National Defense - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च-मध्यम श्रेणी के हथियार का पर्याप्त भंडार है। राष्ट्रपति ने कहा कि हथियारों के भंडारण के मामले में वह "इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे" और देश के पास हथियारों की "लगभग असीमित आपूर्ति" है।

डोनाल्ट ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि इन भंडारों के सहारे युद्ध "लंबे समय तक" और "सफलतापूर्वक" लड़े जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ये हथियार अन्य देशों के श्रेष्ठ हथियारों से भी बेहतर हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि अत्याधुनिक श्रेणी के हथियारों के मामले में अमेरिका के पास पर्याप्त भंडार है लेकिन "जहां होना चाहिए वहां अभी नहीं है।" उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उच्च-स्तरीय हथियार विदेशों में सुरक्षित रखे गये हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाया कि उन्होंने यूक्रेन को सैकड़ों अरब डॉलर मूल्य के अत्याधुनिक हथियार और संसाधन दिए लेकिन उनकी भरपाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने अमेरिकी सेना का पुनर्निर्माण किया था और इसे आगे भी जारी रखेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित है और बड़ी जीत के लिए तैयार है।"

ताइवान के आस-पास चीनी सेना की गतिविधियाँ बढ़ीं, फिर दिखें चीनी सैन्य विमान और नौसैनिक जहाज, सरकार ने लगाया जासूसी का आरोप
ताइपे। ताइवान ने रविवार को द्वीप के पास परिचालन कर रहे चीन के चार सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज देखे है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह करीब छह बजे द्वीप के आसपास चार चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज और एक आधिकारिक जहाज की गतिविधियां देखी।

मंत्रालय ने कहा कि एक विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गया। ताइवान ने विमान और नौसैनिक जहाज भेजकर इसका जवाब दिया और चीनी गतिविधि पर नजर रखी। मंत्रालय ने कहा कि इस महीने अब तक ताइवान ने 65 चीनी सैन्य विमान और 70 चीनी जहाजों को ट्रैक किया है।

चीन ने सितंबर 2020 से द्वीप के आसपास ग्रे जोन ऑपरेशन बढ़ा दिए हैं। गौरतलब है कि, ताइवान 1949 से स्वतंत्र रूप से शासित है, लेकिन चीन उसे अपने वन चाइना सिद्धांत के तहत अपना हिस्सा मानता है।