US Central Command - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने तीन ईरानी कच्चे तेल के टैंकरों पर उस समय हमला किया जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस घटना से फारस की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में नौवहन और ज्यादा बाधित हो सकती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक ने ईरान के कई अकारण हमलों से सफलतापूर्वक बचाव किया और किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

सेंटकॉम ने कहा कि ईरान के नाकाम हमलों के बाद, सेंटकॉम ने खार्ग द्वीप के पास और जास्क के पास आईआरजीसी के कच्चे तेल के टैंकरों को हमेशा के लिए बेकार कर दिया। अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में बिना लदे कच्चे तेल के टैंकर को भी नष्ट कर दिया। चालक दल को जहाज छोड़ने का निर्देश देने के बाद, जहाज को बेकार करने के लिए कई अहम जगहों पर हमला किया गया। सेंटकॉम ने आगे कहा "ईरान के ये तीन कच्चे तेल के टैंकर एक ऐसे अरबों डॉलर के 'शैडो नेटवर्क' का हिस्सा हैं, जो आईआरजीसी और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को फंड देता है। ईरान के पास इनकी सुरक्षा का कोई माध्यम नहीं है।"

सेंटकॉम कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, "आईआरजीसी को यह साफ़ संदेश जाना चाहिए कि अगर आप हमारे दो जहाज़ों पर गोली चलाते हैं, तो हम आपके तीन जहाज़ों को नष्ट करके आप पर और भी भारी आर्थिक बोझ डालेंगे। हम अमेरिकी सेना की रक्षा करने में पीछे नहीं हटेंगे और ज़रूरत पड़ने पर ईरान के सीमित और खुले तेल बेड़े को नष्ट कर देंगे।" अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना मध्य पूर्व या हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ईरानी टैंकरों पर हमला कर सकती है।

ईरान ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें गैर-कानूनी और आक्रामक बताया और कहा कि इनसे यूएन चार्टर का उल्लंघन हुआ है और अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए खतरा उत्पन्न हुआ है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि देश इन हमलों का जवाब देगा। रिपोर्ट के अनुसार खार्ग द्वीप के पास एक टैंकर पर अमेरिका के चार प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। तस्नीम ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

नवीनतम हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़े तनाव के बीच हुए हैं जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक प्रमुख नौवहन मार्ग है। ईरान ने जलडमरूमध्य के रास्ते नौवहन को प्रतिबंधित करने की कोशिश की है जबकि अमेरिका ने ईरानी नौवहन पर दबाव बढ़ा दिया है। ईरानी तट से दूर स्थित खार्ग द्वीप एक प्रमुख कच्चे तेल का निर्यात टर्मिनल है और संघर्ष के दौरान इसे निशाना बनाया गया है। सीएनएन द्वारा उद्धृत नौवहन डेटा और उपग्रह तस्वीरों से संकेत मिलता है कि दर्जनों ईरानी टैंकर अभी भी फारस की खाड़ी में और उसके आसपास मौजूद हैं।

अमेरिका और ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में हमला किया किए जो एक महीने से अधिक समय में उनके बीच पहला प्रत्यक्ष सैन्य हमला था। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस टकराव को ज़रूरी नहीं है कि युद्ध कहा जाए और बताया कि उस समय कोई गोलीबारी नहीं हो रही थी। उन्होंने टकराव खत्म होने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई और कहा कि ईरान लड़ाई को खत्म करने के लिए कदम उठा सकता है।

ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक: अमेरिका ने बनाया सीरिया में ISIS के कई ठिकानों को अपना निशाना
वॉशिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए है।    अमरीकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को यह जानकारी दी। कमांड ने एक्स पर पोस्ट किया, आज, दोपहर लगभग 12:30 बजे अमरीकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर पूरे सीरिया में आईएस के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

कमांड ने कहा कि ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा थे, जिसे 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिका  और सीरियाई सेनाओं पर हुए जानलेवा आईएस हमले के जवाब में 19 दिसंबर को शुरू किया गया था। हमले में आईएस के एक आतंकवादी ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिया नागरिक मारे गए।

कमांड ने कहा कि ये हमले हमारे लड़ाकों के खिलाफ इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने, भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने और इस इलाके में अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं की रक्षा करने के हमारे लगातार प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि अमरीकी और गठबंधन सेनाएं अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों का पीछा करने के लिए दृढ़ हैं।