number - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चाहे दवा का रैपर कट फट जाए, मरीज की सुरक्षा के लिए हर हाल में एक्सपायरी डेट मिले
कोटा । आजकल हर घर में हल्की-फुल्की बीमारी या समस्या के लिए दवाइयां लेना सामान्य बात हो गई है। बहुत से लोग सिर दर्द या शरीर में दर्द के लिए पेन किलर हमेशा अपने पास रखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि  दवाओं की एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है, जिससे व्यक्ति यह तय नहीं कर पाता कि उसे दवा लेनी चाहिए या नहीं। यह स्थिति अक्सर भ्रम और चिंता का कारण बनती है।

रैपर पर एक्सपायरी डेट का मिटना या कटना
दवा कंपनियां आमतौर पर दवाओं पर एक्सपायरी डेट अंकित करती हैं, लेकिन अक्सर रैपर या पैकिंग पर छपी डेट कट जाती है या मिट जाती है, जिससे यह जानना मुश्किल हो जाता है कि दवा सुरक्षित है या नहीं। इस समस्या से बचने के लिए एक सुझाव है कि दवाओं पर एक न्यूमेरिक कोड नंबर लगाया जाए, जिससे उपभोक्ता आसानी से दवा की एक्सपायरी डेट इंटरनेट पर सर्च कर के जान सकें।

न्यूमेरिक कोड नंबर सिस्टम
अगर दवाओं के रैपर पर यूनिफॉर्म तरीके से पूरी स्ट्रिप पर न्यूमेरिक कोड नंबर दिया जाए, तो यह उपभोक्ताओं के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अगर रैपर फट जाए या कुछ गोलियां या एक गोली भी बच जाएं, तो भी कोड नंबर से दवा की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस कोड को इंटरनेट पर सर्च करने से दवा की मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर, कंपनी का नाम और यह भी पता चल सकेगा कि दवा असली है या नकली।

इस प्रणाली के लागू होने से होंगे ये लाभ
1. एक्सपायरी डेट की जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी, जिससे उपभोक्ता पुरानी दवाएं सेवन करने से बचेंगे।
2. नकली दवाओं की पहचान में मदद मिलेगी, और असली दवाओं का चुनाव करना आसान होगा।
3. दवाओं की सुरक्षा बढ़ेगी, और उनके उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे।
4. दवा संबंधी जानकारी की पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं को दवा के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

इस तरह की व्यवस्था से उपभोक्ता दवाओं का सुरक्षित और सही तरीके से उपयोग कर पाएंगे और दवाओं से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। इस विषय पर दैनिक नवज्योति ने शहर के लोगों की राय ली और उनसे जानने की कोशिश की कि उनका इस बारे में क्या कहना है।ं

मैं आपके सुझाव से सहमत हूं। अगर दवाइयों पर एक्सपायरी डेट के अलावा एक कोड भी होगा, तो इसका फायदा यह होगा कि यदि पुराना स्टाक रखा होता है तो दवा कम्पनियां  पुराने पैकेट को छेड़कर नई डेट चिपकाती है, तो उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। कोड के जरिए हम यह जान सकते हैं कि दवा कब बनी थी और उसकी एक्सपायरी डेट क्या है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
- महावीर प्रसाद नायक, डायरेक्टर धनलक्ष्मी प्रॉपर्टीज

कोड नम्बर लिखने से एक्सट्रा सेफ्टी हो जाएगी। अन्यथा दवा लेने वाले को ही ध्यान रखना पड़ेगा कि रैपर शुरू करते है उसी समय देख लें एक्सपायरी डेट जिससे ध्यान रहे। दवा के रैपर पर एक-दो स्थानों पर एक्सपायरी डेट लिखी जानी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यदि एक स्थान से हट जाए तो दूसरी जगह से आसानी से पता चल सके।
- डॉ. अरूणा अग्रवाल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ

दवा पर एक कोड नंबर या बारकोड डालना चाहिए, जिससे उसकी एक्सपायरी डेट आसानी से पता चल सके। कोड को थोड़ा बोल्ड और स्पष्ट रूप से लिखा जाए ताकि विशेषकर बुजुर्ग लोग भी उसे पढ़ सकें। इसके साथ ही, एक्सपायर होने वाली तारीख भी लिखी जाए, ताकि मरीज आसानी से जान सकें कि दवा कब एक्सपायर होगी। यह कोड आॅनलाइन सर्च करने के लिए उपयोगी होगा, जिससे सारी जानकारी प्राप्त की जा सके।
- प्रियंका गुप्ता, संस्थापक, अभिलाषा क्लब

दवाइयों के पैकेट पर क्यूआर कोड दिया जाए, जिससे वह स्कैन करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकें। यदि दस गोलियों की स्ट्रिप है, तो दो जगह क्यूआर कोड होना चाहिए ताकि यदि कोई आधी स्ट्रिप लेता है तो भी उसे जानकारी मिल सके। कोड नंबर फिजिबल नहीं है पब्लिक पोर्टल इस तरह का है नहीं ऐसे में डीकोड कौन करेगा। क्यूआर कोड के जरिए मोबाइल फोन से घर बैठे ही स्कैन करने से एक्सपायरी डेट और बाकी की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह आम जन ता के लिए बेहद सुविधाजनक होगा।
- डॉ. विजय सरदाना, पूर्व प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज

दवा के पैकेट पर एक्सपायरी डेट एक ही स्थान पर लिखी जाती है। हालांकि कई बार हम दवा गलती से उसी स्थान से निकाल लेते हैं। इसलिए, कम से कम दो-तीन स्थानों पर एक्सपायरी डेट लिखी जानी चाहिए, ताकि अगर एक स्थान से हट जाए तो दूसरी जगह से पता चल सके। इसके अलावा, कोड नंबर या बारकोड भी लिखा जा सकता है, जिससे हम स्कैन करके डेट की जानकारी प्राप्त कर सकें।
- महेश गुप्ता, डायरेक्टर, शिव ज्योति एज्यूकेशनल ग्रुप, कोटा

यह एक बहुत सही मुद्दा है और सभी फार्मा कंपनियों को इसे फॉलो करना चाहिए। कई बार दवाइयां बर्बाद हो जाती हैं, या मरीज अंजाने में गलत दवाइयां ले लेते हैं। कंपनियां क्यूआर कोड या यूनिक कोड डाल सकती हैं, जिससे पूरी जानकारी स्कैन करके मिल सके। अगर ऐसा न हो सके, तो कम से कम हर गोली के पैकेट पर एक्सपायरी डेट प्रिंट की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज के लिए यह आवश्यक है, क्योंकि वह क्यूआर कोड को स्कैन करना नहीं जानता। सबसे अच्छा तो यहीं रहेगा कि सभी फार्मा कंपनी रैपर पर ही एक्सपायरी डेट मेंशन करें या दोनों विकल्प रखें कंपनी को जो यूज करना हो कर सकें।
- डॉ. गौरव मेहता, स्पाइन सर्जन, ईथॉस हॉस्पिटल

कई बार जब हम दवा का रैपर खोलते हैं, तो एक्सपायरी डेट बहुत छोटे अक्षरों में लिखी होती है और स्पष्ट नहीं दिखाई देती। इस स्थिति में, एक कोड नंबर, बैच नंबर, या रैपर के फ्रंट पर एक्सपायरी डेट लिखी जानी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि दवा एक्सपायर होने से पहले हम उसकी जानकारी प्राप्त कर सकें, और किसी भी परेशानी से बच सकेंगे।
- रितु बोहरा, सीए

ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और रूल 1945 के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि एक्सपायरी डेट दो स्थानों पर लिखी जाए। एक्सपायरी डेट एक ही स्थान पर लिखी जाती है। दवा के पैकेट पर जो जानकारी दी जाती है, जैसे कंपनी का नाम, कंपोजीशन, लाइसेंस नंबर आदि, वह सभी नियमों के तहत होती है। यदि एक्सपायरी डेट दूसरी जगह भी लिखी जाए, तो बाकी की जानकारी समायोजित नहीं हो सकेगी। एक्ट के अनुसार लेबलिंग नहीं लिखते है  तो दवा मिसब्रांडेड मानी जाती है। लेबल नहीं पाया जाएगा तो फिर वो नकली मानी जाएगी। इसलिए, यह सुनिश्चित किया जाता है कि एक ही स्थान पर सभी आवश्यक जानकारी हो।
- आसाराम मीना, ड्रग कंट्रोलर कोटा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में पेंडेंसी बरकरार, बुकिंग पर लगाई रोक
जयपुर। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने को लेकर परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सियाम पर ऑनलाइन बुकिंग पर रोक लगा दी है। इससे पूर्व में बुकिंग करा चुके वाहन मालिकों के सामने असमजंस हो गया है। प्रदेश में करीब 30 लाख से अधिक वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया जारी है। बुकिंग के बाद सियाम पोर्टल के माध्यम से पिछले 8 महीने में 6 लाख से अधिक वाहनों पर नंबर प्लेट लग चुकी है और 11 लाख से अधिक वाहनों पर बुकिंग के बाद भी नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। अब तक 17 लाख से अधिक वाहन मालिक ऑनलाइन बुकिंग कर चुके हैं। बुकिंग के बाद प्लेट लगने में देरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंत्री बैरवा ने हाल ही में सियाम पोर्टल पर बुकिंग बंद कर दूसरी प्रक्रिया में विभाग की तरफ से पोर्टल बनाकर बुकिंग करने की कवायद शुरू की।

मंत्री ने एक स्टार्टअप कंपनी को पोर्टल बनाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है, लेकिन वित्त विभाग की मंजूरी के लिए फाइल अटक गई। इसका दूसरा पहलू यह भी सामने आ रहा है कि बुकिंग करने वाली निजी कंपनियों के दबाव में प्रक्रिया अटकी है। वहीं वाहन मालिकों के सामने दुविधा खड़ी हो गई है। बुकिंग में परेशानी यह भी है कि सभी वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर सभी शहर और कस्बों में उपलब्ध नहीं हैं। वाहनों पर पहले से लगी नंबर प्लेट टूटने या खो जाने पर नई प्रक्रिया में स्पष्ट प्रावधान नहीं है। अन्य राज्यों से आए वाहनों के मामले में भी स्पष्ट निर्देश नहीं हैं। ऐसे में आगामी दिनों में प्रक्रिया को लेकर विभाग की कार्रवाई पर लोगों का इंतजार बना हुआ है।

घर बैठे ले सकते हैं हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट का स्लॉट, नहीं लगवाने पर ढीली होगी जेब
जयपुर। दो पहिया और चौपहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाना लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। 1 अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों पर तय समय में नम्बर प्लेट नहीं लगवाई, तो दो पहिया वाहनों से 2 हजार और चौपहिया वाहनों से 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। केन्द्र सरकार के देशभर में लागू आदेश राजस्थान में भी लागू कर दिए गए हैं। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने की प्रक्रियापहले ही जारी की जा चुकी है। कोई भी वाहन मालिक गाडी नम्बर के आखिरी अंक के अनुसार नम्बर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर सकता है। स्लॉट मिलने के बाद नजदीकी वाहन निर्माता या डीलर के पास जाकर नम्बर प्लेट लगवाई जा सकती है। चालान से बचने के लिए स्लॉट बुक करने के बाद मिली रसीद भी नम्बर प्लेट लगवाने तक मान्य होगी।

ऐसे कर सकते हैं नम्बर प्लेट बुक
वाहन स्वामियों को नम्बर प्लेट बुक कराने की सुविधा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की वेबसाइट https://transport.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। जिस पर उपलब्ध लिंक www.siam.in के माध्यम से भारतीय ऑटोमोबाइल मेन्युफेक्चरर्स सोसाइटी की वेबसाइट पर जाने से संबधित जिले,वाहन की श्रेणी और डीलर का चयन कर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की स्लॉट बुकिंग कराई जा सकती है। वाहन स्वामी का समय निकल गया है, तो जून के आख़िर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चालान शुरू हो जाएंगे।

