continue - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीटीपी सरगना ने पाकिस्तानी सेना को दी धमकी, मांगें मानो नहीं तो जारी रहेगी जंग
इस्लामाबाद।   भारत पर झूठ की खोली पोल :हमारा जिहाद जारी रहेगा टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के उस दावे की भी पोल खोल दी जिसमें इस्लामाबाद आरोप लगाता रहता है कि भारत इस आतंकी संगठन को पैसा दे रहा है। मेहसूद ने यह भी कहा कि टीटीपी ने चीनी नागरिकों पर हमला नहीं किया था। उसने कहा कि इस तरह के हमले पाकिस्तानी सरकार अपनी जासूसी एजेंसी के जरिए कराती है ताकि ताकि चीन का शोषण किया जा सके। यह ठीक उसी तरह से है जैसे पाकिस्तान ने अमेरिका का किया था। उसने कहा कि टीटीपी अपनी जमीन के लिए जंग लड़ रही है और तालिबान के साथ तनाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मेहसूद ने खुलासा किया कि पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान के करीबी बदनाम जनरल फैज हामिद बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं।

टीटीपी चीफ ने पाकिस्तान के तमाम विरोध के बाद भी साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के कबायली इलाके फाटा को खैबर पख्तूनख्वा से अलग करने की मांग पर डटे हुए हैं। वे इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे। मेहसूद ने बताया कि पाकिस्तान सरकार के साथ चल रही बातचीत में अभी कोई सफलता नहीं मिली है। आतंकी सरगना ने यह भी साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत सफल भी हो जाती है तो भी टीटीपी न तो भंग होगा और न ही आत्मसमर्पण करेगा। मेहसूद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार के साथ कोई समझौता होता है तो टीटीपी सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तान में चल रहे सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। उसने कहा कि इन हमलों में दोनों ही पक्षों को नुकसान हुआ है लेकिन पाकिस्तानी सरकार को ज्यादा नुकसान हुआ है। आतंकी सरगना ने कहा कि टीटीपी के बढ़ते हमलों से घबराकर पाकिस्तान सरकार बातचीत को मजबूर हुई है। भारत से पैसा मिलने के सवाल पर मेहसूद ने साफ किया कि टीटीपी एक स्वतंत्र आंदोलन है और यह किसी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।
उसने कहा कि पाकिस्तान में सेना ही असली फैसले लेने वाली एजेंसी है।

इस्लाम विरोधी है लोकतंत्र: नूर वली मेहसूद
मेहसूद ने कहा कि लोकतंत्र इस्लाम विरोधी है और पाकिस्तान की जनता को टीटीपी में शामिल होना चाहिए या हमारी मदद करनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान का निर्माण इस्लाम के नाम पर हुआ था। उसने यह भी कहा कि टीटीपी को ब्लैक लिस्ट से निकलवाने की जिम्मेदारी भी पाकिस्तानी सेना की है। बता दें कि फाटा को अलग कर इस पश्तून बहुल इलाके में टीटीपी एक शरिया कानून से शासित इलाका बनाना चाहता है जहां पाकिस्तान सरकार का कोई शासन नहीं होगा। इस कानून को लागू करवाने का जिम्मा भी टीटीपी के पास होगा।

खाद्य तेलों में उबाल जारी
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की तेजी और स्थानीय स्तर पर उठाव मजबूत रहने से बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उबाल रहा वहीं दाल-दलहन में मिलाजुला रुख जबकि अनाज के भाव चढ़ गए।

तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 176 रिंगिट जबरदस्त तेजी लेकर 6869 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। साथ ही मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी सप्ताहांत पर 7.86 सेंट की उबाल के साथ 82.34 सेंट प्रति पाउंड पर रहा। बीते सप्ताह वनस्पति तेल 589 रुपये, पाम ऑयल 585 रुपये, सोया रिफाइंड 367 रुपये, सूरजमुखी तेल 294 रुपये, सरसों तेल 293 रुपये और मूंगफली तेल 293 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल उबल गया।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 19047 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19413 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 19341 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 17802 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 16336 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 17435 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। सप्ताहांत पर मूंग दाल 100 रुपये, चना 50 रुपये और चना दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले स्तर पर पड़े रहे। सप्ताहांत पर चना 4700-4800, दाल चना 5700-5800, मसूर  काली 8500-8600, मूंग दाल 9000-9100, उड़द दाल 9800-9900, अरहर दाल 8100-8200 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : बीते सप्ताह अनाज के बाजार में तेजी रही। सप्ताहांत पर गेहूं 50 रुपये और चावल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।
सप्ताहांत पर अनाज (भाव प्रति क्विंटल) : गेहूं दड़ा 2250-2350 रुपये और चावल : 2550-2650 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

