bureau - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा ​में फिर बड़ी चूक: अमेरिका व्हाइट हाउस पर भीषण गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के निकट रविवार को एक सुरक्षा जांच चौकी की ओर बढ़कर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित सुरक्षा जांच चौकी के पास पहुंचा और अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे संदिग्ध की गोली लगी या जवाबी गोलीबारी के दौरान वह घायल हुआ। घटना में सीक्रेट सर्विस का कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे और सुरक्षित रहे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति को घटना की जानकारी दे दी गयी है। कानून विभाग के अधिकारियों के अनुसार घायल राहगीर की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज के एक महीने से भी कम समय बाद हुई है, जब गोली चलने की आवाज सुनकर पत्रकारों और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा के लिए टेबलों की आड़ लेनी पड़ी थी। ट्रंप ने रविवार तड़के ट्रुथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह घटना भविष्य के राष्ट्रपतियों के लिए वॉशिंगटन में और अधिक सुरक्षित एवं संरक्षित परिसर की आवश्यकता को दर्शाती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मारे गये संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि उसका पहले भी सीक्रेट सर्विस से सामना हो चुका था। सूत्रों के अनुसार, जून 2025 में उसने व्हाइट हाउस के प्रवेश मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था, और स्वयं को ‘ईश्वर’ बताया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए साइकेट्रिक इंस्टीट्यूट ऑफ वॉशिंगटन भेजा गया था।

जुलाई 2025 में भी उसे व्हाइट हाउस परिसर के एक मार्ग में प्रवेश करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में अदालत ने उसे व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने का आदेश दिया था। जांच के दौरान अधिकारियों को उसके सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले थे, जिनमें उसने स्वयं को ‘असल ओसामा बिन लादेन’ बताया था तथा ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की इच्छा जाहिर की थी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले उसे कभी हिंसक व्यवहार करते या हथियार का इस्तेमाल करते नहीं देखा गया था।

पीड़ित किशोर बोला: जज अंकल मुझे बीयर पिलाते और कुकर्म करते जज साहब बोले: माफ कर दो बेटा, मैं आगे से परेशान नहीं करूंगा
जयपुर, भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जज जितेन्द्र गुलिया के कुकर्म करने के मामले में किशोर, उसकी मां, एक अन्य व्यक्ति और जज के दो वीडियो वायरल हुए हैं। ये वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे। जज वीडियो में बच्चे और उसकी मां से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पीड़ित बालक के 164 के बयान दर्ज करने के प्रयास किए, लेकिन वह अपने निवास पर नहीं मिला। पीड़ित के घर पर ताला लगा था। इसके अलावा पीड़ित पक्ष के घर पर सुरक्षा को देखते हुए आरएएसी की पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने बताया कि पीड़ित बालक और मुकदमा दर्ज कराने वाली उसकी मां घर पर नहीं मिले, जबकि उनके घर पर दो बार बाल कल्याण समिति के सदस्य पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक की मां से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई, परन्तु किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि वह बाद में बात करेंगे। पाराशर ने बताया कि पीड़ित बालक की मदद के लिए समिति ने सपोर्ट पर्सन एवं काउंसलर भी नियुक्त कर दिए हैं और विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़ित बालक की सहायता के लिए अनुंशसा भी कर दी गई है। पीड़ित बालक के पिता का स्वर्गवास हो चुका है और वह अपनी मां और भाई के साथ भरतपुर में निवास कर रहा था। इस प्रकरण में जज जीतेन्द्र गुलिया सहित राहुल कटारा और अंशुल सोनी के खिलाफ सामूहिक कुकर्म का मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराया था, जिस पर जोधपुर न्यायालय ने जज जीतेन्द्र गुलिया को निलम्बित कर जयपुर बुला लिया है और जज का साथ दे रहे एसीबी के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव को भी निलम्बित कर दिया है।

बच्चे के परिजन की रिपोर्ट
31 अक्टूबर को 14 वर्षीय नाबालिग के परिजन ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा डिट्रिक्ट कम्पनी बाग में लॉन टेनिस खेलने जाता था। जहां मेरे पुत्र से विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह गुलिया मेल-मिलाप बढ़ाकर अपने घर ले गए। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसका जज साहब ने वीडियो भी बनाया तथा बच्चे को धमकी भी दी, मुझे कुकर्म के मामले में 28 अक्टूबर को पता चला। इस रिपोर्ट पर बच्चे का मेडिकल कराया गया है।

जज जितेन्द्र गुलिया की रिपोर्ट
जज जितेन्द्र गुलिया ने रिपोर्ट दी है कि मैं लॉन टेनिस खेलने डिट्रिक्ट क्लब भरतपुर जाता हूं। जहां एक महीना पहले मेरी मुलाकात एक नाबालिग बच्चे से हुई। जो फटे जूते व पुराने रैकेट से खेल रहा था। वह बच्चा अच्छा खेल रहा था। अत: मैंने उसे नया रैकेट व जूते खरीदने के लिए रुपए दिए बाद में बच्चे ने मुझे कहा कि मैं साइकिल पर आता हूं तो थक जाता हूं मुझे आज स्कूटी दिला दें। फिर मैंने स्कूटी की डाउन पैमेंट 20 हजार रुपए अंशुल सोनी को देकर भेजा। फिर एक दिन बच्चा खेलने नहीं आया तो मैंने उसकी मां से बच्चे के नहीं आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि बच्चे का जबसे आप से सम्पर्क हुआ है, वह बिगड़ गया है। मैंने कहा कि मैं उसे अच्छी बाते सिखाता हूं। इस पर मैंने स्कूटी बच्चे के घर से उठा ली। पर बच्चे की मां ने मुझे धमकी दी कि आपके खिलाफ  पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा देंगे। इसी संबंध में बिचौलिया राजीव ने राजीनामा करने के तीन लाख रुपए एवं अपने टीम के खर्चे के पांच लाख रुपए मांगे।

पीड़ित किशोर, उसकी मां और जज के बीच बातचीत

परिजन: बच्चा डरा हुआ है, बच्चे की मम्मी डरी हुई है।
जज: कोई नहीं डरा हुआ, बिल्कुल गलत बात है।
परिजन: आप अभी भी नहीं मान रहे, बेटा क्या करते हैं आपके साथ।
बच्चा: किस ली थी, कपड़े खुलवाए थे, बीयर दी थी।
जज: अरे ना जी ना, चलो ठीक है, मैं बच्चे से माफी मांग लेता हूं, इसकी मम्मी से माफी मांग लेता हूं।
परिजन: देखिए बच्चा स्कूल जा रहा है, आप इसे परेशान मत करना।
जज: ना ना, मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला, ये बात ये भी जानता है और ये भी जानती हैं।
परिजन: बच्चे के साथ आपने शारीरिक शोषण किया है, आप जानते हैं ऐसा करना कितना बड़ा जुर्म है।
मां: आपने मेरे बेटे का जीवन बर्बाद कर दिया, आपने बच्चे के साथ सैक्स किया है, उसके दर्द हुआ था। बच्चे के साथ गंदी हरकत की।
जज- बेटा आईएम वैरी सॉरी, आपसे भी माफी मांगता हूंं।
मां-आपने मेरे बेटे को गंदी हरकत करने के लिए मजबूर किया।
जज: नहीं मैडम मैंने कोई जीवन बर्बाद नहीं किया।
मां-परिजन: आप गलती मान रहे हो तो पूरी तरह मानो।
जज: मैं माफी मांगता हूं।
परिजन: आप बच्चे को रास्ते में परेशान नहीं करेंगे, स्कूल में पुलिस भेजकर टीचर को धमकाया था।
जज: ये मेरे पास आए थे कि स्कूल वालों ने स्पोर्ट्स फीस नहीं भरी है, मुझे लॉन टेनिस खेलना है। ठीक है, मैं स्कूल से फीस दिलवा देता हूं।
मां: आप इस बच्चे की बात मान रहे थे, आप का फर्ज था मुझे बताने का। मैं अपनी इज्जत का ध्यान रख रही हूं।
परिजन: आप आश्वासन दीजिए की बच्चे को नहीं धमकाएंगे।
जज: मैं कभी परेशान नहीं करूंगा।
परिजन: आपके साथ कोई पुलिस अधिकारी धमकाने आया था।
जज: डिप्टी एसपी परमेश्वर लाल यादव आए थे।

