Encroachment Drive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण, सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के परिवर्तन दस्ते ने गुरुवार को जोन-10 में आगरा रोड़ के पास जेडीए की अनुमादित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 ग्राम बरखेडा में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आगरा रोड़ के पास  जेडीए की अनुमोदित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि पर  अतिक्रमण कर बाउन्ड्रीवॉल का अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 की मौजूदगी में गुरुवार को प्रवर्तन दस्ते ने 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बरखेडा के खसरा न0 631 गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते  की भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 500 मीटर  लम्बाई में सीमेंट के पिल्लर गाड, तारबन्दी कर टीन शेड लगाकर झाडियां डालकर किये गये अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।

बिहार के बाद असम को भी कांग्रेस की घुसपैठ की राजनीति का करारा जवाब देना होगा: पीएम मोदी
कालीआबोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को देशभर में घुसपैठ की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिहार की जनता ने घुसपैठियों को संरक्षण देने की कोशिश करने वाली पार्टी को करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने ये बातें कालीआबोर के मौचांडा पाथर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बिहार में घुसपैठियों को संरक्षण देने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मुंहतोड़ जवाब देकर उसे करारा कर दिया, जिससे वह असफल रही।

पीएम मोदी ने आगे कहा, अब असम की जनता के लिए कांग्रेस को करारा जवाब देने का समय आ गया है, जो राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज असम के सामने अपनी पहचान की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की चुनौती है, क्योंकि घुसपैठ न केवल असम की जनता के लिए बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

दिसपुर में मौजूदा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने के अभियानों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने इसकी तुलना कांग्रेस शासन से की और कहा कि कांग्रेस ने पहले असम की जमीन और सांस्कृतिक संस्थानों को वोट और राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठियों के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया और उस दौरान घुसपैठ का कोई विरोध नहीं हुआ। जंगलों और जमीनों को अवैध अतिक्रमण से बचाने के लिए मौजूदा सरकार के प्रयासों की पूरे देश में सराहना हो रही है।

पीएम मोदी ने असम की जनता से कांग्रेस के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा, कांग्रेस की सिर्फ एक ही नीति है - सत्ता में बने रहने के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देना। उन्होंने बिहार में रैलियों और मार्चों के जरिए ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अब असम की बारी है जवाब देने की। पूर्वोत्तर के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि असम का विकास आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत और कांग्रेस की चुनावी हार के संदर्भ में पीएम मोदी ने असम में भी कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रतिक्रिया की भविष्यवाणी की।

तुर्कमान गेट हिंसा: दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भड़की हिंसा, पांच पुलिसकर्मी घायल, कई लोगों पर केस दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के पथराव करने से पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध ढांचों के खिलाफ हटाने का अभियान शुरू किया था, तभी यह घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निधिन वालसन ने मीडिया कर्मियों से कहा कि लगभग 25-30 लोगों ने पुलिस टीमों पर पत्थर फेंके, जिसमें पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। इसके आगे उन्होंने कहा, हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। वहां एक बैंक्वेट हॉल और एक दवाखाना था, जिन्हें गिरा दिया गया है। यह अभियान रात में चलाया गया, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एक बयान में, दिल्ली के सेंट्रल रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूरे इलाके को सावधानीपूर्वक नौ जोन में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त उप आयुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

विध्वंस अभियान से पहले, शांति बनाये रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन समिति के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ कई समन्वय बैठकें आयोजित की गई है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, सभी संभावित निवारक और विश्वास- बनाये रखने के उपाय किये गये। विध्वंस के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पथराव करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और बल का न्यूनतम उपयोग किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि बिना किसी किसी परेशानी के सामान्य स्थिति बहाल हो जाये।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाये।