Security Agencies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू-कश्मीर में हवाला रैकेट का भंडाफोड़: 8,000 अकाउंट फ्रीज, साइबर अपराध की कड़ी में म्यूल अकाउंट की अहम भूमिका
जम्मू कश्मीर। जांचकर्ताओं के मुताबिक म्यूल अकाउंट साइबर अपराध की श्रृंखला का सबसे कमजोर, लेकिन बेहद जरूरी हिस्सा होते हैं। इनके बिना अपराधियों के लिए चोरी का पैसा क्रिप्टोकरेंसी जैसी डिजिटल संपत्तियों में बदलना मुश्किल हो जाता है। बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों को बैंकों के साथ मिलकर ऐसे खातों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

म्यूलर की तलाश तेज

एजेंसियां उन बिचौलियों की भी तलाश कर रही हैं, जिन्हें म्यूलर कहा जाता है। ये लोग वित्तीय धोखाधड़ी की इस श्रृंखला में अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब 2017 में एनआईए ने क्षेत्र में अवैध फंडिंग पर सख्ती शुरू की, तो देश विरोधी नेटवर्क ने अपने तरीके बदल लिए। पारंपरिक तरीकों की जगह अब कथित तौर पर डिजिटल हवाला प्रणाली अपनाई गई है।

डिजिटल हवाला का नया तरीका

इस नए मॉडल में म्यूल अकाउंट धारकों और म्यूलरों को मिलने वाला कमीशन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में लगाया जा सकता है। म्यूलर सीधे ठगी के शिकार लोगों से संपर्क नहीं करता और न ही फर्जी लिंक भेजता है, लेकिन वह ऐसे खातों की व्यवस्था करता है जिनसे ठग चोरी का पैसा जमा और ट्रांसफर करते हैं। जांच में सामने आया है कि एक ठग एक समय में 10 से 30 म्यूल खातों का इस्तेमाल कर सकता है। कई मामलों में शेल कंपनियों के नाम पर खाते खोले जाते हैं, जिनसे एक दिन में 40 लाख रुपये तक का लेनदेन हो जाता है, ताकि शक न हो।

खाताधारक भी जिम्मेदार

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि भले ही म्यूल अकाउंट धारक सीधे ठगी नहीं करते, लेकिन वे मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल माने जाएंगे। कमीशन लेकर अपने खाते सौंपना अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क को मजबूत बनाता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूरा ठगी तंत्र इन्हीं खातों पर निर्भर है। अगर पैसा पहुंचाने का जरिया ही न हो, तो ठगी शुरू में ही फेल हो जाएगी।

घाटी में वीपीएन पर रोक

अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्रीय पुलिस पहले ही घाटी में वीपीएन के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी है, क्योंकि इसका उपयोग आतंकी और अलगाववादी तत्व पहचान छिपाने के लिए करते हैं।

वीजा उल्लंघन के आरोप में चीनी नागरिक हिरासत में, कश्मीर से दिल्ली भेजा गया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनाधिकृत यात्रा के आरोप में हिरासत में लिये गये एक 29 वर्षीय चीनी नागरिक को बुधवार शाम वापस नयी दिल्ली भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, हू कोंगताई नामक यह शख्स 19 नवंबर को पर्यटक वीजा पर नई दिल्ली आया था। इस वीजा के तहत उसे केवल वाराणसी, आगरा, नयी दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर जाने की इजाजत गयी थी। इसके  बावजूद वह एक दिसंबर को कश्मीर पहुंच गया। इसके कारण पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने वीजा उल्लंघन के लिए उससे मालूमात की।

बताया जा रहा है कि उसे बडगाम में एक सस्ते होमस्टे से हिरासत में लिया गया था। उसका मोबाइल फ़ोन जाँच के लिए जब्त कर लिया गया और कश्मीर से वापस रवाना होने से पहले उसे वापस भी कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चीनी नागरिक ने कथित तौर पर बाजार से भारतीय सिम कार्ड खरीद भी लिया था।

जाँचकर्ताओं को पूछताछ के दौरान कोंगताई ने कथित तौर पर बताया कि उसने पर्यटक के रूप में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का भी दौरा किया । एक अधिकारी ने कहा, उसने श्रीनगर के हरवान में प्राचीन बौद्ध स्थल, शंकराचार्य पहाड़ी, हजरतबल दरगाह और मुग़ल गार्डन का दौरा किया।