बाल आयोग ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भरतपुर जिले में नाबालिग बच्चे से कुकर्म के मामले में राजस्थान बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भरतपुर जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर मामले की जानकारी लेकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा रसूखदार या बड़े पद पर काबिज हो, कानून सबके लिए समान है। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद आयोग ने स्थानीय बाल कल्याण समिति को भी निर्देश दिए, जिसके बाद समिति सदस्यों ने पीड़ित परिवार और पुलिस प्रशासन से संपर्क कर मामले की जानकारी जुटाई है। भरतपुर में 7वीं क्लास के बच्चे के साथ स्पेशल जज विजिलेंस और उसके दो साथियों पर कुकर्म करने का आरोप लगा है। रविवार को बच्चे को साथ लेकर उसकी मां मथुरा गेट थाने पहुंची और मजिस्ट्रेट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

कार्यस्थल पर भ्रष्टाचार रोकने में टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण: BL सोनी
जयपुर। ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत  बी एल सोनी ,महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुख्य अतिथि के रूप में एक सेमिनार को संबोधित किया ,जिसमें चिकित्सा स्टाफ ने भाग लिया ।उन्होंने भ्रष्टाचार के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुए इसके रोकने के उपायों  पर जोर दिया । उन्होंने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल तथा ऑटोमेशन का भ्रष्टाचार को रोकने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पब्लिक अवेयरनेस के कार्यक्रमों पर जोर दिया।इस दौरान पहले दिन आयोजित की गई वाक प्रतियोगिता के विजेताओं एवम प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ अल्का पाल ने की।उप अधीक्षक डॉ आर पी मीणा ने सभी का  धन्यवाद ज्ञापित किया ।नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश जैन ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आर्यन ड्रग्स मामले में गोसावी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई राज!
मुम्बई। आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को गुरूवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गोसावी मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है। पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसी ममाले में गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।

यह कैसी मस्ती की अंधेरी काली दुनिया!
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में नशाखोरी कर रहे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी न केवल शर्मनाक है बल्कि देश की जड़ों को खोखला करने वाली है। देश में नशीले पदार्थों का कारोबार और सेवन जिस गति से बढ़ता चला जा रहा है, वह चिन्ताजनक है। यह पहली बार नहीं, जब नशे का सेवन कर रहे नामचीन अथवा धनी लोगों को गिरफ्तार किया गया हो। रेव पार्टियां, नशे का बढ़ता प्रचलन एक त्रासदी है, विडम्बना है। ऐसे बहुत से गिरोह सक्रिय हैं जो युवा वर्ग को नशे की दलदल में ढकेल रहे हैं। बढ़ती रेव पार्टियां उन्मुक्त होने एवं नशे की अंधी सुरंगों में उतरने का एक माध्यम है, जो समाज एवं राष्ट्र के लिए खतरनाक साबित होती जा रही है। क्या ऐसी पार्टियां बिना स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के हो सकती हैं? यह सब कुछ पुलिस और ड्रग्स एवं नशे का धंधा करने वालों की सांठगांठ से ही होता है। इसमें सरकार की नीतियों पर भी प्रश्न खड़े होते हैं।

रेव पार्टियों का बढ़ता प्रचलन इसलिए खतरनाक है कि इनमें गांजा, चरस, अफीम, कोकीन और न जाने किन-किन ड्रग्स का इस्तेमाल होता ही है, एमडीएम नाम के एक ड्रग का भी उपयोग होता है जो सेक्स को लेकर उत्तेजना पैदा करता है। इतनी भीषण उत्तेजना कि घंटों तक और कई लोगों के साथ सेक्स में लगे रहने की शक्ति पैदा हो जाती है। जरा सोचिए कि जिन लड़कियों के साथ यह सब होता होगा वो भी तो किसी घर की बेटी ही होंगी! मस्ती के चक्कर में मासूम बालिकाएं किस तरह खुद को क्रूर पंजों में सौंप देती हैं? इसके लिए क्या वो अकेली दोषी हैं? आश्चर्य नहीं कि नशाखोरी से कलंकित बालीवुड फिर से विवादों में है। शाहरुख खान कोई आम भारतीय नहीं हैं। हिंदी सिनेमा के करोड़ों प्रशंसकों में उनकी पहचान है। जिन शाहरुख को उनके चाहने वाले अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं, उनके पुत्र का इतने संगीन अपराध से जुड़ा होना क्या प्रेरणा दे रहा है? शाहरुख खान जैसे धनाढ्य  माता-पिता और परिवार इसके लिए ज्यादा दोषी है। हमारा बच्चा क्या कर रहा है, इसकी जानकारी रखना परिवार का दायित्व है।

दुनिया की चकाचौंध से आकर्षित मध्यम वर्ग की बच्चियों को शिकार बनाया जाता है तो दौलतमंद लोेगों की संतानें केवल मौज-मस्ती के चक्कर में फंस जाती हैं। गलत तरीकों से कमाई दौलत का इसी तरह औलादों को बिगाड़ रही हैं। एक वो माता-पिता होते हैं जो मजदूरी करके, घरों में बर्तन मांजकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और उनमें से ही कोई अब्दुल कलाम निकल आता है। दूसरे वो मां-बाप हैं जो बच्चे को हर रोज हजारों रूपए जेब खर्च देते समय यह नहीं पूछते कि इतने पैसे क्यों चाहिए? देर रात तक लौटे तो नहीं पूछते कि कहां थे? नतीजा आपके सामने हैं। बच्चों को फांसने के लिए तो हर मोड़ पर ड्रग्स के सौदागर ग्लैमर लिए खड़े हैं। रेव पार्टियों में इसीलिए तो हालीवुड और बॉलीवुड के सितारों या उनकी औलादों को शामिल किया जाता है।

रेव पार्टियों की नई पनप रही संस्कृति अनेक विकृतियों का सबब बन रही है, जिसमें युवा पीढ़ी को नए-नए नशे के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। देर रात तक चलने वाली इन पार्टियों में महफिलें जमती हैं, महानगरों में हर वीकेंड पर फार्म हाउस एवं आलीशान बिल्डिंगों, होटलों, क्रूज में ये महफिलें सजती हैं। इन महफिलों में आने वाले लोगों को पूरी रात डांस, म्यूजिक, ड्रग्स और सैक्स का काकटेल मिलता है। इन रेव पार्टी में भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की शराब के साथ ब्रिक्स कोकिंग टैबलेट परोसी जाती है। रात भर उन्मुक्तता, अश्लीलता एवं सैक्स से भरपूर मनोरंजन तरह-तरह के नशे के साथ परोसा जाता है। नशे एवं पागलपन की हद तक चूर हो जाने के बाद छात्र-छात्राएं अपनी चमचमाती गाड़ियों में घर लौट जाते हैं। इन महफिलों की सूचना भी खास-खास लोगों को सोशल मीडिया पर दी जाती है। समाज में नशीले पदार्थों एवं सैक्स के एजेंट सक्रिय हैं, जो युवा पीढ़ी को ऐसी पार्टियों के लिए आकर्षित करते हैं। रेव पार्टियों में पकड़े जाने वाले लोगों में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर बड़े बिजनेसमैन,सिने स्टार, राजनीतिज्ञों और अफसरों के बच्चे तक शामिल हैं। ऐसी पार्टियों में ऊंची पहुंच वाले और पैसे वाले ही जा सकते हैं। आयोजक न केवल एक ही रात में लाखों कमाते हैं बल्कि जो लड़के-लड़कियां अपने ज्यादा दोस्तों को लाते हैं, उन्हें भी मोटी कमीशन दी जाती है। यह मुम्बई-दिल्ली जैसे महानगरों की रातों को रंगीन बनाने का जरिया बनता जा रहा है। लेकिन ये रंगीनियां कितने अंधेरों एवं खतरों का कारण बन रही है, इस पर चिन्तन करना जरूरी है।

मुम्बई, गोवा, पुणे, खंडाला, पुष्कर, मनाली से चली रेव पार्टियों ने दिल्ली और आसपास के शहरों में भी जगह बना ली है। ड्रग्स का धंधा करने वालों के लिए यह पार्टियां फायदे का धंधा बन गई हैं। जो देश के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैैं, अब तो लड़कियों ने भी सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। नशीले पदार्थों, शराब, बीयर से लेकर तेज मादक पदार्थों, औषधियों तक की सहज उपलब्धता से इन रेव पार्टियां के प्रति युवा एवं किशोर वर्ग का आकर्षक बढ़ता जा रहा है। इस दीवानगी को ओढ़ने के लिए प्रचार माध्यमों ने भी भटकाया है।
-ललित गर्ग
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

सरकार भी विवेक से काम नहीं ले रही है। शराबबन्दी का नारा देती है, नशे की बुराइयों से लोगों को आगाह भी करती है और शराब, तम्बाकू का उत्पादन भी बढ़ा रही है। राजस्व प्राप्ति के लिए जनता की जिन्दगी से खेलना क्या किसी लोक कल्याणकारी सरकार का काम होना चाहिए? यह कैसी समाज-व्यवस्था है जिसमें लाइसेंस लेकर आप चाहे जो करों? इनके पीछे कौन-कौन लोग हैं, जो देश के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों के सेवन से जवानी खत्म हो रही है। बावजूद इसके उन पर हाथ डालने की हिम्मत किसी में नहीं होती। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब सक्रिय हुआ है, तो उसे अपराध पर काबू पाने में कोई बाधा राजनीतिक पहुंच या बड़ी हस्ति होने की न खड़ी हो, इस पर शीर्ष नेतृत्व को ध्यान देना चाहिए।

विश्व की गम्भीर समस्याओं में प्रमुख है नशीले पदार्थों का उत्पादन, तस्करी और सेवन की निरंतर हो रही वृद्धि। नई पीढ़ी इस जाल में बुरी तरह कैद हो चुकी है। आज हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी नशे का आदी हो चुका है। गुजरात प्रांत में कुल शराबबन्दी है, क्योंकि वह महात्मा गांधी का गृह प्रदेश है। क्या पूरा देश गांधी का नहीं है? वे तो राष्टÑ के पिता थे, जनता के बापू थे। नशे की संस्कृति युवा पीढ़ी को गुमराह कर रही है। अगर यही प्रवृत्ति रही तो सरकार, सेना और समाज के ऊंचे पदों के लिए शरीर और दिमाग से स्वस्थ व्यक्ति नहीं मिलेंगे। एक नशेड़ी पीढ़ी का देश कैसे अपना पूर्व गौरव प्राप्त कर सकेगा?
बढ़ती नशा प्रवृति के चलते महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। भावी पीढ़ी को बचाना है तो राजनीतिक दलों और समाज को मिलकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाना होगा और पुलिस को भी युवाओं को मौत की ओर धकेलने वाली अपने भीतर की काली भेड़ों की पहचान करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो युवा वर्ग नशे की दलदल में इतना फंस जाएगा, जहां से उसे निकालना मुश्किल होगा। किसी भी महानगर का रात की बांहों में झूमना जीवन की शैली हो सकता है, लेकिन नशे में झूमना एक कैंसर है। नशे की आदत कांच की तरह नहीं टूटती, इसे लोहे की तरह गलाना पड़ता है। पक्षी भी एक विशेष मौसम में अपने घोंसले बदल लेते हैं। पर मनुष्य अपनी वृत्तियां नहीं बदलता। वह अपनी वृत्तियां तब बदलने को मजबूर होता है जब दुर्घटना, दुर्दिन या दुर्भाग्य का सामना होता है। आखिर हम क्यों दुर्घटना, दुर्दिन या दुर्भाग्य का इंतजार कर रहे हैं? हजारों-लाखों लोग अपने लाभ के लिए नशे के व्यापार में लगे हुए हैं और राष्टÑ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चमड़े के फीते के लिए भैंस मारने जैसा अपराध कर रहे हैं।

दुनिया की चकाचौंध से आकर्षित मध्यम वर्ग की बच्चियों को शिकार बनाया जाता है तो दौलतमंद लोेगों की संतानें केवल मौज-मस्ती के चक्कर में फंस जाती हैं। गलत तरीकों से कमाई दौलत का इसी तरह औलादों को बिगाड़ रही हैं। एक वो माता-पिता होते हैं जो मजदूरी करके, घरों में बर्तन मांजकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। और उनमें से ही कोई अब्दुल कलाम निकल आता है।