार गिराया गया। यह जानकारी ईरानी सैन्य कमान के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने रविवार को दी। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, ज़ोल्फ़ागरी ने कहा, "दुश्मन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के प्रयास विफल रहे हैं। इस्फ़हान के दक्षिण में, दुश्मन के हवाई ठिकानों को नष्ट किया गया, जिनमें दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सैन्य परिवहन विमान शामिल हैं। वे अब आग की चपेट में हैं।"

इससे पहले, प्रेस टीवी प्रसारक ने रविवार को कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इस्फ़हान के दक्षिण में एक अमेरिकी विमान को रोककर नष्ट करने की घोषणा की, जो पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त एफ-15ई लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश कर रहा था। प्रसारक ने ईरानी वायु रक्षा विभाग के एक बयान का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने एक इजरायली हर्मेस-900 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया।

शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि ईरान में गिराए गए एफ-15ई विमान को बचा लिया गया और वह सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस अभियान में दर्जनों विमान शामिल हुए। 28 फरवरी को, अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे बहुत नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया कि उनका पूर्व-नियोजित हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न होने वाले कथित खतरे को रोकने के लिए आवश्यक था लेकिन जल्द ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

कतर में भीषण हादसा: तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल की तलाश जारी
दोहा। कतर के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और क्षेत्रीय जल सीमा में गिर गया। चालक दल की तलाश जारी है।

मंत्रालय ने कहा, "कतर के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक कतरी हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के कारण देश के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

मंत्रालय ने आगे कहा कि चालक दल और यात्रियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली। आर्मेनिया ने ईरान में फंसे 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में भारत की मदद की है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की सुविधा प्रदान करने के लिए आर्मेनिया की सरकार और लोगों को धन्यवाद। इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके समर्थन की सराहना करता हूं।

छात्रों, तीर्थयात्रियों और व्यवसायियों सहित भारतीय नागरिक ईरान के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग के जरिए सीमा पार कर आर्मेनिया पहुँच रहे हैं। वहां से इन लोगों को येरेवन के शॉर्ट नोट्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेसे व्यावसायिक उड़ानों (जैसे दुबई के रास्ते) के माध्यम से नयी दिल्ली वापस लाया जा रहा है।

हालांकि, अब तक 550 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है, लेकिन यह अभियान अभी भी जारी है। इसी मार्ग से 15 मार्च को मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के 70 छात्रों का एक जत्था दिल्ली पहुँचा था। इस पूरे प्रयास का प्रबंधन तेहरान और येरेवन में स्थित भारतीय मिशनों द्वारा आर्मेनियाई अधिकारियों के साथ घनिष्ठ सहयोग से किया जा रहा है। सरकार ने 12 मार्च को कहा था कि वह उन भारतीय नागरिकों की सहायता कर रही है जो अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते व्यावसायिक उड़ानों से घर लौटना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम उन्हें वीजा और सड़क मार्ग से सीमा पार करने में सहायता कर रहे हैं। जायसवाल ने यह भी कहा कि सरकार ने तेहरान में रहने वाले कई भारतीयों को देश के अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है और जो लोग आर्मेनिया या अजरबैजान के रास्ते वापस आना चाहते हैं, उन्हें वीजा संबंधी मदद दी जा रही है।

फ्रांस में हिमस्खलन में दो स्कीयरों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
पेरिस। फ्रांस के सावोई विभाग (क्षेत्र) के वैल-डी 'इसेरे में ऑफ-पिस्ट स्कीइंग करते समय हिमस्खलन में फंसने से शनिवार को दो फ्रांसीसी स्कीयरों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। फ्रांस के दैनिक अखबार ले फिगारो ने वैल-डी 'इसेरे पर्यटन के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों पीड़ति 2.5 मीटर बर्फ के नीचे दबे हुए थे और बचाव दल उन्हें ढूंढने और उन तक पहुंचने में कामयाब होने के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाए।

बयान में आगे कहा गया है कि दोनों स्कीयर के पास हिमस्खलन ट्रांसीवर नहीं थे और उन्हें केवल उनके मोबाइल फोन के जरिए ही ढूंढा जा सका और बचाव दल को उन्हें 10 गुणा 15 मीटर के क्षेत्र में ढूंढने के लिए बर्फ के ढेर की जांच करनी पड़ी। बयान में आगे कहा गया है कि दोनों पीड़तिों को दिल का दौरा पड़ा था और बचाव दल की कोशिशों के बावजूद उन्हें वापस नहीं लाया जा सका। उल्लेखनीय है कि, वैल डी'इसेरे सावोई में एक स्की रिसॉर्ट है, जो सर्दियों में खेल गतिविधियों के लिए मशहूर है।

उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में खदान ढहने से एक मजदूर की मौत, कई लापता
सिडनी। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में दो जनवरी को एक कोयला खदान ढहने के बाद लापता हुए एक मजदूर का शव शनिवार देर रात बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे मध्य क्वींसलैंड में ब्रिस्बेन से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुर्राघ कॉम्प्लेक्स में भूमिगत खदान के ढहने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया जिसकी तलाश एवं बचाव के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया।

क्वींसलैंड के कार्यवाहक खान मंत्री टोनी पेरेट ने पुष्टि किया कि आपातकालीन बचाव दल ने शनिवार रात लापता श्रमिक का शव बरामद किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से कहा कि विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल को सामान्य करने एवं लापता व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी रात काम किया। उन्होंने कहा कि दुखद रूप से उस मजदूर को बचाया नहीं जा सका।

शुक्रवार को सुरक्षित बचाए गए दूसरे मजदूरों को एहतियात के तौर पर अस्पताल पहुंचाया गया। कुर्राघ खदान स्थल का स्वामित्व धातुकर्म कोयला उत्पादक कोरोनैडो ग्लोबल रिसोर्सेज के पास है और इसका संचालन मैमोथ अंडरग्राउंड माइन मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है, जिसने एक बयान में कहा कि वह इस हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगा।