explosion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा धमाका: आत्मघाती हमले 30 लोगों की मौत; 80 से ज्यादा घायल, BLA ने ली धमाके की जिम्मेदारी
बलूचिस्तान। पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हुए बड़े आत्मघाती हमले 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा घायल होने की खबरें सामने आ रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह तबाह हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की जिम्मेमदारी BLA ने ली है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

चीन की कोयला खदान में विस्फोट : 90 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की भी खबर
बीजिंग। उत्तरी चीन की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं और कुछ लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा शुक्रवार देर रात शांक्सी प्रांत में चांग्झी शहर के पास स्थित लियुशेन्यू कोयला खदान में उस वक्त हुआ, जब लगभग 247 खनिक जमीन के नीचे काम कर रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, माना जा रहा है कि खदान के भीतर कार्बन मोनोआॅक्साइड का स्तर सुरक्षा मानकों से काफी ऊपर चला गया था, जिसके चलते यह जोरदार धमाका हुआ। बचाव अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर तक नौ मजदूर अब भी मलबे में फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चीनी मीडिया के अनुसार, घायल हुए कई लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए हैं। शुरुआती खबरों में मरने वालों की तादाद कम बताई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे शवों को बाहर निकालने का काम आगे बढ़ा, मृतक संख्या बढ़ती गई।

खदान संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को घायलों के इलाज और बचाव कार्य में ‘कोई कोर-कसर न छोड़ने’ का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की पूरी जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की सख्त जवाबदेही तय करने की बात कही है। अधिकारियों ने खदान का संचालन करने वाली कंपनी ‘शांक्सी टोंगझोउ कोल एंड कोक ग्रुप’ से जुड़े आला अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।

कोलंबिया में कोयले की खदान में विस्फोट: 9 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
बोगोटा। कोलंबिया में सुताताउसा नगरपालिका स्थित 'ला सिस्कुडा' खदान में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। नेशनल माइनिंग एजेंसी (एएनएम) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और छह खनिकों को जीवित बचा लिया गया। घायल श्रमिकों का एक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि 18 श्रमिक जमीन के नीचे थे और उसी दौरान यह हादसा हाे गया। इनमें से तीन खुद ही सतह पर आने में सफल रहे।

एएनएम के अनुसार, यह घटना खदान के भीतर हुए विस्फोट के कारण हुई। इस खदान का संचालन 'कार्बोनेरस लॉस पिनोस एसएएस' करता है। एजेंसी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि हादसे के समय से ही वह बचाव और राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। एएनएम ने यह भी बताया कि नौ अप्रैल को घटनास्थल पर तकनीकी निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद कंपनी को सुरक्षा संबंधी सिफारिशें जारी की गयी थीं। इनमें कोयले की धूल की उपस्थिति के कारण 'अक्रिय प्रणालियों' (इनर्टिंग सिस्टम) को मजबूत करना, मीथेन उत्सर्जन वाले छोड़े गये हिस्सों को सील करना और खदान धंसने व विस्फोट के जोखिमों को दूर करना शामिल है।

एजेंसी ने आगे स्पष्ट किया कि कोयले की खदानों में आमतौर पर मीथेन गैस और कोयले की धूल जमा हो जाती है, इसलिए ऐसी घातक घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और उचित वेंटिलेशन आवश्यक है।

चीन की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
हुनान। चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 घायल हो गये हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 लोग घायल हुये हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है कि हुनान प्रांत के लियूयांग शहर के हुआशेंग पटाखा संयंत्र में यह विस्फोट सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 16:40 बजे हुआ। बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुये संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिये तत्काल अधिकारियों की तैनाती की तथा घायलों के उपचार के लिए करीब 500 कर्मियों को भी तैनात किया।

रोबोट की मदद से पटाखा कारखाने की इमारत के भीतर फंसे लोगों को ढूंढने का काम किया गया। स्थानीय पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच का काम आरंभ कर दिया है और इस दौरान पटाखा कंपनी के प्रभारी व्यक्ति से भी पूछताछ की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी कि कारखाना परिसर के भीतर स्थित बारूद के दो गोदाम बचाव कार्यों के दौरान उच्च जोखिम पैदा कर रहे थे। बचाव दलों को पटाखा संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे से सभी को हटाना पड़ा। बचाव कार्यों के दौरान कोई दुर्घटना न हो जाये, इसे ध्यान में रखकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके में नमी बढ़ाने के उपाय भी किये गये।

घटनास्थल से प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम में सी.सी.टी.वी. के संवाददाता ने बताया कि विस्फोट इतना विनाशकारी था कि कारखाने के पास स्थित एक आवासीय भवन की खिड़कियां भी टूट गयीं। रिपोर्ट के मुताबिक पटाखा कारखाने में हुये विस्फोट में घायल हुये लोगों की आयु 20 से 60 वर्ष के बीच है और कुछ लोगों को उड़ते हुए मलबे की चपेट में आने से हड्डियों में गंभीर चोटें आयी हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिये हैं कि दुर्घटना के बाद जो लोग अभी भी लापता हैं,उनकी तलाश की जाये औऱ गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जायें। जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिये हैं। लियूयांग शहर पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है और रिपोर्टों में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पटाखा उत्पादक शहर बताया गया है। चीन में पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों में विस्फोट होना कोई असामान्य बात नहीं है और ये अक्सर जानलेवा होते हैं। फरवरी में वहां हुबेई प्रांत में एक पटाखे की दुकान में हुये विस्फोट में 12 लोग मारे गये थे।

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सचदेवा ने की विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात: हर संभव मदद का दिया आश्वासन, लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार में विस्फोट तथा आग लगने की घटना में कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और जख्मी हुए लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है। सचदेवा रविवार को सुबह लगभग 10 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और शाहदरा जिला के भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सचदेवा ने इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कल देर रात लगभग 3.45 बजे विवेक विहार के बी ब्लाक में ए.सी. यूनिट में विस्फोट होने और आग लगने की वजह से नौ लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हमारे स्थानीय विधायक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही मिनट में दुर्घटनाग्रस्त घर पर पहुंच गये थे और दमकल विभाग तथा पुलिस के राहत कार्य की निगरानी करते हुए लगभग 18 से 20 लोगों को बचाया था।" उन्होंने कहा, "दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हम जख्मी हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर में वैलेरो एनर्जी की रिफाइनरी में सोमवार को जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में आग की लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के निवासियों को एहतियातन घरों में रहने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट का संभावित कारण एक औद्योगिक हीटर बताया जा रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने 'शेल्टर-इन-प्लेस' अलर्ट जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे घरों के भीतर रहें, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और बाहरी गतिविधियों से बचें।

शहर प्रशासन ने बयान में कहा, "आपकी सुरक्षा के लिए कृपया तब तक अपने स्थान पर बने रहें जब तक आपातकालीन कर्मियों द्वारा 'ऑल क्लियर' की घोषणा नहीं की जाती।" टेक्सास के राज्य प्रतिनिधि क्रिश्चियन मैनुअल ने बताया कि टेक्सास कमीशन ऑन एनवायरनमेंटल क्वालिटी ने स्थल पर वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उपकरण तैनात किए हैं और स्थानीय तथा राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।

पोर्ट आर्थर फायर डिपार्टमेंट ने विशेष रूप से शहर के पश्चिमी हिस्से में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और घरों में रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रिफाइनरी परिसर से उठती आग की लपटें और काला धुआं देखा जा सकता है। जेफरसन काउंटी की शेरिफ जेना स्टीफेंस ने बताया कि आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।

पोर्ट आर्थर की मेयर शार्लोट एम. मोसेस ने कहा कि विस्फोट के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और रिफाइनरी के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "विस्फोट हुआ है, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं और आग पर जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है।"

