Business Leader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुरेश पाटोदिया बने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष, उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद
जयपुर। प्रमुख व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वार्षिक आमसभा में राजस्थान के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश पाटोदिया को वर्ष 2026-2028 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने उन्हें पत्र लिखकर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पद उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और व्यापारियों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम है। पाटोदिया लंबे समय से व्यापारिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्होंने विभिन्न मंचों पर व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है। उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया उद्योगपति अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने उद्योगपति और वेदान्ता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया और अग्रवाल (अनिल) और उनके परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाँढस बंधाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अग्निवेश के निधन की दुखद सूचना को लेकर अपने शोक संदेश में गुरुवार को उनके पिता को ढांढस बंधाते हुए लिखा, अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत स्तब्धकारी और दुखद है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना करता हूं कि आपको और आपके परिवार को निरंतर शक्ति और साहस प्राप्त हो। ओम शांति।

अग्निवेश अग्रवाल (49) का बुधवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे से बुधवार को निधन हो गया। वह एक दुर्घटना में घायल हो गये थे और उस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वेदांता प्रमुख ने अपने पुत्र के निधन का समाचार देते हुए कहा, दुर्घटना के बाद अग्निवेश को न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी।