Akshay Oberoi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म
मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून में शुरू कर दी है। फिल्म ‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे कर रहे हैं और इसे कुलदीप भार्गव तुषार अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सिनेमा गंज फिल्म्स’ के बैनर तले बना रहे हैं। अक्षय ने हाल ही में सेट से कुछ झलकियां भी साझा की हैं, जिससे फैंस को शूटिंग के शुरुआती दिनों और खूबसूरत लोकेशन की झलक देखने को मिली।

‘लव लॉटरी’ कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रोमांस और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय के साथ हेली दरूवाला भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में कबीर दुहान सिंह और विज्यंत कोहली जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शूटिंग शुरू करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए काफी ताज़गी भरा और उत्साहजनक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा- देहरादून में ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग शुरू करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। इस शहर का माहौल बेहद शांत और खूबसूरत है और यहां से इस सफर की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है। अभी हमने शूटिंग शुरू ही की है, लेकिन सेट पर सभी की ऊर्जा कमाल की है। अरविंद पांडे और इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक देखें कि हम क्या बना रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ से जुड़े हुए हैं, इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

अक्षय के लिए यह सिर्फ एक साथ काम करने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक बेहद निजी उपलब्धि और लंबे समय से देखे गए सपने के पूरा होने जैसा कहा है।

अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म ‘किंग’ में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा- शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना सच में सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के रूप में मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूँ, उनके सफर को करीब से देखा है और उनके काम से हमेशा प्रेरित रहा हूँ। ऐसे में उनकी किसी फिल्म से जुड़ना अपने आप में बहुत खास है।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- शाहरुख खान सिर्फ एक बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उनका अनुशासन, उनकी सादगी और उनका पेशेवर रवैया बेमिसाल है। इतने सालों से दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ा रहना वाकई हैरान करने वाला है।

अक्षय ने कहा- शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म पर काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और उस दुनिया का हिस्सा बनना, उस स्तर, ऊर्जा और मेहनत को करीब से देखना मेरे लिए एक बड़ा सीखने का अनुभव है। बीते कई दशकों में सिनेमा के लिए उनका योगदान अछ्वुत रहा है और उस विरासत से किसी भी रूप में जुड़ पाना बेहद संतोष देने वाला है। यह आपको खुद से बेहतर करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।

अक्षय ओबेरॉय के लिए ‘किंग’ उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ाव ने उनके उस विश्वास को और मजबूत किया है कि मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति सम्मान ही सफलता की असली कुंजी हैं, वे मूल्य जिन्हें शाहरुख खान आज भी सहज रूप से जीते हैं।

फिल्म ‘किंग’ पहले से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और यह फिल्म साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। ऐसे में अक्षय ओबेरॉय की मौजूदगी इस बड़े सिनेमाई अनुभव को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देती है।