Shillong - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की उड़ान को मिली बम से उड़ाने की सूचना; यात्रियों में अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह शिलांग जाने वाली इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में विमान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। हवाई अड्डा के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान संख्या 6ई-7304, कोलकाता से सुबह 9:15 बजे शिलांग के लिए रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने से पहले एयरलाइन के कर्मचारी विमान को शौचालय में हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा हुआ है।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतावनी के बाद विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विमान में नोट किसने रखा। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उड़ान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

गौरतलब है कि, इंडिगो के विमान में बम की सूचना की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में ही 222 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा उड़ान को उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जहाँ तलाशी ली गई। पिछले साल, कोलकाता-मुंबई इंडिगो की उड़ान (6ई-5227) में भी बम की धमकी मिली थी। उस समय एक अनजान व्यक्ति ने हवाई अड्डा पर फ़ोन करके दावा किया था कि उसमें विस्फोटक है। सभी 195 यात्रियों को निकाला गया और विमान की तलाशी ली गई, हालाँकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में भी सुरक्षा मानक का पालन किया गया, और अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है।

मेघालय की अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट; चार मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका
शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक सुदूरवर्ती इलाके में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में भीषण डायनामाइट विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि मलबे में और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ, राज्य आपदा मोचन बल और अग्निशमन सेवा की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मयन्संगट थांगस्को क्षेत्र में पहुंच गईं।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने यूनी(एजेंसी) को बताया कि यह एक डायनामाइट विस्फोट था। उन्होंने बताया कि खदान से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि झुलसे हुए एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा था। यह विस्फोट के कारण ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे कई खनिक दब गए।

इससे पहले 23 दिसंबर, 2025 को भी थांगस्को गांव में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अप्रैल 2014 में मेघालय में खतरनाक 'रैट-होल, कोयला खनन पर इसके अवैध और अवैज्ञानिक स्वरूप के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। मेघालय हाई कोर्ट द्वारा कोयले से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रोजेंद्र प्रसाद काटाके ने कहा था कि सरकार के ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के आश्वासन के बावजूद, राज्य में अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्टेशन जारी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उस समय दावा किया था कि जिला प्रशासन सतर्क है और अवैध खनन से जुड़े 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
शिलांग। मेघालय के पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स जिला प्रशासन ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आयात की गई मछली के परिवहन, भंडारण, बिक्री या वितरण पर रोक लगा दी है। पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स की जिला अधिकारी अनीता खारपोर ने अपने आदेश में किसी भी वाहन, जहाज या नाव के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसस) की धारा 163 के तहत जारी किए गए निषेधाज्ञा आदेश में कहा गया है कि बांग्लादेश से प्रवासियों और मछली का अवैध परिवहन राज्य के अंदर विभिन्न सीमा मार्गों, नदी चैनलों, सड़कों और बाजार स्थलों के माध्यम से हो रहा है।

उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा, ऐसी अवैध चीजें विभिन्न चैनलों के माध्यम से जिले में प्रवेश कर सकती हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इन पर रोक लगाने के पर्याप्त आधार हैं।

मेघालय में सुबह-सुबह आया भूकंप, 5.1 रिक्टर स्केल तीव्रता से हिली धरती, जानमाल की हानि नहीं
शिलांग। मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को आज सुबह आये भूकंप ने हिलाकर रख दिया, जिससे यहां के निवासियों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वोत्तर भूकंप विज्ञान केंद्र (एनईएससी) के अनुसार, भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार सुबह 04:17:40 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर, असम के मोरीगांव जिले में 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञानियों द्वारा सात पूर्वोत्तर राज्यों - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को विश्व का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र माना जाता है।