अधिकारी ने आगे कहा, प्रारंभिक जांच के बाद, उसे कल शाम श्रीनगर से दिल्ली वापस भेज दिया गया। हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशी मेहमानों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। पिछले कुछ समय में पुलिस ने श्रीनगर, गंदेरबल और अनंतनाग जिलों में कई होटल मालिकों के खलिाफ़ आव्रजन और विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए कई मामले दर्ज किए हैं। इन होटल मालिकों ने क़ानून के अनुसार विदेशी मेहमानों के ठहरने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने में विफलता बरती थी।

ज्योति मल्होत्रा ने मुम्बई की कई यात्राएं की, सुरक्षा एजेंसियों ने किया खुलासा, रणनीतिक स्थानों के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड की
मुंबई। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सबूतों का खुलासा किया है कि पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने जुलाई 2023 और सितंबर 2024 के बीच मुंबई की कई यात्राएं कीं तथा उस दौरान उन्होंने कथित तौर पर रणनीतिक स्थानों के संवेदनशील वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। खुफिया सूत्रों ने गुरुवार को खुलासा किया कि मल्होत्रा ने कम से कम तीन बार मुंबई की यात्रा की, ट्रेनों और लग्जरी बसों का उपयोग किया और विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक रूप से दस्तावेजीकरण किया। डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण ने उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से महत्वपूर्ण दृश्य डेटा बरामद किया, जिससे उनकी गतिविधियों के बारे में खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि मल्होत्रा ने सितंबर 2023 में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मुंबई का दौरा किया था। जबकि उसने ‘मुंबई चा राजा’ और ‘लालबाग चा राजा’ जैसे प्रमुख स्थलों पर धार्मिक समारोहों में भाग लेने का दावा किया था, अधिकारियों ने पाया कि उसने बड़ी भीड़, प्रवेश और निकास बिंदुओं और आसपास के बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर फिल्माया था। जुलाई 2024 में कथित तौर पर लक्जरी बस से मुंबई की यात्रा की, जहां वह कई दिनों तक रुकी। अगस्त 2024 में अहमदाबाद से मुंबई तक कर्णावती एक्सप्रेस में यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने मार्ग के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के स्थानों की फुटेज कैप्चर की थी। इस यात्रा के दौरान मुंबई में उसके ठहरने के विवरण की जांच की जा रही है।

जासूसी के उद्देश्यों के लिए एक कवर थी बताई गई कहानी :

सितंबर 2024 में उन्होंने  नई दिल्ली से मुंबई के लिए पंजाब मेल से यात्रा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मुंबई को पेशावर से जोड़ने वाली ट्रेन के ऐतिहासिक पूर्व-विभाजन मार्ग का संदर्भ दिया, इसे सीमा पार प्रेम का प्रतीक बताया। खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि यह कहानी जासूसी के उद्देश्यों के लिए एक कवर थी। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने एक सेकंड एसी कोच में यात्रा की और रास्ते में और आगमन पर विभिन्न स्थानों को रिकॉर्ड किया।

हटाई गई मीडिया फाइलें बरामद की :

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने उसके उपकरणों से हटाई गई मीडिया फाइलों को बरामद किया, जिससे इस यात्रा के पहले से छिपे हुए सबूत सामने आए। बरामद डेटा में पहलगाम जैसे अन्य संवेदनशील स्थलों के दृश्य भी शामिल हैं, जिससे जांचकर्ताओं को यह जांचने के लिए प्रेरित किया गया कि पाकिस्तान में इन सामग्रियों को किसने प्राप्त किया और क्या वे किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

सुरक्षा एजेन्सियों के बीच परस्पर सहयोग जरूरी : आंतरिक सुरक्षा और बाह्य सुरक्षा दोनों अलग-अलग नहीं, ये एक ही सिक्के के दो पहलू; बोले राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सुरक्षा से संबंधित मौजूदा जटिल परिद्दश्य की चुनौतियों को देखते हुए आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से निपटने वाली सुरक्षा एजेन्सियों के बीच परस्पर सहयोग और तालमेल बेहद जरूरी है। सिंह ने यहां आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी पर गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा और बाह्य सुरक्षा दोनों अलग-अलग नहीं है। इन दोनों को अलग-अलग करके, नहीं देखा जा सकता है। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी यह है कि आंतरिक और बाह्य चुनौतियों के बदलते स्वरूप को देखते हुए हम सुरक्षा नीतियों को भी उसी प्रकार से ढालें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाये और संस्थाएं अकेले नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ सहयोग के द्दष्टिकोण से काम करें। उन्होंने कहा कि अभी हाइब्रिड वारफेयर, साइबर और अंतरिक्ष आधारित चुनौतियों जैसे गैर पारंपरिक खतरे सामने आ रहे हैं और इनके कारण सुरक्षा संबंधी परिदृश्य इतना जटिल हो गया है कि इससे निपटने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), केन्द्रीय पुलिस बलों और अन्य संस्थाओं के बीच सहयोग जरूरी बन गया है।

