NSUI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में NSUI का पैदल मार्च, निष्पक्ष परीक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जयपुर। NSUI ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, NTA के कार्यप्रणाली तथा 22 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार शाम जयपुर में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, पैदल मार्च 20 मई को सायं 6:30 बजे गुर्जर की थड़ी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी चौराहा तक पहुंचेगा। मार्च में बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थी, छात्र-छात्राएं तथा NSUI कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाना है। Nsui पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से विद्यार्थियों का विश्वास शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा देती हैं। मार्च के दौरान अभ्यर्थी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। आयोजकों ने विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

एनएसयूआई के बाद युवा कांग्रेस चुनाव से तय होगा दिग्गज नेताओं का दबदबा, परफॉर्मर रिपोर्ट वाले ही कर सकेंगे नामांकन
जयपुर। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव से राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं का पार्टी में दबदबा भी पता लगेगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चयन के बाद पार्टी में दिग्गज नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के संगठन में प्रभाव का भी अंदाजा कार्यकर्ताओं को लगेगा। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष पर नियुक्त विनोद जाखड़ को पायलट समर्थक माना जाता है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में किस दिग्गज नेता के समर्थक को पद मिलेगा, इससे पार्टी में नेताओं की पहुंच की भी जानकारी भी संगठन में पहुंचेगी।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनावी मैदान में इस बार अलग अलग समर्थकों में अनिल चौपड़ा, अभिषेक चौधरी, मुकुल खींचड़, पारस गुर्जर, कृष्ण मोहन शर्मा आदि नाम चर्चाओं में हैं। हर दावेदार के साथ एक बड़े नेता का नाम जुड़ा हुआ है। सभी दावेदारों ने खुद को प्रमुख दावेदार जताने के लिए विधायकों और बड़े नेताओं के साथ गुप्त बैठकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस के चुनाव की बात की जाए तो पहली बार साल 2010 में लिंग दोह कमेटी की सिफारिश पर युवा कांग्रेस में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब पहली बार पवन गोदारा युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद अशोक चांदना दो बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे। चांदना के बाद सुमित भगासरा, मुकेश भाकर, गणेश घोघरा और अभिमन्यु पूनिया निर्वाचित अध्यक्ष बने थे।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद: 26 मार्च से नामांकन
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 26 मार्च से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, 30 मार्च नामांकन की अंतिम तारीख है। ऐसे में अध्यक्ष पद को देखते हुए दावेदारों ने चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने एड़ी से लेकर चोटी का जोर लगना शुरू कर दिया है और अभी से ही प्रदेश भर में लॉबिंग शुरू कर दी है। इधर ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए 21 मार्च से नामांकन की प्रक्रियाा शुरू हो गई थी जो 30 मार्च तक चलेगी।

चुनावों को लेकर बने दो धडे़
वर्तमान प्रक्रिया पर पूर्व युवा कांग्रेस नेताओं की राय भी बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली से संगठन मजबूत होगा और वास्तविक कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। वहीं, अन्य नेताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर चुनाव में अनावश्यक देरी की जा रही है। कई पूर्व पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया में स्पष्ट दिशा निर्देशों की कमी है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उनका कहना है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो संगठन की सक्रियता प्रभावित हो सकती है। संगठन चुनाव अब केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन की विश्वसनीयता और कार्यशैली की परीक्षा बन गए हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संगठन इस देरी को कैसे दूर करता है और चुनाव प्रक्रिया को किस तरह पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करता है।

दिग्गजों के संपर्कों के भरोसे दावेदार
चुनावी मैदान में उतर चुके दावेदारों में विधानसभा प्रत्याशी रहे एनएसयूआई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अशोक चांदना, युवा कांग्रेस के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सुरा और सुधीन्द्र मूंड अभिषेक चौधरी के लिए अपने संपकोंर् का  इस्तेमाल कर रहे हैं। दावेदारों में जयपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा को कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। चोपड़ा पायलट और युवा कांग्रेस के  निवर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के भरोसे चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि सचिन पायलट के ही समर्थक विधायक मुकेश भाकर के समर्थक पूर्व सीकर जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़ ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। ऐसे में पायलट खेमा इन दो नामों को लेकर समर्थन मुद्दे पर दुविधा में नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के समर्थक सत्यवीर चौधरी के भी दावेदारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा निवर्तमान उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, आशीष बैरवा और प्रकाश मीणा भी चुनाव मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं।

परफॉर्मर रिपोर्ट वाले ही कर सकेंगे नामांकन
वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण ने गाइडलाइन भी तय की है। राजस्थान युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव अधिकारी ठाकुर बिष्ट ने कहा है कि राजस्थान अध्यक्ष पद के लिए वही दावेदार नामांकन कर सकेगा जिसका नाम परफॉर्मर लिस्ट में आएगा। चुनाव प्राधिकरण 24 या 25 मार्च को परफॉर्मर लिस्ट जारी करेगा। बिष्ट के अनुसार युवा कांग्रेस चुनाव के लिए सदस्यता अभियान 10 अप्रैल से शुरू होगा और 10 मई तक चलेगा। इसके बाद फिर 15 जून तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम जारी होगा। यह पूरी प्रक्रिया तीन महीने में पूरी होगी।

चुनावी कांटे से कोष दुगुना करने की तैयारी
युवक कांग्रेस के पिछले चुनाव में 20 लाख सदस्यता हुई थी। उस समय 50 साधारण शुल्क था, ऐसे में पिछली बार युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण को 10 करोड रुपए सदस्यता शुल्क के मिले थे। इस बार 75 रुपए साधारण सदस्यता शुल्क रखा गया है। चुनाव प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस बार भी मेंबरशिप 20 से 25 लाख के आसपास रह सकती है। ऐसे में शुल्क का आंकडा 20 करोड़ तक पहुंच सकता है। ऐसे में चुनावी कांटे से कोष में दुगुनी राशि इकट्ठा हो सकती है। हालांकि, इस फंड के उपयोग और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष : नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू, एनएसयूआई के संगठनात्मक विस्तार और छात्र आंदोलनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय की जानकारी दी गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेगुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इसके साथ ही पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई के संगठनात्मक विस्तार और छात्र आंदोलनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहीद स्मारक पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, अमेरिका पर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर युवा वर्ग ने स्वतंत्र और पारदर्शी विदेश नीति की मांग की
जयपुर। NSUI की ओर से शहीद स्मारक, पुलिस कमिश्नरेट पर तथा कथित एपस्टीन प्रकरण के विरोध में तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति  के समक्ष कथित आत्मसमर्पण के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से प्रतीत होता है कि भारत सरकार अमेरिका के प्रभाव में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति स्वतंत्र, स्वाभिमानी और राष्ट्रीय हितों पर आधारित होनी चाहिए।

जाखड़ ने कहा कि युवा वर्ग देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा और इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ समाप्त करने के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर पीठ को समाप्त किए जाने के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए। NSUI से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

यह प्रदर्शन NSUI के राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में किया गया। चौधरी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और लगातार अनदेखी के कारण केंद्र सरकार ने अंबेडकर पीठ की मान्यता समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पीठ केवल एक अकादमिक संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक थी, जिसे खत्म करना दलित-पिछड़े वर्गों की आवाज दबाने जैसा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि अंबेडकर पीठ को तुरंत बहाल किया जाए और इसके संचालन में हुई लापरवाहियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था, जिसमें बताया गया था कि राजस्थान विश्वविद्यालय की उदासीनता के चलते केंद्र सरकार ने अंबेडकर पीठ को समाप्त करने का निर्णय लिया।