criminals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी - डंडों से पीट-पीटकर हत्या
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मारा गया युवक भी हत्या के मामले में एक साल पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर  ओम प्रकाश उर्फ गंजी, ओमप्रकाश उर्फ ओमता ,तुषार उर्फ तुषी, व सुमित सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक धीरज सुमन उर्फ बिजली उर्फ बदशाह (23) निवासी भोई मोहल्ला तथा आरोपियों के बीच वर्षों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी भी मृतक के पडोस में रहने वाले हैं। उनके बीच रात करीब साढ़े 11 बजे कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया। आरोपियों ने बिजली पर लाठी डंडों से हमला किया । इससे वह गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे एमबीएस में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई।

सीआई महेश कुमार करवाल ने बताया कि मृतक बिजली एक साल पहले ही जेल से हत्या के मामले में छूट कर आया था। आरोपी भी बदला लेने की फिराक में थे। रविवार रात को उन्होंने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की इससे उसके सिर व गर्दन में गहरी चोट लगी थी।  बिजली भी आपराधिक प्रवृति का था ओर पूर्व मेंं उसने अमन के साथ मिलकर भोई मोहल्ला में एक अन्य का मर्डर किया था।

हत्या से लेकर एनडीपीएस तक : 25 कुख्यात बदमाश पुलिस के रडार पर, 5 लाख रुपए तक का है इनाम; गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों पर 5 लाख रुपए तक इनाम घोषित
जयपुर। राज्य पुलिस ने संगठित अपराध और गंभीर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से राज्य स्तर पर चिन्हित 25 सर्वाधिक सक्रिय बदमाशों की सूची जारी की है। इनमें से कई बदमाश लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। इन बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। सूची में शामिल कई अपराधी लंबे समय से फरार हैं और कुछ का संबंध अंतरराज्यीय गिरोहों एवं कुख्यात गैंगों से भी बताया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधियों की पहचान सार्वजनिक करने और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तैयार की गई है। सूचना देने वालों को घोषित इनाम देने के साथ उनकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इन बदमाशों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल
कोटा । बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार सवार चार-पांच बदमाशों ने एक युवक  पर फायरिंग कर दी  जिससे वह  गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाश मप्र के जावरा से ही बारात में आए युवक का पीछा करते आ रहे थे। घायल युवक और बदमाश मप्र के ही रहने वाले हैं और उनके बीच पूर्व से ही दुश्मनी चल रही है।

पुलिस उप-अधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया  कि मंगलवार को जावरा( मप्र) से एक बारात बोरखेड़ा क्षेत्र  स्थित एक मैरिज गार्डन में आई  बारात में एक युवक दानिश आया था। आरोपी  एक कार से दानिश का पीछा करते आ रहे थे। कोटा पहुंचने पर आरोपी मौके की तलाश में दानिश के बाहर आने का इंतजार करते रहे । इसी दौरान रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच दानिश मैरिज गार्डन से बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।  दो गोली उसके पेट  में और एक गोली सीने को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रात को  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एमओ तथा एफएसएल टीम को बुलाया। पीड़ित को तुरंत अस्पताल भेजा जहां उसका उपचार जारी है। मामले में दानिश के फुफेरे भाई फरदीन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों मप्र के ही रहने वाले है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपियों ने दानिश के खिलाफ चाकू से हमला करने का जावरा मप्र में मुकदमा दर्ज कराया है।

शराब व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली : बचने के लिए भागा तो पत्थर मारकर गिराया, फिर चाकू से किए वार
कोटा । शहर में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में सुबह डॉग के साथ घर के बाहर टहल रहे  एक शराब व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने  फायरिंग कर चाकू से हमला कर दिया। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि संदीप सोलंकी घर से कुछ ही दूरी पर डॉग के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने हमला किया।  उन्होंने  भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन  बदमाशों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया।  बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से भी हमला किया।  एसपी ने बताया कि घायल संदीप सोलंकी का एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए
उन्होंने बताया कि व्यवसायी संदीप बदमाशों से बचने के लिए डॉग को छोड़कर सड़क पर दौड़े तो बदमाशों ने  पीछा कर संदीप को  पत्थर मार कर  गिराया और चाकू से वार किया।बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की थी। एक गोली संदीप के पैर में लगी सड़क पर गिरने के बाद चाकू से वार किया  जिससे उसके जांघ में घाव है।जिससे संदीप  घायल हो गया। शोर सुनकर लोग आए तो बदमाश बाइक से फरार हो गए।  पूरा मामला घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बदमाशों ने कैथूनीपोल थाने  से महज 100 मीटर दूरी पर ही वारदात को  अंजाम दिया । सूचना मिलते ही एसपी तेजस्विनी गौतम, थानाधिकारी सहित  अन्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और एफएसएल व एमओ डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पुरानी रंजिश और गवाही कारण
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने संदीप पर फायरिंग  और चाकू से वार किया है। एसपी ने बताया कि संदीप के परिजनों ने जानकारी दी है । संदीप एक मामले में गवाह थे, लेकिन उन्होंने हमलावरों के पक्ष में गवाही नहीं दी, इसी कारण यह हमला हुआ ।पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।  इलाके में नाकेबंदी भी की गई है।

संदीप का भी आपराधिक रिकॉर्ड
सीआई पुष्पेन्द्र बंशीवाल ने बताया कि मामले में घायल संदीप का भी आपराधिक रिकॉर्ड है तथा हमलावर कैथूनीपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। गत वर्ष अनंत चतुर्दशी पर शराब व्यवसायी संदीप ने भी फायरिंग की थी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और जेल भी गया था। संदीप के जमानत पर बाहर आने के बाद से दोनों के बीच तना तनी चल रही थी।

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार : 2 दिन में 2903 बदमाश गिरफ्तार, एरिया डोमिनेशन' अभियान सफल
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं और आपराधिक गैंग्स के खिलाफ एक विशाल और सुनियोजित अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव शर्मा के निर्देशन में 26 और 27 जुलाई को चलाए गए इस दो दिवसीय "एरिया डोमिनेशन" अभियान में कुल 2903 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' – पुलिस का ध्येय वाक्य हुआ साकार
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय" के अनुरूप इस राज्य स्तरीय अभियान को शुरू करने से पहले सभी जिलों और रेंजों द्वारा गहनता से तैयारी की गई थी।  अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रेंज महानिरीक्षक, जयपुर और जोधपुर कमिश्नर स्वयं नियंत्रण कक्षों में मौजूद रहे, जबकि पुलिस अधीक्षकों और डीसीपी ने फील्ड में रहकर समन्वय स्थापित किया।

डीजीपी एनएम ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य उन गैंग्स को निशाना बनाना था जो आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन करते हैं या फायरिंग की घटनाओं में शामिल होते हैं। इसके अलावा, जघन्य अपराधों में वांछित अपराधी, स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी, इनामी बदमाश और सामान्य प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की भी बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की गईं।

बदमाशों के 15,521 ठिकानों पर दबिश
अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश भर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में राजस्थान पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कुल 3104 टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में बदमाशों के 15,521 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें विभिन्न अपराधों में संलिप्त 2,903 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

417 कुख्यात अपराधियों सहित 2903 गिरफ्तार
इस अभियान के दौरान कुल 13164 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। अभियान में 417 कुख्यात अपराधियों को जघन्य अपराधों जैसे आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, लूट, डकैती आदि में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1688 स्थायी वारंटी/उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ की गई। इसके साथ ही 39 इनामी बदमाशों सहित सामान्य प्रकरणों में वांछित 759 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर रेंज ने मारी बाजी-916 गिरफ्तार
जयपुर रेंज ने सर्वाधिक 4056 स्थानों पर दबिश देकर 79 गंभीर अपराधियों, 579 वारंटियों एवं 20 इनामी और 238 सामान्य अपराधियों की गिरफ्तारी कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया। दूसरे नम्बर पर उदयपुर रेंज ने 85 गंभीर अपराधियों, 339 वारंटियों, 139 सामान्य आरोपियों सहित कुल 554 बदमाशों को पकड़ा। इसी क्रम में तीसरे स्थान पर अजमेर पुलिस रही जिन्होंने जघन्य अपराधों में वांछित 48 आरोपियों, 329 वारंटी, 2 इनामी और सामान्य प्रकरणों में वांछित 122 कुल 501 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार भरतपुर रेंज ने 82 गंभीर अपराधियों, 39 वारंटियों, 6 इनामी और 57 सामान्य आरोपियों की गिरफ्तारी की। बीकानेर रेंज ने 62 गंभीर अपराधियों, 56 वारंटियों, 01 इनामी और 13 सामान्य आरोपियों, जोधपुर रेंज ने 61 गंभीर अपराधियों, 282 वारंटियों, 04 इनामी और 97 सामान्य आरोपियों और कोटा रेंज ने 59 वारंटियों, 5 इनामी और 87 सामान्य अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की।

इस विशेष मुहिम में जोधपुर आयुक्तालय ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। जोधपुर आयुक्तालय द्वारा 24 वारंटियों एवं सामान्य प्रकरणों में वांछित 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

रूस में भारतीय पर्यटकों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव : फोन छीने, कमरे में किया बंद, पीएम मोदी से मदद की गुहार
मॉस्को। रूस में भारतीय पर्यटकों के साथ बुरा बर्ताव किए जाने का मामला सामने आया है। रूसी अधिकारियों ने भारत से गए पर्यटकों को मॉस्को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद इन लोगों के साथ उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इन लोगों को अच्छे से खाना नहीं दिया गया और एक छोटे कमरे में बंद रखा गया।

मॉस्को में रूसी अफसरों की हिरासत के बारे में अमित तंवर नाम के शख्स ने जानकारी दी है। उन्होंने भारत सरकार से दखल की अपील की है। अमित तंवर ने बताया है कि वे 11 और भारतीयों के साथ घूमने के लिए मॉस्को पहुंचे थे। उनके पास सभी जरूरी कागजात थे लेकिन सिर्फ तीन लोगों को ही जाने दिया गया। बाकी नौ लोगों को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसके बाद उनके साथ जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था। तंवर ने कहा कि इस घटना से उनका भारत-रूस की दोस्ती की बात से विश्वास उठ गया है।

इंस्टाग्राम पर बताया दुख
इंस्टाग्राम पर पोस्ट में तंवर ने आपबीती सुनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। तंवर के अनुसार, यह बुरा सपना 8 जुलाई को शुरू हुआ जब 12 पर्यटकों का समूह वैध दस्तावेजों के साथ मॉस्को पहुंचा। इनमें से तीन को मॉस्को आव्रजन विभाग ने अनुमति दी, जबकि उनको और आठ अन्य को रोक लिया। अमित तंवर ने बताया कि एक रूसी अधिकारी ने उनका पासपोर्ट ले लिया और दूसरे भारतीय यात्रियों के साथ एक छोटे कमरे में ले जाकर बैठा दिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन की देर तक जांच की। तंवर ने बताया कि रूसी अफसरों ने उनके सभी दस्तावेजों, यात्रा कार्यक्रमों और यहां तक कि मौजूद नकदी की भी जांच की।

हमें बेइज्जत किया जा रहा
अमित ने लिखा कि अधिकारियों ने आपस में सिर्फ रूसी भाषा में बात की और फिर बताया कि हमें निर्वासित किया जा रहा है। इस सबकी रूसी अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट सूचना या जानकारी नहीं दी गई। हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। हमारे साथ जो व्यवहार हुआ, वह पूरी तरह अमानवीय है। हमने मॉस्को में अपमानित महसूस किया। तंवर ने कहा कि हम हम यहां के अधिकारियों से इतने डरे हुए हैं कि हम शिकायत दर्ज कराने या सार्वजनिक रूप से बोलने से भी हिचकिचा रहे हैं। ऐसा करने पर हमें और लंबे समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि कोई दोस्त देश ऐसा बर्ताव कर सकता है।

हथकड़ी लगाई, जमीन पर गिराया: अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव
वॉशिंगटन। अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र के साथ दुर्व्यहवार किए जाने का मामला सामने आया है। अमेरिकी अधिकारियों ने छात्र को निर्वासित करने से पहले हथकड़ी लगाकर उसे फर्श पर उल्टा गिराया और घुटनों से उसकी गर्दन को दबाया। पुलिस अफसरों का भारतीय छात्र के साथ किसी क्रूर अपराधी जैसा बर्ताव करते हुए उसे निर्वासित किए जाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किए हैं। कई सोशल यूजर्स ने भारत सरकार से ऐसे मामलों पर ध्यान देने की अपील की है।

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने छात्र के साथ खराब बर्ताव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने भारतीय दूतावास से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। जैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि छात्र रोता रहा लेकिन अधिकारी उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते रहे। उन्होंने इस घटना को मानवीय त्रासदी बताया है।

भारतीय छात्र के साथ खराब बर्ताव: हेल्थबॉट एआई के अध्यक्ष कुणाल जैन ने एक्स पर लिखा, मैंने कल रात न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे से एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा है। उसको हथकड़ी लगी हुई थी और उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया गया। उनकी ओर से शेयर किए गए वीडियो में अमेरिकी अधिकारी भारतीय छात्र को फर्श पर गिरा हुए दिख रहे हैं। कुणाल जैन ने आगे कहा कि छात्र हरियाणवी बोलता हुआ प्रतीत हो रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में भारतीयों को निर्वासित किए जाने के कई मामले सामने आए हैं। इसका कारण यह बताया कि वे अपनी यात्रा का कारण बताने में असमर्थ हैं। उन्होंने लिखा, ये बच्चे किसी कारण से आव्रजन अधिकारियों को अपनी यात्रा का कारण बताने में असमर्थ रहते हैं तो उनको अपराधियों की तरह वापस भेज दिया जाता है। कुछ समय से हर दिन 3-4 ऐसे मामले हो रहे हैं।

पीएपीडी कर रहा खराब बर्ताव!
नेवार्क एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में एक पुलिस अधिकारी पोर्ट अथॉरिटी पुलिस लिखी टोपी पहने हुए दिखाई दे रहा है। पोर्ट अथॉरिटी पुलिस डिपार्टमेंट (पीएपीडी) न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में सेवा देने वाली एक ट्रांजिट कानून-प्रवर्तन एजेंसी है।  यह हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों, रेल ट्रांजिट और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परिसर की सुरक्षा देखती है। यह अमेरिका में सबसे बड़ी ट्रांजिट संबंधी पुलिस फोर्स है।

खड़े पोल को सीसीटीवी कैमेरे का इंतजार
छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सरकारी योजना आज भी अधूरी पड़ी है। केवल पोल खड़े कर दिए गए लेकिन कैमरे अब तक नहीं लगाए गए। नतीजा यह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं 17 मार्च को कस्बे के पंचायत समिति परिसर में दिनदहाड़े हुई 3 लाख की लूट की वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। पीड़ित बद्रीलाल गुर्जर, जो बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था, उनसे शातिर बदमाशों ने धोखे से बैग लूट लिया। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, आसपास के सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद भी हुई, बावजूद इसके एक महीने बाद भी न तो अपराधी पकड़े गए और न ही रकम बरामद हुई। यह लापरवाही जनता के मन में गहरी नाराजगी और अविश्वास पैदा कर रही है।

चोर बेखौफ, खौफ में जनता
कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने में अब डर लगता है। कस्बेवासियों का कहना है कि सीसीटीवी योजना को जान बूझकर अधूरा छोड़ दिया गया है। पोल खड़े करना मात्र दिखावा था। अगर कैमरे समय पर लगते तो कई वारदातों को रोका जा सकता था या उनके अपराधियों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकती थी। कब तक ऐसे ही चोरी और लूट की घटनाएं होती रहेंगी?

सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को भी आती परेशानी
कस्बे में मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से कई बार पुलिस कर्मियों को भी केस में जांच पड़ताल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे में कुछ प्रतिष्ठानों, आवासों पर कैमरे तो लगे हुए है, पर उनमें से भी कुछ तकनीकी खराब है तो कुछ में वीडियो क्वालिटी सही नहीं होती है।

आए दिन हो रही बाइक चोरी, खुलासा शून्य
बाइक चोरी की घटनाएं भी अब आम हो चुकी हैं। आए दिन कस्बे में बाइक चोरी हो रही है। इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार को भी पंजाब कॉलोनी के पास से महज कुछ सैकंड में एक बाइक चोरी हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन खुलासे की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

इनका कहना
हम रोजमर्रा का कारोबार कर रहे हैं और हर वक्त डर बना रहता है कि कब बाइक चोरी हो जाए या कोई लुटेरा दुकान में घुस जाए। चौराहों पर पोल तो लगे हैं लेकिन कैमरे नदारद हैं। सुरक्षा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि अब बातों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर काम करे।
- अशफाक मंसूरी, व्यापारी, छीपाबड़ौद।

जब जनता असुरक्षित महसूस करने लगे तो समझिए कि प्रशासनिक व्यवस्था कहीं न कहीं विफल हो रही है। छीपाबड़ौद में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, पर रोकथाम के प्रयास कमजोर हैं। सीसीटीवी कैमरे अगर समय रहते लगाए जाते तो कई अपराध रोके जा सकते थे। प्रशासन को अब जवाबदेही से काम लेना होगा।
- अर्जुन सोनी, पूर्व सरपंच।

मुझे दु:ख होता है यह देखकर कि अब छीपाबड़ौद जैसे कस्बे में भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की लूट हो जाना और एक महीने तक पुलिस का कोई खुलासा न कर पाना, यह पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
- प्रेमसिंह मीणा, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।

हम कस्बेवासी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कभी बाइक चोरी हो जाती है तो कभी लूट की घटनाएं सामने आती हैं। हर परिवार डरा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे सिर्फ  पोल पर झूल रहे हैं लेकिन उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं। जनता प्रशासन से ठोस कदमों की अपेक्षा रखती है।
- दीपक गोयल, कस्बेवासी।

उक्त मामले की जानकारी मिली हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
- अभिमन्यु सिंह कुंतल, उपखंड अधिकारी, छीपाबडौद।

इस प्रकार की समस्या है तो जल्द मामले को लेकर आदेशित किया जाएगा।
- सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, विकास अधिकारी, पंचायत समिति छीपाबडौद।

हथियारों की ट्रेनिंग करने वाले अपराधियों का खुलासा : कमरों में फायरिंग की प्रैक्टिस करते थे अपराधी, दीवारों पर मिले गोलियों के निशान
जयपुर। जयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो अपने ही कमरों में फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे।

अवैध हथियारों के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी
20 मार्च 2025 को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) अमित कुमार आईपीएस ने जानकारी दी कि जयपुर पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमें अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऊत्तम सिंह और उत्सव शामिल हैं। दोनों आरोपियों के पास से 05 देसी पिस्टल, 01 बारह बोर बंदूक, 373 जिंदा कारतूस, 375 जिंदा कारतूस और 02 बारह बोर जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

कमरों में फायरिंग की प्रैक्टिस करते थे अपराधी
पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अपराधी अपने ही कमरों में हथियारों से फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। मौके से दो जिंदा कारतूस, दो खाली खोल, और तीन लीक कोर कारतूस बरामद हुए। साथ ही, कमरे की दीवारों पर गोलियों के निशान भी पाए गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम की टीम ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और इनके अन्य अपराधों में लिप्त होने की भी आशंका जताई जा रही है।

न्यायिक प्रक्रिया जारी
गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह हथियार इन्हें कहां से मिले और इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। जयपुर पुलिस की इस सफलता से शहर में अपराधियों में भय का माहौल बना है और अवैध हथियारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ब्राजील : पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में 6 अपराधियों की मौत
पराना। दक्षिणी ब्राजील के पराना प्रांत की नगरपालिका पोंटा ग्रोसा में पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 6 अपराधी मारे गए हैं। पुलिस ने यह गोलीबारी एक गिरोह के अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए छापेमारी के दौरान की थी। पुलिस के मुताबिक आपराधिक संगठन हथियारों का भंडार कर रहा था और पराना प्रांत के छोटे शहरों में नकदी परिवहन ट्रकों और बैंकों पर हमला करने की योजना बना रहा था।

