WeatherAlert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की धुंध देखी गयी और वायु प्रदूषण सामान्य से खराब स्थिति में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब सात बजे के आंकड़ों में द्वारका के सेक्टर तीन, छह और 10 खराब श्रेणी में थे, जिनका एक्यूआई 243 था। जबकि महिपालपुर (एक्यूआई 134) और मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग (एक्यूआई 118) जैसे अन्य स्थान सामान्य श्रेणी में रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में भी 259 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में रही।

मुंबई में भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। मरीन ड्राइव के आसपास के इलाके में सामान्य एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। लोग धुंध भरे मौसम के बीच अपनी सुबह की सैर करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हवाई अड्डों पर सुबह-सुबह बहुत घने से लेकर हल्के कोहरे की स्थिति रही। यह रविवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने के एक दिन बाद हुआ है, जिसका कुल एक्यूआई 318 था।

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। इसमें बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की चेतावनी दी गयी थी।

पोलैंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया के शिकार, सरकार ने जताई चिंता
वॉरसॉ। पोलैंड में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। श्चेपान्स्की ने कहा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपने चरम पर है। ठंड से पीड़ितों के बारे में दुखद खबर है। अब तक 54 लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया (शरीर का अत्यधिक ठंडा हो जाना) के मामलों की जानकारी सामने आयी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परित्यक्त इमारतों (जिन इमारतों में कोई नही रहता है) में रहने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में हैं।

उन्होंने कहा, एक बार फिर हम परित्यक्त इमारतों में रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अधिक तापमान वाले स्थानों पर चले जाएं और चेतावनी दी कि आने वाली रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। उपमंत्री ने सड़कों पर संभावित खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, फिलहाल पोलैंड की सड़कें चलने योग्य हैं लेकिन मंगलवार से बुधवार की रात को लेकर हमें चिंता है, क्योंकि दक्षिणी वॉइवोडशिप्स में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान गिरने से सड़कों पर बर्फ जम सकती है, जिससे यात्रा-खासतौर पर स्कूल जाने वालों के लिए कठिन और खतरनाक हो सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों से पर्याप्त तैयारी करने की अपील की-जैसे गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी, खराब मौसम में वाहन रुक जाने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है। संकट प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सेवाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हैं।

श्चेपान्स्की ने अत्यधिक ठंड के कारण तीन प्रांतों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मासोवियन प्रांत में कई स्कूल बंद रहेंगे। वार्मियन-मासूरियन प्रांत में जिन स्कूलों में पर्याप्त गरम रखने की व्यवस्था नहीं है, वे भी बंद रहेंगे। इसके अलावा पोमेरानियन प्रांत में क्विद्जनि के कुछ स्कूल बंद किए गए हैं और आगे के फैसलों का इंतजार है।

वारसॉ और रादोम में माजोविएत्स्की वॉइवोड ने पुष्टि की कि कुछ टेंट जो पहले सीमित समय के लिए खुले रहते थे अब सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को आश्रय मिल सके। उन्होंने जरुरत पडऩे पर लोगों की सुरक्षा और गर्माहट सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रेलवे स्टेशनों को भी चालू रखा जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन
नई दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है।

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भूस्खलन से चीनी नागरिक की मौत, बच्चों समेत कई लोग लापता
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप के पश्चिमी बे ऑफ़ प्लेंटी में भूस्खलन में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड के बे ऑफ़ प्लेंटी इलाके में माउंट माउंगानुई के बेस पर एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोग लापता हैं।

भारी बारिश और बाढ़ ने इस द्वीप के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है, जिससे लोगों के घरों में बिजली बंद हो गयी और द्वीप के पूर्वी तट पर कुछ इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भयावह हादसा: भूस्खलन से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य 2 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदोन समीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडोल जिले में बुधवार को भारी बारिश और हिमपात के बाद यह हादसा हुआ। सभी पीड़ति एक ही परिवार के हैं।

अफगानिस्तान में अधिकतर लोग कमजोर मिट्टी के घरों में रहते हैं। ये आसानी से प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में काबुल सहित देश के कई राज्यों में और हिमपात और बारिश का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरे से आज भी कई उड़ानें बाधित, एक्यूआई सबसे खराब श्रेणी में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड़ जारी है और कोहरे के कारण कईं विमान उड़ानें बाधित रही ।राजधानी की हवा की गुणवत्ता सोमवार सुबह भी खराब श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 रहा। रविवार को यह 291 था लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में चला गया, जिसमें पूसा में सबसे ज्यादा 343 दर्ज किया गया।

रविवार रात को शीतलहर का प्रकोप बढऩे से शहर के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड रही, जिससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के करीब पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आयानगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पालम में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो हाल के वर्षों में सबसे कम तापमान में से एक है।

सफदरजंग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन मौसम विभाग को उम्मीद है कि आज रात यह और गिरकर लगभग तीन डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इस बीच, रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कई हिस्सों में घना से हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और प्रमुख परिवहन मार्गों पर आवाजाही बाधित हुई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरे की स्थिति प्रभावित मौसम उप-मंडलों के हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों को प्रभावित कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप ड्राइविंग में मुश्किल हो सकती है, यात्रा का समय बढ़ सकता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि बहुत घने कोहरे से कुछ इलाकों में बिजली की लाइनें ट्रिप हो सकती हैं। इसके अलावा, मौजूदा स्थिति अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों को बढ़ा सकती है और आंखों में जलन पैदा कर सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने जनता के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य सलाह जारी की है।

इस बीच, खराब दृश्यता की स्थिति ने देश के कई हिस्सों में विमान उड़ानों को भी प्रभावित किया। रिपोर्टों के अनुसार, इंडिगो ने सोमवार के लिए निर्धारित 90 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। सोशल मीडिया एक्स  पर जारी एक परामर्श में, एयरलाइंस ने लिखा, यात्रा सलाह: चंडीगढ़ में कम दृश्यता और कोहरे के कारण फ्लाइट कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। हम मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजलि तक पहुँचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी लेते रहें। हम साफ़ आसमान और जल्द ही अपने नियमित कार्यक्रम पर लौटने की उम्मीद करते हैं। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

स्पाइसजेट ने भी सोमवार को अपनी निर्धारित उड़ानों के लिए एक परामर्श जारी किया। कंपनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, दिल्ली  ,अमृतसर, जयपुर, लेह, श्रीनगर, जम्मू, धर्मशाला, वाराणसी, अयोध्या, दरभंगा, पटना, बागडोगरा, गोरखपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, शिलांग, शिवमोग्गा, हैदराबाद, उदयपुर में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी अगली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी लेते रहें।

अकासा एयर ने भी एक्स पर एक पोस्ट में मौसम संबंधी अनिश्चितताओं के बारे में अपने यात्रियों को आगाह किया, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण, हमारे नेटवर्क में कुछ उड़ानों को पुन:निर्धारित किया गया है। हमें आपके यात्रा प्लान में होने वाली असुविधा के लिए खेद है और हम इस समय आपकी समझ की सराहना करते हैं।