son - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर की बेटे की हत्या, पत्नी घायल
कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और पत्नी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे बेटे की मौत हो गई। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सब इंस्पेक्टर ज्योति ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे नया नोहरा में रहने वाले जसवंत नाम के व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी मूर्ति और 10 वर्षीय बेटे लविश पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लविश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला मूर्ति देवी के पर्चा बयान पर आरोपी पति जसवंत के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसवंत ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया, जिसे कस्टडी में लेकर उपचार कराया जा रहा है। महेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी की 14  साल पूर्व जसवंत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद जसवंत उसकी बहन को परेशान करता था तथा शराब पीकर मारपीट करता था। पीहर वालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानता था। जसवंत शराब पीने का आदी था।महेंद्र ने बताया पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में मूर्ति ने बताया कि उसका पति अक्सर उससे लड़ाई झगड़ा करता था। आरोपी नशे का आदी है और वो कई तरह का नशा करता है। महेंद्र ने बताया कि उनके पास कुछ जमीन है, जिससे कुछ पैसे अर्जित होते हैं और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता है। जसवंत ने एक सप्ताह पहले भी घर पर झगड़ा किया था, उसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस घर पर पहुंची थी और पत्नी मूर्ति की शिकायत पर जसवंत को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था। मूर्ति  ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता। जब वो घर पर खाना बना रही थी, तब उसने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में बीच-बचाव के लिए आए बेटे पर भी आरोपी ने हमला किया। किसी तरह बचकर वह घर के बाहर आए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।

स्टार्टअप सीईओ ने बेेटे की गोवा में हत्या की, शव को बैग में रखकर आई कर्नाटक
गोवा। बंगलूरू में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ सूचना सेठ को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर आरोप लगा है कि उसने अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या की है। और हत्या के बाद अपने बेटे के शव को एक बैग में रखकर वह कर्नाटक भाग गई थी। स्टार्टअप संस्थापक सूचना सेठ की उम्र 39 साल है। गोवा पुलिस को सुचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की को-फाउंडर है।

पति से विवाद के चलते की बेटे की हत्या
बताया जा रहा है कि सूचना सेठ और उसके पति के बीच विवाद रहता था जिसके बाद परेशान होकर सूचना नेे अपने बेटे की हत्या कर दी। पत्नी को रील्स बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
महिला द्वारा गोवा में होटल का रूम बुक करवाया गया था। जब महिला ने चेक आउट किया तो पीछे से सफाई कर्मचारी ने सफाई के लिए रूम खोला तो देखा उसमें खून के निशान मिले जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता की पुत्र ने की हत्या
कोटा । आरके पुरम पुलिस थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व पुत्र की मारपीट से गंभीर रूप से घायल पिता ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र अजय मेहरा के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है । पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार जोशी ने बताया कि  राधेश्याम मेहरा उम्र 65 साल निवासी श्रीनाथपुरम पिछले दो साल से लकवाग्रस्त होने पर घर पर ही रहते थे तथा उनका उपचार चल रहा था।  इसी दौरान उनके सबसे छोटे पुत्र अजय मेहरा ने 18 फरवरी को किसी बात को लेकर मारपीट की जिससे उनके कान और मुंह से खून आने लगा । परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान राधेश्याम की  मौत हो गई ।आरोपी अजय मेहरा नशे का आदी है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बारहठ के बेटे पर हमला
नाथद्वारा। नाथद्वारा के समीप उपली ओड़न स्थित मारुति नंदन होटल में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में जबरन प्रवेश को लेकर विवाद में एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया गया कि भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में जिला कार्यसमिति की बैठक हो रही थी। बैठक में मुख्य कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान गेट पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के पुत्र अरविंद सिंह बारहठ मौजूद थे। रितिक पुत्र शेखरचन्द्र श्रीमाली ने जबर्दस्ती बैठक वाले हॉल में घुसने का प्रयास किया जिस पर अरविन्द व रितिक के बीच हाथापाई हो गई। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। कुछ समय के बाद सब कार्यकर्ता लंच के लिए गए हुए थे। इस दौरान रितिक श्रीमाली ने अरविन्द सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हल्ला होने पर हमलावर को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया। घायल अरविंद सिंह को अनन्ता हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास
कुशलगढ़। कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद जिला कलक्टर पीसी शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरु हुई सायं लगभग साढ़े चार बजे भोराज गांव का मोहन पुत्र हीरा वड़खिया अपनी पन्द्रह वर्षीया पुत्री सुनीता व चौदह वर्षीय पुत्र राजपाल के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, पत्नी व बड़ा पुत्र तेजपाल भोजन की तैयारियों में लगे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुशलगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बड़े पुत्र तेजपाल का उपचार जारी है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर सिंह मीणा जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। तीनों शव मोर्चरी में रखे गये हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया, मृतक मोहन की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मजहर हुसैन व उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी संवेदनाएं बरती। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। मौके पर थानाधिकारी महीपाल सिंह सिसोदिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गिरिश भाबर, चिकित्सा अधिकारी अरुण गुप्ता, नायग तहसीलदार विजयलाल कोठारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मां की जान पर बन आई तो बेटे ने डोनेट किया लीवर
मनोहरथाना। मनोहरथाना क्षेत्र में एक बेटे ने मां के दूध का कर्ज चुकाते हुए अपने मां को लीवर डोनेट कर अपने मां की जान बचाई है। सफल लिवर ट्रांसप्लांट का संभवत: प्रदेश का यह पहला मामला है।

मुख्य लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. नैमिष मेहता ने बताया कि ड्रग साइड इफेक्ट से झालावाड़ क्षेत्र की काली बाई मीना का लीवर फैल हो गया था, जान बचाने के लिए एक मात्र विकल्प लीवर प्रत्यारोपण था। हेमोटोलॉजिस्ट  डॉ. करण कुमार ने परिवार की काउंसलिंग की तो बेटे राजेश कुमार मीना ने लीवर डोनेट करने के लिए सहमति जताई। इस सहमति में राजेश कुमार मीना की अर्धांगिनी कृष्णा धंधोरिया की भी अहम भूमिका रही। पत्नी ने भी अपने पति का हौसला बढ़ाया। डॉ.एमएल स्वर्णकार का कहना है कि प्रदेश में महात्मा गांधी अस्पताल ही लिवर ट्रांसप्लांट केंद्र हैं। राजेश कुमार मीना राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोग्या बेह भीलान (पिण्डोला, मनोहरथाना) में साइंस-मैथ के अध्यापक लेवल-2 में कार्यरत है, बड़े भाई मनोज मीना भी वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) है, पिता खानपुर थाना(झालावाड़)में पुलिस विभाग में सेवारत है, छोटा भाई व बड़े भाई मां की सेवा में अभी भी जयपुर में ही है,जबकि राजेश कुमार मीना स्वस्थ होकर घर पर आ गए हैं। राजेश कुमार मीना कहते हैं कि जिस मां ने मुझे इस दुनिया में लाने के लिए जो कष्ट सहे है, उस मां को बचाने के लिए अगर मेरी जिंदगी दांव पर लगे तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

वहीं चिकित्सकों ने बताया कि डोनर की जांच तथा ट्रांसप्लांट संबंधित कागजी कार्यवाही तथा सरकारी अनुमति में सामान्यत: लगभग आठ से दस दिन का समय लगता है। इस आपात सर्जरी में महज 8 से 10 घंटे में सारी प्रक्रिया पूरी की गई। टीम में डॉ. नैमिष मेहता,डॉ.विनय कपूर,डॉ.अजय शर्मा,डॉ. आरपी चौबे,डॉ.आनन्द नगर,डॉ.शाश्वत सरीन,डॉ.विनय महला, डॉ.अरविंदो दास, डॉ.विवेक आनन्द सास्वत,डॉ.करण कुमार,डॉ.गणेश निमझे, डॉ.गौरव गोयल,डॉ.विपिन, व कॉर्डिनेटर आर्यन माथुर आदि की भूमिका रही है।

नशे में धुत पिता ने पुत्र पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला
बाड़ी।  धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पिता ने अपने ही पुत्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया । घायल पुत्र को पीड़ित मां ने बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। वही पीड़ित मां ने अपने ही पति के खिलाफ शराब पीकर आए दिन मारने पीटने और घर से चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करने की एक तहरीर रिपोर्ट अपने परिजनों के साथ बाड़ी कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को दी है।

जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पीड़िता की तहरीर रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौंद गली नंबर-8 की रहने वाली पीड़िता कमलेश पत्नी दिनेश मीणा ने अपने परिवारजनों के साथ थाने पर उपस्थित होकर पुलिस को दी तहरीर रिपोर्ट में बताया है ।

कि-7 जून 2022 को समय दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर थी तभी पीड़िता का पति दिनेश पुत्र मिश्री लाल मीणा निवासी गांव धनेरा हाल निवासी हौंद बाड़ी गली नंबर-8 शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर आया और आते ही गाली गलौज कर पीड़िता की मारपीट करने लगा तभी घर पर मौजूद पीड़िता के पुत्र ने अपने पिता को समझाया तो इसी बात पर नाराज होकर पीड़िता के पति दिनेश मीणा ने अपने ही सगे बेटे को जान से मारने की नीयत से पुत्र की गर्दन को ब्लेड से हमला कर काट दिया। पीड़िता ने तत्काल अपने पति के चुंगल से अपने घायल हुए बेटे को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया और उसे आनन-फानन में बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया  कि पति शराब पीकर आए दिन पीड़िता की वह बच्चों की मारपीट करता है और शराब पीने के लिए घर के सामान की चोरी करके ले जाता है। पीड़िता अपने पति दिनेश की हरकतों से परेशान है और पीड़िता व बच्चों को जान से मारने के उद्देश्य से पीड़िता का पति दिनेश मीणा रसोई गैस की नली तोड़कर गैस निकाल देता है,पीड़िता व बच्चे दिनेश की मारपीट से तंग परेशान हो चुके हैं, उनके साथ कभी भी गंभीर वारदात हो सकती है।

PUBG ने बनाया हत्यारा: ऑनलाइन शोक के लिए पहले चोरी, फिर पिता की पिस्तल से मां की हत्या
लखनऊ। पबजी किसी की जान भी ले सकता है, यह हम यूं ही नहीं कह रहे है, दरअसल इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। हम आपको लखनऊ के एक ऐसे मामले से रूबरू कराएंगे जिसके बाद शायद आप आपके बच्चों को पबजी की लत ना पड़ने दें। लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के यमुना नगर इलाके में पबजी वीडियो गेम की लत से एक नाबालिग बच्चे के हत्यारा बनने का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि 5 जून को 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। चौंकाने वाली बात यह रही कि नाबालिग आरोपी अपनी मां के शव के साथ 3 दिन कमरे में ही रहा। नाबालिग आरोपी के पिता सेना में जेसीओ पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात है। पूर्वी लखनऊ (Lucknow Police) के एडीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि किशोर पबजी गेम खेलने का आदी था। जब उसकी मां ने उसे पबजी खेलने रोका तो उसने मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

पिता की पिस्तौल से मारी गोली

लखनऊ पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह पबजी खेलने का आदी था और उसकी मां उसे खेलने से रोकती थी। इस कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया। लड़के ने किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक नकली कहानी सुनाकर जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। एडीसीपी कासिम आबिदी ने कहा कि हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

हत्या के बाद पार्टी

नाबालिग आरोपी ने मां की हत्या के एक दिन बाद दोस्तों के साथ अपने ही घर पर पार्टी बनाई। इस दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ गेम भी खेले। दोस्तों के द्वारा उसकी मां के लिए पुछे जाने पर चाचा के घर जाने की बात उसके द्वारा दोस्तों को बताई गई। इतना ही नहीं आरोपी ने यह बात किसी से नहीं बताने को लेकर अपनी बहन को भी धमकाया गया। आरोपी ने शातिराना अंदाज में जिस कमरे में मां की डेड बॉडी को जिस कमरे में बंद किया गया था, वहां बदबू बाहर ना आए इसके लिए उसने रूम स्प्रे का छिड़काव किया गया। हालांकि 2 दिन बित जाने के बाद बदबू इस कदर फैल गई कि रूम स्प्रे से रोक पाना संभव ना हो सका। ऐसे में नाबालिग आरोपी ने अपने पिता को वीडियो कॉल पर झूठी कहानी सुनाई।

पबजी की लत में चोरी

नाबालिग आरोपी ने मां की हत्या के 2 दिन पहले ही 10 हजार रुपए चुराए थे, जिसके बाद उसे उसकी मां ने डाटा और पिटाई कर दी थी। उसने ये पैसा ऑनलाइन पबजी पर खर्च कर दिए थे। नाबालिग पबजी खेलने का आदी हो गया था।

पबजी खेलने के दौरान दुश्मनी ने बनाया हत्यारा

उल्लेखनिया है कि इसी तरह की एक घटना मुंबई के ठाणे में भी हुई थी। मार्च में यहां के निवासी को तीन दोस्तों ने कथित तौर पर पबजी गेम खेलने के दौरान दुश्मनी को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के साथ दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया था। ठाणे शहर के वर्तक नगर निवासी मृतक साहिल जाधव को उसके दोस्तों प्रणव माली और दो अन्य किशोरों ने पबजी खेलने के दौरान लड़ाई के बाद चाकू मार दिया था।

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पति घायल
चित्तौड़गढ़। कपासन मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई, वहीं मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नारेला निवासी भैरूलाल जटिया, उसकी पत्नी छगनी बाई, 6 वर्षीय पुत्र दशरथ मोटर साइकिल पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ से उनके गांव लौट रहे थे। कपासन मार्ग पर चंदेरिया थानान्तर्गत सावंता के समीप किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में छगनीबाई एवं दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भैरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिन्हें पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची, जिसने घायल एवं दोनों शव को चित्तौड़गढ़ लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार चिकित्सालय पहुंचे।

कलयुगी बेटा ही निकला मां का हत्यारा
इटावा। आरोपी ने अपने भाई से आए दिन झगड़ा करता था जिससे तंग आकर उसे घर से निकाल दिया था। भाई के निकालने पर लेकर बार-बार मां के ताने सुनने के बाद पुत्र ने आवेश में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के बम्बूलिया खुर्द गांव में पांच दिन पूर्व हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया जिसमें मां की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट देने वाला उसके ही पुत्र ने  मां की हत्या को अंजाम दिया था। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि 26 मई को  मनीष बैरवा ने इटावा थाने  संदिग्ध अवस्था मे अपनी मां संतरा की मौत की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद इटावा पुलिस ने मृतका का इटावा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया था जिसमे उसकी मौत गला दबाने से सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में इस मामले की जांच शुरू की । जिसमे कई पहलुओं पर जांच की लेकिन पूछताछ में आरोपी मनीष ने खुद अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी  मीना ने बताया कि आरोपी मां के तानों से परेशान था। आरोपी मनीष बैरवा निवासी बम्बूलिया 3 भाई व एक बहिन है। बहिन का विवाह हो गया है तथा मनीष का  बड़ा भाई जोधराज दुष्कर्म के मामले में जेल में है।  उससे छोटा बंटी से मनीष आए दिन झगड़ा करता था। उसे निकाल दिया जिस कारण बंटी अपने परिवार के साथ ससुराल में रहने लगा । घर में दोनों मां बेटे रह रहे थे तथा मां बेटे मनीष को बार बार बंटी के घर से भगाने के ताने मारती थी जिसके चलते मनीष ने मां संतरा का 26 मई की रात 2 बजे सोते हुए गला दबा दिया। उसे तड़पती हुई मां की चीखों पर भी दया नहीं आई। हत्या के बाद आरोपी तड़के अंधेरे में दूध की थैली लेने चला गया। वापस लौटकर अपने ताऊ को मां के बीमार होने की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा तो संतरा बाई की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद आरोपी को पश्चाताप होने लगा और इसी के साथ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि इस मामले में पुलिस को शुरू से ही आरोपी पर शक था क्योंकि  दुष्कर्म के मामले में मनीष अपने बड़े भाई बंटी को यह फंसाना चाहता था। जबकि दुष्कर्म के मामले में एक भाई जोधराज पहले से ही जेल में है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पुत्र मनीष बैरवा 21 वर्ष निवासी बम्बूलिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम में इटावा एसएचओ रामबिलास मीना के साथ  हेड कास्ट्रेबल रघुवीर, मलखान,कास्ट्रेबल राकेश, मोहर सिंह  रहे।

पूछताछ में सामने आया कि बम्बूलिया गांव निवासी
आरोपी मनीष उम्र 21 साल के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। मनीष के दो बड़े भाई व एक बहिन है। बहिन की शादी हो चुकी। सबसे बड़ा भाई बंटी घर में लड़ाई झगड़े से तंग आकर अपने ससुराल रहने लगा था। उसका  भाई जोधराज पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल चला गया। घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई रहती थी। बड़े भाई द्वारा ससुराल रहने चले जाने व उससे छोटे भाई के जेल चले जाने को लेकर उसकी मां मनीष को कोसती थी। और उसे ताने मारती थी। मनीष अपनी मां के ताने देने से परेशान था।

पति और बेटे की मौत से आहत विधवा ने की खुदकुशी
नैनवां । बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव में बंजारों का झोपड़ा में पति और बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में आने से 40 वर्षीय विधवा बिरमा बाई ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पीहर पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एएसआई देवलाल ने बताया कि बाछोला गांव में बंजारों का झोपड़ा की रहने वाली विधवा बिरमा बाई उम्र 40 ने सुसाइड कर लिया। महिला के पति रमेश की 17 साल पूर्व और बेटे जितेंद्र की दो साल पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। जिससे बिरमा बाई डिप्रेशन में चल रही थी। महिला अकेली ही रहती थी। महिला ने शुक्रवार को फं दे पर लटक गई। सूचना पर थाने से एसआई दीनदयाल वैष्णव मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। रात को शव को नैनवां सीएचसी में लाकर मोर्चरी में रखवाया और महिला के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी। महिला का पीहर टोंक जिले के महाराजपुरा, कंवरपुरा में है। महिला के भाई व अन्य परिजन शनिवार को सीएचसी पर पहुंचे। थाने से एएसआई देवलाल ने चिकित्सालय पहुंचकर तीन चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित करवाकर पोस्टमार्टम करवाया।

एएसआई ने बताया कि महिला के ससुर भरतलाल बंजारा ने दी रिपोर्ट में लिखा कि उसकी पुत्र वधु पहले उसके पति के निधन और बाद में पुत्र की मौत से तनावग्रस्त रहती थी। पुत्री की भी शादी हो जाने वह ससुराल चली गई। तब से ही वह उसके मकान में अकेली रहती थी। पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। ससुर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। महिला के फं दे पर झूलने के कारणों की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया।

मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान
बारां। बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है । फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी के बाद तो 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई । जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सायरा अपने 10 महीने के बेटे को लेकर अपने पिता के घर किशनगंज आ गई। जहां शराबी पिता शनिवार सुबह पहुंच गया और वापस नाहरगढ़ चलने को कहने लगा। इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में सायरा के गोद से 10 महीने के बेटे को छीन कर सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के बाद बच्चे का सिर फट गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर गए। जहां से  बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया, यहाँ भी मासूम बच्चे  को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे ने दम तोड़ दिया ।  मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है , पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।