what - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईद पर जयपुर में क्या रहेगी यातायात की व्यवस्था.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। ईदुलजुहा के अवसर पर 10 जुलाई को ईदगाह एवं शहर को विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की जायेगी। इस अवसर पर धोबीघाट सर्किल से गलता गेट तिराहा तक दिल्ली रोड पर यातायात का आवागमन बंद रहेगा। जयपुर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है जो निम्न प्रकार रहेगी।

भारी वाहनो का डायवर्जन
भारी वाहनो का डायवर्जन यह व्यवस्था प्रातः 6.00 बजे से लागू होगी।दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे रोड़ नम्बर 14 जयपुर की तरफ, आगरा रोड से आने वाले भारी वाहनों को बगराना से रिंग रोड की तरफ, टोंक रोड से दिल्ली रोड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को रिंग रोड़ टोंक रोड़ से रिंग रोड़ पर,अजमेर से आकर दिल्ली व सीकर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को 200 फुट बाईपास से एक्सप्रेस हाईवे होते हुए सीकर व दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नम्बर 14 बी. के. आई. चामू तिराहा, पानीपच, कलेक्ट्री सर्किल, खासाकोठी, सिन्धी कम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धी कैम्प से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसे नारायण सिंह तिराहा से रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, गोपालपुरा पुलिया के नीचे से त्रिवेणी नगर, रिद्धि-सिद्धि किसान धर्मकांटा, 200 फोट बाईपास चौराहे से एक्सप्रेस हाइव होकर दिल्ली की तरफ जा सकेंगी। टी.पी नगर चौराहा से धोबीघाट के बीच दिल्ली रोड़ पर चलने वाले हल्के चौपहिया व अन्य छोटे वाहन आमेर तिराहा एवं टी.पी नगर चौराहा से आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 4. लालवास रोड़ से दिल्ली रोड पर आने वाला सामान्य यातायात को सड़वा मोड से डायवर्ट कर आमेर तिराहा की तरफ निकाला जायेगा।रामगढ़ मोड से धोबीघाट की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा।

रामगंज चौपड से सूरजपोल व सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा
रामगंज चौपड से सूरजपोल और सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। इसी प्रकार चारदरवाजा से ईदगाह की तरफ बान्दरी का नासिक से चारदरवाजा की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। जौहरी बाजार में प्रातः 07.00 बजे से जामा मस्जिद के सामने किसी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा, अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो बड़ी चौपड व सांगानेरी गेट से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। इन्द्रा बाजार में नमाज के समय यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। अजमेरी गेट व शहर के अन्य नमाज स्थलों पर यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। एम. डी. रोड पर प्रातः 07.00 बजे से ही मिनर्वा सर्किल से म्यूजियम रोड के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो मिनर्वा सर्किल एवं म्यूजियम रोड एम.डॉ. रोड व धर्मसिंह सर्किल से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। यह व्यवस्था नमाज अदा होने के बाद जब तक नमाज पढ़ने वाले विसर्जित नहीं हो जाते तब तक लागू रहेगी।

....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा बोलीं... यूपी में ‘योगी’ जो कर सकते हैं वो राजस्थान के ‘गहलोत’ क्यों नहीं ?
उदयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के बीते 4 साल के राज में क्राइम ने धीरे-धीरे आतंकवाद का रूप ले लिया है। पुलिस का इंटेलीजेंस सिस्टम करप्ट हो चुका है तो जिम्मेदार सिर्फ अपने एमएलए और अपनी सरकार को बचाने में लगे हैं। जब यूपी (उत्तरप्रदेश) में योगी जी ऐसी घटनाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं? यह सवाल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर दागा है।

दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा सोमवार को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थी। प्रेसवार्ता में वसुंधरा इस घटना को लेकर भावुक भी हो गई थी। इससे पूर्व वे मृतक कन्हैयालाल के घर के कुछ पहले ही कार से उतर गई एवं पैदल चलकर उनके घर पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की तथा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मृतक कन्हैया के घर बैठकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

समय मिले तो लें जिम्मेदारी
राजे ने कहा कि इस आतंकी घटना से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान में तंत्र पूरी तरह फेल है। अगर हम अपने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो ऐसे जिम्मेदार का सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हर गलती कीमत मांगती है। एनआईए जांच तो एक तरफ है, हम पूछते हैं इस सरकार ने क्या किया। सरकार का सारा समय तो कभी एमएलए को संभालने में तो कभी चुनाव की प्लानिंग में ही गुजर जाता है। मामले में सबसे पहले न्याय होना चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जान लेने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। आतंकियों ने क्राइम कर खुली चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस फेल
राजे ने कहा कि प्रदेश में इंटेलीजेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। साइबर क्राइम और आईटी का मिसयूज हुआ है, उस स्तर पर हमारी पुलिस अपडेट नहीं है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रदेश के इंटेलीजेंस सिस्टम को रीट्रेनिंग दी जाए। इस संबंध में हम भी प्रस्ताव रखेंगे। प्रदेश में अब तक सामने आई घटनाओं से भी यह सिद्ध हुआ है कि हमारा इंटेलीजेंस सिस्टम पस्त हो चुका है।

भावुक हुई राजे, बोली.. दिल जलता है
प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम भावुक हो गई। बोलीं.. दिल जलता है, ऐसी घटनाओं को सोचकर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की हत्या का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चेतावनी भी दे डाली। जिसने जिस स्तर से जान ली है, उसको उसी स्तर की सजा दी जानी चाहिए।

आज का 'राशिफल'
मेष - दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष - मानसिक परेशानी वाला दिन है, आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। भूमि विवाद या पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।

मिथुन - राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क - दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है।

सिंह - दिन उत्तम है। बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी लाभदायक समय है। शेयर  से लाभ होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कन्या -  मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला - दिन उत्तम है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे।  सकारात्मक सोच के साथ रहें।

वृश्चिक -  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा, व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा।

धनु - दिन की शुरूआत से ही मानसिक रूप से स्वयं को संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।  छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा।

मकर - नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा।नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ - पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन -दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

आज का 'राशिफल'
मेष - आज का दिन शुभ है। मन के कार्य होंगे। मित्रों के साथ उमंग के साथ दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे।जोखिम उठाने से बचें।

वृष - दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। धन की कमी रहेगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

मिथुन - घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। तीव्र बौद्धिक क्षमता से काम बना लेंगे जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। नए कार्योंं के लिए समय शुभ है।

कर्क - वाणी पर नियंत्रण रखें। उदासी व आलस्य से परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। राज्य अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रहें। दाम्पत्यजीवन सुगम रहेगा। अकारण ही मन बेचेन रहेगा।

सिंह - दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे। आय में वृद्धि होगी किन्तु धन की समस्या बनी रहेगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी। राज्य पक्ष के लोगों का सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। दिन शुभ रहेगा।

कन्या - विरोधियों से विवाद से बचें। मानसिक तनाव को भुलाने के लिए मनोरंजन व अच्छी पुस्तकों का सहारा लें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला - दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कार्यों में उलझनें बनेंगी, लेकिन कारोबार बढेगा। संतान की चिंता रहेगी। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक - कानूनी व पंचायती मामलों में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु - पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य से चिंतित रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं व संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  वाणी पर संयम रखें।

मकर - राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ - संतान के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन - आज का दिन उत्तम है। यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सफलता प्राप्त होगी।

आज का 'राशिफल'
मेष - दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे।

वृष - रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा, व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक रूप से परेशानी रहेगी।

मिथुन - आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख सामान्य रहेगा, संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

कर्क - व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज सेवा में लाभ मिलेगा, नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ देगा। संगठन में जुडना चाहते हैं तो अच्छा समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा संबंध में दिन उत्तम है।

सिंह - आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति होगी।

कन्या - दिन अनुकूल नहीं है, मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटना घटेगी।लेनदेन में सावधानी बरतें। लापरवाही ना बरतें,अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है।आर्थिक रूप से नुकसानदायक दिन है।गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी।

तुला - दिन सौभाग्य वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे।आप पर लोग भरोसा करेंगे,अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें। महिलाओं के अभिमानी व्यवहार से मान सम्मान में हानि होगी।

वृश्चिक - प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। जिससे भी संपर्क में रहेंगे उसे दुख देंगे। मनोदशा से विरोधी प्रसन्न होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकेंगे। स्वभाव में परिवर्तन के कारण प्रियजन दूर होंगे। आकस्मिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर होगा।

धनु - सम्मान प्राप्त होगा। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें, अन्यथा हानि की संभावना है। सेहत में बदलाव आएगा, कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। निर्धारित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिष से जुडे लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर - मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों व पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ - मन प्रफुल्लित रहेगा, आय के साधन बढेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मीन - अकारण विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है।बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी..... क्या है खास पढ़े
जयपुर। प्रदेश में अब ई व्हीकल खरीदने पर सरकार दुपहिया वाहनों को 5 से 10 हजार प्रति वाहन एवं तिपहिया वाहनों को 10 से 20 हजार प्रति वाहन अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में ई-व्हीकल्स को मोटर व्हीकल टैक्स के दायरे से भी बाहर रखा गया है। नई नीति में ई-व्हीकल विक्रेताओं को सभी प्रकार का पुनर्भरण 7 दिनों में करने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (एसजीएसटी) को मंजूरी दी है। साथ ही, ऐसे वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए प्रस्तावित एकमुश्त अंशदान और एसजीएसटी पुनर्भरण के लिए 40 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस नीति के लागू होने से प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।  मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019-20 के बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति लाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार सभी प्रकार के ई-व्हीकल्स के संचालन को प्रोत्साहन देने के लिये प्रतिबद्ध है। घोषणा के अनुसार इन वाहनों के क्रेताओं को एसजीएसटी का पुनर्भरण किए जाने के साथ ही, ऐसे वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए एकमुश्त अनुदान के रूप में बैटरी क्षमता अनुसार अनुदान दिया जाएगा।

आज का 'राशिफल'
मेष - दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शिक्षा के नए अवसर लाएगा। परिवार से संतुलन बनाकर रखें, पिता के सहयोग से काम बनेंगे।जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा मिलने की संभावना।

वृष - स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कर्जा लेने के लिए सोचना गलत होगा।आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। भागदौड से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। व्यापार में रूके कार्य बनने के आसार हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन - दिन मिलाजुला है। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, मान सम्मान के प्रति सावधानी रखें। नेत्र संबंधी रोग है तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा रोग आगे जाकर परेशान कर सकता है। कर्जा लेने से बचें, नुकसान का अंदेशा है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा।

कर्क - आज व्यापार में कोई बडी सफलता मिलने की संभावना है। काफी समय से रूका कार्य बनेगा। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। नई योजनाओं को शुरू करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुडे लोगों को मान सम्मान मिलेगा।प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है।

सिंह - व्यापार में रूकावट से मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी वर्ण को उच्च शिक्षा के लिए भागदौड करनी पड सकती है। धैर्य रखें, समस्याओं का समाधान होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वाणी का सही उपयोग करेंगे, जिससे मान सम्मान बढेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या- दिन उत्तम है। काफी समय से अटाका कार्य आज पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य लोगों से मित्रता बढेगी।सामाजिक सम्मान मिलने से मनोबल बढेगा।भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किये प्रयास आज सफल होंगे।

तुला - दिन अच्छा है। कार्य क्षेत्र में अधिकार व पद में बढोत्तरी होगी। बुजूर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक - आय के नये स्त्रोत बनेगे। व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव से मन अशांत होगा, लेकिन आपके प्रयासों से मामला आपके पक्ष में हल होगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें। मित्रों से विवाद से बचें।

धनु - समय मिलाजुला है। साझेदारी के कार्य में अवरोध होने से मन अशांत रहेगा। सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करना पडेगा। मधुर वाणी से समाज में प्रतिष्ठा बढेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ की संभावना। खानपान पर नियंत्रण रखें।उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर - विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी, अनावश्यक खर्च से बचें।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।

कुंभ - दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मेहनत पर ध्यान दें, शार्टकट से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। न्यायिक व राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

मीन - दिन सामान्य है, किन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मन बैचेन रहेगा। यात्राओं को टालें। मित्रों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

'इंडिया गेट'
अभी नहीं तो...
तो कांग्रेस मान चुकी। साल 2024 का आम चुनाव उसके लिए जीवन मरण का। सो, उदयपुर में लिए गए फैसलों पर तेजी से आगे बढ़ रही। इसके लिए दिल्ली में ताबडतोड बैठकें हुईं। प्रियंका गांधी ने भी मौजूदगी दर्ज करवाई। अब तो पार्टी नेता भी कहने लग गए। अभी नहीं तो कभी नहीं। उदयपुर में तय किए गए रोडमैप से पीछे हटे तो मानो खत्म हो जाएंगे। आगे के रास्ते खत्म हो जाएंगे। वैसे भी पार्टी के लिए इन दिनों सिर मुंडाते ही ओले पड़ने जैसे हालात। चिंतन शिविर के दौरान ही जहां सुनील जाखड़ ने पार्टी को बाय-बाय कहा। जले पर नमक छिड़कने वाली बात तो यह कि वह भाजपा में शामिल हो गए। फिर गुजरात में चुनाव आ रहे। वहां के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी कांग्रेस छोड़ गए। उसी दिन शाम होते-होते डूंगरपुर से पार्टी विधायक गणेश गोगरा ने भी विधायक पद छोड़ा। मतलब कोढ़ में खाज जैसे हालात। अभी शिविर खत्म हुए एक हफ्ता ही बीता। फिर यह सब क्या?

नजरें इनायत... !
आजकल भाजपा और कांग्रेस की मरुभूमि पर नजरें इनायत हो रहीं। जहां कांग्रेस ने उदयुपर में चिंतन शिविर किया। तो भाजपा ने भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिनी बैठक कर डाली। अब दोनों ही दलों में आरोप प्रत्यारोप भी। सीएम गहलोत बोले, यह सब उदयपुर के जवाब में। भाजपा ने कहा, यह महज संयोग। योजना बहुत पहले ही बन गई थी। फिर आखिर ऐसी क्या बात जो राजस्थान पर कांग्रेस-भाजपा पर इतना फोकस। असल में, दोनों ही दलों में गुटबजी और मतभेद का आलम सार्वजनिक। कांग्रेस में गहलोत एवं पायलट की अदावत जगजाहिर। तो इधर, वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया के बीच रस्साकशी के खेल की खबरें। सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर में सफल बैठक का आयोजन करवाकर खुद को साबित करने की कोशिश की। तो भाजपा की बैठक भी शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। अब गुजरात के विधानसभा चुनाव की प्रतिक्षा। जैसे यूपी, वैसे ही गुजरात के नतीजे पर बहुत कुछ निर्भर। खासकर भाजपा, राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही।

हम पर ही बरस पड़े...
तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का दर्द बाहर आ गया और वह छलक ही पड़ा। उन्होंने इसके लिए दिग्गज नेता भैंरांसिंह शेखावत से संबंधित एक कार्यक्रम को चुना। शायरना अंदाज में उन्होंने अल्फाज जाहिर किए। कहा, जिनको सांसें दी, उनकी जुबां खुली तो हम पर ही बरस पड़े। मतलब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। लेकिन कहां? पार्टी के भीतर या संगठन के कामकाज के स्तर पर? या फिर इससे भी इतर कोई और बात? राजे गुट की लगातार मांग कर रहा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजे को सीएम चेहरा बनाया जाए। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया। कमल का फूल और पीएम मोदी का चेहरा ही काफी। लेकिन अभी भी अंतिम फैसला होना बाकी। तब तक चीजें ठहरी हुईं। जो दावेदार। वह भी इंतजार कर रहे। लेकिन राजे गुट इसके मूड में नहीं। क्योंकि फिर चुनावी तैयारियों का समय कम बचेगा। लेकिन यह तो नेतृत्व भी सोच रहा होगा। फिर फैसला कहां अटका हुआ?

नकल या रोडमैप?
कांग्रेस भी अब जमीनी स्तर पर वही करने का प्रयास कर रही। जो बरसों से भाजपा करती रही। वैसे भी भाजपा ने बूथ पर काम करके कांग्रेस को भी सोचने को मजबूर किया। अब कांग्रेस में भी पूर्णकालीन कायकर्ता का फंडा। करीब 6500 पार्टी कार्यकतार्ओं की देशभर में नियुक्ति का संकल्प। यह लोग जमीन पर बिल्कुल वैसे ही काम करेंगे। जैसे भाजपा में ग्रास रूट का कार्यकर्ता करता है। योजना के अनुसार यह होल टाइम वर्कर लोकसभा एवं विधानसभावार काम करेंगे।यह लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को किनारे रखेंगे। किसी को टिकट देने की पैरवी भी नहीं करेंगे। क्षेत्र के मंदिरों एवं पुजारियों, पान, नाई एवं चाय की दुकान की सूचियां बनाएगें। क्षेत्र में सामाजिक समीकरणों का बारीकी से अध्ययन करेंगे। लेकिन इतनी जमीनी बातें क्या कांग्रेस में संभव? क्या पार्टी इन सब फैसलों को जमीन पर उतार पाएगी? क्या कांग्रेस में कार्यकतार्ओं एवं नेताओं की वैचारिक ट्रेनिंग का तौर तरीका ऐसा ही? क्या इसके लिए वह तैयार रहते हैं? यह सब कौन देखेगा?

सतह पर हलचल!
बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की राजनीतिक हलचल सतह पर। केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को नितिश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया। बल्कि उन्होंने जार्ज फर्नाडिस के लंबे समय तक सहयोगी रहे अनिल हेगड़े को आगे किया। इससे कई तरह के कयास। फिर आरसीपी सिंह मंत्री कैसे रहेंगे? असल में, आरसीपी सिंह के बजाए लल्लन सिंह को ही जदयू कोटे से मंत्री बनना था। लेकिन मौका आरसीपी सिंह पा गए। बाद में आरसीपी भाजपा नेतृत्व के करीब चले गए। वहीं, लल्लन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के नाते आरसीपी को अलग थलग करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कहा तो यहां तक जा रहा। नितिश को लाइन पर लाने के लिए भाजपा आरसीपी को प्रवोक कर रही। ताकि जदयू में झगड़े का लाभ भाजपा उठा सके। हालांकि भाजपा अपनी ओर से नितिश को छोड़ने के मूड में नहीं। जबकि नितिश इस बार भाजपा के मुकाबले विधायकों का संख्या बल कम होने से सहज नहीं। अब राज्यसभा चुनाव के बहाने ही हलचल।

काशी के बहाने ...
यूपी एक बार फिर चर्चा में। बिल्कुल अयोध्या की तर्ज पर। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का विवाद सुप्रीम कोर्ट होते हुए निचली अदालत में पहुंच गया। इससे पहले मंदिर परिसर में हुुए सर्वे के बाद वहां बाबा के मिलने का दावा। तो दूसरा पक्ष इसे खारिज कर रहा। अब इसे लेकर बयानबाजी, दावे-प्रतिदावे और विवाद की स्थिति। साथ में, तर्क और कुतर्क भी। इसी चक्कर में एक डीयू के पढ़े लिखे महाशय लपेटे में आ गए। यूपी में विधानसभा चुनाव निपट चुके। हां, अगले ही साल से लोकसभा चुनाव। चूंकि यूपी देश का सबसे बड़ा सूबा। जहां 80 लोकसभा सीटें। स्वाभाविक है कि यहां भाजपा का फोकस रहेगा। भाजपा का लक्ष्य 75 पार का। तो सपा के भी इस बार लगभग दो गुने से ज्यादा विधायक। ऐसे में कड़ी टक्कर की नौबत तो रहेगी। लेकिन इन सबमें बाबा विश्वनाथ बीच में कहां? इसी बीच, अब तो मथुरा की भी चर्चा। अलग-अलग विषयों को लेकर कई लोग कोर्ट की शरण में जा रहे।
-दिल्ली डेस्क

'राजकाज'
चर्चा में शेरो-शायरी
अगर कोई शेरो-शायरियों से इशारों ही इशारों में अपनी बात कहता है, तो कई भाइयों को पचती नहीं है और उसके कई मायने निकालने में जुट जाते हैं। और तो और ऊपर वालों के कान भरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। अब देखो ना, पिछले मंडे को पिंकसिटी में भगवा वाली मैडम ने अपने पुराने अंदाज में शेरो-शायरी क्या सुना दी, कइयों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई। मैडम के नाम से मुंह बिगाड़ने वाले कई भाई लोगों ने इसे खुद से जोड़ कर ऊपर वालों को परोसने में पसीने बहाने में जुट गए। मैडम का शेर था कि जिन पत्थरों को हमने दी थी धड़कनें, उनको जुबान मिली थी, तो हम पर ही बरस पड़े। मैडम के इस शेर को समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

एम फैक्टर और शनि का असर
हाथ वाले भाई लोगों का भी कोई सानी नहीं है। चाहे अपना हो या फिर पराया, हत्थे चढ़ने पर कोई कसर नहीं छोड़ते। इन दिनों उनके हत्थे सिंह राशि वाले तीन भाई लोग चढ़े हुए हैं, जो एम फैक्टर में टॉप टेन में शामिल हैं। एक भाईसाहब बाड़ी से ताल्लुकात रखते हैं, तो दूसरे भाईसाहब का पिंकसिटी में कृष्ण की पोल से सीधा संबंध है। तीसरे भाईसाहब नावां की गूदड़ी के लाल हैं। इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर आने वाले में खुसरफुसर है कि हाथ वाले दल में सिंह राशि वाले भाइयों पर शनि का असर कुछ ज्यादा ही है, जो उनको या परिवार वालों को लपेटे में लिए बिना पीछा नहीं छोड़ रहा। यह तो भला हो, जोधपुर वाले अशोक जी भाईसाहब का, जो अपने जादू से कोई न कोई गली निकाल लेते हैं, वरना शनि तो कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

पसंद और नापसंद का फेर
सूबे में चेहरों के नाम पर चार बार राज कर चुकी भगवा वाली पार्टी में इन दिनों लीडर को लेकर उठापटक मची हुई है। चार धड़ों में बंटे नेताओं में एक राय बनाने की कोशिशें भी की गई, लेकिन भारती भवन में बैठकों में चिंतन-मंथन करने वाले भाई लोग कोई ना कोई रोड़ा अटका देते हैं। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि दो बार बाबोसा और दो बार मैडम के चेहरे पर चुनावी जंग फतह कर चुके कमल के फूल वाले दल में बड़ा चेहरा तो है, लेकिन पसंद और नापसंद के फेर में फंसता नजर आ रहा है। ऐसे में अब बेचारों के सामने नमोजी के नाम पर जंग में उतरने के सिवाय कोई चारा भी तो नहीं है, चूंकि खुद के चेहरे के नाम पर वोट मांगने का कॉन्फिडेंस भी तो नहीं है।

चर्चा नई बीनणी की
इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में कुर्सी की इंतजार में बैठे भाई लोगों में नई बीनणी वाली कहावत की चर्चा जारों पर है। कहावत भी गुजरे जमाने में राज का काज कर चुके खाकी वाले नेताजी ठाठ के साथ सुनाते हैं। पीसीसी में घटती भीड़ को लेकर नेताजी चटकारे लेते हैं कि नई बीनणी को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा होता है, पर पुरानी होने के बाद केवल घर वाले ही रहते हैं। यही हाल लक्ष्मणगढ़ वाले भाईसाहब के साथ हो रहा है।

एक जुमला यह भी
सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि भगवा वाले भाईसाहब से ताल्लुक रखता है। जोधपुर की धरा में रमे बसे भाईसाहब पिछले पौने दो साल से चमक नींद सो रहे हैं। जब किसी किसी एम्बुलेंस या पुलिस की गाड़ी पर लगे सायरन की आवाज आती है, तो भाई साहब की सांसें ऊपर-नीचे होने लगती हैं। जुमला है कि भाईसाहब साल भर पहले भी दिल्ली में सायरन की आवाज से चमक कर दीवार लांघने में ऐड़ी तुड़वा चुके हैं।
एल. एल. शर्मा, पत्रकार

आज का 'राशिफल'
मेेष - घर के बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिकनिक पार्टियों में प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक दृढता से निर्णय लेकर कार्य करने चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय श्रेष्ठ है।

वृष - व्यय की वृद्धि से तनाव की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक रहेगा।

मिथुन - परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी। पारिवारिक व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज से बचें।स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी।

कर्क - शत्रु परास्त होंगे।स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल होगी।ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धैर्य से काम लें। विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह - नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा। प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मान सम्मान मिलेगा। धर्म के प्रति रूचि रहेगी, जिससे मनोबल बढेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी, मामले आपके पक्ष में हल होगे। वाणी पर संयम रखें।

कन्या - आज का दिन मध्यम फलदायी है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, मन लगाकर मेहनत करें सफलता प्राप्त होगी।

तुला - भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नई व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी। वाणी से विशेष सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक - आज का दिन शारीरिक कष्टकारी है। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें,शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

धनु - नेत्र पीडा संभव है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी।भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। कर्ज से बचें। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें।

मकर - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुए महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद।

कुंभ - मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा,मन प्रसन्न रहेगा। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। कानूनी अडचनें दूर होंगी।मन प्रसन्न रहेगा।

मीन - संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

आज का 'राशिफल'
मेष - दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे।  भाग दौड में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष - आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मिथुन - संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी।

कर्क - माता से वैचारिक मतभेद होने से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पडेगा।

सिंह - राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे।

कन्या - आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना का योग है।  विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला - तनाव का माहौल रहेगा। कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा,आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा।

वृश्चिक - तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम।

धनु - धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा,मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी।मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें।बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर - धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी।धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। रोजगार प्राप्ति के योग है।मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।

कुंभ - मानसिक अशांति रहेगी। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी।

मीन - पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, हृदय संबंधी रोग की संभावना। पिता व गुरूजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शत्रु परास्त होंगे।

बयाना में दुल्हनें विवाहस्थल से सीधे पहुंची थाने... जाने क्या रहे कारण
बयाना। बयाना के गांव सिकन्दरा में बीती रात क्षेत्र के गांव रामपुरा से दो लड़कों की बरात आई थी। दोनों लड़कियों की शादी भी धूमधाम के साथ हुई और दोनों ही दूल्हों ने दुल्हनों के साथ फेरे भी लिए, लेकिन सुबह जब बरात दुल्हनों को विदा कर ले जाने लगी, तो थाली में पांच लाख रुपए की मांग पर अड़े दूल्हे के पिता और रिश्तेदारों ने मामला बिगाड़ दिया। दुल्हनों के माता-पिता, रिश्तेदारों एवं आस पड़ौसियों की समझाइश के बाद भी वह नहीं माने और दहेज मे पांच लाख रुपए और बाइक की मांग पर अड़ गए। जब दुल्हन के पिता ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता दिखाई, तो वह बरात को बिना दुल्हन ही वापस लेकर अपने गांव पहुंच गए। पीड़ित दोनों दुल्हनें परिजनों के साथ दुल्हन के लिबास में थाने पहुंची और दहेज लोभियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

फेरों के बाद विदाई के समय मांगे 5 लाख
पूर्व सरपंच तेजसिंह जाटव एवं दुल्हन के पिता शिवशंकर जाटव ने बताया कि उसकी बेटी सुषमा भारती और उसके छोटे भाई हरिशंकर की बेटी राजकुमारी की शादी थी तथा रामपुरा गांव से बारात आई थी। शादी होने के बाद फेरे पड़ गए और जब बेटियों की विदाई समारोह का समय आया, तो थाली में पांच लाख रुपए और एक बाइक की मांग और कर डाली। इस मांग को दुल्हनों के पिता ने पूरी करने में असमर्थता दिखाई, तो दहेज के लालची दोनों अपने दूल्हों के रूप में सजे बेटे को लेकर बरात के साथ बिना दुल्हन ही लौट गए। पीड़ित पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब 7 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें सोने, चांदी के गहने, फर्नीचर, बर्तन, कपड़े, घरेलू सामान व नकदी भी दी। इसके बाद भी पांच लाख रुपए व एक बाइक की मांग और की गई। जलसिंह और उदयसिह जाटव सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।