Sir Ganga Ram Hospital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोनिया गांधी को एक हफ्ते बाद मिली अस्पताल से छुट्टी: गंभीर संक्रमण के चलते 24 मार्च को हुई थीं भर्ती, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक सप्ताह के इलाज के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में अब काफी सुधार है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बयान जारी कर बताया कि श्रीमती गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गईं। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी का इलाज डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किया गया, जिसमें डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उन्हें अब घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि, सोनिया गांधी को 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं, वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में फिर हुई भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के बाद इलाज जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अभी तक हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वह समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं।

फिलहाल, वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का यहां गंगाराम अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के दल का कहना है कि उपचार का अच्छा असर हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।  सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले दो दिन से खांसी हो रही थीं और वह हल्की फुल्की दवा ले रहीं थीं लेकिन कल शाम तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ कि ठंड लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

डाक्टरों का कहना है कि मौसम और प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका दमा  बढ़ गया था। वह अब ठीक हो रही हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका स्वास्थ्य बिल्कुल स्थिर है और उन पर इलाज का बहुत अच्छा असर हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछने पर डाक्टरों ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए अभी एकाध दिन तक उनको चिकित्सीय देखरेख में रखना ज्यादा बेहतर होगा। श्रीमती गांधी की बुधवार या गुरुवार को छुट्टी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोनिया गांधी को इससे पहले जून में इसी अस्पताल के भर्ती कराया गया था। उस समय उनको पेट संबंधी दिक्कत हुई थी।