चीनी-गुड़ : आलोच्य सप्ताह मीठे के बाजार में टिकाव रहा। सप्ताहांत पर चीनी और गुड़ के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पुराने स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर चीनी एस. 3360-3460, चीनी एम. 3700-3800, मिल डिलीवरी 3310-3410 और गुड़ 3200-3300 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00

यूक्रेन पर रूस के हमले का 2nd DAY: यूक्रेन के 137 लोगों की मौत, सैन्य ठिकानों पर हमले जारी
मॉस्को/कीव। लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। पहले दिन रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत की खबर है। रूसी सेना ने परमाणु ठिकाने चर्नोबिल पर भी कब्जा कर लिया है। उधर, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स, टैंक्स तबाह करने का दावा किया। रूस तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया जिसमें 14 सैनिकों के मारे गए हैं। हमले के बाद यूक्रेन ने मार्शल लॉ लागू कर दिया और हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। वहीं दूसरे दिन भी रूस के हवाई हमले जारी है। रूस की सैनी यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है।  यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी इलाके पर मिसाइल दागी गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर रूस की सैना बढ़ रही है।

कई गांवों पर कब्जा
रूस की ग्राउंड सेना यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं।

रूस का दावा: यूक्रेन में 70 से अधिक सैन्य ठिकाने तबाह
रूस ने कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन में 11 हवाई क्षेत्रों सहित 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। एक सैन्य हेलीकॉप्टर और चार ड्रोन को भी मार गिराया है। नष्ट किए फैसिलिटी में 11 एयरफिल्ड, तीन कमंडा पोस्ट और एस-300 के 18 रडार स्टेशन व बुक-एम1 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।

रूस पर लगाए कड़े प्रतिबंध
यूक्रेन में नहीं जाएगी अमेरिकी सेनाएं : बाइडन
यूक्रेन संकट पर गुरुवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी। अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। दुनिया के अधिकांश देश रूस के कदम के खिलाफ हैं। किसी भी देश पर कब्जा करना गलत है। इस समय सभी देशों को एकजुट होने का मौका है। हम चाहते हैं कि इस समस्या को जल्द समाधान हो।

दूतावास भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए भी समाधान निकालने में जुटा है।यूक्रेन में फंसे कोटपूतली के मेडिकल छात्रों ने बताई स्थिति
सड़कों पर दहशत, आ रही धमाकों की आवाजें
रूस के हमले के कारण यूक्रेन में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। कोटपूतली एवं आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में छात्र वहां फंसे हुए हैं। वे यूक्रेन के विभिन्न मेडिकल विश्वविद्यालयों में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित ईवानों फ्रेंकीवस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत ग्राम गोपालपुरा निवासी छात्र पवन कुमार ने व्हॉट्सअप कॉल पर बताया कि राजधानी कीव में हालात बेहद बिगड़ चुके हैं। रूस के हमले के साथ ही राजधानी का एयर स्पेश भी बंद कर दिया गया है। गोलियां की ढाणी निवासी दीपक गुर्जर ने बताया कि हमला शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग राजधानी छोड़ रहे हैं। धीरे-धीरे खाद्य सामग्री भी खत्म हो रही है, लोग भारी मात्रा में खरीददारी कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने खाद्य सामग्री भी बेहद महंगी कर दी है।

इसी प्रकार ग्राम गोपालपुरा के ढाणी बौरावाली निवासी छात्र हंसराज गुर्जर भी वहां फंसे हैं। हंसराज ने बताया कि सुबह से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाहर धमाके की आवाज आ रही है। विद्यार्थियों में डर का माहौल है। इसी प्रकार यूक्रेन में रूस की सीमा से महज 38 किमी अंदर स्थित सुमी शहर की सुमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में निकटवर्ती बानसूर क्षेत्र के ग्राम मौजी की ढाणी निवासी छात्र रोहित रावत भी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुमी में भी बेहद डर व दहशत का माहौल है। उनके साथ करीब एक दर्जन स्थानीय छात्र भी सुमी में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के स्थानीय नागरिकों में भगदड़ मच चुकी है।

ओमिक्रॉन की दहशत : जारी रहेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी
नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी जारी रखने का फैसला किया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि वह वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री एयरलाइन सेवाओं को फिर से शुरू करने की तारीख के अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करेगा। डीजीसीए ने कहा है कि यह फैसला उसने कोरोना वायरस के उभरते नए वेरिएंट के चलते लिया है। हालांकि फ्लाइट्स का  सामान्य संचालन कब से शुरू होगा डीजीसीए की ओर से फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि डीजीसीए ने संकेत दिया था कि कुछ पाबंदियों के साथ 15 दिसंबर से अंतरराष्टÑीय उड़ानों को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि एयर बबल के तहत संचालित की जा रही उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। गौरतलब है कि भारत ने कोरोना महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था। मंत्रालय ने हाल में एक बयान में कहा था कि कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर सर्विसेज को फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से परामर्श किया गया है। मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि वह वाणिज्यिक अंतरराष्टÑीय यात्री एयरलाइन सेवाओं को फिर से शुरू करने की तारीख के अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला उसने कोरोना वायरस के उभरते नए वेरिएंट के चलते लिया है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 14 दिन का ‘होम क्वारंटाइन’ जरूरी
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत  पहुंचने पर अनिवार्य रूप  से 14 दिन तक ‘होम क्वारंटाइन’ में रहना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी संशोधित दिशा-निर्देशों में कहा कि भारत पहुंचने पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक ‘होम क्वारंटाइन’ रहना होगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत में आरटी-पीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी।  मंत्रालय ने कहा कि मुंबई पहुंचने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोविड जांच करानी होगी। इन यात्रियों की कोविड रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी। महाराष्ट्र से अन्य राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों के 48 घंटे पूर्व आरटी-पीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट दिखानी होगी। ये संशोधित दिशा-निर्देश आज रात मध्य रात्रि से प्रभावी होंगे।

आमजन को राहत बरकरार : कोविड के बीच शुरू मुफ्त राशन योजना मार्च 2022 तक रहेगी जारी
नई दिल्ली।  सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान आम लोगों के लिये शुरू की गयी मुफ्त राशन योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना पर कुल 2,60,000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों के जानकारी देते हुये सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के  तहत लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाने के काम को चार महीने बढ़ाकर मार्च 2022 तक जारी रखने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शायद ही कोई देश हो जो महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया हो उन्होंने कहा कि यह योजना 15 महीने से चलायी जा रही है, सरकार ने इसे चार महीने और बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस योजना के तहत लक्षित लोगों को सस्ते राशन की सरकारी दुकानों से मुफ्त अनाज वितरित किया जाता है। एक सरकारी बयान के अनुसार मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को चार महीने और (दिसंबर 2021-मार्च 2022) बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना के पांचवे चरण में खाद्य सब्सिडी पर अनुमानित 53342.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम के पांचवें चरण में कुल 16.3 करोड़ टन अनाज की आवश्यकता होगी।

ठाकुर ने बताया कि मार्च 2022 तक इस योजना के तहत कुल खर्च 2.60 लाख करोड़ रुपये होगा। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत आने वाले लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त प्रदान किया जाता है।  देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लागातार कमी हो रही है और दैनिक नये मामले 10 हजार से नीचे आ गये हैं। भारत में 118 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं और इस तरह 80 प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना का कम से कम एक टीका लग चुका है। कुछ राजनीतिक दलों ने इस योजना की अवधि समाप्त होने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस योजना को और आठ महीने बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। सरकार के आज के इस फैसले का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने का प्रयास कर सकती है।

दैनिक नवज्योति की खबर पर मुहर : सामान्य पटाखों पर रोक बरकरार रहेगी ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी को मंजूरी
जयपुर। राजस्थान में अब प्रदूषण रोकने के लिए सामान्य पटाखों पर तो प्रतिबंध जारी रखा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने ग्रीन पटाखों को जलाने और आतिशबाजी करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के प्रदूषण नियंत्रण के लिए त्योहारों-शादी ब्याह में आतिशबाजी पर रोक लगाने के आदेश दिए थे, जिसकी अनुपालना में सरकार ने प्रदेश में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था। दैनिक नवज्योति ने 6 अक्टूबर के अंक में ‘ग्रीन पटाखों से होगी आतिशबाजी, दिवाली पर प्रदूषण रूकेगा’  शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पाठकों को बताया था कि सरकार सामान्य पटाखों पर तो रोक जारी रखेगी, लेकिन आम जन की भावनाओं के साथ हजारों करोड़ के व्यापार और इससे जुड़े रोजगार को बचाने के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की जल्द मंजूरी देगी। तब हमने पाठकों को बताया था कि इसका गृह विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीएम अशोक गहलोत को मंजूरी के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को अब गहलोत ने इसे मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में ग्रीन पटाखों से दिवाली सहित अन्य मौकों पर आतिशबाजी की जा सकेगी। हालांकि सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों के जलाने पर भी रोक बरकरार रखी है, क्योंकि एनसीआर क्षेत्र में आम दिनों में ही प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहता है।

