Assembly Polls - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुभेंदु अधिकारी का दावा : पश्चिम बंगाल में भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा, तृणमूल कांग्रेस की नहीं होगी सत्ता में वापसी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नंदीग्राम मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और पार्टी की जीत का भरोसा जताया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का इस बार चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है। जबकि पिछली बार आठ चरणों में मतदान कराया गया था। शुभेंदु अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए कहा कि मृतक और फ़र्ज़ी मतदाताओं को हटाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में वापसी का कोई मौका नहीं है। उन्होंने कहा "वे हारेंगे। इस बार हम सरकार बनाएंगे।"

बंगाल चुनावों के पहले चरण में शुभेंदु अधिकारी सहित कई जाने-माने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा माथाभांगा से भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक और दिनहाटा में टीएमसी के राज्य मंत्री उदयन गुहा चुनाव लड़ रहे हैं। त़णमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम देव सिलीगुड़ी से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर नागरिकों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की। राज्य में चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल पर केंद्रित अपने संदेश में लिखा, "आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पूरी ताकत के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा दोस्तों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक अलग पोस्ट में कहा, "जैसे ही तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को बड़े उत्साह के साथ पूरा करें। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलने और रिकॉर्ड मतदान का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान करता हूं।"

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : ईसीआई की बड़ी कार्रवाई ; 727.58 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
चेन्नई। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के उड़न दस्ते और सर्विलांस टीम के अधिकारियों ने तमिलनाडु में चुनावी खर्चे पर निगरानी रखते हुए 727.58 करोड़ रुपये की नकदी एवं अन्य सामग्री ज़ब्त की है, जिसमें शराब और ज्वैलरी भी शामिल हैं। तमिलनाडु में 234 सदस्यों वाली 17वीं विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने मंगलवार को कहा कि चुनाव कराने में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने के लिए, ईसीआई ने चुनावों के लिए 326 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। इनमें 136 सामान्य पर्यवेक्षक, 40 पुलिस पर्यवेक्षक और 151 व्यय लेखा पर्यवेक्षक शामिल थे और उन्हें तमिलनाडु के 234 विधानसभा क्षेत्रों में लगाया गया था।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक के संपर्क विवरण की जानकारी संबंधित जिला चुनाव अधिकारी के ज़रिए दी गई हैं, ताकि नागरिक, राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सीधे चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकें या उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव खर्च की कड़ी निगरानी प्रणाली लागू कर रहा है ताकि यह पक्का हो सके कि निगरानी और प्रर्वतन टीमें पूरे राज्य में सक्रिय रूप से तैनात हों ताकि नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और दूसरी प्रतिबंधित चीज़ों सहित गैर-कानूनी प्रलोभन सामग्री पर नज़र रखी जा सके और उन्हें रोका जा सके।

इन तेज़ प्रर्वतन उपायों के नतीजे में 13 अप्रैल तक तमिलनाडु में कुल मिलाकर 727.58 करोड़ रुपये की ज़ब्ती हुई है। इसमें 126.64 करोड़ नकद शामिल है। 2.36 करोड़ की शराब, ड्रग्स/नारकोटिक्स 75.48 करोड़ रुपये, कीमती धातु 295.46 करोड़ रुपये और दूसरी चीज़ें और मुफ़्त चीज़ें 226.15 करोड़ रुपये हैं। अर्चना पटनायक ने कहा कि ज़ब्त की गई कुल रकम में से 381 करोड़ रुपये सही दस्तावेज जमा करने पर बिना किसी परेशानी के जारी कर दिए गए हैं।

चुनाव के आंकड़ों में देरी से केरल में मचा विवाद : वी.डी. सतीशान ने लगाया मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप, आंकड़े तुरंत प्रकाशित करने की मांग
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशान ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर गंभीर चिंता जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर 9 अप्रैल, 2026 को हुए केरल विधानसभा चुनावों से संबंधित आधिकारिक आंकड़ों के प्रकाशन में हो रही देरी को उजागर किया है। अपने पत्र में सतीशान ने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया है कि मतदान समाप्त होने के तीन दिन बीत जाने के बावजूद, विस्तृत और प्रामाणिक चुनावी आंकड़े अभी तक भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

उन्होंने इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया कि निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान आंकड़े, निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत और डाक मतपत्रों के आंकड़े जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। पारदर्शिता के महत्व पर बल देते हुए सतीशान ने कहा कि इस तरह के व्यापक आंकड़ों का शीघ्र प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्यापित जानकारी की समय पर उपलब्धता से जनता को जांच-पड़ताल करने में मदद मिलती है और चुनावों की विश्वसनीयता बढ़ती है।

तत्काल कार्रवाई का आग्रह करते हुए सतीशान ने चुनाव आयोग से बिना किसी देरी के संपूर्ण चुनाव आंकड़ों को प्रकाशित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि आम जनता, शोधकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के लिए सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों तक पहुंच आवश्यक है। यह मुद्दा अब राजनीतिक महत्व का हो गया है, क्योंकि 2026 के केरल विधानसभा चुनावों के संचालन और पारदर्शिता पर चल रही चर्चाओं के बीच इस देरी ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
चेन्नई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों में अब कुल 4,618 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरूवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद यह आंकड़ा सामने आया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने तक रिकॉर्ड 7,599 नामांकन (6,216 पुरुष और 1,380 महिलाएं) दाखिल किए गए थे। इनमें से 4,618 नामांकन स्वीकार किए गए, 2,640 खारिज कर दिए गए और 521 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। वर्तमान में आयोग द्वारा 911 नामांकनों को 'प्रतिस्पर्धी' के रूप में वर्गीकृत किया गया है और आंकड़ों को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है।

वर्ष 2006 के बाद के पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि नाम वापसी के बाद मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। 2006 में 2,586 उम्मीदवार, 2011 में 2,748 उम्मीदवार, 2016 में 3,776 उम्मीदवार और 2021 में 3,998 उम्मीदवार मैदान में थे। इसी प्रवृत्ति के अनुरूप इस बार यह संख्या बढ़कर 4,618 हो गई है, जिनमें अधिकांश निर्दलीय हैं। सीटों के बंटवारे, निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान, उम्मीदवारों के नाम तय करने, नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब मंच चार मुख्य मोर्चों के बीच मुकाबले के लिए तैयार है। चारों प्रमुख मोर्चों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य के हर जिले और कोने-कोने में अपना सघन प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाला 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस' सत्ता बरकरार रखने और अपनी 'द्रविड़ियन मॉडल 2.0' सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद इस गठबंधन की मजबूती के आधार पर फिर से जीत का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के लिए यह उनके 53 साल के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा है। पार्टी एम.जी.आर. और जयललिता जैसे करिश्माई नेताओं की कमी महसूस कर रही है, लेकिन एक मजबूत गठबंधन के जरिए वह पिछले चुनावी नुकसान को पीछे छोड़ने की कोशिश में है।

चुनावी मैदान में दो अन्य खिलाड़ी भी हैं। अभिनेता विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके), जो पहली बार सभी 234 सीटों पर किस्मत आजमा रही है तथा सीमन के नेतृत्व वाली नाम तमिलर काच्ची (एनटीके), जो हमेशा की तरह अकेले चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता वी.के. शशिकला और पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) संस्थापक डॉ. रामदास के नए मोर्चे की मौजूदगी से यह मुकाबला पांच कोणीय हो गया है।

मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में एम.के. स्टालिन (कोलाथुर), उनके बेटे और उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी), अन्नाद्रमुक से बाहर किए गए और अब द्रमुक में शामिल हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम (बोडिनायक्कनूर), देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) महासचिव प्रेमलता विजयकांत (वृद्धाचलम) और पलानीस्वामी (इडप्पडी) शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन (सातुर), केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन (अविनाशी आरक्षित), पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (मायलापुर) और वनथी श्रीनिवासन (कोयंबटूर उत्तर) चुनाव लड़ रहे हैं। द्रमुक के दिग्गज नेता दुरईमुरुगन काटपाडी सीट से रिकॉर्ड 13वीं बार मैदान में हैं। अभिनेता विजय दो सीटों चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सीमन शिवगंगा जिले की कराईकुडी सीट से मैदान में हैं।

द्रमुक इस बार खुद 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि गठबंधन सहयोगियों के 12 उम्मीदवार उसके 'उगते सूरज' के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे कुल संख्या 176 हो गई है। बाकी 58 सीटों पर सहयोगी दल अपने प्रतीकों पर लड़ रहे हैं। अन्नाद्रमुक गठबंधन में मुख्य पार्टी 167 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा, पीएमके और एएमएमके सहित अन्य सहयोगियों को 67 सीटें दी गई हैं। एम.के. स्टालिन अपने गढ़ कोलाथुर से लगातार चौथी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वह 1984 से लगातार 10वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी तस्वीर साफ होने के साथ ही राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कई जिलों में बढ़ती गर्मी के बावजूद नेताओं ने अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, 23 अप्रैल को होंगे मतदान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वपेरुठन्गे सहित 27 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। कांग्रेस ने 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें पूर्व विधायक के. सेल्वापेरुन्थगई तथा ए. एम. मुनिरत्नम भी शामिल हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। कांग्रेस का राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ द्रमुक के साथ गठबंधन है। तमिलनाडु विधानसभा के लिए इस बार एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 04 मई को घोषित होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : AIMIM ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली सूची, टीएमसी की बढ़ी मुश्किलें; चुनावी रण में ओवैसी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प
हैदराबाद/कोलकाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। यहां जारी सूची के अनुसार, रघुनाथगंज से इमरान सोलंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अजीज और कंडी से मिसबाहुल इस्लाम खान को मैदान में उतारा गया है।

रेजाउल करीम सुजापुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वकील मोहम्मद मुस्तहिद हक को मोथाबारी से नामांकित किया गया है। हाजी अंसार एसके साहब नलहाटी से और तासीर एसके साहब मुरारई से चुनाव लड़ेंगे। अन्य उम्मीदवारों में, बरसात से मोनेम सरदार, करनदिघी से महबूब आलम और सुती से असदुल एसके को मैदान में उतारा गया है। शबाना परवीन बसीरहाट दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी, जबकि हावड़ा से आशिक राज मंडल को नामांकित किया गया है।

यह घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के एआईएमआईएम के शुरुआती प्रयास का हिस्सा है। इस बीच, पार्टी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। असम में एआईएमआईएम बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का समर्थन कर रही है। पिछले चुनावों में पार्टी ने तमिलनाडु की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में होगा, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे।

तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका
चेन्नई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने शुक्रवार को अपने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सामाजिक संतुलन और अनुभव पर जोर देते हुए 17 महिलाओं, 11 पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व सांसदों को मैदान में उतारा है। पार्टी महासचिव और एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे एडप्पादी के. पलानीस्वामी अब तक कुल 150 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके हैं।

अन्नाद्रमुक राज्य की 234 सीटों में से 169 पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष 65 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। भाजपा 27 सीटों पर, पीएमके 18 पर, टीटीवी दिनाकरण की एएमएमके 11 पर और जी.के. वासन की टीएमसी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिलचस्प बात यह है कि टीएमसी और कुछ अन्य छोटे सहयोगी दल इस बार भाजपा के 'कमल' चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।

पार्टी ने अब तक कुल 46 मौजूदा विधायकों और 31 पूर्व मंत्रियों पर भरोसा जताया है। चेन्नई की महत्वपूर्ण सीटों पर पूर्व मंत्री डी. जयकुमार (रॉयपुरम) और गोकुल इंदिरा (अन्ना नगर) जैसे अनुभवी नेताओं को उतारा गया है। अन्नाद्रमुक को अब शेष 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। ईपीएस ने भरोसा जताया है कि यह "विजयी गठबंधन" सत्ताधारी द्रमुक को शिकस्त देकर राज्य में अन्नाद्रमुक के "स्वर्ण युग" की वापसी कराएगा।

असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया
गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इनमें जालुकबारी सीट शामिल है, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे तक कुल 18 नामांकन पत्र रद किए गए हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जिनके नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें आनंद नराह (धकुआखाना), निर्मल लंगथासा (हाफलोंग) और बिदिशा नियोग (जालुकबारी) शामिल हैं। धकुआखाना सीट पर वर्तमान में भाजपा के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। हाफलोंग सीट के लिए नंदिता गालोर्सा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

