Hero Splendor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच Hero Splendor+ और HF Deluxe की बिक्री में उछाल
जयपुर। लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच अब ग्राहक बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन वाले वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी बदलते उपभोक्ता रुझान का सबसे अधिक फायदा देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ और Hero HF Deluxe को मिला है। कंपनी के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में Hero Splendor+ और HF Deluxe की बिक्री में लगभग 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक अब अधिक माइलेज देने वाले वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिससे ये दोनों मॉडल ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

कंपनी का कहना है कि Hero Splendor+ और HF Deluxe ने वर्षों से अपनी शानदार माइलेज, मजबूत परफॉर्मेंस और कम रखरखाव लागत के कारण ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाई है। आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और बेहतर लुक्स के साथ ये मोटरसाइकिलें प्रतिस्पर्धी मॉडलों की तुलना में ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान कर रही हैं। Hero MotoCorp पिछले 25 वर्षों से दुनिया की नंबर-1 दोपहिया निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। कंपनी हमेशा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे उत्पाद पेश करती रही है, जो बेहतर माइलेज और किफायती संचालन का संतुलन प्रदान करते हैं।

गलतागेट थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर। पुलिस थाना गलतागेट ने वाहन चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर फरीद नकवी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार परिवादी  निहाल चन्द निवासी बाबु का टीबा, हरिजन बस्ती, जयपुर ने थाना गलतागेट में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पुत्र कुलदीप राणावत दिनांक 30 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 7:20 बजे दिल्ली बाईपास रोड स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के दौरान उनकी हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (RJ14ZH3904) को पार्किंग में खड़ा कर लॉक किया गया था, जो वापस आने पर मौके से गायब मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा (आईपीएस) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक के सुपरविजन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री आदित्य पूनियां के निर्देशन में थानाधिकारी श्री धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल चोरी करता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर आरोपी फरीद नकवी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ थाना गलतागेट में अभियोग संख्या 01/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।