Policy Making - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण विधेयक को जल्द से जल्द लागू किये जाने को समय की जरूरत बताते हुए उम्मीद जतायी है कि सभी राजनीतिक दल इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करेंगे। अमित शाह ने महिला आरक्षण को लागू करने से संबंधित विधेयक के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की नारी शक्ति को मंगलवार लिखे गये पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस पर प्रतिक्रिया करते हुए यह बात कही है।

उन्होंने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक समय की आवश्यकता है। यह हमारी नारी शक्ति का उचित अधिकार है कि वे नीति निर्माण में योगदान दें और राष्ट्र को सशक्त बनाएं। मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह एक ऐसा परिवर्तन है जो निश्चित रूप से बेहतर के लिए बिना किसी देरी के होना चाहिए। मुझे आशा है कि सभी लोग आगे आएंगे और इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने के लिए संसद में गुरुवार को लाये जाने वाले संशोधन विधेयक से पहले नारी शक्ति को लिखे पत्र में कहा है, "यह भारत की नारी शक्ति के नाम मेरा पत्र है, जिसमें हम दशकों से लंबित इस कार्य को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।"

अपने संदेश में पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया और नीतिगत उपायों तथा निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में बढ़ी हुई भागीदारी के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने पर सरकार के ध्यान को रेखांकित किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए इस में संशोधन के लिए गुरुवार को संसद में विधेयक लाने जा रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं से संवाद करते हुए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मातृशक्ति के विचार, सुझाव और अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी और नीति निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में और अधिक सशक्त बनाएगा। यह बिल महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार व अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कई सरकारों ने वादे किए, लेकिन इस सपने को साकार करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से देश में बड़ा बदलाव आएगा और महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती नजर आएंगी।

हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार महिलाओं के सही मायने में सशक्तिकरण के लिए जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए विशेष योजनाएं बना रही है और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने गुरुवार को संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित किये जाने से पहले उसकी पृष्ठभूमिका में यहां आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई, उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है।" उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान सभा के निर्णयों तक स्वतंत्र भारत की नींव रखने में भारत की नारीशक्ति ने असीमित योगदान दिया है और देश में महिला नेतृत्व का एक बेहतरीन उदाहरण पंचायती राज संस्थाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार प्रगतिशील समाज की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से अनेक छोटे बड़े कदमों से महिलाओं को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के जरिये महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में भी एक तिहाई आरक्षण देकर अब देश महिलाओं को सशक्त बनाकर लोकतंत्र को भी नये तरह से सशक्त बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा, "आज महिलाएं उन क्षेत्रों में भी बुलंदियों को छू रही हैं जहां कभी पुरूषों का एकाधिकार माना जाता था। देश की नारीशक्ति ने अपने परिश्रम, साहस और आत्मविश्वास से नई ऊंचाइयों को छुआ है। अब हमें मिलकर इस शक्ति को नयी ऊर्जा देनी है उसके लिए अवसरों का विस्तार करना है।"

पीएम मोदी ने सम्मेलन में मौजूद नारी शक्ति को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, "मैं सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि देश उनकी आकांक्षाओं को समझता है और उन्हें पूरा करने के लिए कदम उठा रहा है।" पीएम मोदी ने महिलाओं से अपील की कि वे महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए सभी सांसदों को विश्वास में लें और उन्हें इसके समर्थन में तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हुई चर्चा को भी देश के कोने कोने तक हर महिला तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "महिलाएं सांसदों से मिलकर अपना पक्ष रखें और अपनी आकांक्षा रखें ।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सभी मां और बहनों से अपील करते हैं कि वे जिस दिन यह विधेयक संसद में आये उस दिन सांसदों को फूल मालाओं के साथ विदा करें जिससे वह इस सकारात्मक निर्णय में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी संकल्प लें कि नारी शक्ति के पास अधिकार भी रहेंगी और वह निर्णय शक्ति में भागीदार भी बनेगी। पीएम मोदी ने कहा कि वैसे तो यह लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति का अधिकार है लेकिन वह चाहते हैं कि इस विधेयक के दौरान संसद की दर्शक दीर्घा महिलाओं से ही भरी रहे। उन्होंने कहा कि इससे देश में उत्सव का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का सारा श्रेय देश की मातृशक्ति, संसद और सभी दलों को जाता है।

दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अभियान को जबरदस्त समर्थन, नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता : सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तभी वे समाज, परिवार और अपनी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव ला सकेंगी। दिल्ली में चलने वाली 'लखपति बिटिया' और 'अनमोल' जैसी योजनाएं इसी संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम हैं, जो महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक की यात्रा को साकार करेगा। महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग दशकों पुरानी है। वर्ष 1931 से शुरू हुई यह पहल कई चरणों से गुजरी और वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का कानून बनना इस लंबे संघर्ष का परिणाम है और अब इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और महिला सशक्तीकरण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बराबरी से भाग लेंगी, तभी लोकतंत्र वास्तव में मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का नया अध्याय लिखेगा और भारत को एक अधिक सशक्त, संतुलित और प्रगतिशील लोकतंत्र के रूप में स्थापित करेगा। हस्ताक्षर अभियान के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित चाय स्टॉल पर छात्राओं और महिला शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद जितना सरल और सहज होगा, नीतियां उतनी ही प्रभावी और जनोन्मुखी बनेंगी।

