Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाकी का गजब खेल : वाह री पुलिस! जो पैदा ही नहीं हुए थे, उनको ही बना दिया गवाह
जयपुर। जो पैदा ही नहीं हुए थे, उनको चश्मदीद गवाह बनाने का रोचक किन्तु गंभीर मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद अब कोर्ट ने 14 अगस्त को पुलिस से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट भी उस समय अचंभित रह गई, जब उसे पता चला कि रिकॉर्ड में कांट-छांट कर और फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के इस मामले में पुलिस ने भी गजब खेल किया है। मामला बस्सी थाना इलाके के चावंडिया गांव का है। इस कथित फर्जीवाडे का मामला अदालत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज तो कर लिया था, किन्तु पुलिस ने मामले में फर्जीवाड़े और षड्यंत्र का खुलासा करने के बजाय केस डायरी में ऐसे लोगों को भी चश्मदीद गवाह बना डाला, जो कथित घटनाक्रम के वक्त तक पैदा ही नहीं हुए। कुछ गवाह दो से चौदह साल के बच्चे बना लिए गए। इस मामले में बस्सी पुलिस अभियुक्तों को बचाने के लिए दो बार एफआर की सिफारिश कर चुकी है, लेकिन दोनों बार अलग-अलग स्तर पर मुंह की खानी पड़ी।

यह है प्रकरण :

बस्सी थाने में 16 जून, 2025 को एफआईआर 359/2025 दर्ज हुई थी। पीड़ित हनुमान सहाय ने आरोप लगाया था कि चांवड़िया गांव की उसकी पुश्तैनी जमीन को भू-माफियाओं ने सरकारी तंत्र से मिलकर अपने नाम करा लिया। हनुमान सहाय को अपने साथ हुए धोखे की, भनक तब मिली जब कुछ लोग उनकी जमीन बाजार में बेचने निकले। पीड़ित ने तहसील कार्यालय जाकर राजस्व रिकार्ड खंगाला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जालसाजों ने सरकारी कारिंदों से मिलकर मूल जमाबंदी में पीड़ित परिवार का नाम काटकर बाकायदा ओवरराइटिंग करते हुए फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम करा ली। इस पर हनुमान सहाय ने पांच व्यक्तियों सतीश, गिरिराज, रामस्वरूप, सुरेश तथा रामकिशोर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर एफआर लगा कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया, लेकिन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-12 बस्सी महानगर कोर्ट कविता शर्मा ने उसे स्वीकार नहीं किया और 29 अप्रैल को निर्देश दिए कि इस प्रकरण की नए सिरे से जांच करे और 14 अगस्त को तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करे।

पैदा नहीं होने वालों की गवाही :

पीड़ित हनुमान सहाय ने जब कोर्ट को जानकारी दी, कि वे महादेव के वंशज हैं। अभियुक्तों ने महादेव का फर्जी वारिस बनने की साजिश रची। 1977 में महादेव के निधन पर सतीश पुत्र सत्यनारायण का पगड़ी दस्तूर होने की कहानी रची। पुलिस ने झूठी कहानी को सच साबित करने के लिए आठ व्यक्तियों को प्रत्यक्षदर्शी मानते हुए गवाह बनाया है। पगड़ी दस्तूर के घटनाक्रम के इन गवाहों में से दो गवाह सतीश और वीरेन्द्र कुमार तो 1977 में पैदा ही नहीं हुए थे। सतीश का जन्म दो साल बाद और वीरेन्द्र का चार साल बाद हुआ। अन्य गवाहों में से राजेश कुमार की आयु सिर्फ  2 साल तथा अशोक कुमार की आयु 9 साल और गौरीशंकर की उम्र 14 वर्ष थी। सबूत के तौर पर पीड़ित हनुमान सहाय ने कोर्ट में चुनाव विभाग की मतदाता सूची का रिकार्ड पेश किया है।

जयपुर ग्रामीण में 21वीं अंतर-रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ, 329 प्रतिभागी नौ खेलों में दिखाएंगे दम
जयपुर। जयपुर ग्रामीण में 07 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रही 21वीं अंतर-रेंज जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ आज उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के अनुसार, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला जयपुर ग्रामीण द्वारा की जा रही है। शुभारम्भ समारोह प्रातः 08:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक पुलिस (कानून-व्यवस्था) राजस्थान संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद सहित रेंज के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली। प्रतियोगिता में कुल 9 खेलों- बॉलीबाल, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडो को शामिल किया गया है।

जयपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 329 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 263 पुरुष एवं 66 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित की जाएंगी।

दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिंसा : लोगों के पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल, 25-30 लोगों ने किया हमला
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के पथराव करने से पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध ढांचों के खिलाफ हटाने का अभियान शुरू किया था, तभी यह घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निधिन वालसन ने मीडिया कर्मियों से कहा कि लगभग 25-30 लोगों ने पुलिस टीमों पर पत्थर फेंके, जिसमें पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा- हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। वहां एक बैंक्वेट हॉल और एक दवाखाना था, जिन्हें गिरा दिया गया है। यह अभियान रात में चलाया गया, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले एक बयान में, दिल्ली के सेंट्रल रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूरे इलाके को सावधानीपूर्वक नौ जोन में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त उप आयुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। विध्वंस अभियान से पहले, शांति बनाये रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन समिति के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ कई समन्वय बैठकें आयोजित की गईं।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि  सभी संभावित निवारक और विश्वास- बनाए रखने के उपाय किये गये। विध्वंस के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पथराव करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और बल का न्यूनतम उपयोग किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि बिना किसी किसी परेशानी के सामान्य स्थिति बहाल हो जाए। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाये।