HCL Tech - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक करीब एक फीसदी टूट गये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में तकरीबन 11 प्रतिशत की गिरावट रही। कमजोर वित्तीय परिणाम के कारण एचसीएल टेक्नोलॉजीज को करीब 11 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी को गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 900 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसकी मुख्य वजह विदेश में एक पुराने कर मामले में 5,733 करोड़ रुपये का भुगतान रहा। इसी मामले में वह 703 करोड़ रुपये का भुगतान पहली तीन तिमाहियों में कर चुकी है।

एचसीएल टेकनोलॉजीज के साथ दूसरी आईटी कंपनियों और बैंकों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स 756.84 अंक (0.95 प्रतिशत) गिरकर 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 198.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 24,378.10 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत वृहत बाजार में लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.13 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

आईटी सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गया। बैंकिंग, ऑटो, वित्त और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक भी टूट गये। एफएमसीजी, मीडिया, धातु, रियलटी, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अलावा दूसरी आईटी कंपनियों में इंफोसिस का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत, टीसीसीएस का तकरीबन तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का ढाई प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, मारुति सुजुकी, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

हिंदुस्तान यूनीलिवर में पौने तीन फीसदी की तेजी रही। एनटीपीसी का शेयर भी सवा दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। इटरनल और अल्ट्राटेक सीमेंट में एक से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट: सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों और निजी बैंकों के शेयर लुढ़के
मुंबई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज तथा अन्य आईटी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के दबाव में बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 253.99 अंक नीचे 79,019.34 अंक पर खुला। इसके बाद इसकी गिरावट बढ़ गयी और खबर लिखे जाते समय यह 749.82 अंक (0.95 प्रतिशत) टूटकर 78,523.51 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 105.75 अंक फिसलकर 24,470.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 196.05 अंक यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 24,380.55 अंक पर रहा।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नुकसान की बात सामने आने से कंपनी का शेयर आज नौ प्रतिशत लुढ़क गया है। कंपनी को गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की मुख्य वजह विदेश में एक पुराने कर मामले में 5,733 करोड़ रुपये का भुगतान रहा। इसी मामले में वह 703 करोड़ रुपये का भुगतान पहली तीन तिमाहियों में कर चुकी है।

आईटी सेक्टर के बाद बाजार पर सबसे अधिक दबाव बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों ने बनाया। निजी बैंकिंग कंपनियों में बिकवाली हावी रही जबकि सार्वजनिक बैंकिंग कंपनियों में लिवाली देखी गयी। स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों में भी गिरावट है। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में निवेशकों ने विश्वास दिखाया है। कुल मिलाकर वृहत बाजार में धारणा सकारात्मक है। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर नौ प्रतिशत के करीब लुढ़क गया है। टेक महिंद्रा और इंफोसिस में दो से ढाई प्रतिशत तक की गिरावट है।  ईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बीईएल के शेयर भी एक फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर और एनटीपीसी के शेयर एक प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहे हैं।

दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 1,600 अंक तक टूटने वाला बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 72,262 अंक पर खुला और एक समय 1,588 अंक लुढ़क चुका था। आखिरी एक घंटे में आईटी और निजी बैंकिंग कंपनियों में हुई लिवाली से यह 185.23 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त में 22,713.10 अंक पर पहुंच गया। ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ अमेरिका के मिशन को सफल बताया, लेकिन कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह खाड़ी देश पर हमले और तेज किये जायेंगे। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही। हालांकि रुपये में जबरदस्त तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजारों पर असर कम दिखा।

वृहत बाजार गिरावट में रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.38 प्रतिशत फिसल गया। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक 2.60 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियलटी, धातु, निजी बैंकों और एफएमसीजी में भी तेजी रही। ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य, मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन सेक्टरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। टेक महिंद्रा में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक आईटीसी, भारती एयरटेल और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स में करीब ढाई फीसदी और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सनफार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए।

कंपनियों के नतीजों, वैश्विक कारकों से तय होगी सोमवार को बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह 2.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक कारकों पर होगी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के आंकड़े आने शुरू हो गये हैं। सोमवार 12 जनवरी को प्रौद्योगिकी कंपनियों एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा समूह की टीसीएस के वित्तीय नतीजे जारी किये जाने हैं। इसके बाद 15 जनवरी को इसी क्षेत्र की इंफोसिस और 16 जनवरी को टेक महिंद्रा के नतीजे आयेंगे। 17 जनवरी को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे आयेंगे। कुछ और प्रमुख बैंकों के परिणाम भी सप्ताह के दौरान जारी किये जाने हैं।

इसके अलावा निवेशक वैश्विक स्तर पर जारी व्यापार और भू-राजनीतिक उथल-पुथल पर भी नजर बनाये हुए हैं। इस सभी कारकों का असर बाजार पर देखा जायेगा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,185.77 अंक (2.55 प्रतिशत) टूटकर सप्ताहांत पर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 645.25 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में 25,683.30 अंक पर आ गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 2.34 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 3.08 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट रही।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयर लाल निशान में और अन्य 11 के हरे निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक 9.82 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 7.36 प्रतिशत लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में 6.24 फीसदी, इंडिगो में 5.13, पावरग्रिड में 4.61, एनटीपीसी में 4.53, भारती एयरटेल में 3.77, आईटीसी में 3.73 और अडानी पोर्टस में 3.59 फीसदी की गिरावट रही।

सप्ताह के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.28 प्रतिशत, एलएंडटी का 3.27, कोटक महिंद्रा बैंक का 3.11, बजाज फाइनेंस का 3.04, मारुति सुजुकी का 2.71, टाटा स्टील का 2.49 और बजाज फिनसर्व का 2.23 फीसदी गिर गया। टेक महिंद्रा का शेयर 1.94 फीसदी, इंफोसिस का 1.58 और टीसीएस का 1.30 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

बीईएल में सबसे अधिक 3.91 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। टाइटन का शेयर 3.76 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 3.60, एशियन पेंट्स का 1.88, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.37 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.11 प्रतिशत ऊपर रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और सनफार्मा में 0.47 प्रतिशत तक की तेजी रही।