पुलिस छापेमारी के दौरान गोलीबारी 6 संदिग्ध मारे गए। गनीमत रही कि कोई सुरक्षा एजेंट घायल नहीं हुआ। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेना द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली राइफलों सहित अन्य हथियार जब्त किए।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का बाज़ार में निकाला पैदल जुलूस
राजसमंद। राजनगर क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा दो यादव समाज केे युवकों से जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार तीन आरोपियों सहित तीन अन्य बदमाशों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। राजनगर पुलिस ने आरोपियों से घटना स्थल मौका मुआयना करवाया। इससे पहले पुलिस ने मारपीट करने के साथ ही शहर में अशांति फैलाने वाले आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजेने के आदेश दिए।

पुलिस ने आरोपियों को पुलिसगिरी दिखाने के मकसद से एवं अपराधियों में भय हो उसको लेकर किशोर नगर मण्डा से राजनगर तक पैदल परेड निकाली। यह नजारा देख शहरवासियों ने पुलिस की कार्यशैली पर संतुष्टी जताते हुए पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। डीएसपी विवेकसिंह राव ने बताया कि राहुल यादव व कृष्णा यादव पर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट के बाद दर्ज मामले में राजनगर सिलावटवाड़ी निवासी कालू उर्फ इकरार सिलावट (33) पिता खलील मोहम्मद, बिलाल उर्फ ढेबरी (19) पिता हिसाम खान निवासी सिलावटवाड़ी, उस्मान (23) पिता इकबाल मोहम्मद निवासी यादव मोहल्ला को मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया।

वसीम (28) पुत्र इकबाल निवासी यादव मोहल्ला, शाहबाज (28) पुत्र मोहम्मद नासीर निवासी केलवा, इरशाद (25) पुत्र खलील मोहम्मद निवासी सिलावटवाड़ी राजनगर, साजीद अली (34) पुत्रि जफरअली पठानवाड़ी राजगनर, शकील (56) मोहम्मद पुत्र सफी मोहम्मद निवासी नौचाकी रोड़ राजनगर, शाहिद हुसैन (44) पुत्र कमरूद्दीन निवासी सिलावटवाड़ी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।

गौरतलब है कि दो युवकों के साथ 4 युवकों ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद राजनगर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना के बाद पांच थानों की पुलिस को क्षेत्र में तैनात किया गया व आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विवेकसिंह राव, सीआई योगेश चौहान, हनुवंतसिंह सोढ़ा, एसएचओं रमेश मीणा सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद था।

निकाल दी सारी हेकड़ी
राजसमंद शहर में दो युवक भरत व कृष्णा से मारपीट कर लोगों में डर व दहशत और शहर में अशांति का माहौल उत्पन्न करने वाले गिरफ्तार तीन आरोपियों के पुलिस कस्टडी में आते ही सारी हेकड़ी निकल गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एससीएसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए। शहर में दहशत फैलाने वाले इन आरोपियों को किशोरनगर से राजनगर तक पैदल मार्च निकाला, तो एक तरफ उनके परिजन फफक कर रोते दिखाई दिए, तो दूसरी तरफ शहरवासी, व्यापारियों के चेहरे हर्षाएं हुए दिखाई दिए। दो दिन पहले जो लोग पुलिस से नाराज थे और नारे लगा रहे थे, वे ही लोग आज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजसमंद पुलिस जवानों को सेल्यूट करते हुए पुलिस जिंदाबाद के जयकारे लगा रहे थे।

शहर में निकाला पैदल जुलूस
विशेष पुलिस सुरक्षा के साथ आरोपियों को लेकर पुलिस किशोर नगर मंडा पहुंची, जहां से तीनों आरोपियों के अलावा शांतिभंग में गिरफ्तार कुछ युवकों को लेकर पुलिस पैदल मार्च करते हुए रवाना हुई। आरोपियों की पैदल परेड किशोरनगर से रवाना हुई, जो पुराना अस्पताल, कलालवाटी, गणेश चौक, पुलिस थाना, मामु भाणेज रोड, सदर बाजार, दाणी चबुतरा, शीतला माता मंदिर, कबुतरखाना होकर फव्वारा चौक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में व्यापारी, शहरवासी पुलिस अधिकारियों का हाथ जोडक़र अभिवादन कर रहे थे, तो कई युवा व व्यापारी राजसमंद पुलिस जिंदाबाद के जयकारे लगा रहे थे।