मन की बात : पीएम मोदी की 'ज्ञान भारतम् सर्वे' में सभी दुर्लभ पांडुलिपियों को शेयर करने की अपील, बोले-युवाओं की शक्ति से राष्ट्र को समृद्ध बनाने में मिलती है बड़ी ताकत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे जनभागीदारी की भावना से अपनी प्राचीन पांडुलिपियों को 'ज्ञान भारतम सर्वे' में साझा करें, ताकि महान भारतीय संस्कृति और समृद्ध विरासत को संरक्षित किया जा सके।श्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 132वीं कड़ी में रविवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं 'मन की बात' में एक ऐसे प्रयास के बारे में बताना चाहता हूं, जो देशवासियों की जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। ये प्रयास है 'ज्ञान भारतम सर्वे' और इसका संबंध हमारी महान संस्कृति और समृद्ध विरासत से है। इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है।"

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस सर्वेक्षण से जुड़ने का आग्रह करते हुए बताया कि इस सर्वे से जुड़ने का लोगों के लिए एक सरल माध्यम ज्ञान भारतम ऐप है। उन्होंने कहा, "आपके पास अगर कोई पांडुलिपि है या उसके बारे में जानकारी है, तो उसकी फोटो 'ज्ञान भारतम ऐप' पर जरूर साझा करें। हर एंट्री से जुड़ी जानकारी को दर्ज करने से पहले उसकी पुष्टि भी की जा रही है।" पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि अब तक इस ऐप के जरिए तथा अन्य तरीकों से हजारों पांडुलिपियां लोगों ने साझा की हैं। उनका कहना था कि लोग लगातार इस सर्वे से जुड़ रहे हैं। इसके कुछ उदाहरण देते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने ताई लिपि में पांडुलिपियां साझा की हैं। अमृतसर के भाई अमित सिंह राणा ने गुरुमुखी लिपि में पांडुलिपि शेयर की है, जो हमारी महान सिख परंपरा और पंजाबी भाषा से जुड़ी है। कुछ संस्थाओं ने ताड़ के पत्तों पर लिखी पांडुलिपियां दी हैं। राजस्थान के अभय जैन ग्रंथालय ने तांबे की प्लेटों पर लिखी बहुत पुरानी पांडुलिपियां साझा की हैं। वहीं, लद्दाख की हमिस मठ ने तिब्बती भाषा में बहुमूल्य पांडुलिपियों की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सर्वे जून के मध्य तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग अपनी संस्कृति से जुड़े और देश की ज्ञान की खजाने में पांडुलिपियों के रूप में मौजूद इन पहलुओं को सामने लाएं और इसे ज्ञान भारतम ऐप पर साझा करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ज्ञान भारतम नेशनल मैनुस्क्रिप्ट सर्वे' संस्कृति मंत्रालय द्वारा 16 मार्च से शुरू किया गया जो लगभग तीन महीने चलेगा। देश में अनुमानित एक करोड़ से अधिक प्राचीन पांडुलिपियां मौजूद हैं, जिन्हें मैप करने, दस्तावेजीकरण करने और अंत में डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखने का यह पहला बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान है। पांडुलिपि मालिकों का मालिकाना हक पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, केवल जानकारी साझा करनी है। इसमें ज्ञान भारतम ऐप के अलावा ज्ञानभारत वेबसाइट पर भी योगदान दिया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और जब युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण से जुड़ती है तो इससे देश को बहुत बड़ी ताकत मिलती है। पीएम मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 132वीं कड़ी में कहा कि देश के युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके लिए वह चाहते हैं कि देश के युवा नीति निर्माण और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाए तथा अपने विचारों और नवाचार से भारत को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "मेरा युवा भारत' संगठन देश के युवाओं को विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है और हाल ही में इसके तहत बजट परिचर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को बजट प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ना था। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 लाख युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद करीब एक लाख साठ हजार प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना गया, जिनमें से कुछ निबंध पढ़ने का अवसर उन्हें भी मिला।"

पीएम मोदी ने कहा कि इन निबंधों से स्पष्ट होता है कि देश का युवा विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित और प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि इसमें तेलंगाना के सूर्यापेट से कोटला रघुवीर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सौरभ बैसवार और बिहार के गोपालगंज से सुमित कुमार ने किसान कल्याण विषय पर अपने विचार रखे हैं। वहीं पंजाब के मोहाली से आंचल और ओडिशा के केंद्रपाड़ा से ओम प्रकाश रथ ने महिला नेतृत्व आधारित विकास को आगे बढ़ाने के सपने अहम सुझाव दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर से प्रथम बरार ने हरित और स्वच्छ भारत को समृद्ध भारत का आधार बताया है जबकि दिल्ली के शंख गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए अधिक प्रयास करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा युवाओं ने कौशल विकास और कारोबार को सुगम बनाने जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने इन सभी युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार देश को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संवाद, छात्राओं के सुझावों को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान
जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाली छात्राओं से बजट पूर्व संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति कौशल विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है और राज्य सरकार भी अपनी नीतियों व निर्णयों के जरिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि आज प्राप्त सुझाव आगामी बजट और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाद कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने सामाजिक विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।