Fraud Prevention - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को सतर्क करने के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है, जिसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं।

साइबर अपराध के प्रमुख तरीके

फर्जी LPG बुकिंग वेबसाइट
अपराधी Indane Gas, Bharat Gas, HP Gas जैसी असली कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट बनाकर बैंक डिटेल चुरा लेते हैं।
फर्जी कस्टमर केयर कॉल
खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और KYC अपडेट या कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर OTP/बैंक जानकारी मांगते हैं।
LPG सब्सिडी फ्रॉड
SMS या WhatsApp पर लिंक भेजकर “सब्सिडी बंद होने” का झांसा दिया जाता है और आपकी निजी जानकारी चुरा ली जाती है।
फर्जी मोबाइल ऐप
सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए नकली ऐप डाउनलोड करवाकर फोन से डेटा और बैंक डिटेल चोरी की जाती है।
QR Code / UPI फ्रॉड
“पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करें” कहकर पैसे आपके खाते से निकाल लिए जाते हैं।

साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
गैस बुकिंग हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप या IVRS कॉल से करें।
फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें
“कनेक्शन बंद हो जाएगा” या “KYC जरूरी है” जैसे संदेशों पर तुरंत विश्वास न करें।
स्क्रीन शेयरिंग ऐप से बचें
AnyDesk और TeamViewer जैसे ऐप डाउनलोड न करें।

सुरक्षित पेमेंट करें

भरोसेमंद ऐप जैसे Google Pay या PhonePe का ही उपयोग करें और QR स्कैन करते समय नाम जांचें।
OTP और निजी जानकारी साझा न करें
किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक डिटेल या आधार नंबर शेयर न करें।

शिकायत कहां करें?

अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत:
नजदीकी पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन में

जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद
जयपुर। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की गई है। 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलाए गए विशेष साइबर अभियान के दौरान वर्ष 2025 में दर्ज कुल 7483 साइबर शिकायतों में से 4249 शिकायतों (लगभग 57 प्रतिशत) का निस्तारण किया गया।

121 मोबाइल फोन बरामद

जयपुर दक्षिण के सभी थानों में चलाए गए अभियान के तहत जनवरी-फरवरी 2026 में CEIR पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से गुम हुए 121 मोबाइल फोन (करीब 30 लाख रुपये कीमत) ट्रेस कर बरामद किए गए और परिवादियों को सुपुर्द किए गए।

ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 में बड़ी सफलता

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0” के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 8,54,66,571 रुपये साइबर अपराधियों के खातों में होल्ड करवाए गए। इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 27,56,889 रुपये की राशि रिकवर कर पीड़ितों के खातों में रिफंड भी करवाई गई।

साइबर जागरूकता अभियान

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा 15 स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाकर 5000 से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

300 साइबर अपराधियों की तलाश

समन्वय पोर्टल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 300 साइबर अपराधियों की तलाश कर नोटिस तामील करवाए गए और संबंधित थानों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम का गठन

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर त्योहारी सीजन को देखते हुए इनामी अपराधियों, हार्डकोर अपराधियों और फरार हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा  के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना अधिकारियों और साइबर सेल जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की।

साइबर शिकायतों का विवरण (2025)

अशोक नगर सर्किल: 696 शिकायतें, 437 निस्तारित
चाकसू सर्किल: 1520 शिकायतें, 725 निस्तारित
सोडाला सर्किल: 2141 शिकायतें, 1038 निस्तारित
मानसरोवर सर्किल: 3126 शिकायतें, 2049 निस्तारित
कुल मिलाकर 7483 शिकायतों में से 4249 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल फोन और साइबर फ्रॉड से संबंधित लंबित मामलों में अनुसंधान लगातार जारी है और आने वाले समय में और भी रिकवरी की उम्मीद है।

भारत में लगा सोने का एटीएम: सोने को बेचकर तुरंत मिलेगा पैसा, ज्वेलर्स की दुकानों पर जानें से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली। आज तक जब भी किसी को सोने को बेचकर पैसा चाहिए होता था तो उसके लिए ज्वेलर्स के पास जाना होता था लेकिन अब आपको इसके लिए ज्वेलर्स के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि अब आपको एटीएम से सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि सोने से भी पैसा मिलेगा। बता दें कि हैराबाद में फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने भारत की सबसे पहली AI-enabled गोल्ड मेल्टिंग मशीन लॉन्च की है। ये मशीन ऐसे लोगों की सबसे पहली पंसद बनेगी जो कि सोने को बेचकर तुरंत पेसा चाहते हैं, क्योंकि अब ग्राहकों को सोने को बेचने के लिए ज्वेलर्स के पास जाकर मोलभाव करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बता दें कि जैसे की ग्राहक इस मशीन में सोना डालेंगे तो मशीन उसे तुरंत पिघला देगी और उसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए सोने की शुद्धता और उसका वजन किया जाएगा, जिसके बाद वर्तमान बाजार भाव के हिसाब से ग्राहकों के सोने की कीमत तय होगी और सिर्फ 30 मिनट में ही ग्राहक के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

कंपनी के अनुसार, धोखाधड़ी से बचने के लिए मशीन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। इस मशीन में जैसे ही कोई भी व्यक्ति सोना डालेगा तो मशीन ग्राहक की पहचान करेगी और उसके बाद उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जांच करेगी, यदि कोई संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो मशीन ऐसे व्यक्ति का तुरंत ट्रांजैक्शन रोक देगी और साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना देगी।

रेलवे का बड़ा फैसला: बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट पर नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट, शर्ते बुकिंग खुलने के दिन से लागू, इस तारिख से सिर्फ रात में ऑनलाइन टिकट होगी बु​क
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आज, 5 जनवरी 2026 से अपने नियमों को पहले से ज्यादा कड़े कर दिए हैं और अब इन नए नियमों के अनुसार, जिन यात्रियों ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो ऐसे यात्री एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहे इस बदलाव को तीन चरणों में लागू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत पहला चरण 29 दिसंबर को शुरू हुआ था। आज से शुरू इसका दूसरा चरण शुरू होगा और आगामी 12 जनवरी से तीसरा चरण शुरू होगा। अब इन चरणों के अनुसार, कोई भी यात्री बिना आधार वाले अकाउंट्स से ओपनिंग डे पर सुबह 8 बजे से आधी रात तक बुकिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि नियमों में सख्ती करने से हमारा मकसद दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर प्रहार करना है ताकि सॉफ्टवेयर-आधारित अवैध बुकिंग और फर्जी अकाउंट्स को रोका जा सके। इसके आगे भारतीय रेलवे ने बताया, अक्सर दलाल शुरुआती घंटों में आम यात्रियों के हिस्से की सीटें बुक कर लेते थे और उनको उचे दामों में बेचते हैं, लेकिन अब इस नए नियमों के तहत, बुकिंग के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP अनिवार्य होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नियम न केवल ऑनलाइन बल्कि रेलवे काउंटरों पर भी लागू होगा।

महत्वपूर्ण बदलाव:

बता दें कि रेलवे ने पहले ही एडवांस रिजर्वेशन की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। आम यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC वेबसाइट के 'My Profile' सेक्शन में जाकर 'Link Your Aadhaar' विकल्प के माध्यम से केवाईसी (KYC) तुरंत पूरा करें। इसके आगे भारतीय रेलवे ने कहा, हेल्पलाइन और सहायता बुकिंग में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और आधार संबंधी दिक्कतों के लिए 1947 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पर यात्रियों की हर संभव मदद की जाएगाी। यह प्रणाली पूरे भारत में एक समान रूप से लागू की गई है।