Military Escalation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान का दावा: अमेरिकी पायलट बचाव अभियान विफल; दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर सहित C-130 सहायक विमान नष्ट, F-15E लड़ाकू विमान के पायलट की कर रहा था खोज़
तेहरान। ईरान ने कहा कि पायलट को बचाने का अमेरिकी अभियान विफल रहा और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सहायक विमान को मार गिराया गया। यह जानकारी ईरानी सैन्य कमान के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने रविवार को दी। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, ज़ोल्फ़ागरी ने कहा, "दुश्मन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के प्रयास विफल रहे हैं। इस्फ़हान के दक्षिण में, दुश्मन के हवाई ठिकानों को नष्ट किया गया, जिनमें दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक सी-130 सैन्य परिवहन विमान शामिल हैं। वे अब आग की चपेट में हैं।"

इससे पहले, प्रेस टीवी प्रसारक ने रविवार को कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इस्फ़हान के दक्षिण में एक अमेरिकी विमान को रोककर नष्ट करने की घोषणा की, जो पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त एफ-15ई लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश कर रहा था। प्रसारक ने ईरानी वायु रक्षा विभाग के एक बयान का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने एक इजरायली हर्मेस-900 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया।

शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि ईरान में गिराए गए एफ-15ई विमान को बचा लिया गया और वह सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस अभियान में दर्जनों विमान शामिल हुए। 28 फरवरी को, अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे बहुत नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया कि उनका पूर्व-नियोजित हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न होने वाले कथित खतरे को रोकने के लिए आवश्यक था लेकिन जल्द ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

अमेरिका को बड़ा झटका : ईरान ने किया दूसरे F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा, ट्रंप के दावे को बताया झूठा
तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली के नष्ट करने के दावों के बावजूद, ईरानी सेना ने शुक्रवार को दो उन्नत अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने की बात कही है। जिनमें दूसरा एफ-35 विमान भी शामिल है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इन हमलों की "पुष्टि" की है। एक बयान में, आईआरजीसी ने कहा कि उसकी नव विकसित हवाई रक्षा प्रणालियों ने मध्य ईरान में एक स्टील्थ एफ-35 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है।

आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना के लेकनहीथ स्क्वाड्रन से संबंधित यह विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और पायलट के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। आईआरजीसी ने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली के पूर्ण विनाश के बारे में ट्रम्प के दावे को "झूठा दावा" बताया है। इस बयान में ईरान के एकीकृत हवाई रक्षा नेटवर्क की निरंतर प्रभावशीलता पर जोर देते हुए कहा गया, " अमेरिकी राष्ट्रपति के झूठे दावे के बाद, कुछ ही क्षण पहले क़ेशम द्वीप के दक्षिण में आईआरजीसी नौसेना की आधुनिक उन्नत हवाई रक्षा प्रणाली ने शत्रु के उन्नत लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।"

ईरानी मीडिया के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सेना के लिए हाल ही में बड़ा झटका है। ईरानी मीडिया ने बताया है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से, ईरान ने दो एफ-35, एक एफ-18, दो एफ-16 और चार एफ-15 सहित कई उन्नत अमेरिकी विमानों को मार गिराया है।

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
तेहरान। अमेरिका-इज़रायल के हमलों के 34वें दिन ईरान ने संभावित जमीनी अभियान को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी सेना ने जमीनी हमला करने की कोशिश की तो कोई भी जीवित नहीं बचेगा। ईरान की सेना ने अमेरिकी जमीनी हमले की आशंका के मद्देनज़र अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सशस्त्र बलों के प्रमुख आमिर हतामी ने सैन्य मुख्यालयों को अमेरिका और इज़रायल की गतिविधियों पर "पल-पल नजर" रखने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना द्वारा जारी वीडियो में हतामी ने कहा कि यदि दुश्मन जमीनी कार्रवाई करता है तो "एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं बचना चाहिए।" यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ तीन से चार सप्ताह तक चलने वाले तीव्र सैन्य अभियान की घोषणा की है और दावा किया है कि अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक नष्ट कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने युद्धविराम की मांग की है, जिसे तेहरान ने तुरंत खारिज कर दिया।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान की जनता का अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों से कोई बैर नहीं है और अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे युद्ध जारी रखने के पीछे ट्रंप के उद्देश्यों पर सवाल उठाएं। वहीं विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका से संदेश मिलने के बावजूद बातचीत को लेकर भरोसा "शून्य" बना हुआ है। इस बीच, पूर्व विदेश मंत्री कमाल खर्राज़ी तेहरान स्थित अपने आवास पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह अमेरिका के साथ पाकिस्तान बैक-चैनल वार्ता की कोशिशों में शामिल थे।

खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान द्वारा दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की बात कही है, जबकि कतर के दोहा तट के पास एक टैंकर पर हमले में नुकसान हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इज़रायल में भी ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोके जाने की खबर है, जबकि तेल अवीव के पास 11 वर्षीय बच्ची सहित 14 लोग घायल हुए हैं। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के आकलन के अनुरूप श्री ट्रंप द्वारा दिए गए समय संकेतों से यह संभावना जताई जा रही है कि संघर्ष आने वाले हफ्तों में निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकता है।

वहीं, क्षेत्रीय तनाव के बीच लेबनान और इराक में भी हमलों की खबरें हैं, जिनमें हिज्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर सहित कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल और युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को लेकर गंभीर चिंता जता रहा है।

हाइफ़ा में भीषण गोलीबारी के बाद हवाई हमले के बजे सायरन : IDF ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का लगाया पता, 1300 से ज़्यादा लोगों की मौत
हाइफ़ा। इजरायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान से उसकी तरफ मिसाइलें दागे जाने की प्रारंभिक चेतावनी भेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी इजरायली शहर हाइफ़ा में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। इजरायल पर बुधवार को भारी गोलाबारी के बावजूद, पिछले दिन हाइफ़ा में हवाई हमले के कोई सायरन नहीं बजे थे। लेबनान की ओर से हालांकि हुई गोलाबारी के कारण मंगलवार शाम को तीन बार सायरन बजाए गये थे। इससे पहले, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "कुछ समय पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजरायल की तरफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है। मिसाइलों को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं।"

गौरतलब है कि, अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गये थे और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई थी। ईरान ने मरने वालों की संख्या 1,300 से अधिक बताई है। अमेरिका-इजरायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए उनकी पूर्व-निवारक कार्रवाई आवश्यक थी लेकिन जल्द ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

अमेरिका-इजरायल हमला: ईरानी चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी और परिवार के कई सदस्यों की मौत, जल्द हो सकता है सत्ता परिवर्तन
तेहरान। ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मेजर जनरल जमशिद इशाकी अमेरिका-इज़रायल हमले में मारे गये है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी ने मंगलवार को आईआरईबी ब्रॉडकास्टर द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा, "जमशेद इशाकी एक आपराधिक अमेरिकी-इज़रायली हमले के परिणामस्वरूप अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारे गए।"

गौरतलब है कि, 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किये थे। अमेरिका और इज़रायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए उनका हमला आवश्यक था लेकिन जल्द ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

आईएईए का दावा: ईरान का हैवी वाटर उत्पादन संयंत्र गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, 27 मार्च को हुआ था हमला
वियना। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सोमवार को पुष्टि की कि ईरान में खोंदाब स्थित 'हैवी वाटर' उत्पादन संयंत्र गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और अब चालू हालत में नहीं है। उल्लेखनीय है कि हैवी वाटर (ड्यूटेरियम ऑक्साइड) का इस्तेमाल परमाणु संयंत्रों में परमाणु विखंडन प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह परमाणु रिएक्टर में न्यूट्रॉन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आईएईए ने कहा कि इस संयंत्र में कोई घोषित परमाणु सामग्री मौजूद नहीं है। एजेंसी के अनुसार, "उपग्रह चित्रों के स्वतंत्र विश्लेषण और संयंत्र की जानकारी के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि खोंदाब स्थित 'हैवी वाटर' उत्पादन संयंत्र को भारी नुकसान पहुँचा है और यह अब कार्य करने की स्थिति में नहीं है।" ईरान ने 28 मार्च को आईएईए को सूचित किया था कि 27 मार्च को खोंदाब स्थित इस संयंत्र पर हमला हुआ था। चूंकि वहां कोई घोषित परमाणु सामग्री नहीं थी, इसलिए विकिरण का कोई खतरा नहीं देखा गया। खोंदाब संयंत्र मध्य ईरान के मरकजी प्रांत में अराक शहर से 55 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यह अराक परमाणु परिसर (जिसे आईआर-40 सुविधा के रूप में भी जाना जाता है) का हिस्सा है।

ईरान ने यह भी बताया कि खुज़ेस्तान स्टील उत्पादन कारखाने पर भी हमले हुए, जहाँ सीलबंद कोबाल्ट-60 (सीओ 60) और सीज़ियम-137 (सीएस 137) जैसे रेड़ियोधर्मी तत्वों का उपयोग किया जाता है, हालांकि वहां से भी कोई विकिरण नहीं फैला। इसके अलावा, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षेत्र में भी हमले की सूचना मिली है, जो 10 दिनों में ऐसी तीसरी घटना है। आईएईए के मुताबिक, चालू रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ है और संयंत्र की स्थिति सामान्य है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास सैन्य गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि रिएक्टर क्षतिग्रस्त होता है, तो यह एक बड़ी रेड़ियोधर्मी घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने परमाणु दुर्घटना के जोखिम से बचने के लिए सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया है। खोंदाब संयंत्र को ईरान की सबसे रणनीतिक परमाणु सुविधाओं में से एक माना जाता था क्योंकि यह परमाणु हथियार के लिए संभावित 'प्लूटोनियम' प्रदान करता था। इसका हैवी वाटर अनुसंधान रिएक्टर (आईआर-40) मूल रूप से प्राकृतिक यूरेनियम को ईंधन के रूप में उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिससे उप-उत्पाद के रूप में हथियार-ग्रेड का प्लूटोनियम प्राप्त होता है।

इज़राइल ने इस स्थल को 'प्रमुख बुनियादी ढांचा' बताया है। सैन्य क्षमता के अलावा, यह संयंत्र आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि इससे ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को सालाना करोड़ों डॉलर की आय होती थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा: लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,116 पहुंची, 3,229 अन्य घायल
बेरुत। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो मार्च से लेबनान पर होने वाले इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,116 हो गई है जबकि 3,229 अन्य लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि दो मार्च से शुरू हुए इस आक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 1,116 तक पहुंच गई है और घायलों की संख्या 3,229 हो गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 22 लोग मारे गए हैं और 110 घायल हुए हैं। इजरायल और हिजबुल्ला के बीच यह तनाव दो मार्च, 2026 की रात को शुरू हुआ, जब लेबनानी संगठन ने क्षेत्रीय हालात खराब होने के बाद इजरायली क्षेत्र पर मिसाइल हमले फिर से शुरू कर दिये। इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू किये, जिनमें देश के दक्षिणी क्षेत्र, बेका घाटी और बेरुत के बाहरी इलाके शामिल हैं। इजरायली सेना ने 16 मार्च को आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर बरपाया कहर: फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से किया हमला; एक शख्स की मौत, 11 अन्य घायल
बेरुत। इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान की आठ बस्तियों पर फास्फोरस युक्त गोला-बारूद से हमला किया। यह जानकारी लेबनानी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएएनए) ने शुक्रवार को दी। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध क्षेत्रों में फास्फोरस युक्त गोला-बारूद का उपयोग निषिद्ध है। संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस के मानकों के अनुसार, नागरिकों या आबादी वाले क्षेत्रों के खिलाफ ज्वलनशील हथियारों का उपयोग प्रतिबंधित है। यह विशिष्ट पारंपरिक हथियारों पर सम्मेलन में निहित है, जो ऐसे हमलों पर प्रतिबंध लगाता है जिनसे अत्यधिक पीड़ा होने की आशंका हो। फॉस्फोरस का उपयोग गंभीर जलन और आग का कारण बन सकता है, इसलिए नागरिकों के खिलाफ इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन और संभावित युद्ध अपराध माना जाता है।

इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा यानी मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने कहा कि लेबनानी हिजबुल्लाह आंदोलन की गोलाबारी के परिणामस्वरूप उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। नवंबर 2024 के युद्धविराम समझौते के बावजूद, लेबनान ने बार-बार इजरायल पर अपनी संप्रभुता के उल्लंघन करने का आरोप लगाता रहा है। इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान के पांच रणनीतिक बिंदुओं पर मौजूद है, जिनमें ग़जार गांव का उत्तरी भाग भी शामिल है, जिसे लेबनानी अधिकारी निरंतर कब्ज़ा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन मानते हैं।

इजरायली सेना का दावा है कि वह हमलों में हिज़्बुल्लाह के सैन्य संरचनाओं को निशाना बना रहे हैं। इजरायल ने बार-बार इस बात पर बल दिया है कि वह हिज़्बुल्लाह के सैन्य विंग के नेताओं को खत्म करने और शिया आंदोलन से उत्पन्न खतरे को समाप्त करने के लिए लेबनान पर हमले जारी रखेगा।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य: तेल के जहाजों को रोका तो...अमेरिका ने दी ईरान को मौत, आग और रोष का कहर बरपाने की चेतावनी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर अब तक की तुलना में बीस गुना अधिक जोरदार हमला करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल के जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए कुछ भी करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक किए गए हमलों के मुकाबले बीस गुना अधिक जोरदार प्रहार करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है और इससे ईरान का दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उन पर मौत, आग और रोष का कहर बरसेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह आशा और प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो।

गौरतलब है कि, हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी समुद्री रास्तों में से एक है। इस रास्ते से वैश्विक तेल कारोबार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी इस चेतावनी को चीन और उन सभी देशों के लिए अमेरिका की ओर से एक उपहार बताया जो हॉर्मुज जलडमरूमध्य का अत्यधिक उपयोग करते हैं। चीन और अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाएं इस जलमार्ग से भेजे जाने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भर हैं। यह रास्ता युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग बंद है।

इससे पहले सोमवार को ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने कहा था कि जो भी अरब या यूरोपीय देश अपने क्षेत्र से इजरायली और अमेरिकी राजदूतों को निष्कासित करेगा, उसे हॉर्मुज जलडमरूमध्य से बेरोकटोक आवाजाही की इजाजत होगी।

ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट
तेहरान। अमेरिका और इजरायल के साझा सैन्य अभियान के सातवें दिन तेहरान सहित ईरान के कई अन्य शहरों पर भीषण हवाई हमले जारी रहे। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि बमबारी का यह सिलसिला अब और तेज होने वाला है। इस बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने भी इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स के अनुसार, ईरान ने तेल अवीव के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी संख्या में यूएवी (ड्रोन) और खैबर मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने आईआरजीसी के हवाले से बताया, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत नये हमले शुरू हो गये हैं।

दूसरी ओर, इजरायली सेना ने तेहरान पर नए सिरे से 'बडे पैमाने पर हमलों की घोषणा की है। अमेरिका ने पुष्टि की है कि उसके बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों ने दर्जनों शक्तिशाली पेनेट्रेटर बमों का उपयोग कर जमीन के काफी नीचे छिपे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को तबाह कर दिया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रात भर तेहरान में हुए शक्तिशाली धमाकों ने रिहायशी इलाकों और तेहरान विश्वविद्यालय के पास के क्षेत्रों को दहला दिया। हमलों में एक ईरानी सैन्य अकादमी को भी निशाना बनाया गया। पिछले दिनों की तुलना में ये हमले अधिक भीषण थे, खासकर शहर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में। मिसाइल अड्डों के गढ़ करमानशाह के साथ-साथ शिराज और इस्फ़ाहान में भी विस्फोटों की खबरें हैं। इजरायली सेना का दावा है कि उसके हमलों ने ईरान के अधिकांश हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि बी-2 बॉम्बर विमानों ने गहराई में स्थित मिसाइल लॉन्च स्थलों और ईरान के स्पेस कमान पर हमला किया है, जिससे अमेरिकी सेना के लिए ईरान का खतरा कम हुआ है। रक्षा मंत्री हेगसेथ ने और अधिक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रक्षा प्रणालियों और बमवर्षकों की तैनाती के संकेत देते हुए हमले और तेज करने की बात कही है। इस युद्ध में जान-माल का नुकसान लगातार बढ़ रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हमलों की शुरुआत से अब तक कम से कम 1,230 लोग मारे जा चुके हैं। यूनिसेफ के मुताबिक, मृतकों में 181 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें वे 175 लड़कियां भी थीं, जो हमलों के पहले दिन दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हुए हमले में मारी गई थीं।

हिज़बुल्लाह की चेतावनी: अभी नहीं तो कभी नहीं..लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों को घर खाली करने का आदेश
बेरुत। हिज़बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगे पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इजरायल के नागरिकों को शहरों को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर चले जाने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हिज़बुल्लाह ने यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिब्रू में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश साझा करके दी।

हिज़बुल्लाह ने कहा, लेबनान की आजादी और सुरक्षित नागरिकों के खिलाफ आपकी सेना का हमला, नागरिक बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाना और लोगों से घरों को खाली करवाने का अभियान चलाने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जाएगा।

उधर, इज़रायली सेना ने गुरुवार देर शाम लेबनान पर हमला शुरू किया और इसके बाद लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने के लिए कहा गया, जो हिज़बुल्लाह का गढ़ है। इज़रायली रक्षा बलों ने कहा था कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी आतंकी शासन की अवसंरचना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं।

सऊदी हवाई हमलों में दक्षिण-पश्चिम यमन में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत
काहिरा। दक्षिण-पश्चिम यमन के अद-दाली प्रांत पर शासन कर रहे 'दक्षिणी परिवर्ती परिषद'(अल-मजलिस अल-इंतक़ाली अल-जुनूबी) की सेनाओं के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के हमलों में 20 लोग मारे गये हैं। प्रांतीय सरकार के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, गठबंधन के विमानों ने अद-दाली प्रांत के जुबैद, अल-जंद और जहाफ़ इलाकों में सैन्य उपकरणों पर लगभग 12 हवाई हमले किये। ये उपकरण अस्थायी राजधानी अदन से तस्करी करके लाये गये हथियारों और गोला-बारूद से भरे ट्रकों में ले जाये जा रहे थे। हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोग मारे गये।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने एक्स पर कहा कि गठबंधन बलों ने यमनी सरकार के साथ मिलकर बुधवार सुबह अद-दाली प्रांत में परिषद के ठिकानों पर सीमित हमले किए ताकि उन सैन्य कार्रवाइयों को रोका जा सके जो संघर्ष को बढ़ा सकती थीं।

अल-मलिकी ने कहा कि परिषद के नेता ऐदारस अल-जुबैदी ने आधी रात के आसपास बड़ी संख्या में सेना जुटाई थी, जिनके पास हदीद और अस-सुलबान सैन्य शिविरों से अद दाली प्रांत की दिशा में बख्तरबंद वाहन, भारी और हल्के हथियार और गोला-बारूद थे।