Smriti Irani - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन
जयपुर। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयां देने और जमीनी स्तर के नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से जयपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समागम होने जा रहा है। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा 27 और 28 फरवरी को 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (WISE) 2026' का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में किया जाएगा।

प्रमुख हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति :

समिट की जानकारी साझा करते हुए COWE राजस्थान की फाउंडर प्रेसिडेंट निधि तोशनीवाल ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन टू ग्लोबल लीडरशिप’ रखी गई है। उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ‘COWE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल पेश करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी।

नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग का बड़ा मंच :

दो दिवसीय इस समिट का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों और स्टार्टअप ईकोसिस्टम के बीच संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में देशभर से महिला उद्यमी, COWE नेशनल कमेटी के सदस्य और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल होंगे, जो उभरते स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेंगे।

समिट का पूरा कार्यक्रम :

प्रथम दिन (27 फरवरी):
उद्घाटन सत्र: सुबह 10 बजे से।
विषय आधारित सत्र: फाइनेंसिंग (पूंजी अनलॉक करना), एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, तथा रेजिलिएंट ऑर्गेनाइजेशन बिल्डिंग पर चर्चा।
अवॉर्ड समारोह: शाम 4 बजे से 'COWE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' का वितरण।

द्वितीय दिन (28 फरवरी):सत्र: ग्रीन टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट एक्शन, हेरिटेज, हैंडीक्राफ्ट और टूरिज्म पर विशेषज्ञ संवाद।
विशेष आकर्षण: एसीआईसी वीजीयू (ACIC VGU) के सहयोग से 'स्टार्टअप पिचिंग' सेशन का आयोजन।

समापन: दोपहर 3:30 बजे भव्य समापन समारोह।
COWE: दो दशकों से सशक्तिकरण का सारथी

उल्लेखनीय है कि 2004 में हैदराबाद से शुरू हुआ COWE इंडिया पिछले दो दशकों से महिला उद्यमियों के लिए सेतु का कार्य कर रहा है। यह संगठन न केवल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) चलाता है, बल्कि बैंकों और निवेशकों के साथ वित्तीय संपर्क और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचाने में भी मदद करता है।

ईरानी और एमपी सीएम मोहन यादव ने आईटी जरूरत और चुनौतियों पर साझा किए अनुभव, जानें उन्होंने क्या कहा
जयपुर। राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान डीजीफेस्ट सह टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में विविध गतिविधियां आयोजित हुईं। यह तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 जनवरी तक चल रहा है, जिसमें स्टार्टअप्स, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

दूसरे दिन कई प्रमुख वक्ताओं ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। दिन का फोकस वैश्विक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, नवाचार और पॉलिसी डायलॉग पर रहा। मुख्य आकर्षण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का फायरसाइड चैट सेशन रहा, जिसमें उन्होंने लीडरशिप बियॉन्ड लेबल्स और वीमेन, पावर एंड पब्लिक सर्विस विषय पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, चुनौतियों और सफलता की कहानियों पर विस्तार से चर्चा की। ईरानी ने कहा कि सफलता के बाद भी नई चुनौतियां चुनना उनकी आदत है और महिला सशक्तिकरण में आर्थिक स्वतंत्रता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समिट में भाग लिया और संबोधन किया। वे जयपुर पहुंचकर जेईसीसी में शामिल हुए तथा राजस्थान-मध्य प्रदेश के बीच साझा विकास, सांस्कृतिक विरासत और आईटी क्षेत्र में रोजगार सृजन पर जोर दिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और दोनों राज्यों के भाईचारे का उल्लेख किया।दिन भर विभिन्न सत्रों में नीति निर्माताओं, वैश्विक उद्यमियों और निवेशकों ने उभरती तकनीकों, एआई के प्रभाव और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर मंथन किया। अन्य सेशंस में महिला प्रतिनिधित्व, मेंटल वेलनेस और सस्टेनेबल इनोवेशन जैसे विषय शामिल रहे। हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी में माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

मेरी जीत हमेशा जीत में नहीं लिखी, मेरी जीत हार में लिखी है, हमें समानता को अलग दृष्टिकोण से देखना होगा : स्मृति ईरानी
जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन मुख्य हॉल में फायरसाइट चैट की शुरुआत पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सत्र के साथ हुई। 'लीडरशिप बियॉण्ड लेबल्स: वीमन, पावर एंड पब्लिक सर्विस' सत्र में महिला नेतृत्व, सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी, दृढ़ता और अनुशासन जैसे विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी।

टाई ग्लोबल के कन्वीनर महावीर प्रताप शर्मा से बातचीत करते हुए ईरानी ने अपने अनुभवों के आधार पर नेतृत्व की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं तकनीक, नीति, स्टार्टअप और सार्वजनिक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने जीवन की यात्रा पर खुलकर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश किया और जीवन भर मल्टीटास्किंग की क्षमता विकसित की। उन्होंने चुनाव हारने के अनुभवों पर भी ईमानदारी से चिंतन किया और बताया कि इनसे उन्हें क्या सीख मिली। उन्होंने कहा कि उनकी जीत, जीत में नहीं, बल्कि हार में है। हार ने उनकी किस्मत लिखी है। उन्होंने कहा कि हार या जीत को महिला से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, यह लैंगिक समानता का विषय है। उन्होंने कहा कि अपना जीवन सार्व​जनिक भलाई के लिए समर्पित किया है।

चर्चा में ईरानी ने भारत में महिला उद्यमियों के सामने आने वाली वास्तविक चुनौतियों पर भी संवाद किया। उन्होंने लैंगिक समानता पर बात करते हुए महिलाओं के नेतृत्व वाली पहलों को समर्थन देने की अपनी प्रेरणा साझा की। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नए भारत की उजली तस्वीर दिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों का उद्देश्य 1 लाख महिलाओं को सशक्त बनाना, 300 स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना और 100 मिलियन डॉलर से अधिक का फंड बनाना है। ये पहले महिलाओं के उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने, अवसरों, पूंजी और मेंटरशिप तक पहुंच सुनिश्चित करने की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने एआई को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि एआई एजेंट्स में इस तरह का डेटा भी ट्रेनिंग के लिए होना चाहिए, जो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए उनके सर्वांगीण विकास को समानता के साथ आगे ले जा सके।