Bangladesh Hindus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश हिंसा को लेकर स्वामी अधोक्षजानंद ने उठाई हिंदुओं की सुरक्षा की मांग, कहा नई सरकार की हो प्राथमिकता
मथुरा। स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां के सवा करोड़ हिंदुओं की सुरक्षा नई सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ऐतिहासिक रूप से गोवर्धन मठ के विशेष संरक्षित क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां के हिंदुओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है।

मथुरा प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने कहा, राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश के सनातनी समाज ने जिस साहस के साथ अपने मठ-मंदिरों की रक्षा की है, वह वंदनीय है। उन्होंने नई सरकार को बधाई देते हुए आह्वान किया कि तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति संवेदनशीलता दिखाए।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ का मामला फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक किसी को भी शंकराचार्य पद का दावा नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे विवादों से भगवा की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

तालिबान शासन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मुल्ला उमर के दौर की तुलना में वर्तमान तालिबान सरकार के व्यवहार में बदलाव और सुधार दिखाई दे रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में वहां अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से लागू होंगी, जिससे क्षेत्र में स्थिरता और शांति स्थापित होगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप पार्टी ने किया प्रदर्शन
जयपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में रविवार को आप पार्टी ने शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया।
जयपुर महिला जिलाध्यक्ष संगीता गौड़ ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि मोदी सरकार एक तरफ तो हिंदुओं की हितैषी बनती है, दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर चुप है। भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए हिन्दू मुस्लिम करती है।

आप पार्टी हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। हमारी मोदी सरकार से मांग है कि बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दवाब बनाकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विरोध दर्ज कराए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आप पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।