इन वाहन श्रेणी पर लगेगा ये शुल्क
दुपहिया वाहन:  425 रूपए
तिपहिया वाहन: 470 रूपए
चौपहिया वाहन(एलएमवी): 695 रूपए
मध्यम एवं भारी वाहन: 730 रुपए
ट्रेक्टर एवं कृषि कार्य सम्बन्धी संयोजन:  495 रुपए

हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने की समय सीमा

रजिस्टर्ड नम्बर  का आखिरी अंक 1 और 2: समय सीमा 29 फरवरी 2024
आखिरी अंक 3 और 4: 31 मार्च
आखिरी अंक 5 और 6:  30 अप्रेल 2024
आखिरी अंक 7 और 8: 31 मई 2024
आखिरी अंक 9 और 0: 30 जून 2024

ये नम्बर प्लेट ही मान्य

कोर्ट के आदेशों के बाद केंद्र सरकार ने पूरे देश में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट अनिवार्य किया है। बाजार में इन दिनों कुछ लोग कम पैसों का लालच देकर लोगों को नकली हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट भी लगा रहे हैं। असली नम्बर प्लेट में गाड़ी नम्बर के शुरुआत में एक स्टीकर और आईएनडी लिखा रहता है। आईएनडी के नीचे बारीक अक्षरों में 12 डिजिट का स्पेशल कोड नम्बर भी छपा होता है। परिवहन विभाग असली नम्बर प्लेट की परख के लिए इसी कोड को स्कैन करता है। यह कोड नहीं होने पर नम्बर प्लेट असली नही मानी जाती।

नम्बर प्लेट नहीं होने पर इतना होगा चालान
दोपहिया या तिपहिया वाहन में पहली बार 2 हजार और दोबारा पकडे जाने पर 5 हजार, चौपहिया हल्के भार वाहन में पहली बार 5 हजार और दूसरी बार में 10 हजार का चालान होगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े ट्रेक्टर या ट्रेलर में पहली बार 2 हजार और दूसरी बार 5 हजार लोडिंग वाहन ट्रक, बस और अन्य में पहली बार में 5 हजार और दूसरी बार में 10 हजार का चालान होगा।

आलोक राज बोले,: बोनस नंबर देने के लिए छात्रों ने किया फोन, मेरी कॉल रिकॉर्डिंग की वायरल
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर की प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं को लेकन अब स्टूडेंट्स ने बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज को फोन और मैसेज कर परेशान करना शुरू कर दिया है। इस दौरान परीक्षार्थी आलोक राज को बोनस नंबर देने के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं और फोन पर बात करते हुए कॉल रिकॉर्डिंग कर ली, जिसको अब वायरल कर रहे है। इसके बाद अब चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने परेशान करने वाले अभ्यर्थियों की शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया है।

ट्वीट कर कॉल रिकॉर्ड करने पर नाराजगी जाहिर की
आलोक राज ने कहा कि जूनियर रेवेन्यू अकाउंटेंट के एक कैंडिडेट ने फोन किया और डिलीट क्वेश्चन के बोनस मार्क्स देने की मांग की। मैंने उसकी बात को सुना और उसे नियमों के तहत काम करने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद उसने मेरी कॉल रिकॉर्डिंग कुछ व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप पर सार्वजनिक कर दी। इसके बाद से मुझे एक बार फिर मैसेज और फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया, जबकि बिना मेरी इजाजत के मेरे कॉल को रिकॉर्ड करना कानूनन अपराध है। इसको लेकर अब मैं पुलिस में शिकायत करूंगा।

