Ashes Series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीतकर सीरीज 4-1 से जीती, स्टार्क चमके, कैरी ने दिलाई जीत
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली, जिससे गर्मियों में उनका दबदबा दिखा।

5 विकेट पर 161 रन बनाए :

आखिरी दिन 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 31.2 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए, जिसमें एलेक्स कैरी ने विजयी बाउंड्री लगाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 342 रन :

इससे पहले, जैकब बेथेल के शानदार 154 रन के बावजूद इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 342 रन पर आउट हो गया, जिन्हें उनकी मैराथन पारी के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला। मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर अहम झटका दिया, सीरीज को 31 विकेट के साथ खत्म किया, जब इंग्लैंड के आखिरी खिलाड़ी जोश टंग को मार्नस लाबुशेन ने वाइड मिड-ऑफ पर कैच कराया। उस्मान ख्वाजा (6), स्टीव स्मिथ (12) और लाबुशेन (37) के आउट होने से ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य कुछ देर के लिए डगमगा गया, लेकिन कैमरन ग्रीन (नाबाद 22) के शानदार स्ट्रोकप्ले और कैरी (नाबाद 16) के धैर्य ने पक्का किया कि देर से कोई अलार्म नहीं बजा।

11 दिनों में जीत ली थी एशेज :

सीरीज का फैसला असल में बहुत पहले ही हो गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर 11 दिनों के अंदर एशेज अपने पास रखी थी। पर्थ में शुरुआती टेस्ट में, जो एक तीखी पिच पर खेला गया था, इंग्लैंड पहले दिन 172 रन पर आउट हो गया, जब स्टार्क ने सात विकेट लेकर मेहमान टीम को ढेर कर दिया।

एशेज सीरीज : रूट का 41वां टेस्ट शतक, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 384 रन
सिडनी। जो रूट (160) की शतकीय और हैरी ब्रूक (84) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ने इंग्लैंड ने एशेज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 384 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 166 रन पर दो विकेट झटक लिए।

बेन स्टोक्स ने निराश किया :

यहां इंग्लैंड के कल के तीन विकेट पर 211 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 226 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। 229 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स (0) को आउट कर दिया।

रूट ने 41वां शतक पूरा किया :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने जो रूट के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। जो रूट ने लंच से पहले 160 गेंदों में अपने टेस्ट करियर अपना 41वां शतक पूरा किया। उन्होंने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। 75वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने जेमी स्मिथ (46) को अपना शिकार बना लिया।  विल जैक्स (27) रन बनाकर आउट हुये। 98वें ओवर में माइकल नीसर ने जॉश टंग (0) को बोल्ड कर 384 के स्कोर पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नीसर ने चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ओपनर्स ने 57 रन जोड़े :

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने जेक वेदरॉल्ड (21) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। 31वें ओवर में स्टोक्स ने मार्नस लाबुशेन (48) का शिकार कर इंग्लैंड की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 166 रन बना लिये है और ट्रैविड हेड (नाबाद 91) और माइकल नीसर (नाबाद एक) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 218 रन पीछे है।