Gustavo Petro - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इक्वाडोर ने कोलंबियाई आयात पर थोपा 100% टैरिफ : व्यापार विवाद गहराया, विदेश आर्थिक नीति में संशोधन करने का आह्वान
ब्यूनस आयर्स। इक्वाडोर ने एक मई से कोलंबिया से होने वाले आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। इक्वाडोर के उत्पादन, विदेश व्यापार एवं निवेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, "कोलंबिया द्वारा ठोस और प्रभावी सीमा सुरक्षा उपायों को लागू करने में विफलता के कारण इक्वाडोर को संप्रभु कार्रवाई करनी पड़ी है। एक मई से कोलंबिया से आयात पर सुरक्षा शुल्क 50 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगा।"

कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि टैरिफ बढ़ाने का इक्वाडोर का फैसला "अत्यंत कठोर" है और इसके कारण कोलंबिया एंडियन समुदाय से बाहर हो सकता है। उन्होंने कोलंबिया की विदेश आर्थिक नीति में संशोधन करने का भी आह्वान किया, और विदेश मंत्री से आग्रह किया कि वे दक्षिण अमेरिकी मर्कोसुर समूह (दक्षिण अमेरिका का एक प्रमुख आर्थिक और व्यापारिक समूह) में स्थायी सदस्यता हासिल करने की दिशा में काम करें और कैरेबियन तथा मध्य अमेरिकी देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करें।

हाल के महीनों में इक्वाडोर और कोलंबिया के बीच व्यापार को लेकर विवाद चल रहा है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सबसे पहले एक फरवरी को कोलंबिया से होने वाले सभी आयात पर 30 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था। उन्होंने इसका कारण सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने में कोलंबिया की ओर से सहयोग न मिलना बताया था, और बाद में उन्होंने इस शुल्क को और बढ़ा दिया। कोलंबिया ने भी जवाबी कदम उठाते हुए इक्वाडोर को बिजली की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति रोक दी।

उल्लेखनीय है कि इक्वाडोर को सूखे के मौसम में हर साल ऊर्जा की कमी का सामना करना पड़ता है। एन्डियन समुदाय (जिसे पहले एन्डियन पैक्ट कहा जाता था) दक्षिण अमेरिकी देशों को एक साथ लाती है। इसमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और बोलीविया जैसे देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक एकीकरण, मुक्त व्यापार और नीतियों में तालमेल को बढ़ावा देना है। वर्ष 1969 में स्थापित यह संगठन, लैटिन अमेरिका के प्रमुख क्षेत्रीय आर्थिक समूहों में से एक बना हुआ है।

ट्रंप कोलंबिया बैठक: डोनाल्ड ट्रंप से बैठक के बाद कोलंबिया के रूख में आई नरमी, संबंधो में सुधार के संकेत
वॉशिगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने व्हाइट हाउस में लगभग दो घंटे तक चली अपनी पहली आमने-सामने की बैठक को मैत्रीपूर्ण और सकारात्मक बताया है। महीनों से चले आ रहे तीखे बयानों और राजनयिक गतिरोध के बाद इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच संबंधों के सुधरने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक के बाद ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। पेट्रो शानदार व्यक्ति हैं। उनका यह बयान चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ ही हफ्ते पहले ट्रंप ने पेट्रो को बीमार और नशीली दवाओं का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बताया था।

पेट्रो ने भी सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो साझा की और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी द आर्ट ऑफ द डील पुस्तक पर यू आर ग्रेट लिखकर उन्हें समर्पित की। कोलंबियाई दूतावास में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पेट्रो ने बताया कि में मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इनमें वेनेजुएला और ऊर्जा, नशीली दवाओं के खिलाफ जंग और इक्वाडोर के साथ व्यापार विवाद की बातें शामिल हैं।

दोनों नेताओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हालिया गिरफ्तारी और वहां अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बीच, दोनों नेताओं ने वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर चर्चा की। पेट्रो ने कोलंबिया के रास्ते वेनेजुएला की गैस निर्यात करने और ला गुआजीरा क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय ऊर्जा संकट को हल करने का प्रस्ताव रखा।

पेट्रो ने नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय सरगनाओं को पकडऩे के लिए एक ट्रिपल एलायंस (अमेरिका, कोलंबिया और इक्वाडोर) का सुझाव दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल किसानों पर कार्रवाई प्रभावी समाधान नहीं है। कोलंबिया प्रमुख पेट्रो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ के साथ जारी ट्रेड वार (व्यापार युद्ध) को सुलझाने के लिए अमेरिका से मध्यस्थता का अनुरोध किया। गौरतलब है कि इक्वाडोर ने हाल ही में कोलंबियाई कच्चे तेल के परिवहन शुल्क में 900 की भारी वृद्धि की है।

उल्लेखनीय है कि, यह मुलाकात एक ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल सितंबर में पेट्रो के न्यूयॉर्क में फलस्तीन समर्थक रैली में भाग लेने और अमेरिकी सैनिकों को आदेश न मानने के लिए उकसाने के बाद उनका अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया गया था। साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने पेट्रो और उनके परिवार पर वित्तीय प्रतिबंध भी लगाए थे। यद्यपि इस बैठक के लिए पेट्रो को अस्थायी वीजा दिया गया था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनके व्यक्तिगत प्रतिबंधों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक व्यक्तिगत संबंधों में जमी बर्फ पिघलाने वाली तो है, लेकिन सुरक्षा, सैन्य कार्रवाई और ड्रग पॉलिसी जैसे गंभीर मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद अब भी बरकरार हैं।

ट्रंप-पेट्रो वार्ता: राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को अमेरिका आने का न्यौता, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोलंबिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की बात करने के कुछ ही दिनों बाद, बुधवार को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच टेलीफोन पर बात हुई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में बताया कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने नशीली दवाओं की तस्करी और दोनों देशों के बीच जारी अन्य विवादों पर चर्चा करने के लिए उन्हें फोन किया था। इस बातचीत के बाद ट्रंप ने घोषणा की है कि पेट्रो के साथ राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में (एजेंसी) की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि, जनवरी 2025 में ट्रंप के कार्यभार संभालने और वेनेजुएला में हालिया सैन्य अभियान के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला सीधा संवाद है। ट्रंप ने लिखा, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के साथ बात करना सम्मान की बात थी। उन्होंने नशीली दवाओं की स्थिति और हमारे बीच रहे मतभेदों को समझाने के लिए फोन किया था। मैं उनके कॉल और बात करने के लहजे की सराहना करता हूं और निकट भविष्य में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो और कोलंबिया के विदेश मंत्री के बीच बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। यह बैठक व्हाइट हाउस में होगी, हालांकि अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गयी है। पेट्रो ने भी इस बातचीत की पुष्टि करते हुए इसे 'सौहार्दपूर्ण' बताया और कहा कि उन्होंने दोनों सरकारों के बीच सीधे संवाद की बहाली का अनुरोध किया है। पेट्रो ने राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह बातचीत एक घंटे से अधिक समय तक चली।

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति ट्रम्प की सत्ता में वापसी के बाद से अमेरिका और कोलंबिया के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ट्रंप ने बार-बार कोलंबिया पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कोलंबिया ने इन आरोपों को झूठा बताया और स्पष्ट किया है कि वह संवाद, सहयोग और आपसी सम्मान पर आधारित संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यों के बीच बल प्रयोग या धमकी की बात अस्वीकार्य है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।