समस्याओं के समाधान के लिए तैयार
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशभर के हजारों स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए मैं उनसे टेलिफोनिक भी बात करता हूं, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स मेरी इस सहूलियत का गलत फायदा उठा रहे हैं।  अब मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है। आलोक राज ने कहा कि सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव को भी इस तरह के फोन कॉल और मैसेज आते हैं। कभी कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री का पीएस बनकर हमसे उलटी सीधी डिमांड करता है। तो कभी कोई व्यक्ति किसी मंत्री का रिश्तेदार बन हमें फोन कर दबाव बनाने की कोशिश करता है। हम किसी भी दबाव में काम नहीं करेंगे, बल्कि, जो भी काम नियमों के तहत होगा, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सिर्फ वहीं किया जाएगा। इसके अलावा किसी व्यक्ति ने बोर्ड अध्यक्ष फोन किया और खुद का बड़े मंत्री का पीए बताया। उसने कहा कि मंत्रीजी चाहते हैं कि मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर कोर्ट में जो मामला चल रहा है, उसकी एप्लिकेशन वापस मत लेना। इसी तरह से एक व्यक्ति ने बोर्ड के सचिव डॉ. बीसी बधाल को भी फोन किया और खुद को मुख्यमंत्री का पीएस बताया।

डिजिटल पेमेंट में नंबर एक पर आया भारत
नई दिल्ली। यूपीआई से ट्रांजेक्शन के मामले में पूर दुनिया में भारत नंबर एक पर पहुंच चुका है। आंकड़ें देखने पर यह जानकारी निकलकर सामने आई है। पिछले साल यानी कि 2022 के डाटा के मुताबिक साल 2021 की अपेक्षा में इंडिया दुनिया के कई देशों को पछाड़ते हुए आगे निकल आया है। जानकारी के मुताबिक देश के डिजिटल पेमेंट में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन 89.5 मिलियन रहा है।

तेजी से बढ़ रहा डिजिटल पेमेंट
डिजिटल पेमेंट के मामले में इंडिया में साल 2010 के बाद से काफी उछाल देखने को मिला है। साल 2014 के बाद तो इसकी रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत का डिजिटल पेमेंट का ग्राफ  साल 2023 के साथ ही बड़ी रफ्तार के साथ बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ  डिजिटल इस मामले में चीन पिछड़ गया है।

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

विश्व की नंबर वन शूटर बनीं जयपुर की अवनि
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज हो गई हैं। ताजा रैंकिंग के अनुसार, जयपुर की अवनि आर2 - 10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8-50एम राइफल थ्री-पोजीशन में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

ट्वीट कर खुशी जताई
लेखरा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आर2-10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8 - 50एम राइफल 3 पोजीशन महिला प्रतियोगिता की विश्व रैंकिंग में पहला स्थान पाकर बेहद खुश हूं। इस उपलब्धि ने मुझे प्रेरित किया है।

टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे दो पदक
20 वर्षीय अवनि पिछले साल टोक्यो पैरालंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। उन्होंने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल 3-पोज़ीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।  अवनि पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। उन्हें 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

फ्रांस में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता था स्वर्ण
टोक्यो में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, लेखरा ने इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के शैटौरौक्स में पैरा शूटिंग विश्व कप में वापसी की और आर2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में बने लोगों के पट्टे
कोटा । प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में पहुंचकर लोग अपने भूखंड व आवास का मालिकाना हक प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नदी पार क्षेत्र में नगर विकास न्यास की ओर से संत तुकाराम सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग आवेदन करने पहुंचे वही शिविर में एक ही छत के नीचे आवेदकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर में ही पट्टे बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर आवेदकों को उनके भूखंड व आवास का मालिकाना हक सौंपा जा रहा है।

इस मौके पर शिविर के प्रभारी यूआईटी के उप सचिव चंदन दुबे, क्षेत्र के पार्षद अनिल सुवालका भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की क्षेत्रवासियों से अपील की। शिविर प्रभारी यूआईटी के उप सचिव चंदन दुबे ने बताया कि नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र की अनुमोदित कृषि भूमि पर बने आवास और कच्ची बस्तियों के लोग जिन्होंने अभी तक पट्टे नहीं बनवाए हैं वे इस शिविर में आकर आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा करा कर अपने पट्टे बनवा सकते हैं । न्यास की ओर से तीन दिवसीय शिविर गुरुवार व शुक्रवार को भी जारी रहेगा इस मौके पर कई लोगों को  पट्टे भी वितरित किए गए।

रणथंभौर में बाघों का बढ़ा कुनबा: आपसी संघर्ष नहीं ले रहा थमने का नाम
सवाई माधोपुर। स्वछंद विचरण करते बाघों की अठखेलियों को लेकर विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुके राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या वनाधिकारियों के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। रणथंभौर में वन विभाग की मॉनिटरिंग एंव उनके लाख प्रयासों के बावजूद टेरेटरी को लेकर आये दिन बाघों के बीच आपसी संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा, जिसके चलते रणथंभौर के वनाधिकारी भी चिंतित है।

रणथंभौर में लगातार बढ़ती बाघों की संख्या
आपको बता दें कि रणथंभौर बाघों की अठखेलियों को लेकर देश ही नही अपितु विदेशों में भी अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है, सरकार के प्रयास एवं वन विभाग की अथक मेहनत के चलते रणथंभौर में लगातार बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन अब रणथंभौर में लगातार बढ़ती बाघों की संख्या वनाधिकारियों के लिए चिंता का सबब भी बनती जा रही है। 1300 स्कवायर किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैले रणथंभौर नेशनल पार्क में वर्तमान में तकरीबन 78 बाघ बाघिन एवं शावक है। जिसके चलते यहाँ बाघों के लिए जगह कम पड़ने लगी है, ऐसे में टेरेटरी को लेकर आये दिन रणथंभौर में बाघों के बीच आपसी संघर्ष होता रहता है, जिसमे कई मर्तबा जहां बाघ बाघिन घायल हो जाते है वही कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। जैसा कि 24 मई को खंडार रेंज में एक बाघिन के शावक की मौत हो गई थी, रणथंभौर के सीसीएफ सेडूराम यादव की माने तो टाईगर टेरोटिरियल बिहेवियर का एनिमल है, जिसके चलते टेरेटरी को लेकर इनमें आपसी संघर्ष होता रहता है। सीसीएफ के मुताबिक रणथंभौर में बाघ एंव बाघिन का रेसो वन प्लस वन का है, रणथंभौर में बढ़ती बाघों की संख्या के मध्यनजर सरकार एंव वन विभाग द्वारा रणथंभौर का क्षेत्रफल बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है। सीसीएफ का कहना है कि रामगढ़ विषधारी अभ्यारण एंव कैलादेवी कॉरिडोर को डवलप किया जाएगा।ताकि टाईगर को आवश्यता के मुताबिक प्रयाप्त जगह मिल सके, दोनों इलाके डवलप होने के बाद टाईगर को पयार्वास के लिए पर्याप्त जगह मिल जायेगी तो टाईगर के बीच होने वाला आपसी टकराव भी समाप्त हो जाएगा।

सैलानियों का तांता

बाघों की अठेखेलिया देखने के लिए रणथंभौर में वर्ष भर सैलानियों का तांता लगा रहता है ,लेकिन रणथंभौर में बढ़ती बाघों की संख्या के चलते आये दिन बाघों के बीच होने वाली आपसी मुठभेड़ वन विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय है। रणथंभौर में अधिकतर बाघ बाघिन रणथंभौर के कोर एरिया में विचरण करते है, ऐसे में पर्यटन गतिविधिया में यही अधिक है, रणथंभौर के बाहरी इलाके में कम ही टाईगर है जो विचरण करते है। सीसीएफ की माने तो कैलादेवी कॉरिडोर एरिया में अभी 43 गांव ऐसे है जिन्हें विस्तापित किया जाना है, इन 43 गाँवो को विस्तापित करना बड़ा कठिन कार्य है और जब तक ये गांव विस्तापित नही होंगे तब तक रणथंभौर के बाघों को पर्याप्त जगह नही मिल पाएगी।

अब डीलर से किसी भी जिला नम्बर की गाड़ी खरीदी जा सकेगी
जयपुर। अब कोई भी जिले के रजिस्ट्रेशन नम्बर की गाड़ी (गैर परिवहन) किसी भी वाहन डीलर से खरीदी जा सकेगी। परिवहन विभाग ने विभागीय पोर्टल के जरिए डीलर्स को रजिस्ट्रेशन अधिकारी के रूप में प्रदेश का कार्यक्षेत्र अधिकार दे दिए हैं। इससे अन्य जिलों में रहकर अपने जिले के नम्बर की गाड़ी खरीदी जा सकेगी। ऐसी गाड़ियों को खरीदने में भी सहूलियत होगी, जिनके शोरूम उनके जिले में मौजूद नहीं हैं। परिवहन आयुक्त केएल स्वामी ने इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी कर दिए। गाड़ी खरीदने में अब टीआरसी यानि अस्थाई पंजीयन प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। अन्य राज्यों से प्रदेश में रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले वाहनों के लिए ही टीआरसी की जरूरत होगी। यहां के डीलर से गाड़ी खरीदने के बाद अन्य राज्य में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वाहन को टीआरसी मिलेगा।

डीलर के पास आवेदन, डीटीओ देगा ईमेल से मंजूरी
किसी भी जिले के डीलर के पास जाकर गाड़ी खरीद के आवेदन में संबंधित कागज रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे। डीलर पोर्टल पर जिले के रजिस्ट्रेशन कोड आधार पर ईमेल से संबंधित जिला परिवहन अधिकारी(डीटीओ) को दस्तावेज चैक करते हुए स्केन कर भेजेगा। डीटीओ दस्तावेजों को मंजूरी देगा और ग्राहक के भुगतान करने के बाद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नम्बर जारी कर दिया जाएगा। सब्सिडी वाले इलेक्ट्रिक, बैटरी चलित, सीएनजी या एलपीजी वाहनों, कृषि ट्रेक्टर आदि के रजिस्ट्रेशन मामलों में रजिस्ट्रेशन, टैक्स और फीस मामलों में डीटीओ की मंजूरी के बाद ही डीलर गाड़ी बेच सकेगा।

देश में कोरोना की दबे पांव बढ़ती दहशत: 2,288 नये मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 7 हजार 689
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,288 नये मामले दर्ज किये गये, वहीं 3,044  लोग कोविड मुक्त हुए, जिसके साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आकड़ा बढ़कर 4,25,63,949  हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश अब तक एक अरब 90 करोड़ 50 लाख 86 हजार 706 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण 2,288  नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 31 लाख सात हजार 689 हो गयी हैं। इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,103  हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 570  घटकर 5369 रह गए हैं। वहीं 1,366  और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,63,502 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,182 पर स्थिर है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 40  सक्रिय मामले घटकर 1,567 हो गयी। राज्य में इस दौरान महामारी से 258  और मरीजों के उबरने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,51,503 हो  गयी।  इस दौरान मृतकों की संख्या 23,510 पर स्थिर है। हरियाणा में सक्रिय मामले 140  घटकर 2,560 हो गये हैं। इस दौरान 511  लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,83,795 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,620 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12  बढ़कर 3,014 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 330  बढ़कर 64,72,277 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 69,277 हो गयी।

पांड्या के दम पर गुजरात की नंबर एक स्थान पर स्थिति मजबूत: केकेआर को 8 रन से हराया, राशिद रहा प्लेयर ऑफ मैच
मुम्बई। कप्तान हार्दिक पांड्या (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को शनिवार को आठ रन से हराकर आईपीएल तालिका में नंबर एक स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।  कोलकाता के कैरेबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल ने पारी के आखिरी ओवर में चार विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन पर रोका लेकिन गुजरात ने पलटवार करते हुए कोलकाता को आठ विकेट पर 148 रन पर थामकर सात मैचों में अपनी छठी जीत हासिल की जबकि कोलकाता को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