सुरक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के विकास के शांति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में इस्तेमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपदाओं के समय इससे जान माल की भी रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज, समूचे विश्व में, प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप देखा जा रहा है। भारत भी इनसे अछूता नहीं है। चक्रवात, हिमस्खलन , भूकंप, बाढ और बादल फटने की आपदाएँ, हमारे देश में भी देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी उत्तराखंड के माणा में हिमस्खलन के दौरान बचाव अभियान में उन्नत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अनेक बहुमूल्य जानें बचायी गयी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यदि हम प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग, अन्य सेक्टर में भी करेंगे, तो जान-माल के नुकसान को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। मैं आशा करता हूँ कि आप इस ²ष्टिकोण को भी ध्यान में रखकर, इस सम्मेलन में विचार विमर्श करेंगे।

नहीं मिल रहे 131 पाक नागरिक, अब गारंटरों पर शिकंजा कसेगी सरकार, गृह विभाग ने दिए सख्त निर्देश
जयपुर। पाक सहित अन्य देशों से आए लापता लोगों की तलाश अभी सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। 131 पाक नागरिकों के नहीं मिलने पर अब उनकी नागरिता में गारंटी देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई है, इसके लिए गृह विभाग की ओर से जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है। दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक जनवरी, 2021 को राज्य सरकार को 684 पाक नागरिकों की तलाश को लेकर पत्र लिखा। इसके बाद गृह विभाग ने इसकी मॉनिटरिंग के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया था।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में केन्द्र से मुहैया करवाई गई सूची के आधार पर सर्च के दौरान सामने आया, जिसमें 15 नाम पुनरावृत्ति और सात नामों के आगे कॉलम रिक्त पाया गया। इसके अलावा 531 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। ये वे लोग है, जो लॉन्ग टर्म वीजा पर आए हुए है और दूसरे स्थान पर रह रहे है। शेष रहे 131 की अभी तलाश जारी है, जो भी नहीं मिले है। इसके लिए अब गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इन लोगों की नागरिकता के दौरान जमानतदार (गारंटर) को नोटिस देकर उनसे संबंधित व्यक्ति की सूचना लेने के लिए निर्देशित किया गया है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में भी विभाग की ओर से लापता पाक नागरिकों के बारे में जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय मंत्रालय को दी सूचना
गृह विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को 684 मिसिंग पाक नागरिकों के ट्रेस को लेकर अब तक की गई कार्रवाई से गत दिनों अवगत करा दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि जो अभी 131 नागरिक ट्रेस नहीं हो सके हैं, उनके गारंटरों पर सख्ती की कार्रवाई शुरू की गई है। ये वे पाक नागरिक हैं, जो बिना अनुमति एलटीवी स्थान के अलावा दूसरी जगह रह रहे हैं। इसकी दो फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई थी।

देशभर में 4.21 लाख लापता
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 की एक रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार को इन पाक नागरिकों को तलाशने के निर्देश दिए। केन्द्र के अनुसार देशभर में चार लाख 21 हजार 255 विदेशी नागरिक लापता है, ये सभी विदेशी नागरिक वीजा लेकर भारत की यात्रा पर आए थे, लेकिन उसके बाद ये लोग अपने देश नहीं लौटे और लापता हो गए।

इन जिलों में तलाश
राज्य के सात जिलों में मिसिंग वाले पाक नागरिकों की तलाश जारी है, इसमें जयपुर, जोधपुर, जालौर, सिरोही, जैलमेर, पाली और बाड़मेर है। इनमें ज्यादातर जिले पाक सीमा से लगते हुए है, जहां पर अधिकतर वीजा पर आने वाले पाक नागरिक रहते है।