PoliceAction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: दो नक्सली ढ़ेर, आईईडी नष्ट कर विफल की माओवादियों की साजिश
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने एक सर्च अभियान शुरू किया था, अभियान जारी है। जारी अभियान के दौरान दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि इन नक्सलियों के मौतों की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

इसी अभियान के दौरान, दक्षिण बीजापुर के जंगलों में आज सुबह लगभग 7 बजे से डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग और मुठभेड़ हो रही है। अभी तक झड़प का क्षेत्र व घटनास्थल की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। सुरक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियों की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए डीआरजी की टीम को विशेष सर्च ऑपरेशन पर लगाया गया था। झड़प अभी भी जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर पहुंचाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी ऑपरेशन चल रहा है और किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभियान पूर्ण होने के बाद ही घटना के विवरण और किसी भी तरह के नुकसान या बरामदगी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा रास्ते में लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को सुरक्षित रूप से नष्ट कर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है। यह कार्यवाही ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली गांव के निकट की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी  को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की नौवीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान, लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए टीम को माओवादियों द्वारा लगाए गए 20-30 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद हुए। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) बीजापुर की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

पुलिस के ही अनुसार, माओवादियों ने इन आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम से जोड़कर सड़क के बीचों-बीच लगाया था। इनका लक्ष्य गुजरने वाले बड़े वाहनों, जिनमें सुरक्षा बलों के वाहन शामिल हो सकते थे, को नुकसान पहुंचाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की यह नापाक साजिश विफल रही।

इस सफलता को सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल जान-माल के नुकसान को टाला गया है, बल्कि इस इलाके में माओवादियों की गतिविधियों पर भी करारा प्रहार हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी रखा जाएगा।

कोडीन युक्त कफ सिरप मामला : शुभम जायसवाल का करीबी विकास नर्वे गिरफ्तार, पूछताछ जारी
वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के सबसे करीबी सहयोगी विकास सिंह नर्वे को वाराणसी पुलिस और स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) ने सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल बॉर्डर के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सरवणन टी. ने बताया कि नर्वे को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद विकास सिंह को वाराणसी लाया जा रहा है। विकास के खिलाफ लुकआउट नोटिस के साथ-साथ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

इस मामले में शैली ट्रेडर्स फर्म के मुखिया भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र और वाराणसी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराध से अर्जित करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को विभिन्न इलाकों में जब्त किया जा चुका है।

अमेरिका में हिंसा पर जर्मन चांसलर ने व्यक्त की चिंता, जानें पूरा मामला
बर्लिन। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में संघीय एजेंटों के हाथों अमेरिका के नागरिकों की हत्या को रेखांकित करते हुए देश में हिंसा के स्तर को चिंताजनक करार दिया। उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से उन घटनाओं पर उनके विचार पूछे गये जिनमें अमेरिकी संघीय प्रवर्तन अभियानों के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों की मौत का मामला शामिल है।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, मेरा मानना है कि अमेरिकी अधिकारी अब इस बात की पूरी तरह से जांच करेंगे कि क्या इन मामलों में गोली चलाना आवश्यक था और क्या वास्तव में इसमें शामिल अधिकारियों को कोई खतरा था।

जर्मन चांसलर की ये टिप्पणियां मिनेसोटा के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में इस महीने हुई दो घातक घटनाओं के बाद आयी हैं। शनिवार सुबह, एलेक्स प्रेट्टी की संघीय एजेंटों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इससे पहले सात जनवरी को भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब रेनी निकोल गुड को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

किसान आत्महत्या मामला: दो उप निरीक्षक निलंबित, अन्य 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
रूद्रपुर। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले के किसान की आत्महत्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर लगे गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और एसएसपी ने आईटीआई थाना के साथ ही पेगा चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 10 अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है।

ऊधम सिंह नगर जिले के पेगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने सोमवार को नैनीताल से लौटते वक्त काठगोदाम थाना के अंतर्गत गौला पार में बेहद कड़ा कदम उठाते हुए एक होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने एक वीडियो बना कर उसके साथ जमीन खरीदने के नाम पर चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसने वीडियो में धोखाधड़ी करने वालों के नाम भी उजागर किये हैं। यही नहीं ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मिश्रा और आईटीआई और पेगा चौकी के पुलिस कर्मियों पर स्पष्ट तौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं।

वीडियो में सुखवंत ने आरोप लगाया गया कि वह एसएसपी के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों से मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। उलटा उसे ही पुलिस कर्मियों ने डांटा और फटकार कर भगा दिया। उसने एसएसपी पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाये।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आज एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट पर किसान मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों को निलंबित करने के आदेश दे दिये, जबकि शेष 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। आईटीआई थाना और पेगा चौकी के जिन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें पेगा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी दिनेश तिवारी, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटि, आरक्षी सुरेश चंद्र, आरक्षी राजेन्द्र गिरी, आरक्षी दीपक प्रसाद और आरक्षी संजय कुमार शामिल हैं।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, तीन ड्रग तस्करों के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
इंफाल। सुरक्षा बलों ने रविवार को मणिपुर के तेंगनौपाल-पीएस, तेंगनौपाल जिले में एक 'जांच चौकी' पर एक गाड़ी को रोककर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीनों की पहचान जेम्स बाइट, हाटनेइकिम बाइट (50) और डेविड टी माटे के रूप में हुई है।

जेम्स और हाटनेइकिम तेंगनौपाल जिला निवासी हैं, जबकि डेविड चुराचांदपुर जिले का निवासी है। उनके पास से लगभग 5.89 किलोग्राम वब्ल्यूवाई टैबलेट और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया। रविवार को एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर एक उग्रवादी समूह का सदस्य था और जिसकी पहचान इंफाल पूर्वी जिले के निवासी के रूप में हुई है।