रसेल ने 6 रन देकर 4 विकेट लिए: रसेल ने पहली गेंद पर अभिनव मनोहर, दूसरी गेंद पर लॉकी  फर्ग्युसन, पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया और छठी गेंद पर यश दयाल के विकेट झटक लिए। रसेल ने एक ओवर में छह रन खर्च कर चार विकेट झटके।  कप्तान हार्दिक पांड्या ने 49 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। ओपनर रिद्धिमान साहा ने 25 गेंदों पर 25, डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 27 और राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाये। कोलकाता की तरफ से रसेल के अलावा टिम साउदी ने 24 रन पर तीन विकेट लिए।

अलजारी ने लिया रसेल का कीमती विकेट
पहले हार्दिक की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात की टीम 150 के पार पहुंची और बाद में शुरुआती विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाई, लेकिन रसेल की आंधी आई तो गुजरात की मुश्किल बढ़ गई थी। दिक्कत तब और हुई जब यश की गेंद रसेल का विकेट ले चुकी थी लेकिन यह नो बॉल हो गई। इसके बाद अंतिम ओवर में अलजारी जोसफ ने रसेल का विकेट लेकर मैच को गुजरात की झोली में डाल दिया। गुजरात की पारी में एक समय हार्दिक और डेविड मिलर जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि गुजरात 175 रनों से ज्यादा रन बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हार्दिक अर्धशतक बनाने में जरूर कामयाब रहे, लेकिन यह नाकाफी ही रहे। अंतिम 17 गेंद के अंदर 6 विकेट और छह गेंद के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं गुजरात ने।

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

साहा को. अय्यर बो. उमेश

25

25

2

1

गिल को. बिलिंग्स बो. साउदी

7

5

1

0

पांड्या को. सिंह बो. साउदी

67

49

4

2

मिलर को. उमेश बो. मावी

27

20

1

2

तेवतिया को. सिंह बो. रसेल

17

12

2

0

राशिद को. उमेश बो. साउदी

0

2

0

0

अभिनव को. सिंह बो. रसेल

2

4

0

0

फर्ग्युसन को. सिंह बो.  रसेल

0

1

0

0

जोसफ अविजित

1

1

0

0

दयाल को. एंड बो. रसेल

0

1

0

0

अतिरिक्त :     10

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन।

विकेट पतन : 1-8 (गिल), 2-83 (साहा), 3-133 (मिलर), 4-138 (पांड्या), 5-140 (राशिद), 6-151 (अभिनव), 7-151 (फर्ग्युसन), 8-156 (तेवतिया), 9-156 (दयाल).

गेंदबाजी : उमेश 4-0-31-1, साउदी 4-0-24-3, मावी 4-0-36-1, नारायण 4-0-31-0, वरुण3-0-26-0, रसैल 1-0-5-4.

स्कोर बोर्ड:

कोलकाता नाईट राईडर्स :

रन

गेंद

4

6

बिलिंग्स  को. साहा बो. शमी

4

4

1

0

नारायाण को. फर्ग्युसन बो. शमी

5

5

1

0

श्रेयस को. साहा बो. दयाल

12

15

1

1

राणा को. साहा बो. फर्ग्युसन

2

7

0

0

रिंकू सिंह को. साहा बो. दयाल

35

28

4

1

वेंकटेश को.मनोहर बो. राशिद

17

17

2

0

रसेल को. फर्ग्युसन बो. जोसफ

48

25

1

6

मावी बो. राशिद खान    2    4    0    0

2

4

0

0

उमेश यादव अविजित    15    15    1    1

15

15

1

1

साउदी अविजित    1    1    0    0

1

1

0

0

अतिरिक्त :     7

कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन।

विकेट पतन : 1-5 (बिलिंग्स), 2-10 (नारायण), 3-16 (राणा), 4-34 (श्रेयस), 5-79 (रिंकू सिंह), 6-98 (वेंकटेश), 7-108(मावी), 8-145 (रसेल).

गेंदबाजी : शमी 4-0-20-2, दयाल 4-0-42-2, जोसफ 4-0-31-1, फर्ग्युसन 4-0-33-1, राशिद4-0-22-2.

प्लेयर ऑफ द मैच : राशिद खान(गुजरात टाइटंस)