आरोपियों ने कबूली वारदात की बात
राजनगर थाना प्रभारी योगेश चौहान प्रथम दृष्टया भरत व कृष्णा से मारपीट की बात तीनों आरोपियों ने कबूल की है और कारण भी प्रथम दृष्टया बताया कि गणेश महोत्सव विसर्जन की शोभायात्रा में थूंकने पर पुलिस कतिपय आरोपियों को गिरफ्तार किया था। थूंकते देखने पर जिन युवकों ने पुलिस को बताया, उन्हें सबक सिखाने के लिए इन बदमाशों ने 26 सितंबर शाम को भरत व कृष्णा से मारपीट की। बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अभी पुलिस सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ कर रही है।

नजर एप: मकान मालिकों ने की एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां अपडेट, सामने आने लगे अपराधी
जयपुर। जयपुर में दूसरे राज्य और जिलों से आकर किराएदार और नौकर के रूप में रहकर अपराध करने वालों पर नजर एप के जरिया शिकंजा कसता जा रहा है। दरअसल पुलिस ने नजर एप डवलप किया है। पुलिस ने अब ‘नजर एप’ के माध्यम से किराएदारों और नौकरों का पूरा विवरण अपने पास रखना शुरू कर दिया है।

इस एप के बाद किसी किराएदार और नौकर ने अपराध कारित किया तो वे शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस एप के जरिए कार्रवाई भी सामने आने  लगी है। दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट ने इसी साल 12 जून को नजर एप लांच किया था, जिसमें मकान मालिक को नजर एप डाउनलोड कर उसमें अपने किराएदारों और नौकरों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। पुलिस धीरे-धीरे आम जनता से नजर एप डाउनलोड कर उसमें किराएदार और नौकर की वांछित जानकारियां भरने का आग्रह कर रही है। पुलिस का प्रारम्भिक लक्ष्य करीब 25 हजार था। अब तक करीब 5648 मकान मालिकों ने एप पर किराएदारों और नौकरों की जानकारियां भरी हैं।

क्यों हुई आवश्यकता
आमतौर पर आम शहरी किसी भी किराएदार और नौकर का अतीत जाने बिना मकान किराए पर दे देता है। न तो उसका आधार कार्ड लेता है और न ही उसकी जानकारी स्थानीय थाने को देता है। मकान मालिक के पास किराएदारों की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस अपराधी तक देरी से पहुंचती है। यदि नौकर और किराएदार का डेटा पुलिस के पास होगा तो अपराधी बचकर निकलने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

किराएदार और नौकर ने किए अपराध
केस एक:
गोनेर रोड मच्छ की पीपली के पास पिछले दिनों महिला मंजू शर्मा की हत्या किराएदार के रिश्तेदार ने कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, किराएदार परिचित था, इस कारण रिश्तेदार पकड़ा गया।

केस दो:
मालवीय नगर में एक एनआरआई महिला और नौकर की हत्या उसके बिहार निवासी नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी बिहार चले गए थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

केस तीन:
श्याम नगर थाना इलाके में घर में खाना बनाने आने वाले नौकर ने ही कीमती अंगूठी चुराई थी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। 16 सितम्बर को परिवादी राहुल पहाड़िया निवासी ऋषभ नगर ने रिपोर्ट दी कि मेरे घर से पत्नी की कीमती अंगूठी गायब है। आरोपी श्याम कुमार तेली निवासी समस्तीपुर बिहार हाल निवास ऋषभ पथ जनपथ को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर के हर मकान मालिक को किराएदार और नौकर की पूरी जानकारी नजर एप पर डालनी चाहिए। यदि जानकारी पुलिस के पास होगी तो अपराधी को डर रहेगा कि उनकी पूरी जानकारी पुलिस के पास है, पुलिस उन पर नजर रख रही है। वे अपराध करने से पहले कई बार सोचेगा।’
-कुंवर राष्ट्रदीप, अति.पुलिस कमिश्नर