उल्लेखनीय है कि, वैलेरो की यह रिफाइनरी प्रतिदिन लगभग 4.35 लाख बैरल कच्चे तेल के प्रसंस्करण करने की क्षमता रखती है और पेट्रोल, डीजल तथा जेट ईंधन का उत्पादन करती है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं पहले से बढ़ी हुई हैं और ईंधन कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी जमीन से टकराया 7 टन का उल्कापिंड: हिली धरती, सैकड़ों किमी तक दिखा आग का गोला
वॉशिंगटन। उल्कापिंड रोजाना धरती के वायुमंडल में टकराते हैं और अक्सर इन रात के समय चमकीली रोशनी के साथ देखा गया है। लेकिन अमेरिका के ओहायो राज्य स्थित क्लीवलैंड में मंगलवार को जो हुआ, उसने वहां रहने वाले लोगों को चौंका दिया। स्थानीय लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी तो किसी ने इसकी तुलना शक्तिशाली विस्फोट से की। यह एक शक्तिशाली उल्कापिंड था। इससे भी खास बात ही इसे दिन के समय देखा गया, जब वे लगभग पूरी तरह से अदृश्य रहते हैं। सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे लोगों ने भी इस आग के गोले को देखने की बात कही, जबकि उस समय सुबह के 9 बजे रहे थे। अमेरिकन मेटेयॉर सोसाइटी ने बताया कि उसे विसकॉन्सिन से लेकर मैरीलैंड तक के इलाके से उल्कापिंड के देखे जाने की रिपोर्ट मिली है।

7 टन था उल्कापिंड का वजन

अमेरिकी स्पेस एजेंसी के मेटेरॉयड पर्यावरण कार्यालय ने पुष्टि की की यह वस्तु एक ठोस क्षुद्रग्रह थी, जिसका व्यास लगभग 6 फीट और वजन 7 टन था। कहा गया कि यह वस्तु लगभग 72400 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती के वायुमंडल में दाखिल हुई। सबसे पहले उल्कापिंड को लोरेन के पास लेक एरी से लगभग 80 किमी ऊपर देखा गया। ऊपरी वायुमंडल से गुजरते हुए यह तेजी से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया।

250 टीएनटी के बराबर का धमाका

यह उल्कापिंड ओहायो से लगभग 48 किमी ऊपर टूटकर बिखरा को इसमें से निकलने वाली ऊर्जा विनाशकारी थी। ठअरअ ने अनुमान लगाया है कि हवा में हुए इस धमाके से 250 टन टीएनटी के बराबर ऊर्जा निकली। यह एक बहुत बड़े मिलिट्री ग्रेड धमाके के बराबर है। इसकी चमक इतनी शक्तिशाली थी कि कम से वॉशिंगटन डीसी समेत 10 अमेरिकी राज्यों और कनाडा के ओंटारियो में भी लोगों ने इसे देखा।  अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर खगोल वैज्ञानिक कार्ल हर्गेनरोथन ने कहा कि यह सच में आग के गोले जैसा दिख रहा था। क्लीवलैंड में नेशनल वेदर सर्विस के स्टाफ ने भी जोरदार धमाके की आवाज सुनी और कंपन महसूस किया।

धरती के लिए खतरा

इस उल्कापिंड को लेकर सबसे चिंता की बात है कि किसी को इसके आने की खबर तक नहीं लगी। नासा और दूसरी एजेंसियों धरती के करीब से गुजरने वाली हर चीज पर नजर रखती हैं, लेकिन इसका पता नहीं लगा सकतीं। यह धरती के प्लेनेटरी डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर अंदर घुस आया। इससे आगे के लिए यह खतरा बना रहेगा कि 250 टन टीएनटी के बराबर धमाका करने की क्षमता रखने वाला कोई पत्थर बिना किसी चेतावनी के आबादी वाले इलाके से टकरा सकता है।

एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, कोई हताहत नहीं
हेग। नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में शुक्रवार देर रात एक यहूदी स्कूल में विस्फोट हुआ जिससे स्कूल की बाहरी दीवार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।  डच प्रधान मंत्री रॉब जेटन ने भी इस हमले को भयानक बताया और स्पष्ट किया कि नीदरलैंड्स में यहूदी-विरोध के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति विस्फोटक उपकरण रखते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी गई है।

एम्सटर्डम की मेयर फेमके हल्सेमा ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ कायरतापूर्ण आक्रमण करार दिया है। मेयर ने कहा कि समुदाय में व्याप्त डर और गुस्सा जायज है क्योंकि वे लगातार बढ़ते यहूदी-विरोध का सामना कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।  यह घटना रॉटरडैम में एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पर शुक्रवार को हुई आगजनी की कोशिश के ीक बाद हुई है, जिसके बाद से पूरे देश में यहूदी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रॉटरडैम पुलिस ने सिनेगॉग के बाहर विस्फोट करने और आग लगाने के संदेह में चार युवाओं को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या ये संदिग्ध अन्य सिनेगॉगों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।  इसी तरह की हिंसा की खबरें बेल्जियम से भी आई हैं, जहाँ लीज शहर में एक सिनेगॉग को विस्फोट से नुकसान पहुँचाया गया। बेल्जियम के अधिकारियों को एक वीडियो मिला है जिसमें एक कट्टरपंथी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। यूरोप के बाहर, अमेरिका के मिशिगन (डेट्रॉइट) में भी एक गंभीर हमला देखा गया, जहां एक हमलावर ने अपनी कार सिनेगॉग से टकरा दी, जिससे वहां आग लग गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, आयरन फैक्ट्री में भयानक विस्फोट से लगी आग में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां बलौदाबाजर में स्थित एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे।

बता दें कि अचानक हुए विस्फोट के कारण मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए जिसके कारण वो बुरी तरह झुलस गए और उन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिति को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

मणिपुर बम हमला: महिला समेत दो ग्रामीण गंभीर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
इंफाल। मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के फागकचाओ इखाई के न्गानुकॉन में सोमवार सुबह हुए दोहरे विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान सैतोन मखा लीकाई के सोइबम सनतोंबा सिंह और सैतोन हैयाइकोन मानिंग लीकाई की नोंगथोंबम इंदुबाला देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैतोन ग्राम पंचायत के न्गानुकॉन वार्ड संख्या 7/8 के सलाम मणि सिंह के एक खाली पड़े घर में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ। यह घर तीन मई, 2023 से खाली पड़ा है, जब ग्रामीणों पर चुराचंदपुर जिले के कुकी उग्रवादियों और भीड़ ने हमला किया था।

कुकी उग्रवादियों द्वारा ग्रामीणों पर रॉकेट और बमों से हमला किये जाने के कारण बिष्णुपुर जिले के केइबुल लामजाओ स्थित राहत शिविर और आसपास के इलाकों में अभी भी लोग रह रहे हैं। इससे पहले, जब सरकार ने बिष्णुपुर जिले में विस्थापित लोगों को पुनस्र्थापित करने का प्रयास किया था, तब भी कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट और बम दागे थे।

बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सेजांग गांव से 40 किलोग्राम वजन के दो मध्यम आकार के रॉकेट, देसी डबल बैरल बंदूकें और 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किये, जिन पर कुकी उग्रवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किये जाने का संदेह है। यह हमला चुराचंदपुर जिले के हेंगलेप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लांचिंचगमानबी गांव के चिंगफेई गांव से किया गया था।

इससे पहले एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम वजन का एक आईईडी भी बरामद किया था। इस बीच, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को बिष्णुपुर और इम्फाल पश्चिम जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

नए साल का जश्न बना मातम! स्विट्जरलैंड के बार में जोरदार धमाका, कई मौतों की आशंका, बचाव राहत कार्य जारी
स्विट्जरलैंड। आज एक तरफ पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई, तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नए साल के पहले दिन जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय समयानुसार तड़के 01:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुए इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और इस मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब बार में नए साल के जश्न को लेकर भीड़ मौजूद थी। सोशल मीडिया पर सामने आए अपुष्ट वीडियो फुटेज में बार के भीतर आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रूस के खिमकी शहर में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
मॉस्को। रुस में मॉस्को के खिमकी शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों घायलों को स्थानीय मेडिकल संस्थानों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। क्षेत्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि धमाका खिमकी के स्खोदन्या शहर के बन्नी लेन में एक घर के आंगन में हुआ।

उन्होने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार घटना का कारण घर के किसी विस्फोटक सामान को लापरवाही से संभालना था। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।