Health Update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोग्राफी हुई है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी कई जांच की गयी। एम्स ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि 65 वर्षीय नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गयी है और मौजूदा समय में वह हृदयरोग विभाग में भर्ती है। एम्स ने सोशल मीडिया एक्स पर नड्डा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया और गुरुवार को शाम कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई जांच की गयी।। उनकी हालत अभी अभी स्थिर हैं और निगरानी के लिए उन्हें हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।"

गौरतलब है कि कोरोनरी एंजियोग्राफी एक मेडिकल इमेजिंग प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है। यह हृदय को ऑक्सीजन वाला खून आपूर्ति करने वाली रक्तवाहिनी है। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को रक्तवाहिनी में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है और इसे दिल तक ले जाते हैं। फिर कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। पता चला है कि उनका एम्स में इलाज चल रहा है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" वहीं, दीया कुमारी ने लिखा,"मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देते रहें, यही मेरी कामना है।"

सोनिया गांधी को एक हफ्ते बाद मिली अस्पताल से छुट्टी: गंभीर संक्रमण के चलते 24 मार्च को हुई थीं भर्ती, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक सप्ताह के इलाज के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में अब काफी सुधार है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बयान जारी कर बताया कि श्रीमती गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गईं। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी का इलाज डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किया गया, जिसमें डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उन्हें अब घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि, सोनिया गांधी को 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं, वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जोधपुर आए राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे
जोधपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम सर्किट हाउस पहुंची और जांच कर उन्हें आराम करने की सलाह दी।

फिलहाल, राज्यपाल सर्किट हाउस में आराम कर रहे हैं। राज्यपाल गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। दोपहर एक बजे एमबीएम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में उनकी तबीयत नासाज होने के साथ जी मिचलाने लगा और उन्हें उलटी जैसा महसूस हुआ।

सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को चिकित्सा विशेषज्ञों के मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्यपाल को पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उनकी निरंतर निगरानी एवं आवश्यक उपचार किया गया।

गौरतलब है कि राज्यपाल के एसएमएस अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री विधायकों ने अस्पताल पहुंच कर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में फिर हुई भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के बाद इलाज जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंगाराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अभी तक हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वह समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं।

फिलहाल, वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का यहां गंगाराम अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के दल का कहना है कि उपचार का अच्छा असर हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।  सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले दो दिन से खांसी हो रही थीं और वह हल्की फुल्की दवा ले रहीं थीं लेकिन कल शाम तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ कि ठंड लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

डाक्टरों का कहना है कि मौसम और प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका दमा  बढ़ गया था। वह अब ठीक हो रही हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनका स्वास्थ्य बिल्कुल स्थिर है और उन पर इलाज का बहुत अच्छा असर हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछने पर डाक्टरों ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए अभी एकाध दिन तक उनको चिकित्सीय देखरेख में रखना ज्यादा बेहतर होगा। श्रीमती गांधी की बुधवार या गुरुवार को छुट्टी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोनिया गांधी को इससे पहले जून में इसी अस्पताल के भर्ती कराया गया था। उस समय उनको पेट संबंधी दिक्कत हुई थी।