DelcyRodriguez - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेनेजुएला की सेना ने कार्यवाहक राष्ट्रपति को कमांडर-इन-चीफ के रूप में दी मान्यता, बोलें-एकता के साथ देंगे जवाब
काराकास। वेनेजुएला की सेना ने बुधवार को एक सैन्य समारोह के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के प्रति निष्ठा की शपथ ली और उन्हें औपचारिक रूप से कमांडर-इन-चीफ के रूप में मान्यता दी।

इस समारोह में देश की उच्च सैन्य कमान ने भाग लिया। गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने राष्ट्र के सभी सुरक्षा बलों द्वारा सहमति प्राप्त एक संयुक्त बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता ही शांति की एकमात्र गारंटी है।

कैबेलो ने कहा, सुरक्षा बल दृढ़ संकल्प और दृढ़ता की एक आवाज के साथ खड़े हैं, एकता के साथ जवाब दे रहे हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति का फायदा उठाकर हमारी भूमि में अराजकता न फैलाई जा सके।

निकोलस मादुरो ने अमेरिकी हिरासत से बेटे को भेजा संदेश,'योद्धा हूं, मजबूत बना हुआ हूं'
काराकस। वेनेजुएला के सांसद निकोलस मादुरो ग्वेरा ने कहा कि उनके पिता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने वकीलों के जरिये संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि वह ठीक हैं और अमेरिकी हिरासत में होने के बावजूद मजबूत बने हुए हैं। ग्वेरा ने वेनेजुएला की सत्ताधारी यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के नेताओं को संबोधित किया, वकीलों ने हमें बताया कि वे मजबूत हैं और हमें उदास नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया पिता ने संदेश में कहा है, हम लोग ठीक हैं। मैं योद्धा हूं।

राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस, फिलहाल अमेरिका में हैं। अमेरिकी सेना ने गत तीन जनवरी को राजधानी काराकस और अन्य शहरों में सैन्य अभियान चलाकर उन्हें अगवा कर लिया था। इन हमलों की दुनिया भर में निंदा की गयी और चिंता जतायी गयी है।

ग्वेरा ने कहा कि उनके पिता टूटे नहीं हैं, साथ में यह भी जोड़ा कि सरकार और उसके समर्थक 'एकजुट हैं और मजबूती से खड़े हैं'। उन्होंने कहा, शाविज्मो (पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की विचारधारा) की ताकत एकता में है। चाहे कुछ भी हो जाए, हमें एकजुट रहना होगा।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने शनिवार को मादुरो और उनकी पत्नी की वापसी सुनिश्चित करने का वादा किया। मिरांडा राज्य में एक सामुदायिक कार्यक्रम में बोलते हुए सुश्री रोड्रिग्ज ने कहा कि वेनेजुएला के नेतृत्व या शासन कार्यक्रम के बारे में कोई अनिश्चितता नहीं है। उन्होंने कहा, यहां कोई अनिश्चितता नहीं है। वेनेजुएला के लोग ही सब कुछ संभाल रहे हैं। यहां एक सरकार है, जो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने शांति, स्थिरता और देश के भविष्य की गारंटी के लिए एकता बनाये रखने की अपील की।