Treatment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरयूएचएस में प्रदेश की पहली नेक्सा स्मार्ट कॉक्लियर इम्प्लांट की सफल सर्जरी, उदयपुर निवासी तीन वर्षीय बच्ची को सुनने की मिली नई उम्मीद
जयपुर। सुनने की क्षमता का पुनर्वास और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक से युक्त नेक्सा स्मार्ट कॉक्लियर इम्प्लांट की सफल सर्जरी आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में की गई है। चिकित्सकों ने दावा किया है कि यह राजस्थान का पहला इस प्रकार का अत्याधुनिक और एडवांस कॉक्लियर इम्प्लांट है, जो सुनने की क्षमता से बाधित बच्चों के उपचार में एक नई दिशा प्रदान करेगा। यह जटिल सर्जरी ईएनटी विशेषज्ञों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जिसमें डॉ. मोहनीश ग्रोवर, डॉ. राघव मेहता, डॉ. रश्मि अग्रवाल और डॉ. अंबिका देवरा शामिल रहे। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जन्म से ही सुन नहीं सकती थी 3 साल की बच्ची :

वरिष्ठ ई एन टी विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि इस सर्जरी के माध्यम से उदयपुर की तीन वर्षीय बच्ची शनाया को सुनने की नई उम्मीद मिली है। जन्मजात सुनने की क्षमता नहीं होने से पीड़ित होने के कारण शनाया के लिए सामान्य श्रवण और भाषण विकास एक बड़ी चुनौती था, लेकिन इस उन्नत तकनीक वाले कॉक्लियर इम्प्लांट के माध्यम से अब उसके लिए सुनने और बोलने की संभावनाए काफी बेहतर हो गई हैं। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि यह एक अत्याधुनिक प्रकार का कॉक्लियर इम्प्लांट है, जिसमें कई उन्नत तकनीकी विशेषताए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक मरीज को बेहतर श्रवण अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में आने वाली नई तकनीकों के साथ भी संगत बनी रहती है। इस

सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक
जयपुर। देश में हर साल सडन कार्डियक अरेस्ट से कई मौतें होती हैं और इसके पीछे एट्रीयल फिब्रिलेशन एक मुख्य कारण है। लेकिन सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे को पहले ही भांपा जा सकता है। अब रिमोट मॉनिटरिंग डिवाइस के जरिए डॉक्टर्स सडन कार्डियक अरेस्ट को होने से पहले ही रोक सकते हैं। यह जानकारी जयपुर में आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ इलेक्ट्रोकार्डियलॉजी की नेशनल कॉन्फ्रेंस 'आईएसईकॉन 2026' के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने साझा की।

हार्ट से जुड़ा सारा डाटा देगा डिवाइस :

डॉ. आशीष नवर ने बताया कि ऐसे मरीज जिनको पेसमेकर इंप्लांट किया गया है उन्हें अब रिमोट मॉनिटरिंग डिवाइस भी दी जाती है जो उनके हार्ट से जुड़ा सारा डाटा डॉक्टर तक पहुंचाता रहेगा। अगर मरीज को हॉस्पिटल भर्ती होने की जरूरत होती है तो डिवाइस के जरिए डॉक्टर दूर बैठे ही यह मालूम कर सकते हैं। वहीं सडन कार्डियक अरेस्ट के आने से पहले ही अलार्मिंग साइन पहचान कर यह डिवाइस पहले ही सतर्क कर सकती है जिससे मरीज को जानलेवा स्थिति में जाने से पहले ही बचाया जा सके।

जयपुर से शुरू होगी देशव्यापी 'स्किलिंग' की पहल :

इस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश में पहली बार कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की शुरुआत भी की गई है। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह मक्कड़ ने बताया कि देश में पहली बार एक पहल इन कॉन्फ्रेंस से शुरू की गई है। इसके अंतर्गत देश में हर साल कार्डियोलॉजी की पढ़ाई पूरी करने वाले 400 युवा विशेषज्ञों को इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी से संबंधित इंप्लांट डिवाइस या तकनीकों को सिखाया जाएगा और उनकी स्किल को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए जयपुर हार्ट रिदम सोसायटी और एक मेड टेक कंपनी का एमओयू हुआ जिसके अंतर्गत पूरे देश में यह प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत जयपुर से हुई है। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनदीप सिंह कुमार ने कहा कि जयपुर हेल्दी हार्ट ग्रुप के साथ हमारा कोलेबोरेशन भारत में उभरते हुए कार्डियोलॉजिस्ट की ट्रेनिंग और एंगेजमेंट को मज़बूत करने; लगातार सीखने का एक ऐसा रास्ता बनाने, जो क्लिनिकल एक्सीलेंस को आगे बढ़ाएगा। इससे हार्ट फेलियर के मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

विशेष सत्र: तकनीक और अनुभव का संगम, ईसीजी क्विज के विजेताओं का हुआ सम्मान :

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन के तकनीकी सत्रों में हृदय रोगों के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने गहन मंथन किया। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कुश कुमार भगत ने बताया कि दिन की शुरुआत ईसीजी क्विज के साथ हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन : गर्भवती महिलाओं की होगी स्वास्थ्य जांच, एनीमिया उपचार के लिए लगेंगे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन
जयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विशेषज्ञ चिकिसकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जाच की जाएगी और मां वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी कराने के लिए मा वाउचर प्रदान किए जायेंगे। साथ ही एनीमिया उपचार के लिए गर्भवती व धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

नन्हे रुद्र को मिला नया जीवन : समय पर जांच, त्वरित रेफरल और बेहतर समन्वय बना जीवनरक्षक
जयपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं जीवनरक्षक सफलता कहानी सामने आई है। RBSK के तहत शहरी क्षेत्र में की गई नियमित स्क्रीनिंग के दौरान 4 वर्षीय रुद्र, निवासी संजय बाजार, घाट गेट, जयपुर में गंभीर CHD (जन्मजात हृदय रोग) की पहचान की गई। बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहरी RBSK टीम के चिकित्सक डॉ. कैलाश गर्ग एवं डॉ. आशीष गढ़वाल द्वारा बिना किसी विलंब के उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया।

समन्वित एवं त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप रुद्र को श्रीसत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को उसका सफल हृदय ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात रुद्र अब पूर्णतया स्वस्थ है एवं सामान्य जीवन की ओर अग्रसर है। रुद्र के परिजनों ने बताया कि समय पर जांच, त्वरित रेफरल और बेहतर चिकित्सकीय समन्वय के कारण उनके बच्चे को नया जीवन मिल पाया।

यह सफलता कहानी स्वास्थ्य विभाग की सजगता, संवेदनशीलता एवं RBSK योजना की प्रभावशीलता का सशक्त प्रमाण है, जो यह सिद्ध करती है कि सही समय पर की गई पहचान और त्वरित उपचार से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।