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण काफी ज्यादा, यहां ग्रीन पटाखों पर भी रहेगी रोक
सीएम गहलोत की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने जारी किए आदेश

खुशी की लहर: 55 हजार पटाखा विक्रेताओं व 20 लाख लोगों का एक हजार करोड़ का रोजगार बचा
राजस्थान में पटाखों पर प्रतिबंध से एक हजार करोड़ का पटाखा व्यापार ठप हो गया था। पांच हजार स्थाई पटाखा लाइसेंस धारी, 50 हजार अस्थाई लाइसेंस धारी और अप्रत्यक्षत: पटाखों के व्यापार से 20 लाख लोगों का रोजगार छीन गया था। पटाखों पर प्रतिबंध से यह आर्थिक संकट मंडराने से मायूस थे। अब सरकार के ग्रीन पटाखों के बेचान से इन्हें भी फिर से सामान्य की जगह इन ग्रीन पटाखों से व्यापार फिर से पटरी पर आने की उम्मीदें धरातल पर साकार हो गई है। व्यापारियों के साथ आम जनता में भी आतिशबाजी की रियायत मिलने से खुशी की लहर है।

नीर-सीएसआईआर की मंजूरी जरुरी होगी, ग्रीन पटाखों की पहचान भी आसान होगी
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर)और नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट(नीर ) के वैज्ञानिकों ने ग्रीन पटाखों का फाूर्मला दो साल पहले ईजाद किया था। देश में जिन पटाखा फैक्ट्रियों के पास सीएसआईआर-नीर का ग्रीन पटाखा उत्पादन का लाइसेंस होगा, उसी कंपनी के पटाखों का बेचान हो सकेगा। प्रदेश में अभी 12 पटाखा उत्पादकों को यह प्रमाण पत्र दे दिया है। पटाखे ग्रीन रंगे के होंगे। पटाखों के बार-कोर्ड से इनके निर्माता और निर्माण के लाइसेंस का आसानी से पता लग सकता है। फर्जी बेचान पर अंकुश रहेगा।

महंगे होंगे, जलने पर प्रदूषण कम और खुशबू बिखेरेंगे
देश में अभी मात्र 500 के करीब पटाखा फैक्ट्रियां ही ग्रीन पटाखों का उत्पादन कर रही हैं। वहीं वैज्ञानिक आधार पर निर्माण के चलते इनकी कीमत भी आम पटाखों से ज्यादा होगी। इसके चलते बाजार में आम पटाखों से करीब दोगुनी कीमत होगी। आम पटाखों के जलने पर होने वाले प्रदूषण के मुकाबले इन पटाखों में एक तिहाई ही प्रदूषण होगा। आम पटाखों के जलने पर सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रेजन ड्राई ऑक्साइड उत्सर्जित होता है जो हवा में घुलकर प्रदूषण पैदा करते हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को घटाते हैं। इन पटाखों के जलने के बाद पानी की बूंदे या कण पैदा होंगे। सेफ वॉटर रिलीजर नाम के ग्रीन पटाखों से थोड़ा बहुत नाइट्रोजन-सल्फर निकलेगा, वह पानी की बूंदें सोख लेंगी। वहीं स्टार क्रेकर नाम के अन्य पटाखों से निर्माण में ऑक्सीडाइजिंग एजेंट काम में लिया जाता है। इससे सल्फर-नाइट्रोजन न्यून मात्रा में ही पैदा होगी। इसी तरह अन्य ग्रीन पटाखों में 50-60 फीसदी एल्यूमीनियम का कम इस्तेमाल होने से जलने पर प्रदूषण कम होगा। वहीं अरोमा क्रेकर्स नाम के ग्रीन पटाखों के जलने पर धुंआ की जगह खुशबू आएगी।

आतिशबाजी का समय तय : दिवाली पर रात 8 से 10 बजे चला सकेंगे
ग्रीन पटाखों को चलाने की समयावधि भी सरकार ने तय की है। इसके तहत दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी की जा सकेगी। इसके अलावा क्रिसमस व नव वर्ष पर रात 11.55 से 12.30, गुरु पर्व पर रात 8 से 10 बजे तक, छठ पर्व पर सुबह 6 से प्रात: 8 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। अन्य पर्वों-अवसरों पर गृह विभाग ग्रीन पटाखे चलाने के अलग से समयावधि, दिशा-निर्देश तय करेगा।