नंदिता रविवार रात को विपक्षी दल में शामिल हुईं और अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। चुनाव आयोग ने नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए गए हैं। इसके अलावा, अब तक जिन अन्य उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के तीन-तीन उम्मीदवार, एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी के एक-एक उम्मीदवार और आठ स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र जमा किए थे, जिनमें कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट के नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कुल 514 नामांकन पत्र दाखिल, जांच शुरू
पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल 30 विधानसभा सीटों के लिए 442 उम्मीदवारों ने कुल 514 नामांकन दाखिल किए थे। जांच के दौरान उन नामांकनों को खारिज कर दिया जाएगा जो नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे।

पुडुचेरी में इन चुनावों में मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ एआईएनआरसी-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग), विपक्षी कांग्रेस-द्रमुक इंडिया गठबंधन और अभिनेता से नेता बने विजय की नई पार्टी टीवीके शामिल हैं। विजय की पार्टी पहली बार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही है। चूंकि दो प्रमुख मोर्चों के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझने में देरी हुई थी, इसलिए प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार की समय-सीमा समाप्त होने से पहले सभी 30 सीटों पर अपने नामांकन दाखिल कर दिए थे।

अब जबकि सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है, सहयोगियों को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों में पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवार 26 मार्च को अपना नाम वापस ले लेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही चुनाव मैदान में कुल उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीटों के बंटवारे के समझौते के अनुसार, कुल 30 सीटों में से एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 14 सीटें अपनी सहयोगी भाजपा को दी गयी हैं। भाजपा ने इनमें से दो-दो सीटें राजग के अन्य सहयोगियों-अन्नाद्रमुक और लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली नवनिर्मित एलजेके को दी हैं।

टीवीके पहली बार चुनाव मैदान में

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, जिसका इस केंद्र शासित प्रदेश में काफी प्रभाव रहा है, 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 14 सीटें द्रमुक को दी गई हैं। द्रमुक ने बदले में अपने सहयोगियों-भाकपा और वीसीके को एक-एक सीट दी है। टीवीके, जिसने अपनी पहली चुनावी पारी में सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, ने अंतिम समय में निर्दलीय विधायक जी. नेहरू की पार्टी नेय्यम मक्कल कषगम(एनएमके) के साथ गठबंधन किया है और उसे दो सीटें दी हैं। एनएमके को आॅरलियनपेट सीट दी गई है जहां से नेहरू फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, और महत्वपूर्ण थट्टांचवड़ी सीट भी दी गई है जहां से मुख्यमंत्री एन. रंगासामी छठी बार चुनाव जीतने के प्रयास में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके वी. वैथिलिंगम से है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी, बोले-बंगाल में नाइंसाफी की लंबी लिस्ट, हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान
कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। ओवैसी ने लोगों से लगा कि दुआ करें कि मजलिस और मजबूत हो। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए। ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया। जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है। हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

कांग्रेस ने असम के लिए सात उम्मीदवारों की अंतिम सूची की जारी, 9 अप्रैल को मतदान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवीं और अंतिम सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने असम विधानसभा की 126 सीटों में से 101 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार को जारी बयान में कहा गया, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की ओर से असम विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम सूची में घोषित उम्मीदवारों में गोसाईगांव सीट से जोसेफ हस्दा, डाटमा-एसटी से बिरखांग बोरो, बिजनी से रजत कांती साहा और भेरगांव सीट से अंचुला ग्वारा डाइमरी शामिल हैं।

असम में 9 अप्रैल को चुनाव

पार्टी ने माजबट से नारायण अधिकारी, हाफलोंग-एसटी से निर्मल लांगथासा और कटिगोरा विधानसभा क्षेत्र से अमरचंद जैन को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी चौथी सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी। छह-पार्टी गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ेगी। कांग्रेस 2016 से पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता से बाहर है, जबकि भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार तीसरे कार्यकाल की ओर देख रही है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।