Air Force One - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप के प्लेन को हवा में उड़ते ही लेना पड़ा यूटर्न? सामने आई हैरान करने वाली वजह
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान एयर फ़ोर्स वन मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद 'तकनीकी खराबी' आने के कारण संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट आया। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। राष्ट्रपति ट्रंप विश्व आर्थिक मंच 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे।

व्हाइट हाउस त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने सोशल मीडिया पर कहा, उड़ान भरने के बाद एएफ1 के क्रू सदस्यों ने विमान में तकनीकी खराबी का पता लगाया। पूरी सावधानी बरतते हुए, एएफ1 संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट रहा है। राष्ट्रपति और उनकी टीम दूसरे विमान में सवार होकर स्विट्जरलैंड की यात्रा जारी रखेंगे।

अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित एयर फ़ोर्स वन लंबे समय से राष्ट्रपति पद का प्रतीक रहा है। बोइंग 1943 से राष्ट्रपति के परिवहन के लिए विशेष रूप से 'कॉन्फ़गिर' किए गए विमानों की आपूर्ति कर रहा है। ट्रंप की यह यात्रा ग्रीनलैंड को हासिल करने के अमेरिकी प्रयास को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।

ट्रंप की भारत को चेतावनी: 'रूसी तेल नहीं छोड़ा, तो और बढ़ेंगे आयात शुल्क', जानें पूरा मामला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल का आयात करने के मामले में भारत पर आयात शुल्क बढ़ाने की चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि वॉशिंगटन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए तैयार है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर उनकी नाराजगी से अवगत हैं।

अपने हवाई जहाज एयर फोर्स वन पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी रूस के साथ भारत के ऊर्जा व्यापार पर उनकी नाराजगी को जानते हैं। पीएम मोदी एक बहुत अच्छे इंसान हैं और वह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुश करना महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी शुल्क बढ़ा सकते हैं। यह चेतावनी ऐसे समय में आयी है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार (एजेंसी) चल रही है और अमेरिका ने भारत पर पहले ही 50 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क लगा रखा है।

यह घटनाक्रम वेनेजुएला में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम ने वैश्विक तेल भू-राजनीति पर दुनिया का ध्यान खींचा है। ओपेक के आंकड़ों के अनुसार वेनेजुएला के पास 300 अरब बैरल से अधिक का दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है, जो वैश्विक भंडार का लगभग 17 से 18 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिका के आयात शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत तक करने के बाद से पीएम मोदी और अमेरिकी ट्रंप के बीच तीन बार बातचीत हुई है। इस शुल्क वृद्धि से कपड़ा, रसायन और झींगा मछली जैसी चीजों के निर्यात पर असर पड़ा है। दोनों पक्षों के बीच व्यापार (एजेंसी) जुलाई के अंत में तब विफल हो गयी थी, जब भारत ने अपने कृषि बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने का विरोध किया था और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता की भूमिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। बातचीत हालांकि तब से जारी है।

दिसंबर 2025 में अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर ने नयी दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिनों में बैठकें की थीं। इस दौरान भारत ने रूसी तेल खरीद से जुड़े दंडात्मक शुल्कों से राहत देने पर जोर दिया था। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने इन चर्चाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर अमेरिकी बाजार में चावल की डंपिंग करने का आरोप लगाते हुए भारतीय चावल के आयात पर भी नया शुल्क लगाने का संकेत दे चुके हैं।